22 जनवरी से सीपत क्रिकेट प्रतियोगिता,इनामों की होगी बौछार
सीपत (सतीश यादव ) : सीपत क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 22 जनवरी से सीपत महाविद्यालय के खेल मैदान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, यह पुरस्कार मेलाराम साहू प्रदेश अध्यक्ष व्यापार संघ की ओर से दिया जाएगा। द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 16 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी सुनिल निर्मलकर द्वारा, तृतीय स्थान पर 10 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी राकेश लैहर्षण द्वारा तथा चतुर्थ स्थान पर 6 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी ऊषा कौशिक की स्मृति में संदीप कौशिक द्वारा प्रदान की जाएगी।इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज को रेंजर साइकिल एवं ट्रॉफी सुनिल सिंह गोपाल लार्ज द्वारा दी जाएगी। वहीं फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच को 1101 रुपये की नगद राशि सलीम विरानी अध्यक्ष इंटक यूनियन एनटीपीसी सीपत द्वारा प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में हैट्रिक विकेट, छक्का, चौका, शतक और अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा।आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता के सभी मैच लीग एवं नॉकआउट प्रणाली के तहत खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच 8 ओवर का होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 10 ओवर का खेला जाएगा। प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें समिति के पास सुरक्षित रहेंगी।इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्य आकाश जायसवाल एवं टील्ली वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


