बिलासपुर में दिनदहाड़े जानलेवा स्टंट: कलेक्टर बंगले से गोलबाजार तक चलती बाइक पर लेटा और खड़ा दिखा युवक, वीडियो वायरल

बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े एक युवक की जानलेवा स्टंटबाजी का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह युवक कलेक्टर बंगले से लेकर गोलबाजार तक मुख्य मार्ग पर चलती बाइक पर खतरनाक करतब दिखाते हुए निकला। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक कभी तेज रफ्तार बाइक की सीट पर लेट जाता है, तो कभी सीट पर सीधे खड़े होकर दोनों हाथ छोड़कर गाड़ी दौड़ाने लगता है। दिन के समय भरे बाजार और व्यस्त सड़क पर युवक की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत को देखकर राहगीर और आसपास के दुकानदार दंग रह गए। इस स्टंटबाजी से न सिर्फ युवक की खुद की जान खतरे में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी बड़ा हादसा होने का गंभीर जोखिम बन गया था। जरा सी चूक किसी बड़ी अनहोनी में बदल सकती थी। फिलहाल वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर नाराजगी है। अब पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर वाहन नंबर व युवक की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का इंतजार है।

Sep 21, 2026 - 17:16
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में दिनदहाड़े जानलेवा स्टंट: कलेक्टर बंगले से गोलबाजार तक चलती बाइक पर लेटा और खड़ा दिखा युवक, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0