<dc:language>en</dc:language>
बिलासपुर: कोनी–सेंदरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पीएससी की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत, चार गंभीर...
<description><![CDATA[ बिलासपुर। कोनी–सेंदरी मार्ग पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें पीएससी की तैयारी कर रहे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छात्र रतनपुर रोड की ओर खाना खाने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और तीन बार पलटते हुए जंगल की झाड़ियों में जा घुसी।
मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के खरकेना निवासी ईशु रत्नाकर (26) बिलासपुर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। रविवार रात वह अपने साथी भास्कर राजपूत (22) निवासी जैतपुरी बेमेतरा, अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत के साथ कार क्रमांक OD 15 M 4400 से रतनपुर रोड की ओर निकला था। कार ईशु चला रहा था।
कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह चौक से आगे कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे गहरी ढलान में उतरकर कई बार पलट गई। टक्कर की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार चला रहे ईशु रत्नाकर और उसके साथी भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों गंभीर रूप से घायल छात्रों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को मरच्यूरी में रखवाया। सोमवार सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए।
हादसे के सही कारणों का पता घायलों से पूछताछ के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की विवेचना में जुट गई है।
दो युवा पीएससी अभ्यर्थियों की अचानक मौत से छात्र समुदाय में शोक की लहर है। परिजन और मित्रमंडली इस त्रासदी से स्तब्ध हैं। ]]></description>
<dc:creator>Tazakhabar36garh</dc:creator>
पेट्रोल पंप के मैनेजर से 15 लाख रुपये लूटने का प्रयास, मिर्ची झोंककर वारदात को अंजाम देने की कोशिश, मैनेजर की हिम्मत से बची नकदी...
<description><![CDATA[ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने राहुल पेट्रोल पंप के मैनेजर पर हमला कर 15 लाख रुपये लूटने की कोशिश की। मैनेजर की हिम्मत और मौके पर बढ़ती हलचल ने इस वारदात को अंजाम तक पहुंचने से रोक दिया।
घटना देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप मैनेजर रोशन साहू (50) बिक्री की रकम लेकर मालिक के घर जा रहे थे। जैसे ही वह कनोई पेपर मिल के पास ढेका स्थित सड़क पर पहुंचे, अचानक पीछे से आए दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। तेज जलन के कारण कुछ देर के लिए मैनेजर की नजर धुंधली हो गई, इसी दौरान दो हमलावर उन पर टूट पड़े।
अचानक हुए हमले के बावजूद मैनेजर ने सूझबूझ नहीं खोई और बाइक साइड में लगाकर बदमाशों से भिड़ गए। इस बीच मुख्य सड़क पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी, जिससे बदमाश घबरा गए। स्थिति बिगड़ते देख वे अपनी बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मैनेजर पास की बस्ती पहुंचे और मालिक व पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाश पिछले कई दिनों से मैनेजर की दिनचर्या और गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। आरोप है कि हमले की पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी।
फिलहाल तोरवा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंच बना ली जाएगी और इस वारदात में शामिल सभी व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने आसपास के पेट्रोल पंप और कारोबारी प्रतिष्ठानों को भी सतर्क किया है। बढ़ती नकदी आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। ]]></description>
<dc:creator>Tazakhabar36garh</dc:creator>
थाना रतनपुर क्षेत्र के भैसाझार जंगल में हुए अंधे कत्ल का खुलासा – पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार...
<description><![CDATA[ बिलासपुर। थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत भैसाझार जंगल में मिले अंधे कत्ल के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। गुम इंसान प्रकरण से शुरू हुई जांच अब हत्या के खुलासे तक पहुंच चुकी है। बिलासपुर पुलिस की मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या के दोनों आरोपियों रंजीत खाण्डे और सुधीर खाण्डे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मृतक से पूर्व रंजिश के चलते हत्या करने का अपराध स्वीकार कर चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 दिसंबर 2025 को मृतक सूर्यप्रकाश बघेल के परिजन द्वारा थाना रतनपुर में गुमने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 05 दिसंबर को भैसाझार जंगल में झाड़ियों के बीच मृतक की मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया।
घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी लालचंद मोहले सहित एफएसएल और डॉग स्कॉट की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के पूर्व विवादों को खंगालते हुए संदेही रंजीत खाण्डे और सुधीर खाण्डे को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि पूर्व रंजिश के चलते उन्होंने लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत से वार कर सूर्यप्रकाश की हत्या की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार एवं मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
पुलिस द्वारा मामले में अन्य संभावित सहयोगियों एवं पहलुओं की भी जांच की जा रही है, जिसके लिए दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उनि कमलेश कुमार बंजारे, एसआई मेलाराम कठौतिया, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजहर उद्दीन सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह पूरा मामला न केवल पुलिस की तत्परता बल्कि तकनीकी जांच के महत्व को भी दर्शाता है। भैसाझार जंगल में मिली लाश से शुरू हुई यह गुत्थी अंततः पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता से सुलझ गई। ]]></description>
<dc:creator>Tazakhabar36garh</dc:creator>