<dc:language>en</dc:language>
स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती ने खड़े किए गंभीर सवाल, आदेश और भुगतान की जांच जरूरी”
<description><![CDATA[ हाईकोर्ट-शासन के निर्देशों के बीच नियमों 
 की अनदेखी का आरोप,
बिलासपुर। बिलासपुर तहसील कार्यालय की नकल शाखा में शिक्षा विभाग के एक शिक्षक से कथित तौर पर अतिरिक्त समय में काम कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्हा विकासखंड के बाम्हू पंचायत स्थित स्कूल में पदस्थ शिक्षक निशांत वर्मा स्कूल ड्यूटी के अलावा तहसील कार्यालय की नकल शाखा में दोपहर करीब 3 बजे से शाम 7-8 बजे तक कार्य करते हैं।
मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि तहसील कार्यालय में आम लोगों की जमीन, राजस्व और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों से संबंधित रिकॉर्ड एवं नकल कार्य होता है। ऐसे संवेदनशील कार्य में किसी अन्य विभाग के कर्मचारी/शिक्षक की तैनाती या सेवाएं किस आदेश और किस प्रावधान के तहत ली जा रही हैं, यह जांच का विषय है।
****किसके आदेश पर तहसील में शिक्षक की ड्यूटी?****
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि शिक्षक वास्तव में तहसील की नकल शाखा में नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं तो उन्हें वहां बैठाने का आदेश किस अधिकारी ने जारी किया? क्या इसके लिए एसडीएम या तहसीलदार का लिखित आदेश है? क्या जिला शिक्षा अधिकारी अथवा संबंधित शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी है? और यदि शिक्षक की स्कूल में नियमित पदस्थापना है तो तहसील कार्यालय में अतिरिक्त समय में कार्य करने की अनुमति किस नियम के तहत दी गई है?
****देर शाम तक नकल शाखा में बैठने की वजह क्या?
स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठ रहा है कि निर्धारित कार्यालयीन व्यवस्था के बाद शिक्षक को देर शाम तक नकल शाखा में बैठाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। यदि यह व्यवस्था प्रशासनिक आवश्यकता के कारण है तो उसका लिखित आदेश, ड्यूटी चार्ट और जिम्मेदारी सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?
***शिक्षक की दोहरी जिम्मेदारी की हो जांच***
मामले में यह भी जांच जरूरी है कि शिक्षक अपनी मूल पदस्थापना वाले स्कूल में निर्धारित समय पर पूरी तरह उपस्थित रहते हैं या नहीं। यदि स्कूल ड्यूटी प्रभावित हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? वहीं तहसील की नकल शाखा में कार्य करने के दौरान उनके अधिकार, पहुंच और जिम्मेदारी भी स्पष्ट की जानी चाहिए।
***कमाई के आरोपों की भी हो निष्पक्ष जांच***
शिक्षक को तहसील कार्यालय में कथित रूप से अतिरिक्त समय तक बैठाए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यदि किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि, निजी भुगतान अथवा अनधिकृत आर्थिक लेन-देन हो रहा है तो उसकी भी जांच आवश्यक है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि संबंधित दस्तावेजों और प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकती है।
***अब प्रशासन को देना होगा स्पष्ट जवाब***
मामला केवल एक शिक्षक के तहसील कार्यालय में बैठने तक सीमित नहीं है। सवाल प्रशासनिक आदेश, विभागीय अनुशासन, सरकारी कार्यालय की पारदर्शिता और संवेदनशील राजस्व अभिलेखों की सुरक्षा से जुड़ा है।
इसलिए कलेक्टर और एसडीएम स्तर से तत्काल जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि—
**शिक्षक को तहसील कार्यालय में कार्य करने की अनुमति किसने दी?
**क्या इसके लिए कोई लिखित आदेश जारी हुआ है?
***जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी थी या नहीं?
***शिक्षक की स्कूल में उपस्थिति और तहसील में उपस्थिति का रिकॉर्ड क्या कहता है?
***नकल शाखा में उनकी भूमिका और अधिकार क्या निर्धारित किए गए हैं?
***क्या उनके माध्यम से किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि अथवा निजी लेन-देन हुआ?
***यदि व्यवस्था नियम विरुद्ध है तो अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन इस मामले को महज एक कर्मचारी की ड्यूटी मानकर टालता है या तहसील की नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती के पूरे मामले की विभागीय जांच कर जिम्मेदारी तय करता है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नई जंग! अब इलाज के लिए महानगरों की दौड़ नहीं रामकृष्ण CARE कैंसर इंस्टीट्यूट रायपुर में स्क्रीनिंग से लेकर सर्जरी, कीमो और रेडिएशन तक एक ही छत के नीचे इलाज
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामलों के बीच मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रामकृष्ण CARE कैंसर इंस्टीट्यूट, रायपुर ने कैंसर की स्क्रीनिंग, शुरुआती जांच से लेकर सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और फॉलो-अप तक व्यापक उपचार सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई हैं। इससे प्रदेश के मरीजों को कैंसर के अलग-अलग चरणों के इलाज के लिए महानगरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।
बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों ने कैंसर की रोकथाम, नियमित स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान को सबसे महत्वपूर्ण बताया। चिकित्सकों के अनुसार, शुरुआती अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर उपचार अधिक प्रभावी हो सकता है और कई मामलों में कम व्यापक उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है।
हर दिन करीब 100 नए मामलों का अनुमान
चिकित्सकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कैंसर का बोझ लगातार बना हुआ है। वर्ष 2025 में राज्य में करीब 31,553 नए कैंसर मामलों का अनुमान बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि इन परिस्थितियों में केवल अत्याधुनिक इलाज ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता और समय पर स्क्रीनिंग भी बेहद जरूरी है।
इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
विशेषज्ञों ने शरीर में असामान्य गांठ या सूजन, बिना कारण वजन कम होना, असामान्य रक्तस्राव, आंत या मूत्राशय की आदतों में बदलाव और लंबे समय तक रहने वाली खांसी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। परिवार में कैंसर का इतिहास रखने वाले और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को अपनी उम्र एवं जोखिम के अनुसार स्क्रीनिंग के लिए चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही गई।
HPV और Hepatitis-B वैक्सीन पर भी जोर
चिकित्सकों ने कैंसर की रोकथाम में टीकाकरण की भूमिका पर भी जोर दिया। HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर सहित कई HPV-संबंधित कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है, जबकि Hepatitis-B संक्रमण से बचाव लिवर कैंसर के एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक को कम करने में सहायक है।
जल्द गांव-कस्बों तक पहुंचेगा मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वाहन
रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल जल्द ही समर्पित कैंसर स्क्रीनिंग वाहन शुरू करने की तैयारी में है। यह वाहन छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों और कस्बों तक पहुंचकर मुख्य रूप से ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर सहित उपयुक्त कैंसर की स्क्रीनिंग और जागरूकता का काम करेगा। जरूरत पड़ने पर संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच और विशेषज्ञ उपचार से जोड़ा जाएगा।
एक छत के नीचे कैंसर का पूरा इलाज
रामकृष्ण CARE कैंसर इंस्टीट्यूट में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के साथ न्यूक्लियर मेडिसिन एवं उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां कैंसर स्टेजिंग, सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, Bone Marrow Transplant और फॉलो-अप की सुविधा दी जा रही है।
इंस्टीट्यूट में Versa HD Linear Accelerator जैसी आधुनिक तकनीक उपलब्ध है, जो IGRT, SRS और SBRT जैसी उन्नत रेडिएशन तकनीकों को सपोर्ट करती है। साथ ही AI-enabled PET-CT इमेजिंग और मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड के माध्यम से जटिल मामलों में विभिन्न विशेषज्ञ मिलकर उपचार की रणनीति तय कर सकते हैं।
विशेषज्ञों का संदेश—लक्षण गंभीर होने का इंतजार न करें
वरिष्ठ मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रवि जायसवाल ने कहा कि कैंसर उपचार में तेजी से बदलाव आया है और आज बीमारी के प्रकार एवं स्टेज के अनुसार उपचार के कई विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने जोर दिया कि कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार जागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग और शुरुआती निदान है।
क्लिनिकल डायरेक्टर एवं सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मौ रॉय ने कहा कि शुरुआती स्टेज में कैंसर की पहचान होने पर उपचार अधिक प्रभावी हो सकता है। वहीं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों ने आधुनिक रेडिएशन तकनीक से ट्यूमर को अधिक सटीकता से टारगेट करने और आसपास के स्वस्थ ऊतकों पर प्रभाव कम करने की जानकारी दी।
रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल के मैनेजिंग एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने कहा कि उद्देश्य छत्तीसगढ़ के मरीजों को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उनके घर के करीब उपलब्ध कराना है।
उद्देश्य—छत्तीसगढ़ में मजबूत कैंसर केयर नेटवर्क
विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर के खिलाफ लड़ाई को केवल अस्पताल तक सीमित रखने के बजाय रोकथाम, जागरूकता, स्क्रीनिंग, शुरुआती पहचान और अत्याधुनिक उपचार को एक साथ जोड़ना जरूरी है। रामकृष्ण CARE कैंसर इंस्टीट्यूट और प्रस्तावित मोबाइल स्क्रीनिंग पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
कौशल के साथ संस्कार और सकारात्मक सोच भी जरूरी: नरेश तिवारी
<description><![CDATA[ कौशल के साथ संस्कार और सकारात्मक सोच भी जरूरी: नरेश तिवारी
................आरसेटी बिलासपुर में ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित
............बिलासपुर, 10 सितंबर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), कोनी, बिलासपुर में प्रशिक्षार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक जीवन-दृष्टि को लेकर ज्ञान, योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों पर विशेष प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट के कुलपति नरेश तिवारी एवं डॉ. अनीता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशल के साथ मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, आत्मचिंतन और मानवीय मूल्यों के महत्व से परिचित कराना था।
कुलपति नरेश तिवारी ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता केवल रोजगार और आर्थिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। श्रेष्ठ विचार, अच्छे संस्कार, मानवीय संवेदनाएं और संतुलित व्यक्तित्व ही व्यक्ति के जीवन को वास्तविक रूप से सार्थक बनाते हैं। उन्होंने योग एवं ध्यान को मन की एकाग्रता, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।
डॉ. अनीता ने भी मानव मूल्यों और सकारात्मक जीवन-दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षार्थियों से इन मूल्यों को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम आरसेटी निदेशक राजेंद्र कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित हुआ। उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरसेटी का उद्देश्य केवल युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी, संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा सकारात्मक जीवन के संकल्प के साथ हुआ। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में गूंजा भक्ति और गुरु-तत्त्व का जयघोष श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष आयोजन, मध्यरात्रि में विधिवत पूजन, मंगल आरती और 56 भोग
<description><![CDATA[ बेलगहना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। आश्रम परिसर पूरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, गुरु-चरणों के प्रति श्रद्धा और सनातन संस्कारों की दिव्य चेतना से सराबोर रहा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण एवं सद्गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश तथा मानव जीवन को सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर प्रेरित करने का संदेश देता है। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म, ज्ञान और भक्ति का महान संदेश मानव समाज को दिया।
गुरु-परंपरा और स्वामी शिवानंद जी महाराज का अवतरण दिवस
इसी पावन तिथि पर श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज का अवतरण दिवस भी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ मनाया गया। सनातन परंपरा के परमहंस घराने से जुड़े स्वामी सदानंद महाराज परमहंस के कृपापात्र शिष्य स्वामी शिवानंद जी महाराज ने बचपन से ही त्याग, तपस्या और गुरुसेवा को अपने जीवन का आधार बनाया। शिक्षा-दीक्षा एवं संगीत का अध्ययन भी उन्होंने स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में प्राप्त किया।
36 आश्रमों के संचालन एवं मार्गदर्शन की जिम्मेदारी
गुरु-परंपरा के धर्मध्वज को आगे बढ़ाते हुए स्वामी शिवानंद जी महाराज सत्य, समता, सद्भावना, सेवा और मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में निरंतर जुटे हुए हैं। आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में बेलगहना सहित मध्य प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में स्थित कुल 36 आश्रमों का संचालन एवं मार्गदर्शन किया जा रहा है।
इन आश्रमों के माध्यम से आध्यात्मिक साधना, गुरु-भक्ति, सनातन संस्कार, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण की भावना को समाज तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
रात्रि 12 बजे हुआ विधिवत पूजन और मंगल आरती
जन्माष्टमी की मध्यरात्रि 12 बजे आश्रम में श्री सिद्ध बाबा जी, भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री गुरुदेव भगवान का विधिवत पूजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर मंगल आरती संपन्न हुई। मध्यरात्रि की पावन बेला में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का क्षण आया, पूरा आश्रम परिसर जयघोष और नाम-स्मरण से गूंज उठा।
इस अवसर पर श्री गुरुदेव भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती में हिस्सा लिया।
बाल सखाओं ने मटकी फोड़कर मनाया जन्मोत्सव
जन्माष्टमी के उल्लास को और जीवंत बनाने के लिए बाल सखाओं द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक मटकी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। संगीत और भक्ति के बीच बाल सखाओं की उमंग ने पूरे आयोजन में विशेष आकर्षण जोड़ दिया। श्रद्धालु भी इस मनोहारी दृश्य का आनंद लेते नजर आए।
भक्ति, गुरु-श्रद्धा और सनातन संस्कृति का संदेश
श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में आयोजित यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, सद्गुरु-तत्त्व के प्रति श्रद्धा, गुरु-परंपरा के प्रति समर्पण और सनातन संस्कारों के संरक्षण का विशेष अवसर बना।
भगवान श्रीकृष्ण जहां जीवन में धर्म, कर्म और प्रेम का मार्ग दिखाते हैं, वहीं सद्गुरु उस मार्ग को जीवन में उतारने की प्रेरणा और दृष्टि प्रदान करते हैं। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं ने सद्गुरुदेव भगवान के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित की।
आयोजन के दौरान परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-शांति तथा सर्वजन कल्याण की मंगलकामना की गई। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा एवं सद्गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से प्रत्येक हृदय में भक्ति, प्रेम, ज्ञान, शांति और सद्भाव का प्रकाश निरंतर बना रहे।
अंत में प्रबंध समिति एवं आश्रम परिवार ने आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों के प्रति सेवा, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
BREAKING NEWS | जन्माष्टमी की छुट्टी में रेत माफिया का खेल! .....सरकारी छुट्टी बनी अवैध रेत कारोबारियों के लिए ‘गोल्डन चांस’! लोखड़ी पंचायत में आधी रात तक नदी से धड़ल्ले से रेत उत्खनन, सैकड़ों ट्रैक्टरों की लगी कतार
<description><![CDATA[ बिलासपुर। कृष्ण जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी का फायदा उठाकर ग्राम लोखड़ी पंचायत क्षेत्र में नदी से कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात तक नदी और घाट में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर रेत भरने के लिए खड़े रहे और बेखौफ होकर रेत का परिवहन जारी रहा।
 मौके की तस्वीरें खुद पूरे हालात की कहानी बयां कर रही हैं। नदी घाट पर सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों की कतार नजर आ रही है। आरोप है कि नदी से बिना वैध अनुमति अथवा नियमों की अनदेखी करते हुए रेत निकाली जा रही है।
***सबसे बड़ा सवाल—खनिज विभाग कहां है?****
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि खनिज विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद मौके पर कार्रवाई के लिए अधिकारी नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं, विभाग की उड़नदस्ता टीम की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सरकारी छुट्टी के दिन जब विभागीय गतिविधियां सीमित रहती हैं, उसी दौरान इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों का नदी घाट पर पहुंचना और देर रात तक रेत का परिवहन होना खनिज विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
*** सवालों के घेरे में पूरा सिस्टम!***
***क्या सरकारी छुट्टी का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है?
***नदी घाट पर सैकड़ों ट्रैक्टर आखिर किसकी अनुमति से खड़े हैं?
***अगर विभाग को इसकी जानकारी थी तो तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
***मौके पर खनिज विभाग की टीम और उड़नदस्ता क्यों नहीं पहुंचा?
***क्या रेत कारोबारियों को कार्रवाई का कोई डर नहीं है?
***क्या विभाग का सूचना तंत्र विफल है या जानबूझकर कार्यवाही नहीं किया जा रहा है?
मामला सिर्फ अवैध रेत उत्खनन का नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र की कथित निष्क्रियता का भी है। अब देखना होगा कि तस्वीरें और शिकायत सामने आने के बाद खनिज विभाग मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई करता है या फिर यह पूरा मामला भी कागजी कार्रवाई तक सीमित रह जाता है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बेलगहना के श्री अद्वैत आश्रम में आज गूंजेगा ‘नंद के आनंद भयो’ का जयघोष.... कृष्ण जन्माष्टमी के साथ मनाया जाएगा श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज जी का अवतरण दिवस, दूर-दराज से पहुंचेंगे श्रद्धालु
<description><![CDATA[ बेलगहना। श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आश्रम में आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी का अवतरण दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बेलगहना सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से आश्रम के अनुयायी एवं श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी पर्व मनाने के साथ ही पूज्य स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
पूरी हुई आयोजन की तैयारियां
जन्माष्टमी एवं अवतरण दिवस समारोह को लेकर आश्रम समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण के बीच भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास देखने को मिलेगा।
समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं पूज्य स्वामी शिवानंद महाराज जी के अवतरण दिवस में सहभागी बनने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहेगा अद्वैत आश्रम बेलगहना ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
*श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला*
<description><![CDATA[ Bilaspur / श्री विजय शंकर दुबे, मुख्य महाप्रबंधक ने 1 सितंबर 2026 से एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला।
श्री दुबे वर्ष 1995 में कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में एनटीपीसी जॉइन किए। उन्हें प्रचालन (ऑपरेशन), योजना एवं प्रणाली, परियोजना प्रबंधन तथा परियोजना निर्माण के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एनटीपीसी विंध्याचल, गाडरवाड़ा, नॉर्थ करणपुरा तथा एनटीपीसी कॉरपोरेट सेंटर में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एनटीपीसी विंध्याचल में प्रचालन के क्षेत्र से की। इसके बाद उन्होंने योजना एवं प्रणाली विभाग में कार्य किया, जहां उन्हें तकनीकी एवं परियोजना संबंधी कार्यों का अनुभव प्राप्त हुआ। बाद में उन्होंने गाडरवाड़ा और एनटीपीसी कॉरपोरेट सेंटर में परियोजना प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। नॉर्थ करणपुरा में परियोजना निर्माण के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने परियोजना क्रियान्वयन एवं निर्माण संबंधी कार्यों में भी व्यापक अनुभव प्राप्त किया।
एनटीपीसी सीपत में पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्री विजय शंकर दुबे एनटीपीसी कॉरपोरेट सेंटर में परियोजना प्रबंधन से जुड़े हुए थे। उन्होंने परियोजना प्रबंधन एवं नेतृत्व के क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किए हैं। इनमें टोटल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एवं IPMA लेवल ‘C’ प्रमाणन कार्यक्रम तथा आईआईएम अहमदाबाद का LEAD कार्यक्रम शामिल हैं।
श्री दुबे ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. तथा MACT, भोपाल से मशीन डिजाइन में एम.टेक. की डिग्री प्राप्त की है। प्रचालन, परियोजना प्रबंधन एवं परियोजना निर्माण के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए, उनका एनटीपीसी सीपत में पदभार ग्रहण करना परियोजना के विकास के महत्वपूर्ण चरण में हुआ है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने श्री दुबे को परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उनके व्यापक अनुभव और दूरदर्शी सोच के साथ एनटीपीसी सीपत प्रचालन उत्कृष्टता, परियोजना क्रियान्वयन तथा समाज के लिए सतत पहलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। 
एनटीपीसी सीपत के बारे में
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन राज्य का सबसे बड़ा विद्युत संयंत्र है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 2,980 मेगावाट है। यह एनटीपीसी लिमिटेड का एक प्रमुख विद्युत उत्पादन केंद्र है। एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी है, जो देश का हर चौथा बल्ब रोशन कर रही है। सीपत स्टेशन में स्टेज-I के अंतर्गत 660 मेगावाट की तीन इकाइयां तथा स्टेज-II के अंतर्गत 500 मेगावाट की दो इकाइयां हैं। सीपत एनटीपीसी के पहले सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का भी केंद्र है। यहां देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा 765 केवी का स्विचयार्ड भी स्थापित है। 
एनटीपीसी सीपत में वर्तमान में 800 मेगावाट क्षमता की स्टेज-III परियोजना का विकास अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल तकनीक पर किया जा रहा है। स्टेज-III के शुरू होने के बाद स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 3,780 मेगावाट हो जाएगी। हरित ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्टेशन में 26 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण भी किया जा रहा है। एनटीपीसी सीपत छत्तीसगढ़ सहित सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विद्युत की आपूर्ति करता है। साथ ही साथ यह स्टेशन विश्वसनीय और कुशल विद्युत उत्पादन के माध्यम से देश की ऊर्जा सुरक्षा में निरंतर योगदान दे रहा है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<description><![CDATA[ बिलासपुर।
राजस्व विभाग के एक पटवारी पर शासकीय अभिलेखों में कथित रूप से हेराफेरी कर निजी भूमि को रिकॉर्ड से गायब करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2014 में ग्राम दो मोहनी, पटवारी हल्का क्रमांक 24 में पदस्थ रहते हुए तत्कालीन पटवारी इंद्र कुमार सिंह ने स्वर्गीय गिरधारी लाल अग्रवाल की निजी भूमि के खसरा क्रमांक 74/1 एवं 74/2 (रकबा क्रमशः 0.053 हेक्टेयर एवं 0.057 हेक्टेयर) को शासकीय रिकॉर्ड से कथित रूप से समाप्त कर दिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अपने पद का दुरुपयोग करते हुए संबंधित खसरों में काट-छांट, ओवरराइटिंग और अभिलेखों में हेराफेरी कर उक्त भूमि को खसरा क्रमांक 76 में दर्शा दिया गया। आरोप है कि वर्ष 2001-02 से 2005 के अभिलेखों में भी रकबे के साथ छेड़छाड़ कर रिकॉर्ड बदल दिया गया, जिसके चलते वर्तमान में दोनों खसरों की भूमि खसरा क्रमांक 76 में दर्ज दिखाई दे रही है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस कथित हेराफेरी के कारण मूल भूमि स्वामी के वारिस वर्षों से अपनी ही जमीन पर मालिकाना हक साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
शिकायत में मांग की गई है कि संबंधित अधिकारी तत्काल राजस्व अभिलेखों की जांच कर त्रुटि में सुधार करें, मूल भूमि स्वामी के वारिसों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाया जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं किए गए तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय एवं अन्य वैधानिक मंचों पर कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
ED का बड़ा एक्शन: भूपेश बघेल के पूर्व PA के.के. चंद्रवंशी के घर छापा, सुबह 6 बजे पहुंची टीम; CGPSC मामले से जुड़ी जांच में 7 ठिकानों पर तलाशी
<description><![CDATA[ रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कार्रवाई से एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार, 1 सितंबर 2026 की सुबह ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर दबिश दी।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची। अलग-अलग रिपोर्टों में टीम में करीब 5 से 8 अधिकारियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की भी जानकारी है। टीम घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
CGPSC मामले से जुड़ रही ED की कार्रवाई
इस कार्रवाई को लेकर अब सबसे बड़ा अपडेट यह है कि राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ED ने छत्तीसगढ़ में कथित CGPSC घोटाले की जांच के सिलसिले में एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ED ने छत्तीसगढ़ में सात स्थानों पर तलाशी ली, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी का ठिकाना भी शामिल है। हालांकि, तलाशी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
कौन हैं के.के. चंद्रवंशी?
रिपोर्टों के अनुसार, के.के. चंद्रवंशी राज्य के कृषि विभाग में ग्रेड-1 अधिकारी रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निजी सहायक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके आवास पर ED की कार्रवाई सामने आने के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।
अभी क्या हो रहा है?
फिलहाल ED की टीम पुरानी भिलाई स्थित आवास के अंदर जांच कर रही है।
दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य संभावित सामग्री की जांच की जा रही है। कार्रवाई कब तक चलेगी और जांच में ED को क्या मिला, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर पंचर, 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सुरक्षित
<description><![CDATA[ लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं हिस्से का टायर हुआ पंचर, यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग पहुंचाया गया
बिलासपुर, 28 अगस्त 2026। दिल्ली से सीधे बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) के लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं हिस्से का टायर पंचर हो गया। घटना के समय विमान में कुल 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।
लैंडिंग के दौरान टायर पंचर होने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई गई। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित रूप से रनवे से उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट को एयरलाइन द्वारा रद्द कर दिया गया। विमान में तकनीकी खराबी के कारणों और टायर पंचर होने की स्थिति की जांच की जा रही है।
एयरपोर्ट पर घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाए जाने के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
*एनटीपीसी सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ, NEET और JEE की तैयारी के लिए 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिलेगी कोचिंग सुविधा*
<description><![CDATA[ एनटीपीसी सीपत में 26 अगस्त 2026 को शासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय अग्रवाल, आईएएस, कलेक्टर, बिलासपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री रजनेश सिंह, आईपीएस, एसएसपी एवं डीआईजी, बिलासपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री स्वपन कुमार मंडल, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
‘संकल्प’ के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के कुल 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया है। दोनों कक्षाओं के लिए 50-50 विद्यार्थियों के अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। इसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीपत, शासकीय हाईस्कूल दर्राभाटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजी, स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सीपत के विद्यार्थी शामिल हैं। कोचिंग कक्षाएं सप्ताह में चार दिन आयोजित की जाएंगी और प्रत्येक दिन तीन घंटे की कक्षा होगी। विद्यार्थियों को भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों की तैयारी कराई जाएगी। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री संजय अग्रवाल ने एनटीपीसी सीपत की इस पहल की सराहना की और कहा कि ‘संकल्प’ जैसी पहल सामुदायिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा एवं चुनौतियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित रहने और इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में ऐसी ऊर्जा और आत्मविश्वास का निर्माण होना चाहिए, जिससे वे भविष्य में राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है और ऐसी पहलें इसी दिशा में सार्थक प्रयास हैं।  
विशिष्ट अतिथि श्री रजनेश सिंह, आईपीएस ने ‘संकल्प’ को सराहनीय सामाजिक पहल बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीक देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुविधा का पूर्ण लाभ उठाने और अपनी मेहनत से माता-पिता, समाज तथा राष्ट्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने एनटीपीसी के गीत में निहित ‘ज्योति किरण’ के भाव का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को स्वयं आगे बढ़ने के साथ समाज को भी प्रकाश देने के लिए प्रेरित किया। 
परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि एनटीपीसी सीपत की यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कलेक्टर, बिलासपुर एवं एसएसपी एवं डीआईजी, बिलासपुर के मार्गदर्शन और सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सीपत विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है। ‘संकल्प’ के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर इंजीनियर और डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। 
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री बी.बी. पात्रा, मानव संसाधन प्रमुख ने बताया कि कलेक्टर, बिलासपुर द्वारा दिए गए सुझाव के बाद इस पहल को आकार दिया गया। इसके तहत आसपास के शासकीय विद्यालयों से कक्षा 10वीं एवं 11वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 50-50 विद्यार्थियों का चयन कर कुल 100 विद्यार्थियों को ‘संकल्प’ कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश दिया गया। 
उद्घाटन समारोह के दौरान चयनित विद्यार्थियों के लिए नियुक्त फैकल्टी भी उपस्थित रही। फैकल्टी द्वारा विद्यार्थियों को कोचिंग की कार्ययोजना, कक्षा संचालन एवं आवश्यक नियमों की जानकारी दी गई। ‘संकल्प’ के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक व्यवस्थित शैक्षणिक मंच उपलब्ध कराया जाएगा। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
रक्षाबंधन पर चालान नहीं, सुरक्षा पर रहेगा पुलिस का फोकस
<description><![CDATA[ SSP रजनेश सिंह के निर्देश—सुगम यातायात, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
बिलासपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने आम लोगों को राहत देने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की है। जिले के SSP रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस और सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहार के दौरान पुलिस की प्राथमिकता चालानी कार्रवाई नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना होगी।
रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ाई जाएगी। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
आम लोगों के खिलाफ नहीं होगी चालानी कार्रवाई
SSP के निर्देश के मुताबिक त्योहार के दौरान सामान्य रूप से आवागमन करने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाना रहेगा। पुलिसकर्मी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी करेंगे।
स्टंटबाजी पर सख्ती, वाहन होगा जब्त
हालांकि सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने या दूसरों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। स्टंटबाजी करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त किया जाएगा।
‘हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए जरूरी’
SSP रजनेश सिंह ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से त्योहार के दौरान संयम बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
रक्षाबंधन पर बिलासपुर पुलिस का यह निर्णय आम लोगों के लिए राहत के साथ सुरक्षा का संदेश भी है। बहनों के लिए भाई की कलाई पर बंधने वाली राखी के साथ भाई की सुरक्षित जिंदगी और खुशियों का तोहफा भी इस पहल में छिपा है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
‘स्वीकृत राशि को घपला नहीं कह सकते, सेंट्रलाइज्ड टेंडर से हुई खरीदी’ — स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
<description><![CDATA[ बलरामपुर DEO मनीराम यादव को लेकर मंत्री का बड़ा बयान, कहा—आपसी द्वंद्व के कारण कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं
बलरामपुर। जिला शिक्षा अधिकारी प्रभारी मनीराम यादव के विरुद्ध शैक्षणिक मदों की खरीदी में करोड़ों रुपये की अनियमितता के आरोपों के बीच अब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का बयान सामने आया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी राशि के स्वीकृत होने मात्र को घपला नहीं कहा जा सकता। वर्तमान में खरीदी की प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड टेंडर के माध्यम से होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आपसी द्वंद्व के कारण कुछ लोग डीईओ मनीराम यादव के पीछे पड़े हुए हैं। मंत्री के इस बयान के बाद पूरे मामले में डीईओ को राहत मिलती नजर आ रही है।
दरअसल, बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से विभिन्न शैक्षणिक सामग्रियों की खरीदी, आपूर्ति, वितरण, गुणवत्ता परीक्षण, भौतिक सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर अपना पक्ष रखा गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जिले में की गई विभिन्न खरीदारियां ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नियमानुसार किए जाने का दावा किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, साइकिलों की खरीदी संचालक लोक शिक्षण संचालनालय स्तर से जेम पोर्टल के माध्यम से हुई। खरीदी गई साइकिलें संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराई गईं। इसके बाद गठित समिति द्वारा गुणवत्ता परीक्षण किया गया और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से संबंधित स्कूलों तक साइकिलें पहुंचाई गईं। पात्र विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से साइकिलों का वितरण कराया गया।
इसी तरह फर्नीचर की आपूर्ति संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं में कराई गई। सामग्री पहुंचने के बाद संस्थाओं से पावती ली गई और उपलब्ध फर्नीचर का गुणवत्ता परीक्षण भी कराया गया। गुणवत्ता एवं आपूर्ति संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित फर्मों को ट्रेजरी के माध्यम से भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई है।
साइंस किट की खरीदी भी राज्य स्तर से डायरेक्टरेट के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत की गई। संबंधित फर्म द्वारा संस्थानों में साइंस किट की आपूर्ति की गई। प्राप्ति पावती के बाद टीम के माध्यम से सामग्री का गुणवत्ता परीक्षण एवं फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संबंधित सामग्री का भुगतान जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से किए जाने की जानकारी सामने आई है।
वहीं स्वच्छता सामग्री की खरीदी भी जेम पोर्टल के माध्यम से की गई। सप्लायर द्वारा संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके बाद स्टॉक में एंट्री कर सामग्री को संबंधित स्कूलों में वितरित कराया गया। वितरण एवं स्टॉक संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित फर्म को भुगतान किया गया।
45.16 करोड़ के भुगतान पर डीईओ ने रखा अपना पक्ष
वर्ष 2025-26 में किए गए क्रय के भुगतान की कुल राशि 45,166,159 रुपये को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर डीईओ मनीराम यादव ने भी अपना पक्ष रखा है। उनके अनुसार जांच दल द्वारा इस राशि को कथित रूप से शासकीय राशि के गबन से जोड़कर बताया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गबन किए जाने संबंधी खबरें सामने आईं।
डीईओ का कहना है कि शासकीय भुगतान जिला कोषालय अधिकारी द्वारा परीक्षण के पश्चात ही किया जाता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जांच दल में जिला कोषालय अधिकारी भी सदस्य हैं। ऐसे में यदि शासकीय राशि के गलत भुगतान का सवाल उठता है तो पूरी भुगतान प्रक्रिया की भी जांच होना आवश्यक है।
मनीराम यादव के अनुसार अधिकांश सामग्रियों का क्रय आदेश शासन स्तर से स्वीकृत किया गया था। सामग्री प्राप्त होने के बाद पावती, भौतिक सत्यापन एवं गुणवत्ता प्रमाण-पत्र प्राप्त किए गए और नियमानुसार भुगतान हेतु देयक जिला कोषालय कार्यालय बलरामपुर को भेजे गए।
उन्होंने कहा कि जिला कोषालय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के छोटे-छोटे स्वत्वों के भुगतान में भी कई बार आपत्तियां लगाई जाती हैं। ऐसे में इतनी बड़ी शासकीय राशि के भुगतान के दौरान भी निर्धारित स्तर पर परीक्षण किया गया होगा।
जांच पूरी होने से पहले दोषी ठहराना उचित नहीं
डीईओ मनीराम यादव ने कहा है कि उन्होंने जांच दल को क्रय से संबंधित समस्त नस्तियां मूल रूप में उपलब्ध कराई थीं। जांच प्रतिवेदन में लगाए गए आरोपों का वे कलेक्टर के समक्ष अभिलेखों सहित समाधानकारक उत्तर प्रस्तुत करेंगे।
फिलहाल मामले में आरोपों की आधिकारिक और अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जांच पूरी होने और सक्षम स्तर से अंतिम निष्कर्ष सामने आने से पहले डीईओ मनीराम यादव को दोषी ठहराना जल्दबाजी होगी।
प्रशासनिक कसावट से भी बढ़ी चर्चा
इधर विभागीय जानकारों का कहना है कि डीईओ मनीराम यादव द्वारा जिले की शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, नियमित मॉनिटरिंग और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
जानकारों के मुताबिक प्रशासनिक निगरानी बढ़ने से विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। कई मामलों में लोग सीधे जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं और समाधान भी हो रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका सीमित होने की चर्चा है।
ऐसे में पूरे मामले को लेकर मंत्री का बयान और डीईओ का पक्ष सामने आने के बाद अब निगाहें जांच के अंतिम निष्कर्ष पर टिकी हैं। दस्तावेजों और पूरी प्रक्रिया की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खरीदी एवं भुगतान में वास्तव में कोई अनियमितता हुई है या नहीं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
रूपकुमारी चौधरी ने संभाली भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान
<description><![CDATA[ वानाथी श्रीनिवासन और सरोज पांडे की मौजूदगी में पदभार ग्रहण, महिला नेतृत्व और संगठन विस्तार को नई दिशा देने का संकल्प
नई दिल्ली, 24 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सोमवार को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाथी श्रीनिवासन और सुश्री सरोज पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रूपकुमारी चौधरी की नियुक्ति 17 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में की गई थी। उन्हें वानाथी श्रीनिवासन के स्थान पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ छत्तीसगढ़ से दीपक म्हस्के को भी पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
जमीनी राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक का सफर
रूपकुमारी चौधरी का राजनीतिक सफर संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी राजनीति से जुड़ा रहा है। वर्ष 2005 से 2012 के दौरान उन्होंने जिला पंचायत महासमुंद की सदस्य सहित भाजपा महिला मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वर्ष 2013 में उन्होंने बसना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया।
वर्ष 2015 में उन्हें छत्तीसगढ़ शासन में महिला एवं बाल विकास विभाग की संसदीय सचिव की जिम्मेदारी मिली। संगठन में भी उन्होंने विभिन्न दायित्व संभालते हुए महासमुंद जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
वर्ष 2024 में भाजपा ने उन्हें महासमुंद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू को पराजित कर पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया।
दो साल में राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा सांसद बनने के करीब दो वर्ष के भीतर भाजपा के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मोर्चे की कमान मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय राजनीतिक भूमिका के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में महिला नेतृत्व को भी प्रमुख स्थान दिया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद रूपकुमारी चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए महिला अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर निरंतर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।
पूर्व अध्यक्षों के अनुभव से मिलेगा मार्गदर्शन
पदभार ग्रहण समारोह में वानाथी श्रीनिवासन और सरोज पांडे की मौजूदगी को महिला मोर्चा में नेतृत्व की निरंतरता और अनुभव के हस्तांतरण के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भी वानाथी श्रीनिवासन और रूपकुमारी चौधरी के बीच आत्मीय मुलाकात में महिला मोर्चा तथा संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हो चुकी है।
भाजपा महिला मोर्चा देशभर की महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, महिला केंद्रित मुद्दों को राजनीतिक एवं सामाजिक विमर्श में प्रमुखता देने तथा सरकार की महिला कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर रहेगा जोर
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रूपकुमारी चौधरी के सामने महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता, राजनीतिक भागीदारी तथा संगठन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका बढ़ाने जैसी चुनौतियां और जिम्मेदारियां रहेंगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं और नारी सशक्तिकरण अभियानों को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना भी प्राथमिकता में रहेगा।
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना छत्तीसगढ़ के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से प्रदेश भाजपा में भी उत्साह का माहौल है।
महासमुंद की जमीनी राजनीति से विधानसभा, संगठन और लोकसभा तक का अनुभव अब देशभर में महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार में उपयोगी साबित हो सकता है। पदभार ग्रहण समारोह ने भाजपा महिला मोर्चा में अनुभव और नई ऊर्जा के समन्वय का संदेश दिया।
रूपकुमारी चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा, व्यापक जनसंपर्क और महिला सशक्तिकरण के नए अभियानों के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
टीईटी की अनिवार्यता 2028 तक शिथिल करने की मांग, पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग
<description><![CDATA[ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की चल रही पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी की अनिवार्यता को वर्ष 2028 तक शिथिल करने की मांग की है। संघ ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, पदोन्नति में आरक्षण लागू करने तथा कार्यरत शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित कराने की मांग उठाई है।
जिला अध्यक्ष राकेश कुमार राजगीर एवंविनय कुमार सिंह,रामरतन महंत द्वारा कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए वर्ष 2028 तक की समय-सीमा निर्धारित है। ऐसे में वर्तमान में शुरू की गई पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी को आधार बनाना शिक्षकों के हित में न्यायसंगत नहीं है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि वर्ष 2028 तक टीईटी की अनिवार्यता को शिथिल करते हुए वर्तमान पदोन्नति प्रक्रिया में वरिष्ठता को आधार बनाया जाए। साथ ही पदोन्नति में आरक्षण के संवैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
संघ ने यह भी कहा कि कार्यरत शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने का अवसर देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए। संघ का दावा है कि वर्तमान व्यवस्था को लेकर प्रदेश के लाखों शिक्षकों में आक्रोश और असंतोष व्याप्त है।
संघ की प्रमुख मांगें
***वर्ष 2028 तक पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता शिथिल की जाए।
***पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर की जाए।
***पदोन्नति में आरक्षण लागू किया जाए।
***कार्यरत शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित की जाए।
***शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए निर्धारित समय-सीमा का लाभ दिया जाए।
संघ ने शासन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत प्रदान करने की अपील की है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले
<description><![CDATA[ कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
ऑनलाइन स्टॉक और मौके के भौतिक सत्यापन में सामने आई बड़ी विसंगति, उपभोक्ताओं के भी दर्ज किए बयान
बिलासपुर, 24 अगस्त 2026। बालाजी गैस एजेंसी के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की संयुक्त टीम ने मगरपारा स्थित एजेंसी कार्यालय और महाराणा चौक स्थित गैस गोदाम में औचक जांच की। जांच के दौरान ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध वास्तविक स्टॉक में बड़ी विसंगति सामने आई। टीम ने मौके पर मिले 452 भरे और 487 खाली, कुल 939 गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
जांच में सामने आया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार एजेंसी के पास 864 भरे गैस सिलेंडर होने चाहिए थे, जबकि मौके पर भौतिक सत्यापन के दौरान केवल 452 भरे सिलेंडर मिले। इस तरह रिकॉर्ड की तुलना में 412 भरे सिलेंडर कम पाए गए।
वहीं, ऑनलाइन रिकॉर्ड में 473 खाली सिलेंडर दर्ज थे, जबकि मौके पर 487 खाली सिलेंडर मिले। यानी खाली सिलेंडरों की संख्या रिकॉर्ड की तुलना में 14 अधिक पाई गई।
***शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए थे जांच के निर्देश***
बालाजी गैस एजेंसी के विरुद्ध उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संयुक्त जांच टीम गठित कर एजेंसी के स्टॉक और शिकायतों की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीम ने दोनों परिसरों में औचक पहुंचकर गैस सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया और ऑनलाइन स्टॉक से मिलान किया।
जांच के दौरान घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडरों के रिकॉर्ड की भी जांच की गई। स्टॉक में सामने आई गंभीर विसंगति के बाद मौके पर उपलब्ध सभी 939 सिलेंडरों को जब्ती की कार्रवाई के तहत लिया गया।
***उपभोक्ताओं से भी लिए बयान**
जांच के दौरान मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से एजेंसी की सेवाओं को लेकर जानकारी ली गई और उनके बयान दर्ज किए गए। अधिकारियों के अनुसार एजेंसी के खिलाफ बुकिंग के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराने तथा ऑनलाइन डिलीवरी प्रदर्शित होने के बावजूद उपभोक्ताओं को वास्तविक रूप से सिलेंडर नहीं मिलने जैसी शिकायतें सामने आई थीं।
जांच के दौरान कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन 1076 में भी एजेंसी के विरुद्ध दर्ज शिकायतों की जानकारी सामने आने की बात कही गई है।
***सात दिन में कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट**
जांच दल ने एजेंसी से संबंधित दस्तावेजों, स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन रिकॉर्ड और प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। टीम द्वारा सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच दल में तहसीलदार प्रकाश साहू, सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य, खाद्य निरीक्षक विनीता दास, वर्षा सिंह, मंगेश कांत, ललिता शर्मा, आशीष दीवान, वसुधा राजपूत तथा आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छेतिजा शामिल रहे।
***जांच के आंकड़े एक नजर में—
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में भरे सिलेंडर — 864
***मौके पर मिले भरे सिलेंडर — 452
***भरे सिलेंडर कम — 412
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में खाली सिलेंडर — 473
**मौके पर मिले खाली सिलेंडर — 487
***कुल जब्त सिलेंडर — 939 ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले
<description><![CDATA[ कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
***शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए थे जांच के निर्देश***
***उपभोक्ताओं से भी लिए बयान**
***सात दिन में कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट**
***जांच के आंकड़े एक नजर में—
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में भरे सिलेंडर — 864
***मौके पर मिले भरे सिलेंडर — 452
***भरे सिलेंडर कम — 412
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में खाली सिलेंडर — 473
**मौके पर मिले खाली सिलेंडर — 487
***कुल जब्त सिलेंडर — 939 ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले
<description><![CDATA[ कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
***शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए थे जांच के निर्देश***
***उपभोक्ताओं से भी लिए बयान**
***सात दिन में कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट**
***जांच के आंकड़े एक नजर में—
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में भरे सिलेंडर — 864
***मौके पर मिले भरे सिलेंडर — 452
***भरे सिलेंडर कम — 412
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में खाली सिलेंडर — 473
**मौके पर मिले खाली सिलेंडर — 487
***कुल जब्त सिलेंडर — 939 ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले
<description><![CDATA[ कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
***शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए थे जांच के निर्देश***
***उपभोक्ताओं से भी लिए बयान**
***सात दिन में कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट**
***जांच के आंकड़े एक नजर में—
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में भरे सिलेंडर — 864
***मौके पर मिले भरे सिलेंडर — 452
***भरे सिलेंडर कम — 412
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में खाली सिलेंडर — 473
**मौके पर मिले खाली सिलेंडर — 487
***कुल जब्त सिलेंडर — 939 ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले
<description><![CDATA[ कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
***शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए थे जांच के निर्देश***
***उपभोक्ताओं से भी लिए बयान**
***सात दिन में कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट**
***जांच के आंकड़े एक नजर में—
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में भरे सिलेंडर — 864
***मौके पर मिले भरे सिलेंडर — 452
***भरे सिलेंडर कम — 412
***ऑनलाइन रिकॉर्ड में खाली सिलेंडर — 473
**मौके पर मिले खाली सिलेंडर — 487
***कुल जब्त सिलेंडर — 939 ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट
<description><![CDATA[ मिथिलांगन कल्याण समिति के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु, समाजसेवी प्रवीण झा सपरिवार हुए शामिल
बिलासपुर। तोरवा स्थित अरपा नदी तट के छठ घाट सामुदायिक भवन में रविवार को आस्था, भक्ति और शिव आराधना का भव्य संगम देखने को मिला। मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और संकल्प के साथ सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधानपूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार, शिव जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर शिवमय हो उठा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंग की पूजा भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पुण्यदायी स्वरूप मानी जाती है। शिवपुराण सहित विभिन्न धार्मिक परंपराओं में पार्थिव लिंग पूजन के विशेष महत्व का उल्लेख मिलता है। इसी आस्था और श्रद्धा के साथ अरपा नदी के पावन तट पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग तैयार किए और उनका विधिवत पूजन किया।
पूजन अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार एवं भगवान शिव की आराधना में सहभागिता की। मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी प्रवीण झा सपरिवार शामिल हुए। आयोजन में मिथिला समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उपस्थित होकर शिव आराधना की।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ने धार्मिक एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
सावन में पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व
पार्थिव शिवलिंग मिट्टी से निर्मित भगवान शिव का प्रतीकात्मक स्वरूप है, जिसे धार्मिक परंपराओं में श्रद्धापूर्वक पूजनीय माना गया है। सावन माह में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इससे मानसिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसी आस्था ने तोरवा के अरपा तट पर आयोजित इस अनुष्ठान को विशेष बना दिया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में मिथिलांगन कल्याण समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद ठाकुर, सचिव ललित मिश्रा, उपाध्यक्ष मनोरंजन झा, कोषाध्यक्ष अम्बुज झा सहित अशोक झा, अमरेंद्र कंठ, सुधीर झा, धनंजय झा, सुनील मिश्रा, संजीव झा, संतोष ठाकुर, जगदानंद झा, आनंद चौधरी, अनमोल झा, अविनाश झा, चंदन सिंह सहित समाज के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएगी भाजपा, राष्ट्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी
<description><![CDATA[ नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। अभियान की तैयारियों और संगठनात्मक रूपरेखा को लेकर शनिवार, 22 अगस्त को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में हुई इस बैठक में देशभर के प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और अभियान के लिए गठित प्रदेश स्तरीय टीमों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में छत्तीसगढ़ की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
राष्ट्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय और अमित साहू, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा तथा भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
सेवा को संगठन की कार्यसंस्कृति बनाने पर जोर
बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा सेवा गतिविधियों को जनभागीदारी से जोड़ने पर मंथन हुआ। भाजपा की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके नेतृत्व में सेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्षों को केंद्र में रखते हुए देशभर में सेवा गतिविधियों का विस्तार करने की है।
अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा युवाओं को सेवा और नवाचार से जोड़ने जैसी गतिविधियां प्रस्तावित हैं। पार्टी का जोर सेवा कार्यों को केवल आयोजन तक सीमित रखने के बजाय समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर है।
छत्तीसगढ़ में 7 सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ भाजपा ने ‘सेवा संकल्प उत्सव’ के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर सात सदस्यीय टीम गठित की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को टीम का संयोजक बनाया गया है।
टीम में जी. वेंकटेश्वर राव, अमित साहू, हर्षिता पांडेय, विभा अवस्थी, राहुल टिकरिहा और अभिकेश केशरी को सदस्य बनाया गया है। टीम को अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वय और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की टीम में सहभागिता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महिला मोर्चा के माध्यम से महिला शक्ति और समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा गतिविधियों को पहुंचाने तथा महिलाओं की जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
बूथ स्तर तक पहुंचेगा अभियान
राष्ट्रीय बैठक के बाद अभियान की तैयारियों को प्रदेश से लेकर जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक ले जाने की दिशा तय की गई है। राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला के बाद राज्यों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी।
राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के अनुसार अभियान के दौरान सेवा गतिविधियों के साथ पात्र हितग्राहियों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा। आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय शिविर आयोजित किए जाने की योजना है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान से युवाओं की भागीदारी तक
अभियान के प्रस्तावित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान और ‘मातृ संवाद’ जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचकर बच्चों के पोषण एवं देखभाल में योगदान देने वाली कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने की योजना है।
इसके अलावा युवाओं को स्वच्छता, वृक्षारोपण और टीबी मरीजों की पहचान जैसे सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों का भी उपयोग किया जाएगा। ‘सेवा में मेरा योगदान’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों और युवाओं को सेवा गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी है।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने जनता से निरंतर जुड़े रहने का दिया संदेश
22 अगस्त को हुई राष्ट्रीय बैठक में भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी बातचीत हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, लगातार जनता के बीच रहने और जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ ‘वंदे मातरम’ से संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
राष्ट्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ की टीम की सक्रिय भागीदारी को प्रदेश में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश स्तरीय टीम अब अभियान की रूपरेखा को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचाने की दिशा में काम करेगी।
विशेष रूप से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की भूमिका महिला केंद्रित सेवा कार्यक्रमों, जनसंपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगी। भाजपा का लक्ष्य ‘सेवा संकल्प अभियान’ को केवल एक कार्यक्रम न बनाकर संगठन और समाज के बीच निरंतर संपर्क एवं जनभागीदारी का व्यापक माध्यम बनाना है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
वानाथी श्रीनिवासन से मिलीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा
<description><![CDATA[ नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानाथी श्रीनिवासन से नई दिल्ली में उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर वानाथी श्रीनिवासन ने रूपकुमारी चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी आत्मीय संवाद हुआ।
गौरतलब है कि भाजपा द्वारा हाल ही में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह दायित्व वानाथी श्रीनिवासन के स्थान पर संभाला है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही रूपकुमारी चौधरी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
मुलाकात के दौरान संगठन में महिलाओं की भूमिका, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, महिला सशक्तिकरण तथा महिला मोर्चा को बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। रूपकुमारी चौधरी ने इस अवसर को अपने लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है।
वानाथी श्रीनिवासन, जो तमिलनाडु की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रह चुकी हैं, ने महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देशभर की महिला कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक स्तर पर कार्य किया है। संगठन में उनके अनुभव और योगदान को महिला मोर्चा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
भाजपा की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में महिलाओं को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी के 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में छह महिलाएं शामिल हैं, जबकि विभिन्न राष्ट्रीय दायित्वों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है। ऐसे में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रूपकुमारी चौधरी के सामने महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और महिला केंद्रित कार्यक्रमों को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार वानाथी श्रीनिवासन और रूपकुमारी चौधरी की यह मुलाकात संगठनात्मक निरंतरता, अनुभवों के आदान-प्रदान और नए नेतृत्व को मार्गदर्शन देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। महिला मोर्चा की बहनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक आत्मीय एवं प्रेरणादायी बना दिया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
जहां लहराया तिरंगा, वहीं कर्मचारियों को मिला सेहत का सहारा
<description><![CDATA[ घुटकू फैक्ट्री में स्वतंत्रता दिवस पर डिस्पेंसरी का शुभारंभ, 24 घंटे उपलब्ध रहेगा कम्पाउंडर
बिलासपुर। ग्राम घुटकू स्थित फैक्ट्री परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। फैक्ट्री संचालक प्रवीण झा ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए फैक्ट्री परिसर में डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया।
“कर्मचारियों का स्वस्थ रहना जरूरी, तभी संस्थान और राष्ट्र की प्रगति संभव” — प्रवीण झा
समारोह को संबोधित करते हुए प्रवीण झा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने कर्मचारियों से राष्ट्रहित, एकता और अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा का ध्यान रखना भी संस्थान की जिम्मेदारी है।
स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य सुविधा की सौगात
समारोह का विशेष आकर्षण कर्मचारियों के लिए डिस्पेंसरी का शुभारंभ रहा। प्रवीण झा ने फीता काटकर डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया तथा स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डिस्पेंसरी में डॉक्टर निर्धारित समय पर उपलब्ध रहेंगे, वहीं कर्मचारियों की सुविधा के लिए 24 घंटे कम्पाउंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
डिस्पेंसरी के संचालन और व्यवस्थाओं में प्रवीण झा, प्रदीप झा और दिव्यांश झा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। फैक्ट्री प्रबंधन की इस पहल से कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही समय पर प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिल सकेगा।
***प्रवीण झा की पहल, कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता***
प्रवीण झा की पहल पर स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर फैक्ट्री परिसर में डिस्पेंसरी की शुरुआत की गई। उनका मानना है कि किसी भी संस्थान की प्रगति में कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और उनका स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसी सोच के साथ स्वास्थ्य सुविधा को कार्यस्थल से जोड़ने की पहल की गई है।
*** 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सहायता***
फैक्ट्री परिसर में शुरू हुई डिस्पेंसरी में 24 घंटे कम्पाउंडर उपलब्ध रहेगा। अचानक तबीयत बिगड़ने या प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों को तत्काल सहायता मिल सकेगी। डॉक्टर भी निर्धारित समय पर स्वास्थ्य परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
****तिरंगे के सम्मान के साथ जिम्मेदारी का संदेश***
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया गया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
पद नहीं, दायित्व और सेवा महत्वपूर्ण : डॉ. ललित माखीजा
<description><![CDATA[ बिलासपुर प्रेस क्लब के “हमर पहुना” कार्यक्रम में साझा किया जीवन का संघर्ष, चिकित्सा से संगठन तक का सफर*******
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के परंपरागत कार्यक्रम “हमर पहुना” में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रख्यात नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. ललित माखीजा शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से संवाद करते हुए अपने बचपन, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश, संघर्ष, सामाजिक जीवन और संगठनात्मक सफर से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी एक मंजिल को लेकर इतना आग्रह नहीं होना चाहिए कि परिस्थितियों के अनुसार रास्ता बदलना ही मुश्किल हो जाए। जो दायित्व मिले, उसे पूरी ईमानदारी और क्षमता के साथ निभाना ही उनके जीवन का मूल मंत्र रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत में बिलासपुर प्रेस क्लब की ओर से डॉ. माखीजा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न पड़ावों को बेहद सहज अंदाज में पत्रकारों के साथ साझा किया।
बड़े परिवार में शुरू हुई पढ़ाई, मार्गदर्शन की रही कमी
डॉ. माखीजा ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनका परिवार बड़ा था। पिता के पांच छोटे भाई और छह बहनें थीं और परिवार में पढ़ने वाले वे पहले लड़के थे। उन्होंने उड़िया रेलवे क्षेत्र मिडिल स्कूल से आठवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद गुरुनानक स्कूल और भारतमाता स्कूल में शिक्षा जारी रखी।
उन्होंने कहा कि उनके जीवन में आर्थिक संघर्ष बहुत अधिक नहीं था, लेकिन सही दिशा और मार्गदर्शन देने वाला कोई विशेष व्यक्ति नहीं था। परिवार की किराना दुकान में भी वे समय मिलने पर सहयोग करते थे। इस अनुभव ने उन्हें समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों को करीब से समझने का अवसर दिया।
इंजीनियर बनने निकले थे, बन गए डॉक्टर
मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश का रोचक प्रसंग बताते हुए डॉ. माखीजा ने कहा कि उनके मित्र डॉ. श्रीकांत गिरी के साथ उनका पॉलिटेक्निक में चयन हुआ था। शिक्षक देवेंद्र शेमानी ने दोनों को पॉलिटेक्निक के बजाय 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने की सलाह दी। इसी दौरान विषय चयन में उन्होंने बायोलॉजी ले ली और बाद में पीएमटी की तैयारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें पीएमटी परीक्षा और उसकी तैयारी के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं थी। बावजूद इसके मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल कर रायपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया। हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने के कारण अंग्रेजी माध्यम की मेडिकल शिक्षा प्रारंभ में चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लिया।
तुलना से पैदा होती है कमी की भावना
जीवन-दृष्टि पर चर्चा करते हुए डॉ. माखीजा ने कहा कि उन्होंने कभी दूसरों को देखकर अपने जीवन के लक्ष्य तय नहीं किए। उनके अनुसार किसी दूसरे के घर, गाड़ी या जीवनशैली से अपनी तुलना करने पर ही व्यक्ति के भीतर कमी की भावना पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि पहली गाड़ी भी उन्होंने सेकंड हैंड खरीदी थी। आवश्यकता और परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेना उन्होंने हमेशा बेहतर समझा। उनका कहना था कि आज भी यदि उनसे पूछा जाए कि उन्हें जीवन में क्या चाहिए, तो शायद वे इसका स्पष्ट जवाब न दे पाएं। उनका उद्देश्य केवल इतना है कि जो काम हाथ में है, उसे पूरी ईमानदारी और बेहतर तरीके से किया जाए।
“In life, go straight and turn right”
डॉ. माखीजा ने अपने जीवन-सूत्र को दो बिंदुओं के बीच सबसे छोटे रास्ते की सीधी रेखा से जोड़ते हुए कहा कि जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। उनका जीवन-सूत्र है—“In life, go straight and turn right.” अर्थात सीधे और सही दिशा में आगे बढ़ें, लेकिन परिस्थितियां बदलें तो सही दिशा में मोड़ लेने से भी न डरें।
बिना पद के भी किया जा सकता है काम
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी पद को लक्ष्य बनाकर काम नहीं किया। उनके अनुसार काम करने के लिए पद जरूरी नहीं है। उन्होंने भाजपा में अपने संगठनात्मक अनुभवों का उल्लेख करते हुए बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों सहित विभिन्न राज्यों में संगठन ने उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दीं। छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, बिहार सहित अन्य क्षेत्रों में भी उन्होंने संगठनात्मक कार्य किया।
वरिष्ठों के आग्रह और मार्गदर्शन के बाद विश्व हिंदू परिषद में दायित्व स्वीकार करने की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी जिम्मेदारी मिले, वहां पूरी क्षमता के साथ काम करना ही उनका सिद्धांत रहा है।
लक्ष्य रखें, लेकिन परिणाम पर अधिकार नहीं
डॉ. माखीजा ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है, लेकिन परिणाम को लेकर अत्यधिक आग्रह व्यक्ति को परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने से रोक सकता है। विद्यार्थी का लक्ष्य पीएमटी पास करना हो सकता है, लेकिन उसके हाथ में केवल पढ़ाई और मेहनत है, परिणाम नहीं।
उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल बड़ा अस्पताल बनाना या अधिक पैसा कमाना नहीं रहा। वे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने को अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं।
जागरूक, संस्कारित और सेवाभावी समाज पर जोर
विश्व हिंदू परिषद की भूमिका पर डॉ. माखीजा ने कहा कि संगठन का कार्य केवल कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं होना चाहिए। समाज को समरस, संस्कारित और सेवाभावी बनाना सभी की जिम्मेदारी है।
हिंदुत्व से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की मूल अवधारणाओं को समझना जरूरी है। उनके अनुसार हिंदू समाज यदि अपने मूल्यों को समझकर उन्हें जीवन में उतारे तो उसे अपने अस्तित्व को लेकर भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जनसंख्या संतुलन और इतिहास से सीखने की आवश्यकता पर भी विचार रखे।
कश्मीर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी घटना को समझने के लिए उससे प्रभावित व्यक्ति के दर्द और अनुभव को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी से लड़ना उद्देश्य नहीं है, लेकिन समाज को जागरूक और सजग रहना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने डॉ. माखीजा से उनके व्यक्तिगत जीवन, चिकित्सा क्षेत्र, संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर संवाद किया। “हमर पहुना” कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व के उस पक्ष को सामने लाया गया, जिसमें उपलब्धियों से अधिक महत्व दायित्व, संतोष, सेवा और सही दिशा में निरंतर आगे बढ़ने को दिया गया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
अशोक नगर डीएस कॉलेज के पास सड़क पर गड्ढों का जाल, हादसे के बाद जागेगा प्रशासन?
<description><![CDATA[ बिलासपुर। अशोक नगर स्थित डीएस कॉलेज के पास मुख्य सड़क इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों के लिए परेशानी और हादसे का सबब बनी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस ओर गंभीरता से ध्यान देते नजर नहीं आ रहे हैं।
इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। खास बात यह है कि इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, ऑटो चालक, दोपहिया वाहन चालक और एंबुलेंस भी गुजरती हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूली बच्चों को लेकर चलने वाला ऑटो भी दो-तीन बार पलट चुका है। गनीमत रही कि अब तक कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
सबसे गंभीर स्थिति उस समय बन सकती है जब किसी मरीज को लेकर एंबुलेंस इस मार्ग से गुजरती है। सड़क के गड्ढों के कारण एंबुलेंस को झटके लगने से मरीज की परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में सड़क की बदहाली केवल यातायात की समस्या नहीं, बल्कि जनसुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय भी है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही, जब तक स्थायी सुधार नहीं होता, तब तक खतरनाक गड्ढों को तत्काल भरकर राहगीरों को राहत दी जाए।
जनता का सीधा सवाल है—क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय समय रहते सड़क की मरम्मत क्यों नहीं कराई जा रही?
अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और अशोक नगर के नागरिकों को इस बदहाल सड़क से कब राहत मिलती है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
देवरीखुर्द सहकारी समिति में नियुक्ति को लेकर उठे सवाल, क्या बिना विभागीय अनुमति हुई थी प्रबंधक की नियुक्ति?
<description><![CDATA[ पोड़ी समिति की नियुक्तियां रद्द होने के बाद देवरीखुर्द का मामला भी गरमाया, राम मनोहर कौशिक की नियुक्ति पर जांच की मांग*****
बिलासपुर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित देवरीखुर्द पं.क्र. 670 में प्रबंधक के पद पर पदस्थ राम मनोहर कौशिक पिता द्वारिका कौशिक, निवासी देवरीखुर्द (काठाकोनी) की नियुक्ति को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि उनकी नियुक्ति भी बिना सक्षम विभागीय अनुमति अथवा पूर्व स्वीकृति के की गई थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया है, जब हाल ही में तखतपुर विकासखंड की सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोड़ी के धान खरीदी केंद्र में बिना विभागीय पूर्व अनुमति की गई नियुक्तियों पर सहकारिता विभाग ने कार्रवाई की। पोड़ी मामले में प्रभारी प्रबंधक रुद्र तिवारी को पद से हटा दिया गया, जबकि प्रफुल्ल कुमार साहू की ऑपरेटर तथा कृष्ण कुमार वस्त्रकार की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (भृत्य) के पद पर की गई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गईं।
पोड़ी मामले में शिकायत के बाद सामने आया था कि संबंधित नियुक्तियों के लिए उच्च अधिकारी अथवा उप पंजीयक कार्यालय से पूर्व स्वीकृति नहीं ली गई थी। विभागीय कार्रवाई के बाद अब इसी तरह की प्रक्रिया को लेकर देवरीखुर्द समिति की नियुक्ति भी सवालों के घेरे में बताई जा रही है।
देवरीखुर्द में भी वही नियम लागू होते हैं या नहीं?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सेवा सहकारी समिति देवरीखुर्द में प्रबंधक राम मनोहर कौशिक की नियुक्ति भी निर्धारित विभागीय प्रक्रिया और सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना हुई है, तो उनकी नियुक्ति के दस्तावेजों की जांच कब होगी और जिम्मेदारी किसकी तय की जाएगी?
स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर नियुक्ति आदेश, चयन प्रक्रिया, विभागीय अनुमति, सक्षम अधिकारी की स्वीकृति तथा पदस्थापना से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की मांग उठ रही है। यदि दस्तावेजों की जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो पोड़ी समिति की तर्ज पर देवरीखुर्द मामले में भी कार्रवाई की स्थिति बन सकती है।
फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
देवरीखुर्द समिति के प्रबंधक की नियुक्ति को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित सहकारिता अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में पूरे मामले में विभागीय रिकॉर्ड की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अब सवाल यह है कि पोड़ी समिति में बिना अनुमति नियुक्तियों पर कार्रवाई हो सकती है, तो क्या देवरीखुर्द समिति में भी नियुक्ति प्रक्रिया की जांच होगी? यही सवाल फिलहाल सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली पर नजरें टिकाए हुए है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
लिपिक संघ जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, प्रदीप तिवारी बने जिलाध्यक्ष
<description><![CDATA[ प्रशांत पाण्डेय जिला सचिव, जूही सोम महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव और सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष की जिम्मेदारी****
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पुनर्गठन के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष, शिक्षा विभाग के प्रशांत पाण्डेय को जिला सचिव तथा कलेक्ट्रेट की जूही सोम को महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रांतीय कार्यकारिणी में शिक्षा विभाग के सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संघ के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लिपिक वर्ग के हितों, अधिकारों और समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, प्रांतीय सचिव वर्षा रानी चरण, प्रदीप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुमंत यादव, अंकित तिवारी, देवेंद्र पटेल, गोपी चौहान, अनिल पुजारी, राकेश सूर्यवंशी, जूही सोम, रजनी मेहर, जमुना शंकर जायसवाल, रजनी तिवारी, शिमला टंडन, हरेन्द्र सूर्यवंशी, रूपेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन से संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम लिपिक कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष रखेगी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 22 IAS और 1 IFS का तबादला...छह जिलों के कलेक्टर बदले, मंत्रालय से लेकर मैदानी प्रशासन तक बड़ा फेरबदल
<description><![CDATA[ रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही एक भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी की सेवाएं उनके मूल विभाग वन विभाग को वापस की गई हैं। 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के बाद प्रदेश के मंत्रालयीन विभागों से लेकर जिला प्रशासन तक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव हुआ है।
इस प्रशासनिक फेरबदल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छह जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें कांकेर, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शामिल हैं।
***इन छह जिलों में नए कलेक्टर****
***गरियाबंद: 2012 बैच के IAS रणबीर शर्मा को गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है।
***कांकेर: 2014 बैच के IAS कुंदन कुमार को कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
***मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 2019 बैच की IAS तनुजा सलाम को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
***मुंगेली: IAS अमृत विकास तोपनो को मुंगेली कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
***सक्ती: IAS जयश्री जैन को सक्ती का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
***कबीरधाम: 2016 बैच की IAS तुलिका प्रजापति को कबीरधाम कलेक्टर बनाया गया है।
22 IAS अधिकारियों की पूरी सूची और नई जिम्मेदारी
1. सोनमणि बोरा — 1999 बैच
सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
2. आर. संगीता — 2005 बैच
आर. संगीता को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव पद से हटाकर सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
3. भुवनेश यादव — 2006 बैच
भुवनेश यादव को वर्तमान दायित्वों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
4. नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर — 2011 बैच
उन्हें आगामी आदेश तक संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
5. रिमिजियस एक्का — 2011 बैच
रिमिजियस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
6. भोसकर विलास संदिपान
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वर्तमान दायित्वों के साथ उन्हें प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम (नान) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
7. जगदीश सोनकर — 2013 बैच
जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
8. भगवान सिंह उइके — 2016 बैच
भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
9. हिना अनिमेष नेताम — 2016 बैच
आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की संचालक हिना अनिमेष नेताम को वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
10. गोपाल वर्मा — 2016 बैच
गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे कबीरधाम के कलेक्टर थे।
11. रोमा श्रीवास्तव — 2020 बैच
रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।
12. आकांक्षा शिक्षा खलखो — 2020 बैच
उन्हें उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग बनाया गया है। साथ ही संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
13. लीना कोसम — 2020 बैच
लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
14. सौमिल रंजन चौबे — 2021 बैच
सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
15. गजेंद्र सिंह ठाकुर — 2019 बैच
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यरत गजेंद्र सिंह ठाकुर को वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
16. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई — 2021 बैच
बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। बिलासपुर जिला प्रशासन की दृष्टि से यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कलेक्टरों की नई पोस्टिंग भी इसी आदेश में
छह जिलों में कलेक्टरों की नई पदस्थापना प्रशासनिक फेरबदल का सबसे प्रमुख हिस्सा है। रणबीर शर्मा को गरियाबंद, कुंदन कुमार को कांकेर, तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, अमृत विकास तोपनो को मुंगेली, जयश्री जैन को सक्ती और तुलिका प्रजापति को कबीरधाम की जिम्मेदारी दी गई है।
इस बदलाव के बाद इन जिलों में प्रशासनिक कामकाज की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।
IFS अधिकारी विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस
IAS अधिकारियों के तबादले के साथ 2006 बैच के IFS अधिकारी विवेक आचार्य की सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वापस कर दी गई हैं। वे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के रूप में कार्यरत थे।
**बिलासपुर में भी प्रशासनिक बदलाव***
इस फेरबदल का असर बिलासपुर पर भी पड़ा है। 2021 बैच के IAS बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे जिला प्रशासन में एक महत्वपूर्ण नई नियुक्ति हुई है।
एक नजर में बड़ा फेरबदल**
कुल अधिकारी: 23
IAS: 22
IFS: 1
कलेक्टर बदले: 6 जिले
आदेश जारी: 18 अगस्त 2026
आदेश जारी करने वाला विभाग: सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन (GAD)
छह जिले: कांकेर, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सिम्स में चार-पांच दिन से फ्लोराइड ट्यूब का संकट, शुगर जांच की सटीकता पर उठे सवाल
<description><![CDATA[ सर्जरी जैसे संवेदनशील मामलों में भी होती है ब्लड शुगर की जांच, मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल — जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था बहाल करने की मांग
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में मरीजों की जांच व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में पिछले चार-पांच दिनों से फ्लोराइड ट्यूब (Fluoride Tube) उपलब्ध नहीं है। यह वही ट्यूब है जिसका उपयोग सामान्यतः रक्त में ग्लूकोज़ की जांच के लिए किया जाता है।
बताया जा रहा है कि सिम्स में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों की ब्लड शुगर जांच होती है। खासकर ऑपरेशन और सर्जरी से जुड़े मामलों में मरीज के रक्त शर्करा स्तर की जानकारी चिकित्सकीय निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में जांच के लिए आवश्यक सामग्री का लगातार उपलब्ध नहीं होना अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सर्जरी वाले मरीजों में अधिक संवेदनशील मामला
सर्जरी से पहले और बाद में मरीज की शुगर की स्थिति जानना कई मामलों में उपचार की योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यदि नियमित प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली फ्लोराइड ट्यूब उपलब्ध नहीं है और वैकल्पिक तरीके से जांच की जा रही है, तो उसकी सटीकता, प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी सार्वजनिक होना जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, रक्त के नमूने को सही तरीके से संरक्षित नहीं किया गया तो ग्लूकोज़ के स्तर में बदलाव हो सकता है। इसलिए यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि इन दिनों सिम्स में शुगर की जांच किस वैकल्पिक व्यवस्था से की जा रही है और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है।
****जिम्मेदार अधिकारी की जानकारी के बावजूद व्यवस्था क्यों नहीं सुधरी?
अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार फ्लोराइड ट्यूब की कमी की जानकारी संबंधित स्तर पर है। डॉ. मनीष कुमार की जिम्मेदारी से जुड़े इस विषय में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि कई दिनों से आवश्यक जांच सामग्री उपलब्ध नहीं है तो अब तक इसकी वैकल्पिक और स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
मामला केवल एक मेडिकल सामग्री की कमी का नहीं, बल्कि सैकड़ों मरीजों की जांच और उनकी उपचार प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। खासकर गंभीर बीमारी और सर्जरी वाले मरीजों के मामले में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।
***कलेक्टर और प्रशासन के प्रयासों के बीच स्थानीय व्यवस्था पर सवाल***
सिम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर आवश्यक जांच सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होना व्यवस्थागत विडंबना के रूप में सामने आ रहा है।
***स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल संज्ञान की मांग***
जनहित में मांग है कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले का संज्ञान लेकर यह जांच कराएं कि:
**सिम्स में फ्लोराइड ट्यूब की कमी कब से है?
इसकी आपूर्ति में देरी का कारण क्या है?
***इस दौरान मरीजों की शुगर जांच किस माध्यम से की जा रही है?
***वैकल्पिक जांच की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था है?
***सर्जरी वाले मरीजों की जांच में कोई जोखिम तो नहीं लिया जा रहा?
***आवश्यक मेडिकल सामग्री की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किस अधिकारी की है?
मरीजों की जान और स्वास्थ्य से जुड़े इस संवेदनशील विषय में तत्काल व्यवस्था बहाल करना और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा जिला प्रशासन को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर मरीजों के हित में आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए Apollo Hospitals ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश और समाज की सुरक्षा में दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को लेकर Apollo Hospitals Bilaspur ने छत्तीसगढ़ पुलिस, बिलासपुर के सहयोग से विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना और आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर Apollo Hospitals के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में Dr. Mohan Gupta, Dr. Rashmi Sharma, Dr. Abhishek Kaushley, Dr. Mandar Gokate, Dr. Samarth Sharma, Dr. Lajpat Agrawal एवं Dr. Vikram Sahu ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं।
सुरक्षा में तैनात जवानों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता
Apollo Hospitals Bilaspur की ओर से कहा गया कि जो पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, उनके स्वास्थ्य की देखभाल भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ पुलिस बल ही अधिक ऊर्जा, मजबूती और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकता है।
इस पहल के माध्यम से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसे राष्ट्र सेवा में अपना एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान बताया।
“जो हमारी सुरक्षा में हर पल खड़े हैं, उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी में हम भी उनके साथ खड़े हैं।”
अधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम (भा.पु.से.), संभागायुक्त बिलासपुर श्री सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राजगोपाल गर्ग, कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल (भा.प्र.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह तथा Apollo Hospitals Bilaspur के यूनिट हेड श्री अभय कुमार गुप्ता शामिल रहे।
Apollo Hospitals Bilaspur ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की कामना की।
राष्ट्र की रक्षा करने वाले हाथों को स्वस्थ रखना—हमारी भी जिम्मेदारी है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
निःशुल्क कंप्यूटर अकाउंटिंग एवं Tally प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, 30 अभ्यर्थियों का होगा चयन
<description><![CDATA[ बिलासपुर। रोजगार एवं स्वरोजगार के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), बिलासपुर द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर अकाउंटिंग, Tally एवं GST प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत 13 अगस्त 2026 से होगी और यह 19 सितंबर 2026 तक चलेगा। कुल 38 दिवसीय इस प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर एवं अकाउंटिंग का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेसिक, MS Word, MS Excel, अकाउंटिंग की मूलभूत जानकारी, Tally Prime, कंपनी निर्माण एवं Ledger Creation, Cash, Bank एवं Journal Entries, Purchase-Sales Accounting, Receipt-Payment Entry, Inventory Management तथा GST Accounting की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बिल बनाना एवं प्रिंटिंग, बैंक रिकन्सिलिएशन, Profit & Loss Account, Balance Sheet तथा व्यवसाय के दैनिक लेखा-जोखा तैयार करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्थान के अनुसार प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा। प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास एवं भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा कंप्यूटर पर प्रैक्टिकल अभ्यास कराया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को रोजगार अथवा स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में मदद मिल सके।
30 अभ्यर्थियों का होगा चयन
इस प्रशिक्षण के लिए केवल 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन आवेदन प्राप्त होने की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड, स्वयं की बैंक पासबुक की 3-3 प्रतियां तथा 5 पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना होगा।
यहां होगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), बिलासपुर में आयोजित होगा। संस्थान का संचालन ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किया जा रहा है।
प्रशिक्षण स्थल: कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
पंजीयन के लिए संपर्क करें
इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
74770 33935 | 96175 68368 | 99934 33454
सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है। यह प्रशिक्षण युवाओं को कंप्यूटर अकाउंटिंग एवं Tally का व्यावहारिक कौशल प्रदान कर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में ‘अपोलो सेफ्टी ओलंपिक्स-2026’ का शुभारंभ सुरक्षित अस्पताल, स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ कर्मचारियों ने निकाला सेफ्टी मशाल मार्च
<description><![CDATA[ बिलासपुर। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में सोमवार को ‘अपोलो सेफ्टी ओलंपिक्स-2026’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करने और सुरक्षित कार्यसंस्कृति को और अधिक मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम का नेतृत्व श्री अभय कुमार गुप्ता, यूनिट हेड, अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मरीजों, उनके परिजनों, आगंतुकों और सहकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सामूहिक संकल्प लिया।
सुरक्षा जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर
‘अपोलो सेफ्टी ओलंपिक्स-2026’ के तहत कर्मचारियों के लिए विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण सत्र, क्विज, टीम गतिविधियां और इंटरैक्टिव चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से कर्मचारियों को संभावित खतरों की पहचान, समय पर रिपोर्टिंग, सुरक्षित कार्यप्रणाली और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अस्पताल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का साझा दायित्व है। छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर परिणाम दे सकती है। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को सजग, जिम्मेदार और सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
फायर सेफ्टी से लेकर HAZMAT और कोड ब्लैक ड्रिल तक
अभियान के दौरान अस्पताल में विभिन्न सुरक्षा अभ्यास और आपातकालीन ड्रिल आयोजित की जाएंगी। इनमें फायर सेफ्टी ड्रिल, HAZMAT ड्रिल, कोड ब्लैक ड्रिल, बायोमेडिकल उपकरण रिकॉल तथा अन्य आपदा प्रबंधन अभ्यास शामिल हैं।
इन ड्रिल का उद्देश्य कर्मचारियों की तत्परता, टीम समन्वय और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया का आकलन करना है। अभ्यास के दौरान सामने आने वाली कमियों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के क्षेत्र में केवल ड्रिल पूरी करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर व्यवस्था में निरंतर सुधार करना भी जरूरी है।
सुरक्षा मशाल मार्च ने दिया जागरूकता का संदेश
शुभारंभ अवसर पर ‘सेफ्टी मशाल मार्च’ का आयोजन भी किया गया। इसका नेतृत्व यूनिट हेड श्री अभय कुमार गुप्ता ने किया। अस्पताल के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
मशाल मार्च के माध्यम से अस्पताल परिसर में यह संदेश दिया गया कि सुरक्षा की मशाल हर कर्मचारी तक पहुंचे और सुरक्षित व्यवहार अस्पताल की दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बने। कर्मचारियों ने “सुरक्षा पहले, सुरक्षा हमेशा” और “सुरक्षित अस्पताल, स्वस्थ समाज” जैसे संदेशों के साथ सहभागिता की।
उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के साथ सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता
इस अवसर पर श्री अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उच्चतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘अपोलो सेफ्टी ओलंपिक्स-2026’ के माध्यम से कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने, संभावित खतरों और निकट-दुर्घटनाओं की तत्काल रिपोर्टिंग करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सक्रिय योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन सभी कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित अस्पताल के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
14 वर्षीय नाबालिग का दो महीने तक पीछा कर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी को दबोचा
<description><![CDATA[ रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप, डरी-सहमी बच्ची ने स्कूल जाने से किया इनकार
बिलासपुर/मोपका, 9 अगस्त 2026।
मोपका क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय आरोपी मनीष कंवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 8 अगस्त 2026 को चौकी मोपका में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मोहल्ले में रहने वाला आरोपी करीब दो महीने से 14 वर्षीय नाबालिग का स्कूल आते-जाते पीछा कर रहा था और कथित रूप से इशारेबाजी एवं छेड़छाड़ करता था।
समझाइश के बाद भी नहीं माना आरोपी
पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्होंने आरोपी के घर जाकर कई बार उसे ऐसा नहीं करने की समझाइश दी, लेकिन इसके बावजूद कथित हरकतें जारी रहीं। लगातार परेशान किए जाने से नाबालिग बच्ची मानसिक रूप से भयभीत हो गई और अब स्कूल जाने से भी इनकार करने लगी।
शिकायत के बाद समझौते का दबाव?
मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की मां, बहन और उसके कुछ साथी उन पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। पिता ने आशंका जताई कि दबाव बनाने वाले लोग उनके या उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।
इस शिकायत ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब सवाल यह है कि क्या नाबालिग से जुड़ी शिकायत वापस लेने के लिए परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था? यदि ऐसा है तो पुलिस को इस पहलू की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक मामले में अपराध क्रमांक 1139/26 दर्ज कर धारा 78, 79 BNS एवं धारा 12 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया और 9 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
नाबालिग की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल
यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। सबसे बड़ा सवाल उस 14 वर्षीय बच्ची की सुरक्षा और उसके भयमुक्त होकर स्कूल जाने का है। यदि शिकायत के बाद परिवार पर दबाव बनाने के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह पुलिस और प्रशासन के लिए गंभीर विषय होगा।
अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी के साथ-साथ कथित रूप से समझौते का दबाव बनाने वालों के खिलाफ भी जांच कर क्या कार्रवाई करती है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की बड़ी पहल: 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलों का वितरण
<description><![CDATA[ मलेरिया-डेंगू और जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
बिलासपुर, 9 अगस्त 2026।
मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने कोटा क्षेत्र में सराहनीय सेवा पहल की। कोटा ब्लॉक के औरापानी आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को 1500 मच्छरदानियां एवं 500 क्लोरीन की बोतलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों के साथ-साथ स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य जांच एवं डायग्नोस्टिक कैंप भी आयोजित
सेवा प्रकल्प के तहत स्वास्थ्य जांच एवं डायग्नोस्टिक कैंप का भी आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कोटा श्री प्रवेश पैकरा एवं सीएमएचओ बिलासपुर डॉ. शुभा गरेवाल ने सहभागिता की और रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम को बीपीएम श्वेता, मलेरिया नोडल अधिकारी श्री वैष्णव एवं तहसीलदार राहुल साहू का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, सचिव रोटेरियन रौनक साव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन विमलेश अग्रवाल सहित रोटेरियन डॉ. सुनील केडिया, डॉ. मनोज राय, पीयूष गुप्ता, चरनजीत गंभीर, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, शैलेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का आर्थिक सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।
‘बीमारी के इलाज के साथ रोकथाम भी जरूरी’
रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि बीमारी के इलाज के साथ-साथ उसकी रोकथाम के लिए समय पर जागरूकता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सेवा से जुड़े कार्य निरंतर करता रहेगा।
रोटरी ई-क्लब की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ मच्छरजनित एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर लोगों को व्यावहारिक सहायता भी मिली। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
खमरिया में बिना औषधि अनुज्ञप्ति के 36 प्रकार की दवाइयां जब्त*
<description><![CDATA[ *खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई, औषधियों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे*
बिलासपुर, 08 अगस्त 2026। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध औषधि कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  तखतपुर विकासखंड के ग्राम खमरिया में बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के औषधियों के भंडारण के मामले में कार्रवाई की गई।
      औषधि प्रशासन विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर सोमू मेडिकल स्टोर्स, खमरिया के पीछे स्थित क्लीनिक की जांच की गई। जांच के दौरान बीरेन्द्र मलिक द्वारा बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के 36 प्रकार की औषधियों का भंडारण किया जाना पाया गया। यह औषधि अधिनियम, 1940 के प्रावधानों का उल्लंघन है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर औषधियों की जांच की और बिना अनुज्ञप्ति के रखी गई औषधियों को विधिवत जब्त किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत औषधियों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। प्रकरण में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
      यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉक्टर शुभा गरेवाल के मार्गदर्शन एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक श्री सुनील पंडा द्वारा की गई।खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के औषधियों का क्रय-विक्रय अथवा भंडारण नियमों का उल्लंघन है। ऐसी गतिविधियों पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जिले के औषधि व्यवसायियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल वैध अनुज्ञप्तिधारी औषधि विक्रेताओं से ही दवाइयां खरीदें। बिना अनुज्ञप्ति औषधियों के भंडारण अथवा विक्रय से संबंधित जानकारी मिलने पर इसकी सूचना खाद्य एवं औषधि प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
फर्जी हस्ताक्षर मामले में सिर्फ बेलतरा तबादला! SDM के दस्तखत की नकल के आरोप में ऑपरेटर पर FIR कब होगी?
<description><![CDATA[ सरकारी फाइलों में एसडीएम की सील और कथित फर्जी साइन का मामला, कार्रवाई के नाम पर महज पदस्थापना बदली—जांच और आपराधिक कार्रवाई पर उठे सवाल .......
बिलासपुर। सरकारी फाइलों में एसडीएम के कथित फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का गंभीर मामला सामने आने के बाद भी संबंधित लोक सेवा ऑपरेटर पर अब तक केवल प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने से सवाल खड़े हो रहे हैं। बिलासपुर तहसील में स्टेनो का काम संभाल रहे राकेश साहू को स्टेनो के कार्य से हटाकर अब नवीन सेवा सेतु केंद्र, बेलतरा तहसील में पदस्थ किया गया है। सवाल यह है कि यदि सरकारी दस्तावेजों पर अधिकारी के हस्ताक्षर की नकल कर दस्तावेज तैयार किए गए थे, तो क्या केवल तबादला ही पर्याप्त कार्रवाई है?
लोक सेवा ऑपरेटर से स्टेनो तक का सफर
जानकारी के मुताबिक राकेश साहू की नियुक्ति बिलासपुर तहसील में जाति, आय प्रमाण पत्र तथा लोक सेवा केंद्र से संबंधित कार्यों के लिए की गई थी। कर्मचारियों की कमी और कार्यालयीन व्यवस्था के चलते वह कथित रूप से तहसील के दूसरे कामों में भी सक्रिय हो गया और बाद में एसडीएम कार्यालय में स्टेनो का काम भी संभालने लगा।
बताया जाता है कि पूर्व में उसका तबादला दूसरे स्थान पर किए जाने के बावजूद वह बिलासपुर तहसील में ही कार्य करता रहा। तबादला स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने को लेकर जिला प्रबंधक की ओर से जवाब मांगे जाने पर भी मामला उच्च अधिकारियों तक फोन पहुंचने की चर्चाओं में रहा।
सरकारी फाइल में सील और कथित फर्जी साइन का आरोप
सबसे गंभीर आरोप यह है कि एसडीएम कार्यालय की सरकारी फाइलों में कार्यालय की सील लगाकर एसडीएम के हस्ताक्षर वाले स्थान पर कथित रूप से स्वयं हस्ताक्षर किए गए। यदि जांच में यह आरोप सही पाया जाता है तो मामला महज विभागीय अनुशासनहीनता का नहीं, बल्कि सरकारी दस्तावेजों की कूटरचना और उनका इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आपराधिक कृत्य का बन सकता है।
मामला सामने आने के बाद इसे मीडिया में भी प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू द्वारा राकेश साहू को स्टेनो के कार्य से हटा दिया गया। अब उसे बेलतरा के नवीन सेवा सेतु केंद्र में पदस्थ किए जाने से यह सवाल फिर खड़ा हो गया है कि क्या स्थान बदलने से कथित फर्जीवाड़े की जांच भी खत्म हो जाएगी?
नियमों के मुताबिक क्या कार्रवाई बनती है?
यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि किसी कर्मचारी/ऑपरेटर ने जानबूझकर किसी लोक सेवक के हस्ताक्षर की नकल की, सरकारी दस्तावेज में परिवर्तन या कूटरचना की और उस दस्तावेज का उपयोग सरकारी कार्य में किया, तो संबंधित तथ्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कूटरचना, जालसाजी तथा जाली दस्तावेज के इस्तेमाल से संबंधित धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने का प्रश्न उठता है।
साथ ही विभागीय स्तर पर भी संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विभागीय जांच, सेवा से पृथक्करण/अनुबंध समाप्ति तथा अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार किया जाना चाहिए—बशर्ते जांच में आरोप प्रमाणित हों।
**सबसे बड़ा सवाल—FIR क्यों नहीं?
**अगर सरकारी फाइलों में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के ठोस प्रमाण मौजूद हैं, तो प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि—
**फर्जी हस्ताक्षर वाली फाइलें कितनी हैं?
**किन-किन सरकारी आदेशों/दस्तावेजों पर कथित फर्जी हस्ताक्षर किए गए?
**उन दस्तावेजों से किसी व्यक्ति को कोई लाभ मिला या नहीं?
**मूल फाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कराई गई या नहीं?
**हस्ताक्षर की फॉरेंसिक/हस्तलेख विशेषज्ञ से जांच कराई गई या नहीं?
**कथित फर्जी हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस में शिकायत या FIR दर्ज कराई गई या नहीं?
**यदि FIR नहीं हुई तो इसका कारण क्या है?
**मामले में संबंधित अधिकारियों और कार्यालयीन कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की गई या नहीं?
**तबादला कार्रवाई है या मामले को ठंडे बस्ते में डालने का रास्ता?
किसी सरकारी दस्तावेज पर अधिकारी के हस्ताक्षर की नकल करने का आरोप सामान्य कार्यालयीन गलती नहीं माना जा सकता। यदि आरोप सही है तो इससे सरकारी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
ऐसे में बेलतरा पदस्थापना को अंतिम कार्रवाई मानने के बजाय पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच, संदिग्ध दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच और दोष सिद्ध होने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना आवश्यक है।
अब निगाहें जिला प्रशासन और पुलिस पर हैं कि क्या कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में सिर्फ तबादले की कार्रवाई होगी या फिर जिम्मेदारी तय करते हुए FIR और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी? ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
पेण्ड्रारोड में 77.17 लाख की लागत से बने अतिरिक्त न्यायालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा बोले— त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय हमारी प्राथमिकता
<description><![CDATA[ पेण्ड्रारोड/बिलासपुर, 06 अगस्त 2026।
पेण्ड्रारोड (जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) स्थित सिविल कोर्ट परिसर में नवनिर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन का गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया। इस अवसर पर रवीन्द्र कुमार अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।
करीब 77 लाख 17 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक अतिरिक्त न्यायालय भवन में दो सर्वसुविधायुक्त कोर्ट रूम, पीठासीन अधिकारियों के लिए विश्राम कक्ष तथा स्टेनो रूम का निर्माण किया गया है। इस नई अधोसंरचना से न्यायालयीन कार्यों के संचालन में सुविधा और गति आने की उम्मीद जताई गई है।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने लोकार्पण के दौरान कहा कि यह भवन न्यायिक अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिवक्ता संघ, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि न्यायालयों का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना है।
उन्होंने वर्ष 2023 में मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिला एवं बाह्य न्यायालयों के अपने दौरों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की न्यायिक अधोसंरचना लगातार बेहतर हुई है। साथ ही उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नई सुविधाओं का उपयोग करते हुए संस्थान और न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएँ।
मुख्य न्यायाधीश ने न्यायपालिका के सुदृढ़ीकरण, न्यायालय भवनों के निर्माण एवं नवीनीकरण तथा आधुनिक तकनीक के समावेश में सहयोग के लिए राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की भी सराहना की। उन्होंने पेण्ड्रारोड के इस भवन को भविष्य की न्यायिक परियोजनाओं के लिए एक आदर्श मॉडल बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर के स्वागत भाषण से हुआ, जबकि प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पेण्ड्रारोड ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, ज्वाइंट रजिस्ट्रार-कम-प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, जिला न्यायालय बिलासपुर एवं पेण्ड्रारोड के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय के कैंसरयुक्त विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला निःशुल्क जीवनरक्षक उपचार
<description><![CDATA[ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार 78 वर्षीय महिला मरीज के अंडाशय में विकसित लगभग एक किलोग्राम वज़नी कैंसरयुक्त विशाल ट्यूमर की सफल एवं जटिल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया है। यह ऑपरेशन कई विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के समन्वित प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दर्रीघाट निवासी 78 वर्षीय महिला पिछले 5–6 महीनों से पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द और तेजी से बढ़ रही गांठ से परेशान थीं। निजी अस्पताल में जांच के बाद ऑपरेशन पर 2 से 3 लाख रुपये का खर्च बताया गया, जिससे परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद मरीज को सिम्स लाया गया, जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत उनका संपूर्ण उपचार एवं ऑपरेशन निःशुल्क किया गया।
जांच में पता चला कि मरीज के बाएं अंडाशय में लगभग 15×12×10 सेंटीमीटर आकार तथा करीब एक किलोग्राम वज़न का कैंसरयुक्त ट्यूमर विकसित हो चुका था, जो आसपास के महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव डाल रहा था। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह द्वारा की गई सोनोग्राफी जांच में इसकी पुष्टि हुई, जिसके बाद विशेषज्ञों ने इसे अत्यंत जटिल एवं उच्च जोखिम वाली शल्य चिकित्सा माना।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहुविषयक टीम ने 3 अगस्त 2026 को कैंसर की चरण निर्धारण शल्य चिकित्सा, ट्यूमर भार कम करने की प्रक्रिया, गर्भाशय एवं दोनों अंडाशयों को निकालने की सर्जरी, बाईं मूत्रवाहिनी की मरम्मत तथा डबल-जे स्टेंट प्रत्यारोपण जैसी जटिल प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी कीं।
ऑपरेशन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी के नेतृत्व में डॉ. दीपिका, डॉ. सौम्या एवं डॉ. वर्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनरल सर्जरी विभाग से डॉ. रघुराज सिंह, डॉ. बी.डी. तिवारी एवं डॉ. गरिमा तथा एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. बी. रायजादा, डॉ. एस. कुजूर एवं डॉ. एम. देववर्मा ने ऑपरेशन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
सिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि इतने बड़े अंडाशय ट्यूमर की सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव तथा मूत्रवाहिनी, मूत्राशय और आंत जैसे महत्वपूर्ण अंगों को क्षति पहुंचने का खतरा रहता है। विशेषज्ञ टीम ने उच्च स्तरीय शल्य कौशल और सटीक प्रबंधन से सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया।
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि रजोनिवृत्ति के बाद इस आकार का अंडाशय कैंसर ट्यूमर अत्यंत दुर्लभ और उच्च जोखिम वाली स्थिति होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सिम्स में अब जटिल से जटिल कैंसर मामलों का भी सफल एवं निःशुल्क उपचार संभव हो रहा है।
फिलहाल ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक है और वे चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं। मरीज के परिजनों ने सफल उपचार एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिम्स के चिकित्सकों एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 7 सीजी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू का भव्य स्वागत
<description><![CDATA[ गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ अभिनंदन, बोले— एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त राष्ट्रीय संस्था
बिलासपुर। अंचल के प्रतिष्ठित सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में बुधवार को 7 सीजी बटालियन एनसीसी, बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू के प्रथम महाविद्यालय आगमन पर गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने सैन्य परंपरा के अनुरूप आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर उन्हें सम्मानपूर्वक सलामी दी। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
महाविद्यालय की शासी निकाय के कार्यकारी अध्यक्ष अमन दुबे ने कर्नल नायडू का शाल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कर्नल नायडू के नेतृत्व में 7 सीजी बटालियन नई उपलब्धियों का इतिहास रचेगी और महाविद्यालय की एनसीसी इकाई को नई दिशा एवं अवसर प्राप्त होंगे।
अपने प्रेरक संबोधन में कर्नल पी. अनिल कुमार नायडू ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त राष्ट्रीय संस्था है। अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कैडेट्स से प्रत्येक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय के अनुशासित वातावरण तथा थल सेना कैंप दिल्ली रिटर्न वीर सिंह यादव एवं राजपथ परेड रिटर्न हर्ष सहित कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट ड्रिल और गार्ड ऑफ ऑनर की सराहना की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने कहा कि संस्थान को अपनी एनसीसी इकाई की उपलब्धियों पर सदैव गर्व रहा है। एनसीसी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करती है। उन्होंने कर्नल नायडू का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रोहित लहरे ने स्वागत भाषण एवं आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के कैडेट्स राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों, परेड, फायरिंग कैंप, थल सेना कैंप, मैप रीडिंग, सामाजिक सेवा, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं 7 सीजी बटालियन का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कर्नल नायडू के मार्गदर्शन में कैडेट्स को और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल लोकेश देवा, एसएम देबेश कुमार, सूबेदार लाल सिंह, हरेन्द्र, हवलदार संजीव कुमार सहित अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कर्नल नायडू ने एनसीसी कैडेट्स से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, भविष्य की योजनाओं एवं आगामी गतिविधियों पर चर्चा की तथा महाविद्यालय परिसर एवं एनसीसी इकाई की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर उनकी सराहना की।
समारोह में उप प्राचार्य के.के. शुक्ला, डॉ. के.के. जैन, डॉ. आदित्य दुबे, डॉ. हर्षा शर्मा, डॉ. विभा सिंह, डॉ. अरूंधती शर्मा, डॉ. एस. पावनी, डॉ. सुमेला चटर्जी, कार्यक्रम अधिकारी दीपक सेठ, राजेश निराला, शेखर आनंद, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. देवर्षि चौबे, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
**SDM की मीटिंग में घुसा शख्स, गाली-गलौज से झूमा-झटकी तक बवाल!
<description><![CDATA[ तहसील कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल, आधे घंटे तक चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर भी नहीं हुई कोई कानूनी कार्रवाई**
बिलासपुर। बिलासपुर एसडीएम कार्यालय में मंगलवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एसडीएम अपने कक्ष क्रमांक-1 स्थित कॉन्फ्रेंस (कांफ्रेंस) हॉल में तहसीलदारों की बैठक ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैठक के दौरान एक व्यक्ति अचानक मीटिंग हॉल में घुस आया और किसी लंबित कार्य को लेकर एसडीएम से तीखी बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और झूमा-झटकी तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि उस समय बैठक में तहसीलदारों के अलावा राजस्व निरीक्षक (आरआई) भी मौजूद थे। घटना एसडीएम के सुरक्षा गार्ड और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुई, जिससे तहसील कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद पहले एसडीएम और संबंधित व्यक्ति के बीच शुरू हुआ। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने गाली-गलौज और हंगामा करने से मना किया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। मामला मीटिंग हॉल से निकलकर कार्यालय परिसर तक पहुंच गया, जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में मौजूद वकील, नोटरी और अपने कार्यों से आए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। करीब आधे घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज विवाद ने पूरे तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे, तब इतना बड़ा विवाद कैसे होता रहा? यदि शासकीय बैठक के दौरान कोई भी व्यक्ति सीधे मीटिंग हॉल में प्रवेश कर सकता है, तो आम दिनों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा कितनी सुरक्षित है?
तहसील परिसर में कार्यरत कई अधिवक्ताओं का कहना है कि शासकीय बैठक के दौरान इस प्रकार की घटना अत्यंत गंभीर है। उनका मानना है कि यदि वास्तव में शासकीय कार्य में बाधा, अभद्रता या मारपीट जैसी स्थिति बनी है, तो मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि जिला प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाता है और क्या मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। :::** ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बेलगहना आश्रम में गुरु कृपा भक्त निवास और ज्ञान मंदिर का भव्य लोकार्पण
<description><![CDATA[ बेलगहना। गुरु पूर्णिमा का पावन महापर्व श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवनिर्मित गुरु कृपा भक्त निवास एवं श्री चेतनानंद जी महाराज ज्ञान मंदिर (ग्रंथालय) का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूज्य श्री श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज के कर-कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रातःकाल पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज अपने सैकड़ों अनुयायियों के साथ 200 से अधिक वाहनों के काफिले में मानस तीर्थ सोनकुंड आश्रम पहुंचे। यहां ध्वज पूजन, समाधि पूजन, व्यास पूजन एवं गुरु दीक्षा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन की नई शुरुआत की।
अपने आशीर्वचन में पूज्य स्वामी जी ने कहा कि गुरु कोई शरीर नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त एक दिव्य तत्व हैं। गुरु और शिष्य का संबंध आत्मा से जुड़ा होता है तथा गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन, साधना और गुरु तत्व को अपने भीतर अनुभव करने का पावन अवसर है।
श्री सिद्ध बाबा आश्रम से जुड़े देश के विभिन्न राज्यों में संचालित आश्रमों के श्रद्धालु भी इस आयोजन में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर सहित विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में भक्त गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे।
दोपहर बाद बेलगहना आश्रम लौटने पर परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद परमहंस महाराज की चरण पादुका पूजन एवं सिद्ध बाबा जी का विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गुरु पूजन कर अपने जीवन को धन्य बताया।
कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित हुए और पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन-संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में सेवा समिति, प्रबंध समिति, पुलिस प्रशासन तथा विद्युत विभाग का सहयोग सराहनीय रहा। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार और गुरु भक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
*बिलासपुर खाद्य शाखा और कोटा SDM कार्यालय पर आरोप, रतनपुर निवासी प्रदीप सिंह ठाकुर ने मांगी थी 12 दुकानों की जानकारी
<description><![CDATA[ _बिलासपुर / रतनपुर:_  
जिले में *सूचना का अधिकार अधिनियम 2005* को दरकिनार कर राशन दुकानों की गड़बड़ियों को छिपाने का खेल चल रहा है। *बिलासपुर खाद्य शाखा* और *अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय राजस्व कोटा* के जन सूचना अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने जानबूझकर RTI आवेदन को खारिज कर "प्रश्नवाचक" बता दिया, ताकि *उचित मूल्य दुकानों के आवंटन में हुआ हेर-फेर* उजागर न हो सके।
*क्या है पूरा मामला*
रतनपुर वार्ड क्रमांक 4 निवासी *प्रदीप सिंह ठाकुर* ने RTI के तहत *बिलासपुर खाद्य शाखा* एवं *SDM कार्यालय कोटा* से क्षेत्र की *12 उचित मूल्य दुकानों* की वैधता, पंजीयन, आवंटन प्रक्रिया और संचालित सत्र के संबंध में जानकारी मांगी थी।
आवेदन के 30 दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो दोनों कार्यालयों ने एक ही जवाब थमा दिया - _"आपकी जानकारी प्रश्नवाचक है, इसलिए नहीं दी जा सकती"_।
*"लाखों का घोटाला इसलिए छिपाया जा रहा" - प्रदीप सिंह ठाकुर*
प्रदीप सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि *"उचित मूल्य दुकानों के आवंटन में बड़ा हेर-फेर हुआ है। महिला स्वयं सहायता समूहों के नाम पर फर्जी तरीके से दुकानें चलवाई जा रही हैं। नियमों को ताक पर रखकर अपात्रों को आवंटन किया गया है।"*
उन्होंने कहा *"अगर सही जानकारी दे दी गई तो लाखों का घोटाला सामने आ जाएगा। इसी वजह से जन सूचना अधिकारी प्रमुख दस्तावेज देने से बच रहे हैं और मिलीभगत कर मामले को दबाया जा रहा है।"*
*24 जुलाई को कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत*
इस पूरे मामले की लिखित शिकायत *प्रदीप सिंह ठाकुर* द्वारा *दिनांक 24 जुलाई 2026* को *कलेक्टर बिलासपुर* को सौंपी गई है। 
शिकायत में उन्होंने मांग की है कि:
1.  संबंधित *जन सूचना अधिकारियों पर RTI अधिनियम 2005 की धारा 20 के तहत दंडात्मक कार्रवाई* की जाए
2.  *12 उचित मूल्य दुकानों* की सम्पूर्ण जानकारी अविलंब निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए
3.  *खाद्य शाखा और SDM कार्यालय कोटा* की मिलीभगत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए
*पारदर्शिता पर सवाल*
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार एक ओर *"सुशासन और पारदर्शिता"* की बात करती है, वहीं दूसरी ओर RTI जैसे कानूनी अधिकार को ही "प्रश्नवाचक" कहकर टाल दिया जा रहा है। अगर आवंटन में सब कुछ सही है तो फिर जानकारी देने में इतनी आनाकानी क्यों?
अब सभी की नजरें *कलेक्टर बिलासपुर* की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और *राशन माफिया* का सच सामने आता है या नहीं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सर्पदंश राहत मामलों में राजस्व अधिकारियों को जांच में घसीटने पर प्रशासनिक सेवा संघ की आपत्ति, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
<description><![CDATA[ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला इकाई बिलासपुर ने सर्पदंश जनित मृत्यु के आर्थिक सहायता प्रकरणों में राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को आपराधिक जांच में शामिल किए जाने का विरोध करते हुए संभागायुक्त सुनील जैन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि प्राकृतिक आपदा राहत प्रकरणों में राजस्व न्यायालय उपलब्ध प्रमाणित अभिलेखों के आधार पर वैधानिक आदेश पारित करते हैं। यदि बाद में दस्तावेज फर्जी या कूटरचित पाए जाते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी दस्तावेज तैयार करने, प्रमाणित करने या प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों की होनी चाहिए, न कि न्यायिक आदेश पारित करने वाले अधिकारियों की।
संघ ने मांग की कि सर्पदंश राहत प्रकरणों में न्यायालय के समक्ष फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय को गुमराह करने वाले लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 227 से 231 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों को केवल धोखाधड़ी नहीं, बल्कि "Fraud upon the Court" (न्यायालय से छल) के रूप में माना जाए।
ज्ञापन में न्यायाधीश (संरक्षण) अधिनियम, 1985 तथा राज्य शासन द्वारा 14 अक्टूबर 2024 को जारी दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया कि राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को विधिक संरक्षण प्राप्त है। बिना प्रत्यक्ष एवं ठोस साक्ष्य के केवल न्यायिक आदेश पारित करने के आधार पर उनके विरुद्ध आपराधिक उत्तरदायित्व तय करना न्यायिक स्वतंत्रता के विपरीत है।
संघ ने राज्य शासन से यह भी मांग की कि प्राकृतिक आपदा राहत प्रकरणों की जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि राजस्व न्यायालयों की न्यायिक स्वतंत्रता और विधिक संरक्षण का पालन सुनिश्चित हो। साथ ही पुलिस, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के बीच समन्वित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार कर लागू किया जाए, जिससे राहत योजनाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल, एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा, शिवकुमार कंवर, नितिन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर गबेल सहित प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
श्रीराम श्रद्धा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय हुआ सरकंडा क्षेत्र
<description><![CDATA[ बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में आयोजित श्रीराम श्रद्धा यात्रा में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा, आस्था एवं समर्पण अर्पित किया। पूरे सरकंडा परिक्षेत्र में "जय श्रीराम" के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विजय केसरवानी के नेतृत्व में निकली इस भव्य श्रद्धा यात्रा में क्षेत्र की माताओं, बहनों, युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यात्रा के दौरान धार्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, महेश दुबे (टाटा महाराज), अमित दुबे, शिल्पी तिवारी, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान किसान कांग्रेस बिलासपुर शहर के जिला महासचिव विभव सराफ ने कहा कि, "प्रभु श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा, न्याय और लोककल्याण के आदर्श हैं। यह यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य की नहीं, बल्कि समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम है। हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।"
श्रद्धा यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
कोटवारी भूमि पर मालिकाना हक नहीं, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की संवैधानिक पीठ का बड़ा फैसला
<description><![CDATA[ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने कोटवारी भूमि के स्वामित्व को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कोटवारों को सेवा के लिए दी गई भूमि पर न तो मालिकाना हक मिलेगा और न ही उसे भूमिस्वामी अधिकार में परिवर्तित किया जा सकता है।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा, न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की पूर्ण पीठ (फुल बेंच) ने अपने फैसले में कहा कि मध्यप्रदेश एबोलिशन एक्ट, 1950 लागू होने के बाद मालगुजारों एवं प्रोपराइटरों की समस्त संपत्तियां राज्य सरकार में निहित हो गई थीं। इसके साथ ही 1950 से पूर्व कोटवारों को गांव की सेवा के लिए दी गई सर्विस लैंड भी राज्य में निहित हो गई।
पीठ ने कहा कि एबोलिशन एक्ट लागू होने के बाद राज्य और कोटवार के बीच मालिक और सेवक का संबंध बना रहा। मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 183 के अनुसार कोटवार को भूमि केवल गांव की सेवा करने की शर्त पर दी जाती है। यदि वह पद छोड़ देता है, सेवा से हटाया जाता है या उसका कार्यकाल समाप्त हो जाता है, तो वह भूमि उसके पास नहीं रह सकती और अगले नियुक्त कोटवार को उपलब्ध कराई जाएगी।
अदालत ने अपने फैसले में पूर्व के 'चरण दास' प्रकरण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को भूमिस्वामी अधिकार देने से पहले यह देखना आवश्यक है कि भूमि का हस्तांतरण किस प्रकार हुआ तथा क्या राज्य ने उसे वैध रूप से मान्यता दी है। यदि भूमि सेवा भूमि (सर्विस लैंड) है, तो उसे भूमिस्वामी भूमि घोषित नहीं किया जा सकता।
संवैधानिक पीठ ने एकलपीठ द्वारा भेजे गए विधिक प्रश्न का उत्तर 'नहीं' में देते हुए स्पष्ट किया कि कोटवार या उसके उत्तराधिकारियों को सेवा भूमि पर भूमिस्वामी अधिकार नहीं दिए जा सकते।
अब इस मामले से संबंधित लंबित याचिकाओं को उनके गुण-दोष (मेरिट) के आधार पर सुनवाई के लिए संबंधित रोस्टर पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गौरतलब है कि कोटवारी भूमि पर मालिकाना हक की मांग को लेकर कई याचिकाएं हाई कोर्ट में लंबित हैं। इन्हीं मामलों में उठे महत्वपूर्ण विधिक प्रश्न पर एकलपीठ ने फैसला करने के बजाय मामले को संवैधानिक पीठ के समक्ष भेजा था, जिस पर अब यह ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: क्या पूरे सिस्टम में हुई चूक या था संगठित फर्जीवाड़ा?
<description><![CDATA[ एफआईआर, पोस्टमार्टम, सिम्स की चिकित्सीय प्रक्रिया, राजस्व जांच और प्रशासनिक स्वीकृति—हर कड़ी पर उठ रहे सवाल।
14 एफआईआर, 17 संदिग्ध प्रकरण, करोड़ों के मुआवजे पर सवाल—क्या केवल निचले कर्मचारी ही जिम्मेदार या फिर पूरी प्रशासनिक श्रृंखला होगी कठघरे में?
बिलासपुर। जिले में सामने आए कथित सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़े ने पूरे प्रशासनिक तंत्र की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। मामला अब केवल फर्जी दस्तावेजों या कुछ कर्मचारियों तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि यह सवाल उठ रहा है कि थाना से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक की बहु-स्तरीय प्रक्रिया के बावजूद कथित रूप से फर्जी दावों को स्वीकृति कैसे मिल गई।
नियमों के अनुसार सर्पदंश से मृत्यु के बाद मुआवजा स्वीकृत होने से पहले एफआईआर, पंचनामा, पोस्टमार्टम, चिकित्सकीय परीक्षण, राजस्व जांच, पटवारी की रिपोर्ट, राजस्व निरीक्षक का परीक्षण, तहसीलदार की जांच, एसडीएम की अनुशंसा और अंततः कलेक्टर स्तर से स्वीकृति जैसी कई अनिवार्य प्रक्रियाएं पूरी होती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि यदि दस्तावेज फर्जी थे तो उन्हें किसी भी स्तर पर चिन्हित क्यों नहीं किया गया?
अब तक की जांच में सार्वजनिक रूप से सामने आए प्रकरणों में शिवकुमारी यादव, सुनीता बाई सोनवानी, संतोष कुमार, कुंती बाई प्रजापति, केशव कुमार कश्यप, सफीना बानो, भगत सिंह ठाकुर, बहोरन लाल जायसवाल, शंकर साहू, अशोक कुमार, शशि पाठक, राजू कुमार, निर्मला धृतलहरे, मनसुख लाल साहू, रामनारायण कैवर्त, लक्ष्मीन कुर्रे तथा उर्वशी श्रीवास के मामलों की जांच की गई है।
जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों और सार्वजनिक रिपोर्टों में मुकेश देवांगन, शेषनारायण जायसवाल, अतुल वैष्णव, गरिमा ठाकुर तथा प्रकृति ध्रुव के नाम भी विभिन्न प्रकरणों के संदर्भ में सामने आए हैं। इनकी भूमिका की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है। इन मामलों में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक एवं विवेचना प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।
जांच की आंच अब सिम्स तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने पूर्व सिम्स चिकित्सक डॉ. प्रियंका सोनी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि कुछ मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु के कारण से जुड़े दस्तावेजों में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आई है। वहीं पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य डॉक्टर की भी तलाश जारी है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पड़ताल कर रही हैं कि कथित फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, राजस्व अभिलेख और मुआवजा स्वीकृति की प्रक्रिया में किन-किन लोगों की क्या भूमिका रही।
प्रशासनिक हलकों में चर्चा इस बात की भी है कि यदि फाइलें कई स्तरों से होकर गुजरीं, तो जवाबदेही केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक क्यों सीमित रहे? क्या उन सभी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी जिन्होंने संबंधित फाइलों का परीक्षण किया, अनुशंसा दी अथवा स्वीकृति प्रक्रिया में भाग लिया?
उठ रहे बड़े सवाल
**क्या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी मुआवजा स्वीकृत हुआ?
**क्या राजस्व एवं चिकित्सकीय जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई?
**कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची फाइलों की जवाबदेही किसकी है?
**क्या संबंधित तहसीलदारों, एसडीएम और अन्य सक्षम अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होगी?
**क्या राज्य सरकार इस पूरे मामले की एसआईटी अथवा किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराएगी?
जनता की मांग
जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, समयबद्ध और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध समान रूप से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सिम्स में पहली बार VATS तकनीक से टीबी जनित प्लूरल इफ्यूजन का सफल उपचार, अब जटिल फेफड़ा सर्जरी बिलासपुर में ही संभव
<description><![CDATA[ 57 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन, महानगरों में रेफर करने की जरूरत होगी कम; एक से दो लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा अब सिम्स में उपलब्ध
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार आधुनिक वीडियो असिस्टेड थोरास्कोपिक सर्जरी (VATS) तकनीक से टीबी जनित प्लूरल इफ्यूजन (फेफड़ों के आसपास पानी भरने) से पीड़ित 57 वर्षीय मरीज का सफल उपचार किया है। इस उपलब्धि के बाद अब वक्ष एवं फेफड़ों से जुड़ी जटिल बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए महानगरों या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार मरीज पिछले तीन माह से लगातार बुखार से पीड़ित था। निजी अस्पतालों में उपचार और टाइफाइड की दवाइयों के बावजूद उसकी स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हुआ। बाद में सोनोग्राफी एवं अन्य जांचों में दाहिने फेफड़े के आसपास अधिक मात्रा में पानी भरने की पुष्टि हुई। सिम्स के टीबी विभाग में भर्ती करने पर मरीज में ट्यूबरक्लोसिस प्लूरल इफ्यूजन का निदान हुआ और एंटी-ट्यूबरक्लोसिस उपचार शुरू किया गया। हालांकि बार-बार प्लूरल टैपिंग के बाद भी फेफड़ों में पानी दोबारा भरने लगा।
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जनरल सर्जरी विभाग भेजा गया, जहां टीबी, जनरल सर्जरी एवं एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से VATS तकनीक से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान फेफड़ों के आसपास जमा द्रव सफलतापूर्वक निकाला गया, आवश्यक डिकॉर्टिकेशन एवं बायोप्सी की गई। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मरीज तेजी से स्वस्थ होकर नियमित फॉलो-अप पर है।
यह जटिल ऑपरेशन जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. कोमल प्रसाद देवांगन, डॉ. विनोद तमकनंद और डॉ. सुशील पात्रे ने किया। ऑपरेशन में डॉ. ऋतेश, डॉ. गरिमा शर्मा, टीबी विभाग के डॉ. अनिल डरसेना एवं उनकी टीम, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति एवं उनकी टीम तथा ऑपरेशन थिएटर स्टाफ अश्विनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि आधुनिक VATS मशीन की उपलब्धता के बाद यह पहली सफल सर्जरी की गई है। पहले हर महीने 10 से 12 मरीजों को इस सुविधा के अभाव में बड़े अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब यह उपचार बिलासपुर में ही उपलब्ध होगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि निजी अस्पतालों में इस प्रकार की सर्जरी पर सामान्यतः एक से दो लाख रुपये तक का खर्च आता है, जबकि सिम्स में यह सुविधा शासकीय शुल्क एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मरीजों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ अन्य शहरों में इलाज के लिए भटकना भी नहीं पड़ेगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि लगातार बुखार, सीने में दर्द, सांस फूलना अथवा फेफड़ों में पानी भरने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और आधुनिक VATS तकनीक से ऐसे जटिल रोगों का भी सुरक्षित एवं सफल उपचार संभव है। सिम्स में इस सुविधा की शुरुआत प्रदेश के मरीजों के लिए बड़ी राहत और स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
अतिवृष्टि से खेत डूबे, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार; कॉलोनाइजर पर नाला पाटने का आरोप
<description><![CDATA[ बिलासपुर। जिले के ग्राम सेंदरी के ग्रामीणों ने अतिवृष्टि के कारण खेतों में जलभराव और फसल बर्बाद होने की शिकायत लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक कॉलोनाइजर द्वारा प्राकृतिक नाले को पाट दिए जाने से पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई और धान की फसल पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है।
ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार ग्राम सेंदरी, बरपाली, रमतला, मोपका बायपास और मालाबांध सहित आसपास के 4 से 5 गांवों का बरसाती पानी करछा बाबा मंदिर के पास पुल से होते हुए अरपा नदी में जाता है। आरोप है कि कॉलोनाइजर ने लगभग 20 से 25 फीट चौड़े प्राकृतिक नाले को पाटकर मात्र 3 से 4 फीट की अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाल दी है, जो बारिश के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी नहीं होने से खेतों में धान की फसल पूरी तरह डूब गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते नाले को पूर्ववत नहीं किया गया तो भविष्य में जन-धन की हानि भी हो सकती है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि नाले पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटाकर प्राकृतिक जल निकासी बहाल की जाए तथा संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
ज्ञापन पर ग्राम सेंदरी के ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं तथा इसकी तिथि 21 जुलाई 2026 अंकित है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<description><![CDATA[ बेलगहना। गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव एवं संपूर्ण श्रावण मास में आयोजित होने वाले रुद्राभिषेक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में आश्रम परिवार, सेवा समिति एवं श्रद्धालु भक्तों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव मानस तीर्थ सोनकुंड एवं श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज प्रातः 7:00 बजे मानस तीर्थ सोनकुंड के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सनातन धर्म ध्वज पूजन, व्यास पूजन एवं दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होगा।
इसके पश्चात अपराह्न 3:00 बजे परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना पधारेंगे। यहां भगवान श्री सद्गुरुदेव जी का समाधि पूजन, मूर्ति पूजन एवं श्रद्धालु भक्तों के श्रद्धा और समर्पण से निर्मित 'श्री गुरु कृपा भक्त निवास' भवन का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस आध्यात्मिक महोत्सव में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा एवं राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल होंगे।
महोत्सव के समापन अवसर पर भक्ति संगीत, गुरु वंदना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा का लाभ प्राप्त करने की अपील की है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह में स्वजातीय स्वर्णकार समाज की गरिमामयी उपस्थिति, विष्णु सोनी का किया सम्मान
<description><![CDATA[ बिलासपुर। शहर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह में स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं समाज के सम्माननीय सदस्यों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर नव-नियुक्त एल्डरमैनों का अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान समाज के युवा अधिवक्ता श्री विष्णु सोनी के एल्डरमैन बनने पर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सफल, जनहितकारी एवं विकासोन्मुख कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि वे नगर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर शपथ ग्रहण करने वाले सभी एल्डरमैनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल सराफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सोनी, श्री नंदलाल सोनी, श्री शंकर सोनी, श्री अमन सोनी, श्री धीरज सराफ, श्री मदनलाल सोनी, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सोनी, श्रीमती आशा सोनी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में समाज के प्रतिनिधियों ने सभी नव-नियुक्त एल्डरमैनों का अभिनंदन करते हुए उनसे जनसेवा, विकास और समाजहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
मैहर में स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल की रही गरिमामयी सहभागिता
<description><![CDATA[ बिलासपुर/मैहर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को मैहर स्थित पटेल मैरिज गार्डन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त सोनी सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर समाज की सेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में सांसद, विधायक, मंत्रीगण सहित मध्यप्रदेश सरकार के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नवनिर्वाचित टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से भी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से मैहर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त सोनी एवं प्रदेश कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष राजेश सोनी, छेदीलाल सराफ, मनी सोनी, अनिल सोनी, मदन लाल सोनी, विभव सराफ (जिला महासचिव, किसान कांग्रेस, बिलासपुर शहर), राहुल सराफ (युवा प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़), पवन सोनी, अमन सोनी, संस्कार सोनी सहित अनेक समाजजन शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी से छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल के राहुल सराफ एवं विभव सराफ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज के संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान दुर्गेश सोनी ने छत्तीसगढ़ युवा टीम के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने तथा समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं से संवाद करने की सहमति भी प्रदान की।
समारोह सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सिम्स के चिकित्सकों ने बचाई 15 वर्षीय किशोर की जान, चाकू के गंभीर हमले के बाद सफल आपातकालीन सर्जरी
<description><![CDATA[ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के चिकित्सकों ने आपसी समन्वय, त्वरित निर्णय और विशेषज्ञ उपचार के दम पर चाकू के गंभीर हमले में घायल 15 वर्षीय किशोर को नया जीवन दिया है। समय पर की गई आपातकालीन शल्य चिकित्सा और आईसीयू में विशेषज्ञ देखभाल के चलते किशोर अब खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी निवासी 15 वर्षीय किशोर पर 11 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे चाकू से हमला किया गया था। गंभीर अवस्था में उसे रात लगभग 9 बजे सिम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया।
चिकित्सकों के अनुसार, चाकू का वार पेट और छाती के महत्वपूर्ण अंगों तक पहुंच गया था। हमले से पेट की दीवार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी और छोटी आंतें बाहर निकल आई थीं। वहीं, छाती में लगी गहरी चोट के कारण फेफड़ों पर दबाव बन गया था, जिससे मरीज को सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। आंतों में कई स्थानों पर छेद होने से पेरिटोनाइटिस, सेप्सिस और अत्यधिक रक्तस्राव जैसी जानलेवा जटिलताओं का खतरा उत्पन्न हो गया था।
मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए सर्जरी विभाग को तत्काल सक्रिय किया गया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. बृजेश पटेल के नेतृत्व में आपातकालीन ऑपरेशन किया गया। शल्य चिकित्सा टीम में डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, डॉ. शुभा एक्का, डॉ. रवि राजवाड़े एवं पीजी रेजिडेंट डॉ. कुणाल शामिल रहे। ऑपरेशन थिएटर में ओटी सिस्टर अंजिता ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
सफल ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने छोटी आंतों में कई स्थानों पर हुए छेदों की मरम्मत की, पेट में जमा रक्त को निकालकर आंतरिक रक्तस्राव नियंत्रित किया तथा मरीज की जान बचाने में सफलता हासिल की। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचना और शीघ्र सर्जरी होना मरीज के जीवन बचाने में निर्णायक साबित हुआ।
ऑपरेशन के बाद मरीज को एनेस्थीसिया विभाग की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया, जहां विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति के नेतृत्व में सहायक प्रोफेसर डॉ. अपर्णा मिश्रा एवं पीजी रेजिडेंट्स की टीम ने 24 घंटे निगरानी रखते हुए वेंटिलेटरी सपोर्ट, संक्रमण नियंत्रण और दर्द प्रबंधन किया। स्वास्थ्य में लगातार सुधार होने के बाद मरीज को सर्जरी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में उसकी स्थिति स्थिर है और वह पूरी तरह खतरे से बाहर है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि चाकू लगने जैसे गंभीर ट्रॉमा मामलों में 'गोल्डन ऑवर' के भीतर उपचार मिलना अत्यंत आवश्यक होता है। सिम्स के इमरजेंसी, सर्जरी और एनेस्थीसिया विभागों के समन्वित प्रयासों तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के कारण एक और गंभीर मरीज का जीवन बचाया जा सका है।
वहीं, सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने पूरी चिकित्सा टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की आधुनिक चिकित्सा अधोसंरचना, विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता, अनुशासित कार्यप्रणाली और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सिम्स चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण रोगी सेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
NEET में सफलता से चंचल साहू ने बढ़ाया बिलासपुर और साहू समाज का मान
<description><![CDATA[ बिलासपुर। महानगर साहू संघ बिलासपुर के उपाध्यक्ष श्री सुकृता साहू की सुपुत्री कु. चंचल साहू ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे साहू समाज और बिलासपुर शहर का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समाज एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक वरिष्ठजन उनके निवास पहुंचे और कु. चंचल साहू का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। उन्होंने चंचल साहू को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल चिकित्सकीय जीवन तथा निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में समाज के वरिष्ठ श्री बुधराम साहू, श्री रामु साहू (एल्डरमैन), भाजपा तिफरा–सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष श्री हरिश्चन्द्र साहू, साहू संघ तिफरा के केंद्र अध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद साहू, महानगर साहू संघ बिलासपुर के संगठन सचिव श्री बलराम साहू, साहू संघ तिफरा के उपाध्यक्ष श्री रथलाल साहू, प्रचार सचिव श्रीमती राजेश्वरी साहू, व्याख्याता श्री नवीन साहू तथा भाजपा जिला पदाधिकारी श्री सुभाष सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने कहा कि चंचल साहू की यह सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चंचल भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगी।
कु. चंचल साहू की इस उपलब्धि पर साहू समाज सहित शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
भारी बारिश के अलर्ट पर बिलासपुर में धारा 30 व 34 लागू, स्कूल बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर
<description><![CDATA[ बिलासपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा अगले 48 से 72 घंटे के दौरान बिलासपुर जिले में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और गरज-चमक की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 एवं 34 के तहत विशेष आदेश जारी किए हैं। �
धारा 30 34.pdf
जारी आदेश के अनुसार शनिवार, 18 जुलाई 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक होने पर भवनों को राहत शिविर (Relief Shelter) के रूप में उपयोग के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने सभी कंट्रोल रूम तत्काल सक्रिय करने, नदी-नालों एवं निचले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, जल संसाधन विभाग को बांधों के जलस्तर की नियमित समीक्षा करने तथा बिना पूर्व सूचना के पानी नहीं छोड़े जाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस एवं यातायात विभाग को जलमग्न सड़कों, रपटों और पुलों पर बैरिकेडिंग कर जीरो क्रॉसिंग नीति का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटीवेनम, दवाइयां और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम और जनपद पंचायतों को जलभराव वाले क्षेत्रों में उच्च क्षमता के पंप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था करने तथा बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति और त्वरित मरम्मत दल तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, आकाशीय बिजली के समय पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के नीचे आश्रय न लें तथा नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
जनहित में अपील: अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, नागरिक रहें सतर्क
<description><![CDATA[ बिलासपुर। भारत मौसम विभाग (IMD) द्वारा बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई सड़कें पानी में डूब गई हैं, जबकि निचले इलाकों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में तेज बारिश, गरज-चमक तथा बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
जनहित में आवश्यक सावधानियां:
बिना अत्यंत आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने से बचें।
जलभराव वाले मार्गों और तेज बहाव वाले नालों को पार करने का प्रयास न करें।
बिजली के खंभों, टूटे हुए तारों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
वाहन चलाते समय धीमी गति रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन, नगर निगम या पुलिस की सहायता लें।
प्रशासन से भी अपेक्षा की गई है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित जल निकासी, यातायात व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव दलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना से बचा जा सके।
यह खबर जनहित में जारी की जा रही है। नागरिक स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करें। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<description><![CDATA[ बिलासपुर। तहसील कार्यालय के डायवर्सन कक्ष में इन दिनों एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। विभाग का यह कक्ष स्वयं बेहद छोटा है, जहां सीमित स्थान में लगभग पांच राजस्व निरीक्षक (आरआई) बैठकर डायवर्सन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का निपटारा करते हैं। इसके बावजूद कुछ नामचीन पत्रकारों के रोजाना घंटों तक इस कक्ष में बैठे रहने से विभागीय कार्य प्रभावित होने की शिकायत सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि संबंधित पत्रकार प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित रूप से एक से डेढ़ घंटे तक डायवर्सन कक्ष में बैठे रहते हैं। इस दौरान अधिकांश समय वे मोबाइल फोन चलाकर समय बिताते हैं, जिससे कार्यालय का माहौल भी प्रभावित होता है। कर्मचारियों और काम से आने वाले लोगों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन पत्रकारों की रोजाना दो-दो समय उपस्थिति किसके निर्देश पर हो रही है? यदि वे किसी समाचार संकलन के लिए आते हैं तो घंटों तक एक ही कक्ष में बैठने की आवश्यकता क्या है? आखिर ऐसा कौन-सा कारण है कि प्रतिदिन दो से तीन घंटे का समय केवल इसी कार्यालय में बिताया जा रहा है?
सरकारी कार्यालयों में आम नागरिक अपने कार्यों के लिए घंटों इंतजार करते हैं। ऐसे में सीमित स्थान वाले कार्यालय में गैर-जरूरी रूप से लंबे समय तक लोगों का बैठे रहना न केवल विभागीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करता है, बल्कि कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।
सवाल यह भी है कि क्या इन घण्टो बैठने वाले पत्रकारों को उनके आका बैठने के लिए कहते है क्या इसकी जानकारी उनको है ।
तहसील प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और क्या सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक बैठकी पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
लगातार बारिश से मंगला वार्ड जलमग्न, कई कॉलोनियों और घरों में घुसा पानी; पार्षद रमेश पटेल राहत कार्य में जुटे
<description><![CDATA[ बिलासपुर। शहर में दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश मोहल्लों और कॉलोनियों में जलभराव की गंभीर स्थिति निर्मित हो गई है। कई स्थानों पर पानी इतना अधिक भर गया कि लोगों के घरों के भीतर तक पानी पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
मंगला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में दीनदयाल नगर, पटेल भवन, श्री विहार, यादव गली, अमन विहार, चड्ढाबाड़ी, अभिषेक नगर, गीतांजलि पार्क, महर्षि रोड, जे.पी. विहार, गंगानगर, सुचित्रा विहार सहित कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद रमेश पटेल देर रात से ही जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के सहयोग से जल निकासी और राहत कार्यों की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
पार्षद रमेश पटेल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे लगातार हो रही बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नगर निगम अथवा स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य किया जा सके।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधि स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और जल निकासी के प्रयास लगातार जारी हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
दो दिन की मूसलाधार बारिश से बिलासपुर बेहाल, बसंती विहार कॉलोनी में घरों में घुसा पानी, लोग परेशान
<description><![CDATA[ बिलासपुर। बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के नदी-नाले उफान पर हैं और अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। शहर का शायद ही कोई इलाका ऐसा बचा हो, जहां बारिश का असर देखने को न मिला हो। चारों ओर पानी ही पानी नजर आया।
सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सरकंडा का बसंती विहार कॉलोनी, जोरापारा रहा, जहां लगातार बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया। घरों में भरे पानी की निकासी के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। जलभराव से घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा और रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बसंती विहार कॉलोनी बरसात के दिनों में हर वर्ष जलभराव की समस्या से जूझती है। कॉलोनीवासियों ने कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मुख्य मार्ग से लगे बड़े नाले के निर्माण और सुधार की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसका परिणाम यह हुआ कि इस वर्ष भी बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया।
बारिश की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर बने बड़े नाले के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हुआ और लोगों में भय का माहौल बना रहा।
लगातार हो रही बारिश का असर केवल आम नागरिकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब हुआ और व्यापार प्रभावित हुआ।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि बसंती विहार कॉलोनी की जलनिकासी व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए और स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर वर्ष बरसात में लोगों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
भारी बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने दिए राहत एवं बचाव के निर्देश*
<description><![CDATA[ *कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने पर आरबीसी 6(4) के तहत तत्काल प्रकरण बनाकर राहत दिलाने कहा*
बिलासपुर, 17 जुलाई 2026/जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के कारण जिले में कई नदी-नाले उफान पर हैं और निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई है। कुछ स्थानों पर कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी मिली है।
     कलेक्टर श्री अग्रवाल ने राजस्व और निगम अमले को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचकर स्थिति का सर्वे करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके आरबीसी 6(4) के तहत तत्काल प्रकरण तैयार किए जाएं, ताकि नियमानुसार पात्र प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे और राहत संबंधी कार्रवाई में किसी भी प्रकार की देरी न हो।
     कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों और मैदानी अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के जलस्तर, जलभराव वाले क्षेत्रों और निचली बस्तियों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई तत्काल की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाए और राहत एवं बचाव कार्य में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
*जिला प्रशासन की आम नागरिकों से अपील*
जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी, नाले, रपटों और जलभराव वाले स्थानों के पास जाने से बचें। उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। बच्चों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों से दूर रखें। पुल-पुलियों अथवा रपटों पर पानी बहने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। जर्जर अथवा क्षतिग्रस्त मकानों में निवास न करें। यदि किसी परिवार का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है अथवा किसी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति है, तो तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा राजस्व अमले को सूचना दें। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर नियमानुसार राहत की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान आमजन की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 14 एफआईआर दर्ज, फर्जी दस्तावेजों के सहारे लाखों रुपये के मुआवजे का आरोप
<description><![CDATA[ बिलासपुर। सर्पदंश से मृत्यु पर मिलने वाले सरकारी मुआवजे में कथित फर्जीवाड़े ने बिलासपुर जिले में प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। विधानसभा में मामला उठने के बाद जिला प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके आधार पर पुलिस ने 14 मामलों में एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में आरोप है कि कुछ मामलों में बीमारी, विषाक्त पदार्थ के सेवन अथवा अन्य कारणों से हुई मौतों को सर्पदंश से हुई मृत्यु दर्शाकर शासन से आर्थिक सहायता प्राप्त की गई।
जांच के दौरान कुल 17 संदिग्ध प्रकरणों की पड़ताल की गई। इनमें सार्वजनिक रूप से जिन मृतकों के नाम सामने आए हैं, उनमें शिवकुमारी यादव (तालापारा), सुनीता बाई सोनवानी (तखतपुर), संतोष कुमार (महमंद), कुंती बाई प्रजापति (तालापारा), केशव कुमार कश्यप, सफीना बानो (महमंद), भगत सिंह ठाकुर (कोनी), बहोरन लाल जायसवाल (खमतराई), शंकर साहू (सरकंडा), अशोक कुमार (खमतराई), शशि पाठक (सरकंडा), राजू कुमार (सरकंडा), निर्मला धृतलहरे, मनसुख लाल साहू, रामनारायण कैवर्त (कोनी), लक्ष्मीन कुर्रे (बोदरी) तथा उर्वशी श्रीवास (तखतपुर) शामिल हैं। इन मामलों में दस्तावेजों की जांच के दौरान कथित अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने इस मामले में सरकंडा, कोनी, सिविल लाइन, तोरवा और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि कुछ मामलों में मेडिकल दस्तावेज, पंचनामा, आवेदन और अन्य अभिलेखों में कथित हेरफेर कर मुआवजा स्वीकृत कराया गया।
जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों और मीडिया रिपोर्टों में तहसील कार्यालय से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी मुकेश देवांगन, शेषनारायण जायसवाल, अतुल वैष्णव, गरिमा ठाकुर तथा प्रकृति ध्रुव के नाम भी विभिन्न प्रकरणों के संदर्भ में उल्लेखित किए गए हैं। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से इन मामलों में विवेचना जारी है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।
प्रारंभिक जांच में 60 लाख रुपये से अधिक के कथित फर्जी मुआवजे का खुलासा होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पुराने प्रकरणों की भी जांच की जा रही है और नए तथ्य सामने आने पर आगे और एफआईआर या अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
वही इस मामले में तहसील कार्यालय के लगभग आधा दर्जन कर्मचारियों जिनमे बाबू,ड्राइवर, एव कुछ वकीलों से पूछताछ किया जा चुका है ।
यह मामला अब केवल फर्जी मुआवजा लेने तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि सरकारी अभिलेखों, चिकित्सीय दस्तावेजों और राजस्व प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच का विषय बन चुका है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<description><![CDATA[ बिलासपुर प्रेस क्लब से नई रणनीति का ऐलान, नशे के खिलाफ जनआंदोलन और विधानसभा चुनाव के लिए संगठन विस्तार का रोडमैप पेश
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रदेश की राजनीति में नई सक्रियता का संदेश देते हुए "JCCJ 2.0 – नया विजन, नया स्वरूप और नई कार्ययोजना" का औपचारिक शुभारंभ किया। पार्टी की सर्वोच्च नेता डॉ. रेणु जोगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जोगी, प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता में अमित जोगी ने भाजपा और कांग्रेस की राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए घोषणा की कि जनता कांग्रेस अब प्रदेश में एक मजबूत और संघर्षशील राजनीतिक विकल्प के रूप में मैदान में उतरेगी।
अमित जोगी ने कहा कि JCCJ 2.0 को प्रदेशव्यापी "बेटा बचाओ आंदोलन" से जोड़ा गया है। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रहा है और उसे बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि माताओं, परिवारों, शिक्षकों, चिकित्सकों और पूरे समाज की है। उन्होंने इसे सामाजिक बदलाव का अभियान बताते हुए प्रदेशभर में जनजागरण चलाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस अब किसी परिवार या विरासत की मोहताज नहीं है। पार्टी नए संगठनात्मक ढांचे, नई सोच और जनकेंद्रित कार्ययोजना के साथ गांव-गांव और बूथ स्तर तक अपनी ताकत बढ़ाएगी। वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए बड़े राजनीतिक सुधार जरूरी हैं। अमित जोगी ने दावा किया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त करीब 66 राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को आगामी चुनावों के बहिष्कार का प्रस्ताव भेजा है। विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जनता कांग्रेस ने स्वतंत्र राजनीतिक लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।
जग्गी प्रकरण से जुड़े सवालों पर अमित जोगी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नकटी, हसदेव, लैलूंगा, बचेली, केशदा-इकलामा (कवर्धा), पथर्रा-बेमेतरा और फास्टरपुर-मुंगेली सहित विभिन्न क्षेत्रों के विस्थापित परिवारों की ओर से वे स्वयं अधिवक्ता के रूप में निःशुल्क पैरवी कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
डॉ. रेणु जोगी ने अपने संबोधन में स्वर्गीय अजित जोगी के जीवन के कई संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि विवाह के समय अजित जोगी ने दहेज लेने से साफ इनकार कर दिया था और जीवनभर सिद्धांतों तथा सामाजिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अमित जोगी ने भी बिलासपुर से अपने परिवार के भावनात्मक रिश्ते का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके माता-पिता का बचपन यहीं बीता और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत भी बिलासपुर प्रेस क्लब के समीप कंपनी गार्डन से हुई थी। उन्होंने बिलासपुर को अपने परिवार के लिए तीर्थस्थल की संज्ञा दी।
पत्रकार वार्ता में पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान और प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी साझा की। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "JCCJ 2.0" और "बेटा बचाओ आंदोलन" को प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में सैय्यद मकबूल अली को बड़ी जिम्मेदारी, बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी
<description><![CDATA[ बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ में पूर्व एल्डरमेन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली को दुर्ग संभाग का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
सैय्यद मकबूल अली लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा बिलासपुर नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
चुनावी रणनीति और इलेक्शन मैनेजमेंट में दक्ष माने जाने वाले सैय्यद मकबूल अली ने विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों में बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और चुनाव संचालन में प्रभावी भूमिका निभाई है। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राजनीतिक हलकों में सैय्यद मकबूल अली को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के विश्वसनीय सहयोगियों में माना जाता है। संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी प्रबंधन में उनकी सक्रिय भागीदारी लगातार चर्चा का विषय रही है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि सैय्यद मकबूल अली अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल के बल पर दुर्ग संभाग में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक मजबूत करेंगे तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
करगी कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना
<description><![CDATA[ बिलासपुर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) बिलासपुर एवं कोटा मनरेगा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम करगी कला में संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय (भारत सरकार) के संयुक्त सचिव श्री पवनेश शर्मा, भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी (US-GC) श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव, राज्य कार्यालय के सहायक अभियंता श्री सोमकांत साहू तथा जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री संदीप अग्रवाल ने प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा श्रीमती अनुराधा मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी श्री विकास जायसवाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों की जानकारी ली तथा उनके कौशल, उत्साह और सीखने की प्रतिबद्धता की सराहना की।
अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यावहारिक शिक्षण पद्धति और प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के समापन पर एसबीआई आरसेटी बिलासपुर के अधिकारियों ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
श्रीराम के नाम पर कथित चंदा दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
<description><![CDATA[ बिलासपुर।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के नाम पर आस्था के साथ कथित रूप से हुए चंदे एवं धन के दुरुपयोग के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
कांग्रेस भवन से देवकीनंदन चौक तक निकाली गई पदयात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए श्रीराम के नाम पर आस्था का राजनीतिक लाभ उठाने तथा चंदे के कथित दुरुपयोग के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं और उनके नाम पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता के आरोप सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग करती है।
जिला महासचिव किसान कांग्रेस बिलासपुर शहर विभव सराफ ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम के नाम का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए नहीं होना चाहिए। यदि चंदे के संबंध में किसी प्रकार की अनियमितता के आरोप हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए। जनता की आस्था सर्वोपरि है और उसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: CCTV कैमरा एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
<description><![CDATA[ बिलासपुर। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) बिलासपुर द्वारा, जो ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित है, ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरुषों के लिए CCTV कैमरा तकनीशियन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
संस्थान द्वारा कुल 35 हितग्राहियों का चयन आवेदन प्राप्त होने की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क एवं आवासीय होगा। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशिक्षण के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास, आयु 18 से 45 वर्ष तथा बिलासपुर जिले का ग्रामीण बेरोजगार होना आवश्यक है। वहीं शहरी बीपीएल परिवारों के लिए भी सीमित सीटें उपलब्ध रखी गई हैं।
आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड अथवा मनरेगा जॉब कार्ड, स्वयं की बैंक पासबुक की तीन-तीन प्रतियां तथा पांच पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9131741470, 7477033935, 9617568368 एवं 8817136256 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीयन हेतु अभ्यर्थियों से गूगल फॉर्म भरने का भी अनुरोध किया गया है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
प्रोजेक्ट उन्नति के तहत प्लंबरिंग, सेनेटरी एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण का समापन
<description><![CDATA[ 30 दिवसीय प्रशिक्षण से ग्रामीण महिला-युवक बने स्वरोजगार के लिए तैयार, तकनीकी दक्षता के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह
बिलासपुर। ग्रामीण महिला एवं युवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा गांवों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बिलासपुर में आयोजित 30 दिवसीय प्लंबरिंग एवं सेनेटरी तथा राजमिस्त्री प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्लंबरिंग एवं राजमिस्त्री कार्यों का तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे गांवों के साथ-साथ शहरों में भी कुशल कारीगर के रूप में कार्य कर सकें। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य निर्माण कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक श्री राजेंद्र कुमार साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल उनके जीवन में रोजगार के नए अवसर खोलेगा और वे आत्मनिर्भर बनकर समाज एवं देश के विकास में योगदान देंगे।
प्रशिक्षण के अंतर्गत मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत लिखित, मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। राज्य असेसमेंट अधिकारी श्री अरुण सोनी की उपस्थिति में परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा कार्य श्री चंदन सिंह साहू, श्री राम बसु एवं श्री शरण सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। इस दौरान श्री अरुण सोनी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यावहारिक शिक्षण एवं प्रशिक्षुओं की दक्षता की सराहना की।
प्रशिक्षण अवधि में प्रतिभागियों को बाजार सर्वेक्षण, बैंकिंग एवं ऋण प्रक्रिया, क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ भवन निर्माण की नींव से लेकर छत तक की संपूर्ण प्रक्रिया, पाइपलाइन बिछाने, जल निकासी व्यवस्था, बोर पंप एवं विभिन्न फिटिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षक रमाशंकर मसराम, फागुराम, वरिष्ठ संकाय श्रीमती दीप्ति मंडल एवं संकाय पुरुषोत्तम कहरा सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
स्मार्ट रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर: एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर; कार में सवार चार नाबालिग छात्र पुलिस की जांच में
<description><![CDATA[ बिलासपुर। शहर के स्मार्ट रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, CG10BH7752 नंबर की Kia Carens कार तेज गति से चल रही थी। दुर्घटना के बाद कार के इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल एक्टिवा सवार को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा।
बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की जेब से महर्षि स्कूल का एक कार्ड मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, घायल के परिजन भी सिम्स अस्पताल पहुंच चुके हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक नाबालिग स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वाहन कौन चला रहा था और नाबालिगों के पास कार कैसे पहुंची।
फिलहाल पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों के संबंध में विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया अभिनंदन
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 11 जुलाई। बिलासपुर स्थित आईएमए (IMA) हॉल में शनिवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर. डी. गुप्ता, डॉ. के. के. जायसवाल, डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. लालचंदानी, डॉ. जी. डी. मोटवानी, डॉ. गौरी दत्ता, डॉ. नीलिमा घाटगे, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. आर. के. सिंह एवं डॉ. अशोक अग्रवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद जायसवाल ने की। आयोजन का संयोजन डॉ. प्रसन्ना सिंह, डॉ. योगेन्द्र गुप्ता, डॉ. गोपेन्द्र दीक्षित एवं डॉ. नीरज शर्मा ने किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन डॉ. श्रुति जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सम्मानित चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण, सेवा भावना और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान नई पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह में आईएमए बिलासपुर के अनेक गणमान्य सदस्य एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
कलेक्टर ने बिलासपुर व सकरी तहसीलों का किया औचक निरीक्षण
<description><![CDATA[ राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश, नक्शा बटांकन व सीमांकन को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
बिलासपुर, 10 जुलाई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को बिलासपुर एवं सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों की फाइलों का अवलोकन कर उनके निराकरण की गुणवत्ता परखी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों में नियमित रूप से पेशियां तय कर प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल ने नक्शा बटांकन और सीमांकन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि इन मामलों के लंबित रहने से भूमि संबंधी विवाद बढ़ते हैं और नागरिकों को विभिन्न शासकीय कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने तहसीलों में रखे जाने वाले राजस्व अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेख सुरक्षित, अद्यतन और व्यवस्थित होने चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जा सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील कार्यालय पहुंचे राजस्व प्रकरणों के पक्षकारों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी संवाद कर राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं तहसील कार्यालय का अमला उपस्थित रहा। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नेहरू चौक पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) के आह्वान पर शुक्रवार को नेहरू चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों के कथित दुरुपयोग तथा विपक्ष की आवाज़ को दबाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी ऐसी कार्रवाइयों का लोकतांत्रिक तरीके से लगातार विरोध करती रहेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
जिला महासचिव, किसान कांग्रेस बिलासपुर शहर विभव सराफ ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनता के हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पद के प्रत्याशी अर्पित केशरवानी, विजय केशरवानी, विभव सराफ सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज चौक निर्माण की मांग, नगर निगम सभापति को सौंपा ज्ञापन
<description><![CDATA[ बिलासपुर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के युवा प्रांतीय मंडल ने प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ के नेतृत्व में नगर निगम बिलासपुर के सभापति विनोद सोनी को ज्ञापन सौंपकर महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज के नाम से शहर में एक भव्य चौक का निर्माण कर उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ ने कहा कि महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज स्वर्णकार समाज के आराध्य देव हैं। उनके नाम पर नगर में चौक का निर्माण समाज की वर्षों पुरानी मांग है। इससे समाज की आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं गौरव को सम्मान मिलेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और प्रेरणास्रोत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि समाज लंबे समय से इस मांग को शासन एवं प्रशासन के समक्ष रखता आ रहा है। नगर में महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज के नाम से चौक बनने से समाज की भावनाओं का सम्मान होगा और उनकी स्मृति चिरस्थायी रूप से स्थापित होगी।
नगर निगम सभापति विनोद सोनी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के प्रदेश एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ, विभव सराफ, जिला महासचिव किसान कांग्रेस आशीष सोनी, सतीश दुर्गा सोनी, पवन सोनी, रवि सोनी, धीरज सोनी, सिप्पू सोनी, अमन सोनी एवं संस्कार सोनी सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज के नाम पर चौक निर्माण की मांग, सभापति को सौंपा ज्ञापन
<description><![CDATA[ बिलासपुर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के युवा प्रांतीय मंडल ने प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ के नेतृत्व में नगर निगम बिलासपुर के सभापति विनोद सोनी को ज्ञापन सौंपकर महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज के नाम पर शहर में एक भव्य चौक का निर्माण कराने तथा इसके लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ ने कहा कि महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज स्वर्णकार समाज के आराध्य देव हैं। उनके नाम पर नगर में एक भव्य चौक का निर्माण समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इससे समाज की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पहचान को सम्मान मिलेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को भी अपने आराध्य के योगदान से प्रेरणा प्राप्त होगी।
इस दौरान सभापति विनोद सोनी ने समाज की मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने के अवसर पर स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के प्रदेश एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राहुल सराफ (प्रदेश युवा अध्यक्ष), विभव सराफ, जिला महासचिव किसान कांग्रेस आशीष सोनी, पवन सोनी, रवि सोनी, धीरज सोनी, सिप्पू सोनी, अमन सोनी एवं संस्कार सोनी उपस्थित थे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<description><![CDATA[ बिलासपुर । रक्तदान को महादान कहा जाता है और इसे सार्थक करते हुए नरगोड़ा निवासी अमृत सोनवानी (33 वर्ष) पिता ऋषि कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने सिम्स अस्पताल में भर्ती सेमरताल निवासी खिलन बाई गढ़ेवाल (65 वर्ष), पति बंशीलाल गढ़ेवाल के लिए बी पॉजिटिव (B+) रक्त की एक यूनिट दान की। रक्त उपलब्ध होने से उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
पहली बार रक्तदान करने वाले अमृत सोनवानी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें थोड़ी घबराहट जरूर थी, लेकिन रक्तदान के बाद उनका डर पूरी तरह दूर हो गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से न तो कोई कमजोरी आती है और न ही स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके विपरीत, यह संतोष मिलता है कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने में अपना योगदान दिया।
अमृत ने समाज से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करना चाहिए। समय पर किया गया एक यूनिट रक्त किसी परिवार की खुशियां लौटाने और किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है।
यह प्रेरणादायक पहल समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देती है कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जरूरत पड़ने पर केवल एक जागरूक रक्तदाता ही किसी मरीज के लिए जीवनदाता बन सकता है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
उस्लापुर कम्पोजिट मदिरा दुकान में बड़ा खेल! बोतल से 25% शराब कम मिलने का आरोप, जिम्मेदारों ने बॉटलिंग कंपनी पर फोड़ा ठीकरा
<description><![CDATA[ बिलासपुर। उस्लापुर स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान में शराब की बोतलों में निर्धारित मात्रा से करीब 25 प्रतिशत कम शराब होने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राहकों को कम भरी बोतलें पूरी कीमत पर बेची जा रही हैं। जब ग्राहकों ने इसका विरोध किया तो दुकान प्रबंधन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि बोतलें बॉटलिंग कंपनी से ही कम मात्रा में भरकर आ रही हैं।
दुकान में मौजूद इंचार्ज गणेश प्रसाद कश्यप ने भी स्वीकार किया कि संबंधित बॉटलिंग कंपनी से ऐसी ही बोतलें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
अब इस पूरे मामले में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि अधिकारियों को पहले से जानकारी थी कि बोतलों में निर्धारित मात्रा से कम शराब है, तो ऐसी शराब की बिक्री पर तत्काल रोक क्यों नहीं लगाई गई? यदि बिक्री की अनुमति दी गई, तो क्या ग्राहकों से भी कम मात्रा के हिसाब से कम कीमत वसूली गई? और यदि बॉटलिंग कंपनी से ही कम भराव वाली बोतलें आई थीं, तो उन्हें वापस भेजने के बजाय पूरी कीमत पर बेचने की अनुमति किसने दी?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वास्तव में बॉटलिंग कंपनी से ही कम भरी बोतलें आई थीं या फिर बीच में ही शराब निकालकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था? यदि ऐसा हुआ है तो यह उपभोक्ताओं के साथ सीधी धोखाधड़ी और राजस्व से जुड़ा गंभीर मामला बन सकता है।
अब निगाहें आबकारी विभाग और राज्य के आबकारी मंत्री पर टिकी हैं। देखना होगा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल उपभोक्ताओं के साथ छल नहीं बल्कि आबकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा करेगा। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एफ.के. बिसेन सेवानिवृत्त, मुख्य न्यायाधीश ने किया सम्मानित
<description><![CDATA[ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में मंगलवार को असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कोर्ट ऑफिसर) एफ.के. बिसेन के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने श्री बिसेन को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
श्री एफ.के. बिसेन ने वर्ष 1992 में तत्कालीन मध्यप्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालय, राजनांदगांव में प्रोसेस राइटर के पद से अपनी शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वर्ष 2001 में उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-3 के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। अपनी दीर्घ सेवा अवधि में उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और अनुशासन से अलग पहचान बनाई।
लगभग तीन दशक से अधिक की न्यायिक सेवा के बाद श्री बिसेन असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कोर्ट ऑफिसर) के पद से सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
लायंस क्लब उत्कर्ष का शपथ ग्रहण संपन्न, डॉ. आरती पांडे ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
<description><![CDATA[ डॉ. रश्मि जितपुरे बनीं सचिव, स्वास्थ्य जागरूकता और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष फोकस 
बिलासपुर । लायंस क्लब उत्कर्ष 3233 सी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक निजी होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के सदस्यों के साथ समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि प्रीति पाल बाली ने सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज सेवा से जुड़ने वाला व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि सेवा का कार्य न केवल समाज को लाभ पहुंचाता है, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व का भी विकास करता है और लोगों की शुभकामनाएं जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।
शपथ अधिकारी रीजन चेयरपर्सन लायन शैलेश बाजपेयी ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी एवं नवसदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. हर्ष पांडे ने आगामी सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। पूर्व अध्यक्ष डॉ. शकुंतला जितपुरे ने बीते कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
नई कार्यकारिणी में डॉ. आरती पांडे को अध्यक्ष, डॉ. रश्मि जितपुरे को सचिव, रश्मि गुप्ता को सहसचिव, रेखा अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, रश्मि चौहान को सहसचिव, ट्विंकल आडवाणी एवं हेमलता ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा श्रुति अग्रवाल को टेमर, भारती तिवारी को टेल ट्विस्टर, वीना अग्रवाल को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, सुधा मारदा को एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर तथा डॉ. शकुंतला जितपुरे को सर्विस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरती पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष क्लब का प्रमुख लक्ष्य स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को व्यापक रूप देना होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए "आयुष्मान" नामक विशेष परियोजना संचालित की जाएगी। साथ ही उन्होंने डिस्ट्रिक्ट थीम "सरबत दा भला" के अनुरूप अधिकाधिक जनसेवा कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में ध्वज वंदना कुसुम सोमानी ने प्रस्तुत की, जबकि डॉ. रश्मि गुप्ता ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। संचालन सुधा मारदा एवं ट्विंकल आडवाणी ने संयुक्त रूप से किया तथा अंत में डॉ. रश्मि जितपुरे ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में बेलगहना में हॉस्पिटल का शुभारंभ
<description><![CDATA[ बेलगहना, 29 जून।
परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं कर-कमलों से बेलगहना में एक निजी हॉस्पिटल का शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम परिवार, प्रबंध समिति, सेवा समिति के सदस्य, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
शुभारंभ समारोह।।। के दौरान स्वामी जी महाराज ने समाज में सेवा, करुणा और मानव कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निश्वार्थ स्वास्थ्य सेवा भी मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता थी ऐसे में स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा।
समारोह के अंत में सभी ने परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जनसेवा और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
चमका मंच, गूंजी मांगें... लेकिन ग्राहक की आवाज़ रही फीकी!
<description><![CDATA[ बिलासपुर के सराफा महासम्मेलन 2026 पर एक नजर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित सराफा महासम्मेलन-2026 भव्यता, भीड़ और व्यापारिक एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन बनकर सामने आया। पूरा आयोजन ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो शहर का पूरा सराफा बाजार एक ही छत के नीचे सिमट आया हो। मंच पर प्रदेशभर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और व्यापारी मौजूद थे, जबकि हजारों की संख्या में सराफा व्यवसायी सम्मेलन में शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने संबोधन में पारंपरिक सराफा व्यवसाय को नई दिशा देने की बात कही और स्वर्णकला बोर्ड के गठन की जोरदार मांग उठाई। इस प्रस्ताव का सभागार में जोरदार समर्थन हुआ और व्यापारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अपनी सहमति जताई।
सम्मेलन में व्यापारियों की सुरक्षा, कर व्यवस्था, कारोबार विस्तार, व्यवसायिक हितों की रक्षा और सरकारी स्तर पर सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंच से बार-बार यह संदेश दिया गया कि सराफा व्यापार को अधिक सुरक्षित, संगठित और सशक्त बनाया जाना चाहिए।
लेकिन इसी भव्य आयोजन के बीच एक सवाल भी चर्चा का विषय बन गया—क्या इस पूरे सम्मेलन में ग्राहक कहीं पीछे छूट गया?
व्यापारिक मांगों के बीच हॉलमार्किंग की सख्ती, आभूषणों की शुद्धता की गारंटी, पारदर्शी बिलिंग, नकली आभूषणों पर रोक, प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था और ग्राहक जागरूकता जैसे उपभोक्ता हितों के मुद्दे अपेक्षित प्रमुखता से सामने नहीं आए।
सराफा कारोबार की सबसे बड़ी पूंजी ग्राहक का विश्वास होता है। ग्राहक केवल सोना-चांदी नहीं खरीदता, बल्कि अपनी वर्षों की मेहनत की कमाई को भरोसे के साथ निवेश करता है। ऐसे में इतने बड़े सम्मेलन से यह अपेक्षा भी स्वाभाविक थी कि व्यापारिक मांगों के साथ-साथ उपभोक्ता हितों और जवाबदेही पर भी उतना ही गंभीर विमर्श होता।
राजनीतिक और कारोबारी हलकों में इस सम्मेलन को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है। कोई इसे व्यापारियों की एकजुटता का प्रतीक मान रहा है तो कोई इसे सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने का प्रभावी मंच बता रहा है। हालांकि आम उपभोक्ता के नजरिए से तस्वीर कुछ अलग दिखाई देती है—मंच की चमक, भाषणों का उत्साह और मांगों की गूंज तो खूब सुनाई दी, लेकिन ग्राहक हितों की आवाज़ अपेक्षाकृत धीमी नजर आई।
अब यह देखना होगा कि भविष्य में ऐसे सम्मेलन केवल व्यापारिक मांगों तक सीमित रहते हैं या फिर उनमें उपभोक्ता अधिकार, पारदर्शिता और जवाबदेही को भी समान महत्व मिलता है। क्योंकि सराफा कारोबार की असली चमक केवल सोने-चांदी में नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास में छिपी होती है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
केंद्रीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के चुनाव में देवदत्त सोनी निर्वाचित, युवा मंडल छत्तीसगढ़ ने दी बधाई
<description><![CDATA[ नई कार्यकारिणी से समाज के विकास, युवा सशक्तिकरण और संगठन को मिलेगी नई दिशा : राहुल सराफ व विभव सराफ
सतना/बिलासपुर, 28 जून। केंद्रीय स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के चुनाव में श्री देवदत्त सोनी के निर्वाचित होने पर युवा मंडल छत्तीसगढ़ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें एवं नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
युवा मंडल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सराफ एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विभव सराफ ने संयुक्त रूप से जारी शुभकामना संदेश में कहा कि नई कार्यकारिणी समाज को संगठित करने, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति, युवाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समर्पण, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि देवदत्त सोनी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी जनसेवा कर रहे हैं। सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन का उनका अनुभव समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज के हित में कई सकारात्मक पहल देखने को मिलेंगी।
युवा मंडल छत्तीसगढ़ ने नवनिर्वाचित पूरी टीम के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए समाज के सभी लोगों से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील भी की। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार, फिर भी इलाज अधूरा! कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
<description><![CDATA[ बिलासपुर। लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से कोनी (बेलतरा विधानसभा) में निर्मित 220 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है। अस्पताल का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने और मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद भी अस्पताल पूरी क्षमता से संचालित नहीं होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगा है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय केशरवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अस्पताल में अभी तक कई आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। उनका कहना है कि अस्पताल का भवन तैयार है, लेकिन पर्याप्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारी, ऑक्सीजन प्लांट, कैथ लैब, आईसीयू, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा और जीवनरक्षक एंबुलेंस जैसी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
कांग्रेस का आरोप है कि गंभीर मरीजों को अब भी अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है, जिससे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने सरकार से स्पष्ट समय-सीमा घोषित कर अस्पताल को पूर्ण क्षमता से शुरू करने की मांग की है।
विज्ञप्ति में अस्पताल का नाम स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर रखे जाने का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि केवल नामकरण पर्याप्त नहीं है, बल्कि अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संचालित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही अस्पताल के संभावित निजीकरण की आशंकाओं पर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है।
कांग्रेस ने सरकार के समक्ष कई सवाल भी रखे हैं, जिनमें अस्पताल की पूर्ण शुरुआत, नियमित चिकित्सकों एवं स्टाफ की नियुक्ति, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं और गंभीर मरीजों के रेफरल की व्यवस्था समाप्त करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
विजय केशरवानी ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी नहीं करती और निजीकरण की आशंकाओं पर स्पष्ट जवाब नहीं देती, तो कांग्रेस जनता के स्वास्थ्य अधिकार को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उनका कहना है कि बिलासपुर की जनता ने केवल भवन नहीं, बल्कि बेहतर और सुलभ इलाज की उम्मीद के साथ इस अस्पताल की मांग की थी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<description><![CDATA[ बिलासपुर। मोहर्रम के अवसर पर तारबाहर क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सेवा और भाईचारे की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद शेख मोहम्मद आलम ने बताया कि यह आयोजन हजरत इमाम हुसैन की याद में हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान, इंसानियत और आपसी सद्भाव का संदेश देता है तथा समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करने का माध्यम है।
लंगर में श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए खिचड़ा, बिरयानी, मिठाइयां एवं शरबत का वितरण किया गया। वहीं धार्मिक कार्यक्रम के तहत कुरानख्वानी, फातिहाख्वानी और मजलिस का आयोजन भी हुआ, जिसमें कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को सत्य, न्याय और इंसानियत की मिसाल बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद, क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
टैक्स पूरा, सुविधाएं शून्य! विवेकानंद कॉलोनी की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क-पानी के लिए तरस रहे हजारों रहवासी
<description><![CDATA[ निगम में शामिल होने के बाद भी नहीं मिली मूलभूत सुविधाएं, जर्जर सड़कें और पेयजल संकट से त्रस्त कॉलोनी; अवैध हाइवा परिवहन से हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा।
बिलासपुर/मोपका। नगर निगम की सीमा में शामिल होने के वर्षों बाद भी मोपका क्षेत्र स्थित विवेकानंद कॉलोनी आज मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि निगम प्रशासन उनसे संपत्ति कर सहित सभी प्रकार के कर और शुल्क नियमित रूप से वसूल रहा है, लेकिन बदले में सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
रहवासियों का कहना है कि कांग्रेस शासनकाल में विकसित हुई यह कॉलोनी आज बदहाली की मिसाल बन चुकी है। कॉलोनी की अधिकांश सीसी सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। बरसात के दिनों में सड़कें कीचड़ और जलभराव से और अधिक खतरनाक हो जाती हैं।
,,,पेयजल की सुविधा नहीं, हर घर में खुद कराना पड़ा बोर,,,
कॉलोनी में आज तक निगम द्वारा पेयजल की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरी में लगभग हर परिवार ने अपने खर्च पर बोरवेल खुदवाया है। लगातार भूजल दोहन के कारण जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे आने वाले समय में गंभीर जल संकट की आशंका भी बढ़ गई है।
,,,हाइवा की आवाजाही से हर समय दुर्घटना का खतरा,,
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मुरुम और रेत से भरी भारी-भरकम हाइवा गाड़ियां कॉलोनी के भीतर से होकर नहर मार्ग तक लगातार आवागमन कर रही हैं। इससे पहले से जर्जर सड़कें और अधिक क्षतिग्रस्त हो रही हैं तथा बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
,,,जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई,,,
रहवासियों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि टैक्स वसूली में निगम पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन सुविधाएं देने के मामले में पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।
,,,,उठ रहे भ्रष्टाचार पर सवाल,,,
कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब नगर निगम सभी प्रकार के कर वसूल रहा है तो नागरिकों को कम से कम पीने का पानी और चलने लायक सड़क तो मिलनी ही चाहिए। वर्षों से उपेक्षा और विकास कार्यों के अभाव ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विकास के नाम पर आवंटित राशि आखिर खर्च कहां हुई।
अब देखना यह होगा कि नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं, या फिर विवेकानंद कॉलोनी के हजारों रहवासियों को इसी बदहाली में जीवन बिताने के लिए मजबूर रहना पड़ेगा। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
,,,पेयजल की सुविधा नहीं, हर घर में खुद कराना पड़ा बोर,,,
,,,हाइवा की आवाजाही से हर समय दुर्घटना का खतरा,,
,,,जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई,,,
,,,,उठ रहे भ्रष्टाचार पर सवाल,,,
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
,,,पेयजल की सुविधा नहीं, हर घर में खुद कराना पड़ा बोर,,,
,,,हाइवा की आवाजाही से हर समय दुर्घटना का खतरा,,
,,,जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई,,,
,,,,उठ रहे भ्रष्टाचार पर सवाल,,,
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
युवराज बिल्डकान  की मनमानी! कॉलोनी के गार्डन पर कब्जा, नाले पर पार्किंग—रहवासी बोले,  कॉलोनाइजर लाइसेंस हो रद्द
<description><![CDATA[ बिलासपुर। शहर के मंगला स्थित अभिषेक नगर कॉलोनी में बिल्डर की कार्यप्रणाली को लेकर रहवासियों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि युवराज बिल्डकॉन द्वारा विकसित इस कॉलोनी में सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी गई गार्डन भूमि पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा करा दिया गया है, जिससे बच्चों और रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी का ले-आउट जितेंद्र साहू द्वारा तैयार कराया गया था। रहवासियों का कहना है कि बिल्डर की कथित मिलीभगत से गार्डन पर सामने रहने वाले कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जाधारियों ने गार्डन को तारबंदी कर अपने निजी उपयोग में ले लिया है। हालत यह है कि जब कॉलोनी के बच्चे वहां खेलने जाते हैं तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है।
इतना ही नहीं, कॉलोनी में बने नाले के ऊपर भी कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर उसे निजी वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। रहवासियों का कहना है कि इससे भविष्य में जल निकासी और यातायात दोनों की समस्या गंभीर हो सकती है।
रहवासियों का दावा है कि इस पूरे मामले की जानकारी कई बार बिल्डर जितेंद्र साहू को दी गई, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि कथित रूप से कुछ लोगों से राशि लेकर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने की मौन अनुमति दे दी गई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सार्वजनिक गार्डन और नाले से अतिक्रमण हटाने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित क्लोनाइजर के लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनआंदोलन और कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सीमांकन के नाम पर आरआई और पटवारी ने मांगे 1 लाख रुपये! कलेक्टर से शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग
<description><![CDATA[ बिलासपुर जिले के राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। तिफरा के डिपरापारा निवासी अविनाश वानी ने राजस्व निरीक्षक (आरआई) सुशील अनंत एक्का एवं हल्का पटवारी क्रमांक-40 ऋतुराज अवस्थी पर सीमांकन (डिमार्केशन) करने के एवज में एक लाख रुपये की अवैध मांग करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर बिलासपुर को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, सीमांकन के लिए आवेदन करने के बाद अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा कई बार आदेश जारी किए गए, लेकिन राजस्व अधिकारियों ने समय पर सीमांकन नहीं किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आदेश के बावजूद कार्यवाही टालते हुए उनसे एक लाख रुपये की मांग की गई। जब उन्होंने राशि देने से इनकार किया तो सीमांकन की प्रक्रिया लगातार टाल दी गई।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधिकारियों ने कथित रूप से कहा कि यह राशि "ऊपर तक" देनी पड़ती है, अन्यथा सीमांकन का कार्य लंबित रहेगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह एक गरीब मजदूर है और इतनी बड़ी रकम देना उसके लिए संभव नहीं है।
शिकायत में यह भी बताया गया है कि सीमांकन के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन कभी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो कभी अन्य कारण बताकर कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अंततः 23 जून 2026 को भी सीमांकन नहीं किया गया और शिकायतकर्ता को बिना कारण बताए वापस भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में भी शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित ने कलेक्टर से मांग की है कि आरआई और पटवारी द्वारा सीमांकन के नाम पर कथित अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की जाए तथा लंबित सीमांकन तत्काल कराया जाए। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
गोंडपारा नदी किनारे जर्जर ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका, किसान कांग्रेस ने उठाए सवाल
<description><![CDATA[ बिलासपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 30 स्थित गोंडपारा नदी किनारे लगे ट्रांसफार्मर की बदहाल स्थिति को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। किसान कांग्रेस के जिला महासचिव विभव सराफ ने कहा कि खुले तारों, जर्जर उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में खड़ा यह ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों का आवागमन रहता है। ऐसे में किसी भी समय करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट या अन्य दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
विभव सराफ ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर की तत्काल मरम्मत कर उसे सुरक्षित बनाया जाए, आवश्यक सुरक्षा कवच एवं घेराबंदी की व्यवस्था की जाए तथा पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन की होगी।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "सुशासन के दावों के बीच गोंडपारा नदी किनारे लगा यह जर्जर ट्रांसफार्मर सरकारी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है। जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।"
किसान कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
दिन में खाली हुई दुकान, शाम को टूटा सरकारी ताला! कब्जे के बाद फिर खुली दुकान, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
<description><![CDATA[ न्यायालयीन आदेश की अवहेलना का आरोप, सरकंडा पुलिस पर भी उठे सवाल; पटवारी ने मौके पर पहुंचकर तैयार किया प्रतिवेदन
बिलासपुर। न्यायालयीन आदेश के तहत खाली कराई गई दुकान को लेकर सरकंडा क्षेत्र में विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि दिन में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में खाली कराई गई दुकान का ताला उसी शाम तोड़कर किरायेदार पक्ष ने दोबारा कब्जा कर लिया और नियमों को दरकिनार करते हुए दुकान का संचालन भी शुरू कर दिया। मामले में पुलिस को शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ता पक्ष में नाराजगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालयीन आदेश के पालन में 11 जून को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में दुकान को खाली कराया गया था। दुकान में रखे सामान के साथ नया ताला लगाया गया तथा संबंधित पक्ष को न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से अपना सामान प्राप्त करने की जानकारी दी गई थी।
शिकायतकर्ता आशा कोड़िया ने तहसीलदार को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसी दिन शाम करीब 6:30 से 6:40 बजे के बीच किरायेदार रमेश आर्य, उनके सहयोगी तथा परिजन मौके पर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज तथा धमकी देते हुए हथौड़े से ताला तोड़ दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और सरकंडा थाना पुलिस को दी गई थी।
आरोप है कि ताला तोड़ने के बाद संबंधित पक्ष ने दुकान पर पुनः कब्जा कर अपना ताला लगा लिया और बाद में दुकान का संचालन भी शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई न्यायालयीन आदेश की भावना के विपरीत तथा नियमों के विरुद्ध है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग की ओर से पटवारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि पटवारी ने मौके का निरीक्षण कर प्रतिवेदन तैयार भी कर लिया है और उसे संबंधित अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।
इधर शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत सरकंडा थाना में किए जाने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे न्यायालयीन आदेशों के पालन और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि न्यायालयीन आदेश की अवहेलना, सरकारी प्रक्रिया में बाधा तथा कथित अवैध कब्जे के मामले में जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। अब निगाहें प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
बॉक्स
मुख्य आरोप
**न्यायालयीन आदेश के तहत दुकान खाली कराई गई।
**शाम को ताला तोड़कर दोबारा कब्जा करने का आरोप।
**नियम विरुद्ध पुनः दुकान संचालन शुरू करने की शिकायत।
**डायल-112 और सरकंडा थाना को सूचना देने का दावा।
**पटवारी ने मौके का निरीक्षण कर प्रतिवेदन तैयार किया।
**शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
पत्रकारों की हुंकार से गूंजा बिलासपुर: ‘सच की आवाज नहीं दबेगी’, पत्रकार सुरक्षा कानून समेत विभिन्न मांगों को लेकर  पत्रकारों का धरना प्रदर्शन
<description><![CDATA[ बिलासपुर। पत्रकारों के खिलाफ दर्ज कथित दुर्भावनापूर्ण एफआईआर के विरोध में गुरुवार को बिलासपुर में पत्रकारों का आक्रोश फूट पड़ा। जिलेभर से आए पत्रकारों ने एकजुट होकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार के हमले का पुरजोर विरोध जताया। प्रदर्शन ने पत्रकार एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा का मजबूत संदेश दिया।
धरना-प्रदर्शन में बिलासपुर शहर के साथ-साथ मस्तूरी, सीपत, पचपेड़ी, सकरी, कोटा, तखतपुर, चकरभाठा, बिल्हा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। सभी ने एक मंच पर एकत्र होकर पत्रकार हितों की रक्षा तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पत्रकारों का दायित्व जनहित के मुद्दों को सामने लाना और सच को समाज तक पहुंचाना है। यदि पत्रकारों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है तो इसका सीधा असर लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानून की आवश्यकता है, ताकि बिना किसी दबाव के निष्पक्ष पत्रकारिता की जा सके।
कार्यक्रम को विभिन्न मीडिया संगठनों तथा सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला। आयोजकों ने प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पत्रकारों, मीडिया संस्थानों और सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
धरना-प्रदर्शन के समापन पर “पत्रकार एकता जिंदाबाद”, “लोकतंत्र जिंदाबाद” और “अभिव्यक्ति की आजादी अमर रहे” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
वहीं इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने कहा कि संबंधित प्रकरण उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर दर्ज किया गया है तथा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
पत्रकारों के विरोध और पुलिस प्रशासन के इस बयान के बाद अब पूरे मामले की आगामी जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<description><![CDATA[ 24 जून की प्रस्तावित जनसुनवाई पर पारदर्शिता को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने लगाया प्रदूषण, भूजल दोहन और नियमों की अनदेखी का आरोप
Writing
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा स्थित हिन्द एनर्जी कोल वाशरी के प्रस्तावित क्षमता विस्तार को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। 24 जून को होने वाली जनसुनवाई से पहले क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन, पर्यावरण विभाग और कंपनी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि करोड़ों रुपये के इस परियोजना विस्तार के लिए नियमों को दरकिनार कर जनसुनवाई की प्रक्रिया को महज औपचारिकता बनाने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस जनसुनवाई का उद्देश्य प्रभावित लोगों की राय जानना और उनकी आपत्तियों को सुनना है, उसकी सूचना तक आम जनता को समय पर और व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं कराई गई। लोगों का सवाल है कि यदि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है तो जनसुनवाई से संबंधित दस्तावेज और सूचनाएं सार्वजनिक रूप से प्रचारित क्यों नहीं की गईं?
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि हिन्द एनर्जी कोल वाशरी के वर्तमान संचालन से ही गतौरा, कर्रा, फरहदा, लगरा और खैरा सहित कई गांव प्रदूषण की गंभीर मार झेल रहे हैं। हवा में उड़ती कोयले की राख, खेतों पर जमती काली धूल और सड़कों पर लगातार दौड़ते भारी वाहनों ने ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। ऐसे में क्षमता विस्तार से प्रदूषण और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
सबसे गंभीर चिंता शिक्षा व्यवस्था को लेकर सामने आई है। ग्रामीणों का दावा है कि वाशरी से निकलने वाली कोयले की धूल जे.के. कॉलेज परिसर तक पहुंच रही है। कॉलेज के कक्षों, भवनों और खेल मैदानों में ब्लैक डस्ट जमा होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का सवाल है कि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
इसके अलावा वाशरी से निकलने वाले अपशिष्ट और कोयला अवशेषों के कारण अरपा नदी तथा आसपास के जल स्रोतों के प्रभावित होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल पर्यावरण का नहीं बल्कि क्षेत्र की जल सुरक्षा और जनस्वास्थ्य का भी गंभीर मामला बन जाता है।
भूजल स्तर में गिरावट को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि औद्योगिक उपयोग के लिए बड़े पैमाने पर पानी निकाला जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों में जल संकट गहराने लगा है। कई स्थानों पर बोरवेल का जलस्तर नीचे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
रोजगार, सीएसआर और विकास के नाम पर किए गए वादों को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय युवाओं को अपेक्षित रोजगार नहीं मिला, न ही स्वास्थ्य सुविधाओं और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर पर्याप्त ध्यान दिया गया। इसके विपरीत क्षेत्र को प्रदूषण, धूल और भारी वाहनों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 24 जून की जनसुनवाई वास्तव में निष्पक्ष और पारदर्शी होगी? क्या प्रभावित ग्रामीणों की आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाएगा या फिर यह पूरी प्रक्रिया केवल क्षमता विस्तार को मंजूरी देने की औपचारिकता बनकर रह जाएगी?
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पर्यावरणीय नियमों और जनहित की अनदेखी कर जनसुनवाई आयोजित की गई तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा। उनका कहना है कि यह लड़ाई केवल एक कोल वाशरी के विस्तार की नहीं, बल्कि क्षेत्र की हवा, पानी, खेती, शिक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<description><![CDATA[ बिलासपुर। आदर्श ग्राम कनेरी के दुर्गडीह गांव के ग्रामीणों ने महामाया स्टोन क्रेशर एवं हरिकृपा मिनरल्स क्रेशर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों कंपनियों द्वारा लगातार की जा रही भारी ब्लास्टिंग से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मकानों में दरारें पड़ रही हैं, धूल और प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा पशु-पक्षियों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने 17 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रेशर संचालन के दौरान होने वाले विस्फोटों से घर हिलने लगते हैं और कई मकानों, कुओं, बोरवेल तथा खेतों को नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि महामाया स्टोन क्रेशर और हरिकृपा मिनरल्स क्रेशर की गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक ब्लास्टिंग सहित सभी खतरनाक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा, पर्यावरणीय और तकनीकी जांच, धूल एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, स्थानीय लोगों को रोजगार और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित कंपनियों की होगी।
ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग है कि गांव के बीच हो रही ब्लास्टिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और संयुक्त जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर सच्चाई सामने लाई जाए। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
शिक्षा से ही बनेगा सशक्त समाज, बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका अहम : विभव सराफ
<description><![CDATA[ शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
बिलासपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, बिलासपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के जिलामहासचिव विभव सराफ मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्प एवं तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभव सराफ ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और अनुशासन की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के देश और समाज के भविष्य हैं, इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन बच्चों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विभव सराफ ने विद्यालय परिवार, आचार्यगण और प्रबंधन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शाला प्रवेश उत्सव जैसे आयोजन बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, आचार्यगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
तखतपुर नगर पालिका में कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप, काम बंद आंदोलन की चेतावनी
<description><![CDATA[ स्वच्छता दीदियों से मूल कार्य के बजाय सड़क और डिवाइडर की सफाई कराने का आरोप, कर्मचारियों में बढ़ रहा आक्रोश
तखतपुर। नगर पालिका परिषद तखतपुर में कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, मनमाने ढंग से कार्य लेने और नौकरी से निकालने की धमकी दिए जाने के आरोप एक बार फिर सामने आए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगातार प्रताड़नापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वच्छता दीदियों से उनके निर्धारित कार्य डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के बजाय सड़क एवं डिवाइडरों की सफाई कराई जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह कार्य उनके मूल दायित्वों से अलग है और उन्हें दबावपूर्वक कराया जा रहा है।
कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि नगर पालिका में मनमाने तरीके से कर्मचारियों को काम से निकालने की धमकी दी जाती है तथा कुछ पसंदीदा लोगों को कार्य पर रखा जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ द्वारा भी विरोध दर्ज कराया जा चुका है।
बताया गया है कि स्वच्छता दीदियों ने अपनी समस्याओं को लेकर तखतपुर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, बिलासपुर कलेक्टर तथा सहायक श्रम आयुक्त को लिखित शिकायत भी भेजी थी, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला और समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो वे अपने आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए काम बंद कर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद तखतपुर प्रशासन एवं स्थानीय प्रबंधन की होगी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
*प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 15 जून 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश में हुए विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा जनता के विश्वास, पारदर्शी शासन और गरीब कल्याण के संकल्प पर आधारित रही है, जिसके कारण प्रधानमंत्री श्री मोदी को लगातार तीसरी बार देश की सेवा का अवसर मिला है। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, श्री दीपक ठाकुर एवं श्रीमती हर्षिता पांडे भी उपस्थित थीं।
       श्री साव ने कहा कि केंद्र सरकार ने जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सरकारी सहायता सीधे हितग्राहियों तक पहुंची है तथा पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में देश में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को लाभ मिला है, वहीं रेलवे के विद्युतीकरण और वंदे भारत ट्रेनों ने आधुनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति दी है।
         उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय गौरव और जनभागीदारी को भी सशक्त किया है। वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है तथा जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और बढ़ते विदेशी निवेश ने विश्व समुदाय के भारत पर बढ़ते विश्वास को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत के निर्माण का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे मरीज को मिला नया जीवन, न्यू वंदना हॉस्पिटल में सफल क्रैनियोटॉमी सर्जरी
<description><![CDATA[ गंभीर हालत में भर्ती 56 वर्षीय मरीज का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया सफल उपचार, स्वस्थ होकर लौटे घर
बिलासपुर। उसलापुर स्थित न्यू वंदना हॉस्पिटल ने गंभीर ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित एक मरीज का सफल उपचार कर मानव सेवा और चिकित्सा उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। आमाडांड क्षेत्र के लता गांव निवासी 56 वर्षीय आधार सिंह को अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्हें शरीर के बाएं हिस्से में कमजोरी, बोलने में कठिनाई, मानसिक भ्रम और अत्यधिक कमजोरी जैसी समस्याएं थीं।
अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि मरीज एक्यूट हेमोरेजिक स्ट्रोक से पीड़ित हैं तथा उनका रक्तचाप बढ़कर 190/110 एमएमएचजी तक पहुंच गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीनियर कंसलटेंट डॉ. सीएस उइके और न्यूरोसर्जन डॉ. देवांश मिश्रा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया।
मरीज को आईसीयू में भर्ती कर पहले उनकी स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद विशेषज्ञ टीम ने क्रैनियोटॉमी सर्जरी कर मस्तिष्क में जमे रक्त के थक्के को सफलतापूर्वक निकाल दिया। सर्जरी के बाद आईसीयू में लगातार निगरानी, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और नर्सिंग स्टाफ की सतत देखरेख से मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ।
कुछ दिनों के उपचार के बाद आधार सिंह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। मरीज और उनके परिजनों ने सफल इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और पूरे मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
न्यू वंदना हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि समय पर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय हस्तक्षेप से ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति में भी मरीजों की जान बचाई जा सकती है। यह सफलता अस्पताल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ टीम की दक्षता को दर्शाती है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: बिलासपुर में निःशुल्क वेल्डर एवं फैब्रिकेशन प्रशिक्षण, आवास और भोजन की भी व्यवस्था
<description><![CDATA[ बिलासपुर। बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बिलासपुर द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति के तहत वेल्डर एवं फैब्रिकेशन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगा।
संस्थान द्वारा बताया गया है कि प्रशिक्षण में महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। कुल 30 हितग्राहियों का चयन आवेदन की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क, आवासीय एवं भोजन व्यवस्था सहित होगा।
प्रशिक्षण के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड (3 प्रतियां)
राशन कार्ड अथवा मनरेगा जॉब कार्ड (3 प्रतियां)
स्वयं के बैंक पासबुक की प्रति (3 प्रतियां)
पासपोर्ट साइज फोटो (5 प्रतियां)
प्रशिक्षण का संचालन एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में किया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7477033935, 9617568368 एवं 9993433454 पर संपर्क कर सकते हैं।
उपशीर्षक:
18 से 45 वर्ष के महिला-पुरुष कर सकते हैं आवेदन, प्रशिक्षण के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे. ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
201 दिन से तपती धूप में अपने आशियाने बचाने की जंग, लेकिन न प्रशासन सुन रहा न जनप्रतिनिधि
<description><![CDATA[ 45 डिग्री की भीषण गर्मी में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित सैकड़ों लोग आंदोलनरत, क्षेत्रीय विधायक एक दिन भी हालचाल जानने नहीं पहुंचे
बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन ने बुधवार को अपने 201 दिन पूरे कर लिए, लेकिन इतने लंबे समय के बाद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से आंदोलनकारियों में भारी नाराजगी और निराशा देखी जा रही है।
आंदोलन स्थल पर रोजाना ऐसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं जो किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को सोचने पर मजबूर कर सकते हैं। जहां एक ओर 45 डिग्री की भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लिंगियाडीह के गरीब परिवार केवल एक तिरपाल के नीचे बैठकर अपने घरों और भविष्य को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
सबसे मार्मिक दृश्य यह है कि आंदोलन में 95 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। कई महिलाओं को चिकित्सकों ने उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए घर पर आराम करने की सलाह दी है, इसके बावजूद वे अपने आशियाने को बचाने की उम्मीद लेकर रोज आंदोलन स्थल पर पहुंच रही हैं। इन महिलाओं में कई ऐसी हैं जो दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा, बर्तन साफ करने और छोटे-मोटे मजदूरी कार्यों से अपना परिवार चलाती हैं। रोजी-रोटी की चिंता के बीच भी वे आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
आंदोलनकारियों का कहना है कि यहां रहने वाले अनेक परिवार पिछले 40 से 50 वर्षों से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। उनकी कई पीढ़ियां यहीं पली-बढ़ी हैं। आज उनके नाती-पोते भी इसी बस्ती में अपना जीवन बिता रहे हैं। ऐसे में यदि उनके आशियानों को उजाड़कर वहां गार्डन, कॉम्प्लेक्स या अन्य परियोजनाएं बनाई जाती हैं, तो यह केवल मकानों का नहीं बल्कि पूरे जीवन संघर्ष, यादों और सामाजिक अस्तित्व का विस्थापन होगा।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि 201 दिनों के लंबे संघर्ष के बावजूद क्षेत्रीय विधायक एक दिन भी आंदोलन स्थल पर लोगों का हालचाल जानने नहीं पहुंचे। वहीं प्रशासन भी अब तक कोई ऐसा समाधान प्रस्तुत नहीं कर पाया है जिससे लोगों की आशंकाएं दूर हो सकें।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विकास का अर्थ केवल भवन, गार्डन और कॉम्प्लेक्स बनाना है? यदि विकास की कीमत गरीबों के वर्षों पुराने आशियाने और उनके जीवनभर की कमाई से बने घरों को उजाड़कर चुकाई जाएगी, तो ऐसे विकास की संवेदनशीलता और औचित्य पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
लिंगियाडीह के आंदोलनकारी आज भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनकी पीड़ा को समझेंगे तथा ऐसा समाधान निकालेंगे जिसमें विकास भी हो और गरीब परिवारों के सिर से छत भी न छिने। लेकिन 201 दिन बाद भी जब कोई ठोस पहल दिखाई नहीं देती, तब आंदोलन स्थल पर बैठे बुजुर्गों की आंखों में एक ही प्रश्न दिखाई देता है—"क्या हमारी सुनने वाला कोई है?"
"तपती धूप में बैठी इन झुर्रियों भरे चेहरों की लड़ाई सिर्फ मकानों की नहीं, बल्कि सम्मान, अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।" ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
“रोटी का संकट लेकर पहुंचीं बुजुर्ग स्वच्छता दीदियां, जोन कमिश्नर ने दिखाई संवेदनशीलता; अगले ही दिन मिला काम
<description><![CDATA[ बिलासपुर/तिफरा। नगर निगम के जोन क्रमांक-2 तिफरा में मंगलवार को प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल के बीच एक मानवीय और संवेदनशील पहल देखने को मिली। काम से निकाली गईं 5 बुजुर्ग स्वच्छता दीदियां अपनी पीड़ा लेकर जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय के पास पहुंचीं और बताया कि संबंधित ठेकेदार ने उन्हें चार माह पूर्व कार्य से हटा दिया है। इस संबंध में उन्होंने ठेकेदार को आवेदन भी दिया था, लेकिन अब तक उन्हें दोबारा काम पर नहीं रखा गया, जिससे उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि रोजगार छिन जाने के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है और उनके सामने भूखे रहने जैसी परिस्थितियां निर्मित हो गई हैं। उनकी व्यथा सुनते ही जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उन्हें अगले ही दिन से कार्य पर आने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यद्यपि 62 वर्ष की आयु सीमा संबंधी नियम लागू हैं, लेकिन महिलाओं की परिस्थितियों, उनके लंबे कार्य अनुभव और शारीरिक रूप से कार्य करने में सक्षम होने को देखते हुए मानवीय आधार पर उन्हें कार्य जारी रखने की अनुमति दी जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके परिवार का कोई बेटा, बहू या अन्य सदस्य काम करना चाहता है तो भविष्य में उनके स्थान पर परिवार के सदस्य को भी रोजगार उपलब्ध कराने पर विचार किया जा सकता है।
जोन कमिश्नर की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से न केवल पांचों बुजुर्ग महिलाओं को दोबारा रोजगार मिला, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी मिला कि उम्र बढ़ने के बाद भी उनकी आजीविका की चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय ने स्पष्ट रूप से कहा,
“नगर निगम में कार्य करने वाला प्रत्येक कर्मचारी हमारे निगम परिवार का सदस्य है। उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा यह प्रयास करता हूं कि मेरे साथ काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।”
जोन कार्यालय की इस त्वरित कार्रवाई की कर्मचारियों और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों की संवेदनशीलता ही जरूरतमंद लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकती है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
तीन माह से वेतन नहीं, तिफरा जोन में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल; निगम प्रशासन पर मनमानी के आरोप
<description><![CDATA[ "आज जोन बंद, कल जिला बंद" -वेतन भुगतान नहीं होने पर  होगा आंदोलन -नंदकुमार कुशवाहा
बिलासपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक-2 तिफरा में मंगलवार को प्लेसमेंट कर्मचारियों ने वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल कर कामकाज ठप कर दिया। कर्मचारियों ने स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नगर निगम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदकुमार कुशवाहा के नेतृत्व में जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन का तत्काल भुगतान कराने की मांग की।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे केजीएन कंपनी के ठेकेदार अमित चतुर्वेदी के अधीन कार्यरत थे। कंपनी का ठेका जनवरी माह में समाप्त हो चुका है, जिसके बाद से कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि निगम के ड्राइवरों सहित कई कर्मचारियों का भुगतान लंबित है। इसका मुख्य कारण संबंधित कंपनी का ठेका समाप्त होना है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के आवेदन को एमआईसी में भेज दिया गया है तथा नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित कंपनी को एक्सटेंशन देकर भुगतान कराने की कार्यवाही की जाएगी।
वहीं, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नगर निगम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदकुमार कुशवाहा ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों का वेतन पिछले तीन माह से लंबित है। इस संबंध में पूर्व में भी जोन कमिश्नर को आवेदन देकर अवगत कराया जा चुका था, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि जब जनवरी माह में ही प्लेसमेंट कंपनी का ठेका समाप्त हो गया था, तब कर्मचारियों के भुगतान की जिम्मेदारी निगम प्रशासन की थी। अब हड़ताल के बाद एमआईसी की याद आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
कुशवाहा ने आरोप लगाया कि केवल तिफरा जोन ही नहीं, बल्कि निगम के सभी आठों जोनों में कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आज जोन बंद है, आगे जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर कड़ा निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री सुरेश तिवारी ने भी प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि छोटे कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की कि पिछले तीन वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों को वापस भेजा जाए, क्योंकि वे यहां बैठकर मनमानी कर रहे हैं और कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
कर्मचारियों की मेहनत पर भारी प्रशासनिक उदासीनता
नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी रोजमर्रा की व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि इन्हें अपनी मेहनत की कमाई के लिए महीनों तक भटकना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जहां एक ओर वे कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकारी वातानुकूलित कमरों में बैठकर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में निगम के उच्च अधिकारियों को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर कर्मचारियों को राहत दिलाने की आवश्यकता है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
खबर का असर: PM आवास घोटाले की जांच शुरू, दो अधिकारियों की टीम गठित... लेकिन उठ रहे बड़े सवाल!
<description><![CDATA[ सीईओ ने तकनीकी सहायक पर जताया भरोसा, फिर आवास मित्र के आरोप और निरीक्षण की जिम्मेदारी पर क्यों घिरा विभाग?
बिलासपुर/बेलतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताओं और अधूरे निर्माणों को पूर्ण बताकर भुगतान किए जाने के मामले में प्रकाशित खबर का असर दिखाई देने लगा है। जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) द्वारा मामले की जांच के लिए दो अधिकारियों की टीम गठित कर जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सहायक परियोजना अधिकारी (आवास) नंदकिशोर सिंह एवं तकनीकी सहायक (आवास) विकास राठौर को शिकायत की जांच कर दो दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में ग्राम पंचायत जलसों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को पूर्ण दर्शाकर राशि जारी करने तथा निरीक्षण और जियो टैगिंग में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं।
मामले को लेकर जनपद पंचायत बिल्हा के सीईओ कुमार सिंह ने तकनीकी सहायक पिंकी राठौड़ का बचाव करते हुए कहा कि "वह इस प्रकार का कार्य नहीं कर सकतीं, मुझे उन पर पूरा विश्वास है। आवास मित्र द्वारा लगाया गया आरोप गलत है।"
हालांकि इस बयान के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वायरल ऑडियो में आवास मित्र परमार्थ खरे कथित रूप से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने जो कुछ किया, वह तकनीकी सहायक के कहने पर किया। यदि यह दावा गलत है तो जांच में इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। वहीं यदि आरोपों में कोई तथ्य नहीं है तो फिर अधूरे निर्माणों और कथित तौर पर गलत जियो टैगिंग की जिम्मेदारी आखिर किसकी बनती है?
सबसे बड़ा सवाल तकनीकी सहायक की भूमिका को लेकर उठ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, प्रगति का सत्यापन, तकनीकी परीक्षण तथा जियो टैगिंग प्रक्रिया की निगरानी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल मानी जाती है। ऐसे में यदि वास्तव में केवल नींव या अपूर्ण निर्माण वाले आवासों पर भुगतान हुआ है, तो क्या यह निरीक्षण व्यवस्था की विफलता नहीं है? और यदि तकनीकी सहायक की प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी, तब भी क्या इसे अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के रूप में देखा जाएगा?
ग्रामीणों का कहना है कि जांच केवल आवास मित्र तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि भुगतान प्रक्रिया, निरीक्षण रिपोर्ट, जियो टैगिंग रिकॉर्ड और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका दावा है कि ग्राम जलसों में ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं।
अब सबकी निगाहें जांच टीम की रिपोर्ट पर टिकी हैं। यह रिपोर्ट तय करेगी कि आवास मित्र के आरोपों में कितना दम है, तकनीकी सहायक की भूमिका क्या रही और आखिर गरीबों के लिए बनी प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताओं का जिम्मेदार कौन है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सरकंडा महामाया चौक स्थित यादव पेट्रोल पंप में सुरक्षित नहीं वाहन! पत्रकार की बाइक से दस्तावेज गायब, सीट कवर फाड़कर पहुंचाया नुकसान
<description><![CDATA[ सरकंडा महामाया चौक स्थित यादव पेट्रोल पंप में हुई घटना, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Writing
बिलासपुर। शहर के सरकंडा महामाया चौक रतनपुर रोड स्थित यादव पेट्रोल पंप में एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था और वहां कार्यरत कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
पत्रकार सुरेश खरे ने  रविवार दोपहर लगभग 3 बजे अपने साथी पत्रकार हीरा जी राव सदाफले के साथ प्रेस कार्य के सिलसिले में कोनी गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप परिसर में कर्मचारियों के वाहनों के पास खड़ी कर दी थी। लगभग एक घंटे बाद लौटने पर जब वे बाइक लेकर जाने लगे तो देखा कि बाइक की टंकी के ऊपर लगा कवर फाड़ दिया गया था। इतना ही नहीं, डिक्की में रखा बैग भी गायब था, जिसमें कई आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे।
पीड़ित का आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया है और इसमें पेट्रोल पंप के किसी कर्मचारी की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर पेट्रोल पंप जैसे स्थान, जहां सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा किया जाता है, वहां यदि वाहन और उसमें रखे सामान सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक किस पर भरोसा करें।
गौरतलब है कि लोग अक्सर आवश्यक कार्यों के दौरान अपनी गाड़ियां पेट्रोल पंप परिसर में कुछ समय के लिए खड़ी कर देते हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास होता है कि वहां सुरक्षा व्यवस्था मौजूद होगी। लेकिन इस घटना ने उस विश्वास को झटका दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कर्मचारियों की निगरानी में इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या ग्राहकों के साथ  पेट्रोल डीजल  भरने में या अन्य मामलों में भी पूरी ईमानदारी बरती जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पत्रकार सुरेश खरे ने संबंधित अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान करने और चोरी हुए दस्तावेजों की बरामदगी की मांग की है।
जनता के लिए संदेश:
किसी भी पेट्रोल पंप या सार्वजनिक स्थान पर वाहन खड़ा करते समय उसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी या अन्य कीमती सामान छोड़ने से बचें। यदि वाहन कुछ समय के लिए छोड़ना आवश्यक हो तो पहले उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस और संबंधित प्रबंधन को सूचना दें। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
ओमांश किसान सेवा केंद्र मंगला पर बड़ा सवाल: कैमरे चालू थे या बंद, जब कार की डिक्की में भर रहा था पेट्रोल-डीजल
<description><![CDATA[ "जब देश ईंधन बचाने की मुहिम चला रहा, तब कुछ पेट्रोल पंप मुनाफाखोरी में व्यस्त"
बिलासपुर। एक ओर देश के प्रधानमंत्री लगातार ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत तथा संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिलासपुर में कुछ पेट्रोल पंपों पर इस संदेश को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। आरोप है कि मंगला बस्ती चौक स्थित इंडियन ऑयल के ओमांश किसान सेवा केंद्र में निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए चोरी-छिपे गैलनों में डीजल-पेट्रोल की बिक्री की जा रही है।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय, जब पेट्रोल पंप पर अपेक्षाकृत सन्नाटा रहता है, तब कथित रूप से बिचौलियों को अधिक कीमत लेकर गैलनों एवं अन्य कंटेनरों में ईंधन उपलब्ध कराया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे एक कार की डिक्की में रखे कंटेनरों में डीजल-पेट्रोल भरा जा रहा था। यह कार्य पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा था ताकि किसी की नजर न पड़े।
***सीसीटीवी कैमरे भी सवालों के घेरे में ***
पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना अनिवार्य माना जाता है। ऐसे में इस पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कथित रूप से जिस समय गैलनों में डीजल-पेट्रोल भरा जा रहा था, उस समय संबंधित सीसीटीवी कैमरे चालू थे या नहीं?
यदि कैमरे चालू थे तो फुटेज से पूरी सच्चाई सामने आ सकती है और यह स्पष्ट हो जाएगा कि नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। वहीं यदि कैमरे बंद पाए जाते हैं या फुटेज उपलब्ध नहीं होती है तो यह अपने आप में गंभीर सवाल खड़ा करेगा। आखिर जिस स्थान पर करोड़ों रुपये के ज्वलनशील पदार्थों का कारोबार होता है, वहां निगरानी व्यवस्था निष्क्रिय क्यों थी?
प्रशासन और तेल कंपनी के अधिकारियों को तत्काल संबंधित दिन एवं समय की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच करनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार के साक्ष्य से छेड़छाड़ की आशंका न रहे। जनता यह जानना चाहती है कि आखिर कैमरों की मौजूदगी के बावजूद यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
**सवालों के घेरे में प्रशासन और जिम्मेदार विभाग**
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि शासन द्वारा पेट्रोल पंपों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तो फिर ऐसे मामलों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या स्थानीय प्रशासन, खाद्य विभाग, जिला आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारी इन गतिविधियों से अनजान हैं या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं?
विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी मात्रा में गैलनों में ईंधन बेचना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे कालाबाजारी, अवैध भंडारण और सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरे भी उत्पन्न होते हैं। ज्वलनशील पदार्थों का इस प्रकार परिवहन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
क्या लाइसेंस निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई?
यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पेट्रोल पंप के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निरस्त किया जाना चाहिए। केवल औपचारिक जांच और नोटिस जारी करने से ऐसे मामलों पर अंकुश लगना मुश्किल है। एक सख्त कार्रवाई पूरे जिले के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों के लिए नजीर बन सकती है।
***पेट्रोल पंप एसोसिएशन भी दे जवाब***
अब निगाहें जिला प्रशासन, संबंधित विभागों, इंडियन ऑयल के अधिकारियों तथा पेट्रोल पंप एसोसिएशन पर टिकी हैं। क्या वे इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराएंगे या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दब जाएगा?
जनता पूछ रही है...
"क्या प्रधानमंत्री के ईंधन बचाओ संदेश से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ लोगों का मुनाफा है?"
"क्या नियम केवल आम जनता के लिए हैं और बिचौलियों के लिए नहीं?"
"क्या बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर प्रशासन अंकुश लगा पाएगा?"
अब देखना यह है कि शिकायतों और आरोपों के बाद जिम्मेदार विभाग क्या रुख अपनाते हैं और क्या वास्तव में दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होती है जो भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगा सके। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
तहसीलदारों की हड़ताल के बीच फिर राजस्व अमले पर हमला! सीमांकन कर रहे पटवारी से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा; आदतन अपराधी पर जिला बदर की मांग तेज
<description><![CDATA[ बिलासपुर-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 1 जून 2026। प्रदेशभर में तहसीलदारों और राजस्व अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चल रहा आंदोलन अभी समाप्त भी नहीं हुआ है। तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से राजस्व अमले पर हमले का एक और गंभीर मामला सामने आने से कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक-1 पतेराटोला में शासकीय भूमि के सीमांकन कार्य के दौरान पटवारी एवं राजस्व टीम के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौच, धक्कामुक्की और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। हीरा सिंह पेन्द्रो की शिकायत पर थाना गौरेला में प्राथमिकी क्रमांक 0200/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 एवं 221 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
शिकायत के अनुसार 11 मई 2026 को शाम लगभग 4:50 बजे राजस्व निरीक्षक, गौरेला एवं टीकरकला के दो न्यायालयीन कोटवारों के साथ ग्राम गौरेला स्थित खसरा क्रमांक 205/1 एवं 205/3 का सीमांकन कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दीपक तिवारी नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और कथित रूप से पटवारी को अश्लील गालियां देते हुए हमला करने का प्रयास करने लगा।
आरोप है कि आरोपी ने पटवारी की मोटरसाइकिल की चाबी छीनने का प्रयास किया तथा घटना का वीडियो बनाए जाने पर मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। मौके पर मौजूद दोनों कोटवारों के साथ भी गाली-गलौच और धक्कामुक्की की गई, जिससे राजस्व अमले के कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया और उन्हें घटनास्थल से हटना पड़ा।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के दौरान आवेदक एवं उनके अधिवक्ता को भी अपनी सुरक्षा के लिए मौके से दूर जाना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर पटवारी ने राजस्व निरीक्षक को घटना की जानकारी दी और थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज रहे हैं और क्षेत्र में उसे आदतन अपराधी के रूप में देखा जाता है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है तथा प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिला बदर की कार्यवाही प्रारंभ करने की मांग उठ रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आसपास के लोगों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपों की पुष्टि होने पर गिरफ्तारी सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में राजस्व अधिकारियों का आंदोलन और हड़ताल अभी भी जारी है। ऐसे संवेदनशील समय में सीमांकन कर रहे राजस्व अमले पर कथित हमला सामने आने से अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि यदि शासकीय कार्य कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
PM आवास योजना में बड़ा घोटाला! नींव तक बने एक कमरे के दो लोगों को 95-95 हजार का भुगतान, टॉयलेट को बताया मकान… ऑडियो वायरल में अधिकारियों के नाम से हड़कंप
<description><![CDATA[ बिलासपुर/बेलतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम जलसों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि आवास मित्र परमार्थ खरे द्वारा अधूरे और अपूर्ण निर्माणों का जियो टैग कराकर हितग्राहियों को लाखों रुपए का भुगतान स्वीकृत करा दिया गया। मामले में जनपद पंचायत बिल्हा से जुड़ी तकनीकी सहायक पिंकी राठौड़ का नाम भी कथित रूप से सामने आ रहा है, जिनके दबाव में यह सब किए जाने की बात वायरल ऑडियो में कही जा रही है।
सूत्रों के अनुसार ग्राम जलसों निवासी सुरेंद्र पिता बाबूलाल के मामले में टॉयलेट निर्माण को ही आवास बताकर जियो टैग किया गया और लगभग 95 हजार रुपए की राशि जारी करा दी गई। वहीं रमजान पिता दाऊद खान तथा सफीर पिता बहादर के नाम पर अधूरे आवास, जिनमें केवल एक कमरे की नींव तक का निर्माण हुआ था, उन्हें भी पूर्णता दर्शाते हुए 95-95 हजार रुपए का भुगतान करा दिया गया। इसी प्रकार मुकेश नामक हितग्राही के मामले में भी केवल नींव स्तर तक निर्माण होने के बावजूद राशि स्वीकृत होने का आरोप है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल शुरुआती मामले हैं। यदि पूरे ग्राम पंचायत और आसपास के आवासों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो दर्जनों ऐसे प्रकरण सामने आ सकते हैं, जिनमें निर्माण पूर्ण हुए बिना ही भुगतान कर दिया गया। आरोप यह भी है कि योजना के निरीक्षण और जियो टैगिंग प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गईं, जिससे शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि आवास मित्र परमार्थ खरे का एक कथित ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए यह सब जनपद स्तर से कुछ लोगों के दबाव में होने की बात कही है। ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीण अब पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
हालांकि इस मामले में नाम सामने आने के बाद तकनीकी सहायक पिंकी राठौड़ ने आरोपों से स्पष्ट रूप से अनभिज्ञता जाहिर की है। उनका कहना है कि उन्हें इस प्रकार की किसी भी अनियमितता की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गलत तरीके से जियो टैगिंग अथवा भुगतान किया गया है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पिंकी राठौड़ ने स्वयं संबंधित आवासों और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है तथा कहा है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस मामले को लेकर कुमार सिंह, सीईओ जनपद पंचायत बिल्हा ने बताया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी या दोष पाया जाता है तो आवास मित्र सहित संबंधित हितग्राहियों से राशि की वसूली तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबों के लिए बनाई गई योजना में इस तरह का भ्रष्टाचार सीधे तौर पर शासन की मंशा और वास्तविक हितग्राहियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। अब सभी की नजर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
अपोलो अपडेट 1.0 में जुटे 130 से अधिक चिकित्सक, आधुनिक चिकित्सा की नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर हुआ मंथन
<description><![CDATA[ अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के भव्य क्लिनिकल अपडेट कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव, चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम प्रगतियों पर हुई विस्तृत चर्चा
बिलासपुर, 31 मई 2026। चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीनतम शोध, तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों को चिकित्सकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा “अपोलो अपडेट 1.0” का सफल आयोजन किया गया। इस व्यापक वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम में शहर एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र के 130 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लेकर चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम जानकारियों से स्वयं को अपडेट किया।
कार्यक्रम का आयोजन अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के यूनिट हेड अभय के. गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। यह आयोजन क्षेत्र के प्रमुख सतत चिकित्सा शिक्षा (Continuing Medical Education) कार्यक्रमों में शामिल रहा, जिसमें बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में आपातकालीन चिकित्सा में बेहोशी (Loss of Consciousness) का प्रबंधन, चेस्ट ट्रॉमा, ब्रेन एसओएल, बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH), त्वचा रोगों में नवीन प्रगति, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज, एटिपिकल चेस्ट पेन, ईयूएस-गाइडेड टिश्यू एक्विजिशन, क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन एवं एनोरेक्टल मैनोमेट्री, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, किडनी प्रत्यारोपण, अल्कोहोलिक हेपेटाइटिस, मधुमेह प्रबंधन तथा वैस्कुलर रोगों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विषय पर डॉ. अभिषेक कौशले ने IVUS, OCT एवं रोटाब्लेशन जैसी आधुनिक तकनीकों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इनसे जटिल हृदय रोगों का अधिक सटीक एवं सुरक्षित उपचार संभव हो रहा है। वहीं डॉ. अमोल पाडेगांवकर ने सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में इंडोसाइनिन ग्रीन (ICG) तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला और बताया कि कैंसर सर्जरी में यह तकनीक बेहतर परिणाम देने में सहायक सिद्ध हो रही है।
किडनी प्रत्यारोपण पर डॉ. विनय कुमार ए.वी. ने रीनल ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया, दाता चयन एवं प्रत्यारोपण पश्चात देखभाल की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने इसे अंतिम चरण की किडनी विफलता से जूझ रहे मरीजों के लिए सबसे प्रभावी उपचार विकल्प बताया।
दोपहर में आयोजित पैनल चर्चा में अल्कोहोलिक हेपेटाइटिस एवं ड्रग-इंड्यूस्ड लिवर इंजरी (DILI) ओवरलैप पर विशेषज्ञों ने रोग के सटीक निदान एवं प्रभावी उपचार रणनीतियों पर चर्चा की। वहीं केस आधारित चर्चा सत्र में जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं सर्जिकल मामलों का विश्लेषण करते हुए बहु-विषयक उपचार पद्धति की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
दोपहर बाद आयोजित सत्र में डॉ. सुनद एम. ने “इंसुलिन से आगे : मेटाबोलिक थेरेप्यूटिक्स का युग” विषय पर व्याख्यान देते हुए GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट्स एवं SGLT2 इनहिबिटर्स जैसी नई दवाओं की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि आधुनिक मधुमेह उपचार अब केवल ब्लड शुगर नियंत्रण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि हृदय, किडनी एवं संपूर्ण मेटाबोलिक स्वास्थ्य की सुरक्षा पर भी केंद्रित है।
डॉ. अरिहंत जैन ने मधुमेह प्रबंधन में योग एवं आध्यात्मिकता की भूमिका को रेखांकित करते हुए तनाव नियंत्रण और सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य को उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। वहीं डॉ. शिशिर जायसवाल ने वैस्कुलर रोगों के आधुनिक निदान एवं उपचार तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम वैज्ञानिक व्याख्यान में डॉ. कल्पना दास ने “डायबिटीज मैनेजमेंट 2026 : वास्तव में क्या बदला है?” विषय पर चर्चा करते हुए सतत ग्लूकोज मॉनिटरिंग (CGM), टाइम-इन-रेंज अवधारणा और तकनीक आधारित उपचार पद्धतियों को मधुमेह देखभाल की नई दिशा बताया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बहु-विषयक पैनल चर्चाएं रहीं, जिनमें प्रतिभागी चिकित्सकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने क्लिनिकल अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने ऐसे आयोजनों को चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान-विनिमय, नवाचार एवं बेहतर रोगी देखभाल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर ने एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में नई नियुक्ति, विभव सराफ बने बिलासपुर जिला महामंत्री
<description><![CDATA[ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार संजय सराफ के पुत्र विभव सराफ को बिलासपुर जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद संगठन एवं राजनीतिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नवनियुक्त जिला महामंत्री विभव सराफ ने छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। किसानों, युवाओं एवं आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान हित, ग्रामीण विकास एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। साथ ही संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विभव सराफ ने कहा कि किसानों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे तथा संगठन को जिले में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने विभव सराफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सेमरताल के राजेंद्र साहू बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बिलासपुर के जिला मुख्य आयुक्त
<description><![CDATA[ बिलासपुर। राजेंद्र कुमार साहू को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर का “जिला मुख्य आयुक्त” नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का माहौल है।
ग्राम पंचायत सेमरताल के निवासी राजेंद्र साहू क्षेत्र में अपनी सरल, सहज एवं मिलनसार छवि के लिए पहचाने जाते हैं। वे लगातार चार बार सेमरताल ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं तथा वर्तमान में जनपद पंचायत बिल्हा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से लेकर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के हस्ताक्षर से 27 मई 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली की रूल्स बुक के चेप्टर-5, नियम क्रमांक 105.1 के तहत समाजसेवी राजेंद्र कुमार साहू को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर में “जिला मुख्य आयुक्त” के पद पर आगामी आदेश तक नियुक्ति (वारंट) प्रदान की जाती है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
राजेंद्र साहू की नियुक्ति को संगठन के विस्तार एवं युवाओं में स्काउट-गाइड गतिविधियों को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। समर्थकों एवं संगठन के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिलासपुर में सेंट जेवियर्स स्कूल पर अतिक्रमण के आरोप से मचा बवाल NSUI ने उठाए बड़े सवाल, कहा— “क्या प्रभावशाली संस्थानों पर अलग नियम लागू होते हैं?”
<description><![CDATA[ NSUI ने बिलासपुर में स्थित St. Xavier's High School को लेकर बड़ा मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूल प्रबंधन पर शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि पर कथित कब्जा, अवैध निर्माण और आम रास्ता बाधित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल के सामने लगभग 50 मीटर तक सार्वजनिक भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण किया गया है। आरोप है कि यहां बिना वैधानिक अनुमति के विशाल सीमेंट गेट बनाया गया तथा बड़े पैमाने पर फ्लेक्स, बैनर और होर्डिंग लगाकर प्रचार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
“जनता के रास्ते पर कब्जा” का आरोप
NSUI का दावा है कि जिस रास्ते का वर्षों से स्थानीय नागरिक उपयोग करते आ रहे थे, वह अब कथित अतिक्रमण के कारण लगभग बाधित हो चुका है। संगठन ने इसे सीधे तौर पर आम नागरिकों के अधिकारों का हनन बताया है।
ज्ञापन में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी तीखे सवाल उठाए गए हैं। संगठन ने पूछा कि जब गरीब और आम नागरिकों के छोटे-छोटे अतिक्रमण पर तत्काल बुलडोजर कार्रवाई होती है, तब बड़े और प्रभावशाली संस्थानों के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती क्यों दिखाई नहीं देती?
“क्या बड़े संस्थानों को मिली हुई है छूट?”
NSUI ने आरोप लगाया कि प्रशासन का रवैया दोहरा दिखाई देता है। संगठन का कहना है कि यदि कोई आम व्यक्ति सड़क किनारे छोटा निर्माण कर ले तो निगम तत्काल कार्रवाई करता है, लेकिन बड़े निजी संस्थानों के मामलों में नियमों की अनदेखी होती नजर आती है।
जांच और कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में मांग की गई है कि—
**संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कराया जाए
**राजस्व रिकॉर्ड और नक्शों का मिलान हो
**भवन अनुमति और निर्माण स्वीकृतियों की जांच की जाए
**सीमेंट गेट, फ्लेक्स और अन्य संरचनाओं की वैधानिकता परखी जाए
**यदि अतिक्रमण सिद्ध हो तो तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए
**जिम्मेदार अधिकारियों एवं संस्था पर दंडात्मक कार्रवाई हो
**संगठन ने आम नागरिकों के लिए पूर्व से उपयोग में रहे रास्ते को पुनः खोलने की भी मांग की है।
देश के कई राज्यों में समय-समय पर निजी एवं बड़े शैक्षणिक संस्थानों पर भूमि उपयोग, पार्किंग, भवन अनुमति, सड़क घेराव और अतिक्रमण जैसे मामलों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। हालांकि प्रत्येक मामले में जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होती है।
बिलासपुर का यह मामला अब इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आरोप सीधे एक प्रतिष्ठित स्कूल और प्रशासनिक निष्पक्षता पर लगाए गए हैं।
अब निगाहें नगर निगम प्रशासन पर टिकी हैं। देखना होगा कि शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होती है या मामला केवल ज्ञापन और आश्वासनों तक सीमित रह जाता है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
गंगा दशहरा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सागर, सेवा-सत्संग से गूंजा भूलकहा आश्रम
<description><![CDATA[ बिलासपुर/बिल्हा। मनियारी नदी की गोद में बसे धौराभाठा स्थित भूलकहा आश्रम में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 24 एवं 25 मई 2026 को दो दिवसीय भव्य गंगा दशहरा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। परम आराध्य श्री सदगुरु देव भगवान श्री श्री 1008 श्री स्वामी सदानंद जी महाराज परमहंस जी की पावन चरण रज से पवित्र हुई यह तपोभूमि आज आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं जनकल्याण का प्रमुख केंद्र बन चुकी है।
परम श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस दिव्य महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्ति, सेवा और साधना का अद्भुत संगम देखा। गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर श्री सदगुरुदेव भगवान जी का पंचामृत स्नान एवं विशेष अभिषेक संपन्न कराया गया। पूरे आश्रम परिसर में हरिनाम संकीर्तन, भजन, सत्संग एवं गुरु महिमा की दिव्य ध्वनि गूंजती रही।
दो दिवसीय आयोजन में दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन संध्या, नाम-सिमरन, सत्संग तथा श्रमदान के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई। आश्रम परिसर की स्वच्छता, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य में भक्तों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। विशेष रूप से मातृ शक्ति ने साफ-सफाई एवं भंडारा सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
सत्संग के दौरान स्वामी शिवानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों में कहा—
"सत्संग आत्मा को जागृत करता है, सेवा जीवन को पवित्र बनाती है और गुरु कृपा मनुष्य को प्रभु मार्ग की ओर अग्रसर करती है।"
संतजनों ने गंगा दशहरा पर्व की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह पर्व केवल माँ गंगा के अवतरण का उत्सव नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और अंतर्मन की पवित्रता का भी संदेश देता है। गुरु कृपा और नाम-सिमरन से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और मनुष्य दिव्य चेतना की ओर अग्रसर होता है।
श्रद्धालुओं ने भूलकहा आश्रम को केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, साधना और मानव कल्याण की जीवंत तपोभूमि बताया। आश्रम में समय-समय पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति, आध्यात्मिक चेतना और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
आयोजन में लोरमी, पंडरिया, मुंगेली, पथरिया, बिलासपुर, गौरेला, पेंड्रा, कोरबा, पाली, कुरुवार, बरपाली सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आश्रम समिति द्वारा भोजन प्रसादी एवं रात्रि विश्राम की भी समुचित व्यवस्था की गई।
गुरु चरणों की पावन छाया में सम्पन्न यह गंगा दशहरा महोत्सव भक्तों के लिए भक्ति, सेवा, संस्कार और आत्मिक जागरण का अविस्मरणीय आध्यात्मिक पर्व बन गया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
मुंगेली नाका स्कूल के सामने तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने साइकिल सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर
<description><![CDATA[ बिलासपुर। शहर के शेफर स्कूल, मुंगेली नाका स्थित छत्तीसगढ़ गन्ना रस भंडार के सामने शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने साइकिल से जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि चालक नशे की हालत में भी प्रतीत हो रहा था। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और साइकिल सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद छत्तीसगढ़ गन्ना रस भंडार के संचालक सहित आसपास मौजूद जागरूक नागरिकों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल मदद की। लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसे में स्कूटी चालक को भी चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में शामिल स्कूटी का नंबर CG 10 AY 4544 बताया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नागरिकों ने स्कूल क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग उठाई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिलासपुर की बेटी श्रद्धा वैष्णव का भारतीय महिला डेफ क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ पहनेंगी टीम इंडिया की जर्सी
<description><![CDATA[ बिलासपुर। शहर की बेटी और दिव्यांग क्रिकेटर श्रद्धा वैष्णव ने अपनी मेहनत, संघर्ष और अटूट जज्बे के दम पर न सिर्फ बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। श्रद्धा का चयन भारतीय महिला डेफ क्रिकेट टीम में हुआ है। भारतीय डेफ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी चयन सूची में श्रद्धा राज्य से चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं। अब वह जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की महिला डेफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
श्रद्धा के पिता रमेश वैष्णव ने बताया कि उनकी बेटी पिछले 10 वर्षों से लगातार क्रिकेट के प्रति समर्पित रही है। स्कूली शिक्षा के दौरान ही वह तीन बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बाएं हाथ की प्रतिभाशाली गेंदबाज श्रद्धा अब तक अपने क्रिकेट करियर में 70 विकेट हासिल कर चुकी हैं।
श्रद्धा की सफलता के पीछे संघर्ष, मेहनत और निरंतर अभ्यास की एक लंबी कहानी जुड़ी है। उनके भाई ओम वैष्णव रेलवे ग्राउंड सेकरसा में क्रिकेट प्रशिक्षण लेते थे। भाई को खेलते देख श्रद्धा के मन में भी क्रिकेट के प्रति रुचि जगी और उन्होंने क्रिकेट कैंप जॉइन करने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
परिवार का कहना है कि श्रद्धा ने कभी अपनी दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने लगातार अभ्यास जारी रखा और अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
श्रद्धा की उपलब्धि आज उन बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। बिलासपुर की इस बेटी ने साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों, तो मंजिलें खुद रास्ता बना लेती हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद,,,, प्रशासन अलर्ट मोड पर जन औषधि केंद्र और सरकारी मेडिकल स्टोर रहेंगे खुले, आपात स्थिति के लिए विशेष व्यवस्था
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 19 मई 2026। ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर देशभर के केमिस्ट एवं दवा वितरकों के राष्ट्रीय संगठन द्वारा 20 मई को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद के समर्थन में बिलासपुर जिले के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ ने भी मेडिकल स्टोर बंद रखने की सूचना प्रशासन को दी है। संभावित स्थिति को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि दवा दुकानों के बंद रहने के बावजूद आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बाधित नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सक्रिय की गई है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक ब्लॉक स्तर पर जारी संपर्क सूची के माध्यम से संबंधित मेडिकल स्टोर अथवा अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे और डॉक्टर की पर्ची के आधार पर आवश्यक दवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
विभाग ने सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक तथा संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।
प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर तथा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर 20 मई को खुले रहेंगे। इन केंद्रों पर आम नागरिकों को आवश्यक एवं सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है और केवल जरूरत पड़ने पर ही दवाओं की खरीद करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बालको मेडिकल सेंटर बना कैंसर मरीजों की नई उम्मीद, रोबोटिक तकनीक से इलाज हुआ आसान,,, मध्य भारत में अत्याधुनिक कैंसर सुविधाओं से मरीजों को मिल रही राहत, ‘डा विंची एक्स आई’ रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत
<description><![CDATA[ रायपुर/बिलासपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चलना किसी भी परिवार के लिए बड़ा मानसिक और आर्थिक झटका होता है। विशेषकर मध्य भारत के मरीजों के लिए अब तक चुनौती यह रही कि अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधाएं केवल महानगरों या महंगे निजी अस्पतालों तक सीमित थीं। बेहतर इलाज के लिए मरीजों को दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक बोझ बढ़ जाता था।
इसी स्थिति को बदलने की दिशा में वेदांता के बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने मध्य भारत में अत्याधुनिक कैंसर केयर सुविधाएं उपलब्ध कराकर मरीजों को बड़ी राहत दी है। वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित 170 बिस्तरों वाला गैर-लाभकारी अस्पताल अब मरीजों और विश्वस्तरीय इलाज सुविधाओं के बीच की दूरी कम कर रहा है।
बीएमसी ने अपने आठ वर्षों के सफर में 67 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया है। अस्पताल की ओपीडी में अब तक 4.4 लाख से ज्यादा मरीज परामर्श के लिए पहुंचे हैं, जबकि 12,500 से अधिक कैंसर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए भी हजारों लोगों तक सेवाएं पहुंचाई गई हैं, जिससे शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान संभव हो सकी है।
अस्पताल की प्रमुख विशेषता उसका ‘इंटीग्रेटेड ऑन्कोलॉजी इकोसिस्टम’ है। इस मॉडल में मेडिकल, सर्जिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे मिलकर मरीजों के इलाज पर काम करते हैं। इससे गंभीर मामलों में त्वरित निर्णय लेने और बेहतर उपचार योजना बनाने में मदद मिलती है। मरीजों को अस्पताल-दर-अस्पताल भटकने की परेशानी से भी राहत मिलती है।
बीएमसी ने आधुनिक कैंसर उपचार में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘डा विंची एक्स आई’ रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम की शुरुआत की है। इसके साथ ही यह क्षेत्र का पहला अस्पताल बन गया है जहां रोबोटिक तकनीक से न्यूनतम चीरे के साथ कैंसर सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हाई-डेफिनिशन 3डी इमेजिंग और अत्यधिक सटीक नियंत्रण वाली इस तकनीक से जटिल ऑपरेशन अधिक सुरक्षित और प्रभावी तरीके से किए जा सकते हैं। मरीजों को कम रक्तस्राव, कम अस्पताल प्रवास और तेजी से रिकवरी का लाभ मिलता है।
कैंसर सर्जरी की बढ़ती मांग को देखते हुए अस्पताल में छह अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर भी तैयार किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित ये मॉड्यूलर ओटी हेपा-फिल्टर्ड हवा और नियंत्रित वातावरण से लैस हैं, जिससे ऑपरेशन और अधिक सुरक्षित बनते हैं।
इस अवसर पर वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि बीएमसी को कैंसर उपचार के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी और नई सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है तथा भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बीएमसी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है। अस्पताल ने सौर ऊर्जा प्रणाली को अपनाया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक तकनीक, इंटीग्रेटेड कैंसर केयर और लगातार बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण बालको मेडिकल सेंटर अब महानगरों से बाहर भी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार की नई पहचान बनकर उभर रहा है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
RTI पर बड़ा सवाल: “देश में लागू सूचना का अधिकार, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड ) ने खुद को बताया कानून से बाहर!”
<description><![CDATA[ बिलासपुर। देशभर में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम 2005 को पारदर्शिता और जवाबदेही का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों के अधिकांश विभागों में इस कानून का पालन किया जा रहा है, लेकिन बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के जिला कार्यालय से आया एक जवाब अब कई सवाल खड़े कर रहा है।
सूचना मांगने वाले आवेदको को जिला विपणन अधिकारी कार्यालय की ओर से  पत्र जारी कर कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, जिला कार्यालय बिलासपुर "लोक प्राधिकारी (Public Authority)" नहीं है और सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के दायरे से बाहर है, इसलिए मांगी गई जानकारी देने के लिए विभाग बाध्य नहीं है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि मुख्यालय रायपुर के वर्ष 2015 के एक आदेश के आधार पर कार्यालय खुद को RTI के दायरे से बाहर बता रहा है और आवेदक का आवेदन तथा पोस्टल ऑर्डर वापस लौटाया जा रहा है।
अब इस जवाब ने कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब देशभर में सरकारी योजनाओं, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थाओं और सहकारी संस्थाओं तक में RTI लागू होने के उदाहरण मौजूद हैं, तो फिर आखिर मार्कफेड जैसी संस्था खुद को इस कानून से बाहर कैसे बता सकती है?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई संस्था सरकारी नियंत्रण, वित्तीय सहायता या प्रशासनिक निगरानी में संचालित हो रही है, तो उसकी स्थिति को लेकर कानूनी परीक्षण संभव है। ऐसे में यह मामला अब केवल सूचना न देने का नहीं, बल्कि RTI कानून की व्याख्या और पारदर्शिता के अधिकार से भी जुड़ता दिखाई दे रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या एक विभागीय आदेश सूचना का अधिकार जैसे केंद्रीय कानून से ऊपर हो सकता है? और यदि ऐसा है तो फिर आम नागरिकों के सूचना पाने के संवैधानिक अधिकार का क्या होगा?
अब देखना होगा कि यह मामला सूचना आयोग तक पहुंचता है या संबंधित विभाग अपने रुख पर पुनर्विचार करता है। फिलहाल इस जवाब ने पारदर्शिता के दावों के बीच एक नई बहस जरूर छेड़ दी है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर सुविधाओं का विस्तार
<description><![CDATA[ बिलासपुर। बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों में तेजी से वृद्धि हो रही है। गैस, एसिडिटी, कब्ज, फैटी लिवर, अल्सर, लिवर और अग्नाशय संबंधी समस्याएं अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि युवा वर्ग भी तेजी से इनकी चपेट में आ रहा है। ऐसे समय में मरीजों को महानगरों जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने गैस्ट्रो केयर सेवाओं का बड़ा विस्तार किया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग कार्यरत है, जहां अनुभवी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, जीआई सर्जन, एंडोस्कोपी विशेषज्ञ, लिवर एवं पैंक्रियास रोग विशेषज्ञों की टीम मरीजों को समर्पित सेवाएं प्रदान कर रही है।
संस्था प्रमुख अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक गैस्ट्रो जांच एवं उपचार सुविधाओं को और विस्तारित किया जा रहा है। इसके तहत एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (EUS), एसोफागियल मनोमेट्री, कैप्सूल एंडोस्कोपी, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक एवं थैरेपीयूटिक एंडोस्कोपी तथा जीआई सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में डीआरएनबी प्रोग्राम भी शुरू करने की तैयारी है, जिससे भविष्य में यह संस्थान उपचार के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैयार करने वाला प्रशिक्षण केंद्र भी बनेगा।
वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. देवेंद्र सिंह ने विभाग की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अस्पताल की शुरुआत के समय कोलकाता से बिलासपुर के बीच कोई गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं था, लेकिन आज यहां संपूर्ण गैस्ट्रो केयर टीम कार्यरत है। उन्होंने जानकारी दी कि विभाग अब तक लगभग 1.22 लाख ओपीडी मरीजों, 24 हजार इन-पेशेंट्स का उपचार कर चुका है तथा करीब 61 हजार गैस्ट्रो प्रोसीजर्स किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल उत्तरी छत्तीसगढ़ के 14 जिलों के अलावा मध्यप्रदेश और ओडिशा के मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, सिग्मायडोस्कोपी, फाइब्रोस्कैन, लिवर बायोप्सी, ईआरसीपी एवं स्क्लेरोथेरेपी जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं, जिनमें अब नई तकनीकों का समावेश किया जा रहा है।
डॉ. सीतेंदू पटेल ने बताया कि एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड के माध्यम से भोजन नली, पेट, अग्नाशय और पित्ताशय की अत्यंत सूक्ष्म जांच संभव हो सकेगी, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के शुरुआती निदान में उपयोगी साबित होगी।
डॉ. आकाश गर्ग ने बताया कि एसोफागियल मनोमेट्री निगलने में कठिनाई, सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं के निदान में मददगार होगी। वहीं डॉ. समर्थ शर्मा ने कहा कि कैप्सूल एंडोस्कोपी एक अत्याधुनिक तकनीक है, जिसमें मरीज को एक कैमरा युक्त कैप्सूल निगलना होता है, जिससे छोटी आंत की जांच बिना दर्द और बिना सर्जरी के संभव होती है।
जीआई सर्जन डॉ. लाजपत अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में शामिल की जा रही आधुनिक मशीनें बीमारियों के सटीक निदान और जटिल सर्जरी में विशेष रूप से सहायक होंगी।
विशेषज्ञों ने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और समय पर भोजन की आदत अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि लगातार पेट दर्द, एसिडिटी, भूख में कमी, वजन घटना या निगलने में परेशानी जैसी समस्याएं बनी रहें तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न*
<description><![CDATA[ रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम राजधानी रायपुर में दो सत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रथम सत्र वृंदावन हॉल और द्वितीय सत्र स्पीकर हाउस के साहित्यिक हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में Raman Singh शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की, जबकि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों, तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों का इस अवसर पर साल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर आठवीं बार निर्वाचित हुए अरविंद अवस्थी तथा महासचिव विश्व दीपक राई को बधाई दी। उन्होंने हंसी-मजाक के अंदाज में अरविंद अवस्थी को "आजीवन अध्यक्ष" बने रहने की शुभकामनाएं भी दीं।
अपने संबोधन में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग के पत्रकार नक्सलवाद की वास्तविकता को करीब से देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah तथा मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में नक्सलवाद समाप्ति की दिशा में तेजी से काम हो रहा है और अब बस्तर में विकास की चर्चा प्रमुख विषय बननी चाहिए।
उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि नक्सलवाद और सलवा जुडूम जैसे विषयों पर निष्पक्ष लेखन होना चाहिए। साथ ही उन परिवारों की पीड़ा को भी समझने की जरूरत है, जिन्होंने हिंसा में अपने प्रियजनों को खोया है।
कार्यक्रम को राज्य साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने स्वागत भाषण में कहा कि डॉ. रमन सिंह हमेशा पत्रकारों को परिवार का हिस्सा मानते रहे हैं और उनके हितों के लिए सदैव खड़े रहे हैं।
प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि समाज तक सूचनाओं का प्रवाह पत्रकारों के माध्यम से होता है और पत्रकारों के सहयोग के बिना समाज सुधार तथा राष्ट्रवाद की भावना मजबूत नहीं हो सकती। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन महासचिव विश्व दीपक राई ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, संभागीय एवं जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
गांव-गांव तैयार हुईं ‘पशु सखियां’, अब पशुधन की बनेंगी जीवनरक्षक; प्रशिक्षण पूरा होते ही महिलाओं में दिखा नया आत्मविश्वास
<description><![CDATA[ बिलासपुर। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गांवों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बिलासपुर में आयोजित 15 दिवसीय “पशु सखी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं में उत्साह, आत्मविश्वास और नए अवसरों को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल महिलाओं को पशुपालन की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें गांव स्तर पर पशुओं की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर स्वरोजगार के नए रास्ते उपलब्ध कराना भी रहा। प्रशिक्षित पशु सखियां अब ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण प्रबंधन, रोग पहचान, टीकाकरण जागरूकता और प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग की डॉ. रंजना नंदा और डॉ. तन्मय ओट्लवार की उपस्थिति में महिलाओं को तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आरसेटी संचालक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित पशु सखियां गांवों में पशुपालकों और पशु चिकित्सा सेवाओं के बीच मजबूत कड़ी बनेंगी।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पशुओं की स्वास्थ्य जांच, उचित पोषण, सामान्य बीमारियों की पहचान, समय पर टीकाकरण, आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा तथा पशुपालकों से प्रभावी संवाद स्थापित करने जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम से उनके कौशल और ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे उनमें नया आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षित पशु सखियों के गांवों में सक्रिय होने से पशुओं को समय पर इलाज और टीकाकरण मिल सकेगा, जिससे पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी इस पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं पशुपालन आधारित सेवाओं के माध्यम से सम्मानजनक आय अर्जित कर सकेंगी, जिससे उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।
 उपरोक्त जानकारी भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बिलासपुर की ओर से दीप्ति मंडल ने दिये। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
मोपका में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों और चयनित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
<description><![CDATA[ बिलासपुर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिल्हाटी, मोपका स्थित अटल बिहार परिसर (LIG-141) में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं कक्षा 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देना तथा अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में बताया गया कि RS यूनिक क्लासेस द्वारा कक्षा 10वीं-12वीं के साथ-साथ नवोदय, श्रेष्ठा एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षाओं के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। संस्था के संचालक रमेश सर पिछले सात वर्षों से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सतत मार्गदर्शन देते आ रहे हैं।
संस्था में विद्यार्थियों को विशेष रूप से मैथ्स और रीजनिंग विषयों को कम समय में हल करने की तकनीक तथा विषयों को लंबे समय तक याद रखने के उपयोगी टिप्स दिए जाते हैं। इसी मार्गदर्शन का परिणाम है कि हाल के वर्षों में यहां अध्ययन करने वाले कई विद्यार्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं देना शुरू किया है। इनमें टेकराम गोंड (गरियाबंद), रोशन रात्रे (गरियाबंद) और संजना रात्रे (रायपुर) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
वहीं श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत राजमणि रत्नाकर (दिल्ली), अर्णव सूर्यवंशी (झुंझुनूं, राजस्थान), सिद्धार्थ गोयल एवं स्वस्तिक का चयन भी संस्था और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना।
शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो इस वर्ष योगिता पटेल ने कक्षा 10वीं में 86 प्रतिशत, विनीता ने कक्षा 12वीं में 74 प्रतिशत और मनीषा पटेल ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और गणमान्यजनों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टी.सी. रत्नाकर (लेखाधिकारी), गढ़वाल जी (SECL), प्रसाद जी (SECL), हालदार जी (NTPC), बुंदराम सूर्यवंशी, रामायण प्रसाद सूर्यवंशी (रेवेन्यू इंस्पेक्टर), रामलाल सूर्यवंशी (सीएसईबी), विनोद गोयल, रविन्द्र देव बर्मन, मनीष श्रीवास, अशोक यादव, सुरेंद्र सूर्यवंशी, राजेश, आयुष सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मातृशक्ति के रूप में प्रेमलता रत्नाकर, सुषमा हंसराज एवं रेखा सूर्यवंशी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। समारोह के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
तहसील कार्यालय में ‘डायवर्सन खेल’ का बड़ा खुलासा! दलालों के प्रकरण फास्ट ट्रैक, आम जनता की फाइलें धूल खा रहीं?
<description><![CDATA[ बिलासपुर। जिले के तहसील कार्यालय में इन दिनों जमीन डायवर्सन प्रकरणों को लेकर एक अलग ही “खेल” चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि कार्यालय में नियम-कायदों को ताक पर रखकर चुनिंदा प्रकरणों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि सामान्य नागरिकों और विभागीय माध्यम से आने वाले मामलों को अनदेखा किया जा रहा है। पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
सूत्रों के अनुसार, डायवर्सन मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सामान्यतः 15 से 16 दिनों के भीतर आदेश जारी करने की व्यवस्था है। लेकिन तहसील कार्यालय में स्थिति इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। आरोप है कि विभागीय माध्यम से आरआई (राजस्व निरीक्षक) द्वारा भेजे गए प्रकरण समय सीमा के भीतर निपट नहीं रहे हैं। कई मामले अपलोड के इंतजार में फाइलों में दबे पड़े हैं, जिससे संबंधित पक्षकारों और विभागीय कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि कार्यालय में अपलोड की जिम्मेदारी संभालने वाले रीडर द्वारा चयनात्मक तरीके से कार्य किया जा रहा है। 
चर्चा का विषय यह भी बना हुआ है कि संबंधित अपलोड प्रक्रिया से जुड़े रीडर के परिवार के सदस्य कथित रूप से बाहरी माध्यमों से डायवर्सन प्रकरण लाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि वे कार्यालय परिसर में बैठकर संबंधित प्रकरणों को अपलोड करवाते हैं और उन्हीं मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा से पहले निपटाया जा रहा है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह न केवल हितों के टकराव (Conflict of Interest) का मामला हो सकता है, बल्कि प्रशासनिक निष्पक्षता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
चर्चा है कि बाहरी माध्यमों से आने वाले कुछ डायवर्सन प्रकरणों को तत्काल अपलोड किया जाता है और उन पर तेजी से कार्रवाई भी होती है। इतना ही नहीं, ऐसे मामलों में समय सीमा समाप्त होने से पहले ही आदेश तक जारी होने की बात कही जा रही है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि कथित दलालों अथवा प्रभावशाली माध्यमों से लाए गए प्रकरणों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि सामान्य आवेदक और विभागीय प्रतिवेदन उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। यदि ये आरोप सही हैं तो यह न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, बल्कि पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
यहां बड़ा प्रश्न यह है कि क्या संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इन गतिविधियों से अनजान हैं? या फिर सब कुछ जानकारी में होने के बावजूद संरक्षण दिया जा रहा है? यदि कार्यालय के भीतर ऐसा कोई तंत्र सक्रिय है, तो यह पूरे राजस्व तंत्र की विश्वसनीयता पर चोट है।
अब जरूरत इस बात की है कि जिला प्रशासन और कलेक्टर स्तर पर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यह भी जांच हो कि किन प्रकरणों का समय पर अपलोड हुआ, किनका नहीं हुआ और किन मामलों में असामान्य तेजी दिखाई गई।
सवाल जो जवाब मांग रहे हैं…
क्या डायवर्सन प्रकरणों में दोहरी कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है?
क्या दलालों के माध्यम से आने वाली फाइलों को विशेष प्राथमिकता मिल रही है?
सामान्य नागरिकों के आवेदन आखिर क्यों अटक रहे हैं?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी किसी बड़े संरक्षण की ओर इशारा कर रही है?
अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं कि वह इस कथित “डायवर्सन खेल” पर कार्रवाई करता है या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
मानस क्षेत्र सोनकुंड में वृहद स्वच्छता अभियान संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, स्वच्छता और संरक्षण का दिया संदेश
<description><![CDATA[ सोनकुंड, 10 मई 2026। आध्यात्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक जागरूकता के संगम के रूप में मानस क्षेत्र सोनकुंड में रविवार को वृहद स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान श्री श्री 108 श्री शिवानंद महाराज जी के पावन निर्देशन और प्रेरणा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 अद्वैत परमहंस सेवा समिति के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, सरकारी कर्मचारियों तथा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
प्रातःकाल से ही सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने पूरे मानस क्षेत्र सोनकुंड में स्वच्छता कार्य प्रारंभ किया। अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, तालाब परिसर, गौशाला स्थल, सप्त ऋषि कुंड, सामुदायिक भवन, मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक बाजार क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक कचरे, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था भी की। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छ और सुंदर वातावरण के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान दिया।
इस अवसर पर पूज्य श्री शिवानंद महाराज जी ने अपने संदेश में कहा कि "स्वच्छता ही सेवा है और जहाँ स्वच्छता है वहीं ईश्वर का वास होता है।" उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने लोगों को अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की प्रेरणा देते हुए जल संरक्षण, पौध संरक्षण तथा गौवंश संरक्षण और पालन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएंगे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित और समाजसेवी आयोजनों में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
इस पावन आयोजन के पूर्व संध्या पर भजन-कीर्तन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। साथ ही पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने आस्था के प्रतीक सोनकुंड में पवित्र स्नान कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
इस आयोजन में बेलगहना, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, लोरमी, केंदा, पेंड्रा, करिआम, कुरूवार, कोंचरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
यह आयोजन केवल स्वच्छता अभियान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक प्रेरणादायी संदेश भी बनकर सामने आया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को वेदांता पावर का सहारा, 120 परिवारों को रोज मिल रहा 12 हजार लीटर पानी
<description><![CDATA[ सिंघीतराई/सक्ती, 11 मई। भीषण गर्मी और लगातार गिरते जल स्तर के बीच ग्राम पंचायत निमोही के नागरिकों को राहत देने के लिए Vedanta Power द्वारा वाटर टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति की जा रही है। कंपनी के सक्ती जिले स्थित थर्मल पावर प्लांट की ओर से सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत पिछले तीन वर्षों से गांव में मार्च से जून तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष गांव के लगभग 120 परिवारों को प्रतिदिन करीब 12 हजार लीटर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Rajinder Singh Ahuja ने कहा कि कंपनी अपने प्रचालन क्षेत्रों में दीर्घकालिक सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और जल उपलब्धता आज सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। ऐसे समय में निमोही के ग्रामीणों को उनकी जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराना कंपनी के लिए संतोष की बात है।
ग्राम पंचायत निमोही के सरपंच Parsamani Gabhel ने वेदांता पावर के सामुदायिक विकास कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि गांव में हर वर्ष मार्च तक बोरवेल और कुएं सूख जाते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से कंपनी द्वारा गर्मी के दिनों में लगातार जल आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
वाटर टैंकरों से लाभान्वित ग्रामीणों में Kiran Kumar Bairagi, Raju Dansena और Shweta Dansena सहित अन्य नागरिकों ने बताया कि गांव में प्रतिदिन तीन से चार बार पानी की आपूर्ति की जाती है, जिससे रोजमर्रा के कार्य सुचारु रूप से हो पा रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जलापूर्ति के अलावा स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों में भी कंपनी का सहयोग सराहनीय है।
ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने वेदांता पावर द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बरसात से पहले नाला गहरीकरण की मांग तेज, प्रथमेश विहार की महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार
<description><![CDATA[ बिलासपुर। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर के घूरू स्थित प्रथमेश विहार कॉलोनी के रहवासियों ने गोखने नाला के गहरीकरण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी की महिलाओं, अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते नाले की सफाई और चौड़ीकरण नहीं कराया गया तो इस बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
रहवासियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 04, जोन क्रमांक 01 स्थित प्रथमेश विहार कॉलोनी के पीछे बहने वाला गोखने नाला लगातार संकरा होता जा रहा है। नाले के किनारे उगे बड़े पेड़ और जाम स्थिति के कारण बरसात में पानी का बहाव रुक जाता है और कॉलोनी में 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता है। इससे करीब 18 परिवार हर साल गंभीर परेशानी झेलने को मजबूर होते हैं।
महिलाओं ने बताया कि जलभराव के दौरान कई दिनों तक घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। गंदा पानी घरों में घुसने से घरेलू सामान खराब हो जाते हैं, वहीं सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव घरों तक पहुंच जाते हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर हर समय डर बना रहता है। कई बार बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी ठप हो जाती हैं।
कॉलोनीवासियों के अनुसार पिछले वर्षों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा था। इसकी तस्वीरें भी आवेदन के साथ प्रशासन को सौंपी गई हैं। रहवासियों ने बताया कि वे पहले भी निगमायुक्त, वार्ड पार्षद और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
कॉलोनी के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों और महिलाओं ने मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले लगभग 200 मीटर क्षेत्र में नाले का गहरीकरण और चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि संभावित बाढ़ और जनहानि से बचा जा सके। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बार-बार स्ट्रोक से जूझ रहे 70 वर्षीय मरीज को मिली राहत, सफल हुआ LAA क्लोजर
<description><![CDATA[ एट्रियल फाइब्रिलेशन और बार-बार ब्रेन स्ट्रोक की गंभीर समस्या से पीड़ित 70 वर्षीय मरीज श्री परमेश्वर श्रीवास का सफलतापूर्वक LAA क्लोजर किया गया। मरीज का उपचार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम. पी. समल के निर्देशन में किया गया। मरीज को पूर्व में तीन बार ब्रेन स्ट्रोक हो चुका था, जिससे उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी।
क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक?
जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त प्रवाह अचानक रुक जाता है या रक्त वाहिका फट जाती है, तब स्ट्रोक की स्थिति उत्पन्न होती है। यदि यह समस्या बार-बार हो, तो उसे रेकरेंट स्ट्रोक कहा जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि स्ट्रोक कैरोटिड स्टेनोसिस के कारण हो तो कैरोटिड स्टेंटिंग से उपचार किया जाता है। वहीं, अनियमित हृदय गति यानी एट्रियल फाइब्रिलेशन के कारण हृदय में बनने वाले रक्त के थक्के भी स्ट्रोक का बड़ा कारण बनते हैं।
क्या है LAA क्लोजर?
LAA क्लोजर एक आधुनिक हृदय प्रक्रिया है, जिसमें हृदय के लेफ्ट एट्रियल अपेंडेज हिस्से को विशेष डिवाइस के जरिए बंद किया जाता है, ताकि वहां रक्त के थक्के न बनें और स्ट्रोक का खतरा कम हो सके।
यह प्रक्रिया विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी मानी जाती है, जो लंबे समय तक ब्लड थिनर दवाइयों का सेवन नहीं कर सकते। यह उपचार बिना ओपन सर्जरी के, कैथेटर तकनीक के माध्यम से किया जाता है।
डॉ. एम. पी. समल, डॉ. आकाश अग्रवाल और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक यह प्रक्रिया पूरी की। उपचार के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है तथा उन्हें बार-बार होने वाले स्ट्रोक के खतरे से राहत मिली है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिलासपुर कलेक्ट्रेट का बाबू और थाना का ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB के डबल अटैक से मचा हड़कंप
<description><![CDATA[ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लगातार दो बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए बिलासपुर कलेक्ट्रेट के एक बाबू और सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ एक ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में सरकारी कार्रवाई में राहत देने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।
पहली कार्रवाई बिलासपुर कलेक्ट्रेट में हुई, जहां अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते ACB की टीम ने गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगाए गए एक लाख रुपए के जुर्माने को कम कराने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप ने इसकी शिकायत ACB से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कलेक्ट्रेट में ट्रैप बिछाकर आरोपी बाबू को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।
वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में हुई। यहां पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते ACB ने दबोच लिया। शिकायतकर्ता शिव प्रसाद बरेठ से मारपीट के दर्ज मामले में राहत देने के बदले आरोपी ASI ने कुल 40 हजार रुपए की मांग की थी। बताया गया कि पहली किश्त पहले ही ली जा चुकी थी, जबकि दूसरी किश्त लेते समय चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा में ACB टीम ने छापा मारकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
दोनों मामलों में ACB ने रिश्वत की रकम बरामद कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार शिकायतों के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
लगातार हो रही ACB की इन कार्रवाइयों से सरकारी दफ्तरों और पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
नेशनल लोक अदालत में सीएमडी कॉलेज के  एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों द्वारा मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत
<description><![CDATA[ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के छात्र-छात्राओं ने सेवा, सहयोग एवं मानवता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करते हुए लोक अदालत में उपस्थित दूर-दराज़ से आए गरीब, जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को शुद्ध शीतल जल, कोल्ड ड्रिंक एवं फ्रूटीन का वितरण किया।                                                                                कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला अध्यक्ष प्राधिकरण, के द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की सेवा भावना, अनुशासन एवं समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा किया जा रहा यह कार्य वास्तव में प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक चेतना का विकास करते हैं।
नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत प्रदान करने हेतु स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ शुद्ध शीतल जल एवं शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया। विद्यार्थियों ने विनम्रता एवं अनुशासन के साथ प्रत्येक आगंतुक की सेवा करते हुए “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को चरितार्थ किया।                                            
इस अवसर पर महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष डॉ.संजय दुबे ने स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स ने अत्यंत अनुशासित एवं सेवाभावी भावना के साथ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत प्रदान करने हेतु विद्यार्थियों द्वारा जल सेवा एवं शीतल पेय वितरण का कार्य लगातार किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को काफी सुविधा एवं राहत प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने “मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा है” के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस सेवा कार्य से यह स्पष्ट हुआ कि युवा पीढ़ी केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
महाविद्यालय परिवार के सम्मानीय सदस्य श्री अमन दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सरोकारों का विकास करना है, और इस प्रकार के सेवा कार्य विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं द्वारा इस प्रकार की सामाजिक सेवा वास्तव में प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह,कार्यक्रम अधिकारियों श्री रोहित लहरे  एवं एनसीसी अधिकारियों लेफ्टिनेंट रोहित लहरे के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि समाज सेवा के माध्यम से ही राष्ट्र निर्माण को मजबूती प्रदान की जा सकती है।
सभी एनएसएस स्वयंसेवकों उमेश खुटिया, देवेंद्र यादव, आर्यन खान,आयुष चंद्रा,महेंद्र विश्वकर्मा,कंचनपाल, एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर हर्ष,अंश सोनवानी, लकी चंद्रा, अलविरा, मुस्कान, उमेश, लक्ष्य, हेमंत, अमितेश, लता,रुनझुन एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिलासपुर में निःशुल्क चार पहिया वाहन चालक प्रशिक्षण शुरू, 13 मई तक करें आवेदन
<description><![CDATA[ Bilaspur। जिले के ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए चार पहिया वाहन चालन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित होगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं तथा आवेदन जमा करने एवं कौशल पंजीयन की अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है।
प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा। प्रतिभागियों को आवासीय सुविधा के साथ भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान की ओर से बताया गया है कि शहरी बीपीएल वर्ग के लिए भी सीमित सीटें उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षण का आयोजन एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान कार्यालय, कोनी थाना के पास तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं।इसके अलावा :7477033935,,9617568368,,9993433454 इन नम्बरों में संपर्क किया जा सकता है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
गौरेला क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई, 11 दुकानों पर 1650 रुपए का जुर्माना
<description><![CDATA[ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 07 मई 2026।
सही दवा शुद्ध आहार अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्रवाई की गई।
सहायक औषधि नियंत्रक एवं औषधि निरीक्षक की टीम ने गौरेला क्षेत्र में निरीक्षण कर धारा 4 एवं धारा 6 के उल्लंघन पाए जाने पर कुल 11 दुकानों पर 1650 रुपए की चालानी कार्रवाई की।
सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्कूलों के 100 गज के भीतर तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि तंबाकू उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से —
“धूम्रपान निषेध क्षेत्र” तथा
“18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचा जाता”
जैसे बोर्ड लगाए जाएं और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिलासपुर में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई, 31 दुकानों पर चालान
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 06 मई 2026।
प्रदेश सरकार के “सही दवा शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शहर में कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी पालन को लेकर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों ने शहर के सिरगिट्टी, सरकंडा, शनिचरी, जूना बिलासपुर, दयालबंद एवं हैप्पी स्ट्रीट क्षेत्र में जांच की।
निरीक्षण के दौरान कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 एवं धारा 6 का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 31 दुकानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 4800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्कूलों के 100 गज के भीतर तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को अनिवार्य रूप से
“धूम्रपान निषेध क्षेत्र” तथा
“18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचा जाता”
जैसे सूचना बोर्ड लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
तहसीलदार के स्थगन आदेश की खुली अवहेलना! समलपुरी में शासकीय जमीन पर कब्जे और निर्माण का आरोप, पीड़िता बोली – “मेरी जमीन का रास्ता तक बंद कर दिया
<description><![CDATA[ बिलासपुर/सकरी। तहसील सकरी अंतर्गत ग्राम समलपुरी में शासकीय भूमि और निजी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता श्रीमती सुभद्रा बाई साहू ने आरोप लगाया है कि उनकी स्वामित्व वाली भूमि खसरा नंबर 556/2 के सामने स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 548 पर अरूण कुमार गुप्ता द्वारा जबरन कांटा तार लगाकर कब्जा किया जा रहा है, वहीं कन्हैया धाम बिल्डर के  मालिक अनिल वस्त्रकार द्वारा शासकीय भूमि एवं आवेदिका की जमीन पर पक्का निर्माण कर रास्ता तक बंद कर दिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय नायब तहसीलदार सकरी ने 20 अप्रैल 2026 को स्थगन आदेश जारी कर दोनों पक्षों को किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य तत्काल रोकने और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। आदेश में साफ चेतावनी दी गई थी कि उल्लंघन करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इसके बावजूद पीड़िता का आरोप है कि अनिल वस्त्रकार द्वारा दिन-रात निर्माण कार्य जारी रखा गया और न्यायालय के आदेश की खुलेआम अवहेलना की गई। आवेदिका ने कलेक्टर बिलासपुर सहित राजस्व अधिकारियों को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि सुनवाई तिथि से पहले निर्माण कार्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि बाद में कब्जा हटाना मुश्किल हो जाए।
पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है, वह पूर्व में उनके परिवार की पैतृक कृषि भूमि का हिस्सा रही है और वर्तमान में विवादित निर्माण के कारण उन्हें अपनी ही जमीन तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि शासकीय भूमि को निजी बताकर तारबंदी और दीवार निर्माण किया जा रहा है, जिससे राजस्व रिकॉर्ड और सरकारी जमीन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आवेदिका ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अवमानना और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
प्रशासन पर उठे सवाल
स्थगन आदेश जारी होने के बाद भी यदि निर्माण कार्य जारी रहा, तो यह राजस्व प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि आखिर न्यायालय के आदेश के बावजूद निर्माण कार्य कैसे चलता रहा?
पीड़िता की मांग
शासकीय भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए
आवेदिका की भूमि तक रास्ता बहाल किया जाए
स्थगन आदेश का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो
राजस्व एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त कार्रवाई करे
अब देखना होगा कि कलेक्टर और राजस्व विभाग इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं, या फिर आदेशों की अवहेलना का यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
मराठा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विधायक अमर अग्रवाल से सौजन्य भेंट, अध्यक्ष शशांक चौहान को शानदार जीत की बधाई
<description><![CDATA[ बिलासपुर। मराठा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। विधायक अमर अग्रवाल ने समाज के पदाधिकारियों को लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने मराठा समाज के अध्यक्ष शशांक चौहान को मिठाई खिलाकर उनकी शानदार जीत की सराहना की। साथ ही समाज के सहयोग हेतु 10 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया। विधायक ने नवनिर्वाचित टीम को आश्वस्त किया कि समाजहित के कार्यों में जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव साथ खड़े रहेंगे।
वहीं, अध्यक्ष शशांक चौहान ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और नई दिशा देने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिलासपुर में “सही दवा शुद्ध आहार” अभियान के तहत औषधि दुकानों व वैक्सीन स्टोर की जांच
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 04 मई 2026 — ‘सही दवा शुद्ध आहार’ अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों ने कुल 07 थोक औषधि विक्रेताओं एवं 01 शासकीय अस्पताल के वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने बिलासपुर के तेलीपारा क्षेत्र सहित रेलवे सेंट्रल अस्पताल का भी जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से नारकोटिक (नशीली) औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग की स्थिति सामने आ सके।
इसके साथ ही वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण को लेकर भी टीम सतर्क नजर आई। निरीक्षण के दौरान आईएलआर (Ice Lined Refrigerator) और कोल्ड रूम की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीन निर्धारित तापमान पर ही सुरक्षित रखी जा रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त दवाएं और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जा सके। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
भाया होटल में धड़ल्ले से जल रहे घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य विभाग मौन—कार्रवाई पर उठे सवाल”
<description><![CDATA[ बिलासपुर।एक तरफ आम जनता घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ी रहने को मजबूर है, बुकिंग के बाद भी हफ्तेभर इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ शहर के बीचों-बीच खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
शहर के हृदय स्थल नेहरू चौक के पास, जिला सहकारी बैंक के बगल में स्थित भाया होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का बेखौफ उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, होटल संचालक सुनील असवानी द्वारा न सिर्फ व्यावसायिक उपयोग में घरेलू सिलेंडर खपा रहा हैं, बल्कि बड़ी मात्रा में इनका स्टॉक भी रखा गया है।
बताया जा रहा है कि इस होटल में रोजाना 2 से 3 घरेलू गैस सिलेंडर खपत हो रहे हैं—जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। हैरानी की बात यह है कि इतनी व्यस्त मुख्य सड़क पर खुलेआम हो रहे इस खेल से क्या वाकई खाद्य विभाग अनजान है, या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं?
 बड़े सवाल खड़े:
क्या खाद्य विभाग को इस अवैध उपयोग की जानकारी नहीं है?
अगर जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
क्या विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है?
आम जनता में आक्रोश:
जहां एक ओर आम उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान हैं, वहीं होटलों में घरेलू गैस का दुरुपयोग सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। अब देखना होगा कि खाद्य विभाग इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी “सेटिंग” की भेंट चढ़ जाएगा। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
भक्ति और उत्साह से संपन्न हुआ ‘श्री गुरु कृपा भक्त निवास’ की छत ढलाई कार्य, बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
<description><![CDATA[ बिलासपुर/बेलगहना।बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में आध्यात्म और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आश्रम परिसर में निर्माणाधीन ‘श्री गुरु कृपा भक्त निवास’ की छत ढलाई का महत्वपूर्ण कार्य भक्ति, उत्साह और जनसहयोग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस पावन कार्य का संपादन श्री सिद्ध बाबा महाराज की कृपा तथा पूज्य स्वामी जी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित इस निर्माण कार्य में आज एक अहम उपलब्धि हासिल हुई, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
सुबह से ही आश्रम परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और सद्गुरु के जयघोष के साथ कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्त और सेवादार उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रमदान और आर्थिक सहयोग के माध्यम से इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।
सेवा समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि ‘श्री गुरु कृपा भक्त निवास’ भविष्य में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख ठहराव स्थल बनेगा, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ सात्विक एवं आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि छत ढलाई जैसे कठिन कार्य को गुरु कृपा और जनसहयोग से निर्विघ्न पूरा किया गया। कार्य पूर्ण होने के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।
निर्माण के अगले चरण में भवन की फिनिशिंग और आंतरिक साज-सज्जा का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, ताकि इसे जल्द ही श्रद्धालुओं के उपयोग हेतु समर्पित किया जा सके।
इस शुभ अवसर पर पूज्य स्वामी जी सभी भक्तों के साथ माँ नर्मदा आश्रम बरर नर्मदा कुंड पहुंचे, जहां पवित्र कुंड में स्नान कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया गया। शास्त्रों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन नर्मदा स्नान का विशेष महत्व होता है, जिससे अक्षय पुण्य और मन की शुद्धि की प्राप्ति होती है।
इस पावन कुंड की विशेषता यह है कि इसमें गंगा नदी, सरयू नदी, यमुना नदी, कृष्णा नदी और कावेरी नदी सहित अनेक पवित्र नदियों का जल समाहित किया गया है। साथ ही भरत कूप से लाए गए पवित्र जल से भी इसका अभिषेक किया गया है। पूज्य स्वामी जी द्वारा इस पावन स्थल को “भक्तिमय मीराकुंड” नाम दिया गया है।
यह कुंड आज श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां दूर-दूर से लोग स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
आरसेटी बिलासपुर में विशेष सत्र: कुलपति नरेश तिवारी ने युवाओं को दिया स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता का मंत्र
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 26 अप्रैल 2026।
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), कोनी–सेंदरी, बिलासपुर में आज एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के कुलपति श्री नरेश तिवारी एवं रजिस्ट्रार श्री विजय गारूडिक का संस्थान में आगमन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुलपति श्री नरेश तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। रिमोट सेंसिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले श्री तिवारी 36 वर्षों से अधिक समय से शिक्षण, अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका व्यक्तित्व विज्ञान, शिक्षा, शोध, समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों का अद्वितीय संगम है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
अपने संबोधन में उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को दक्षता एवं कुशलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा काउंसलिंग के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आज के समय में आजीविका के लिए कौशल, ज्ञान और शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, लेकिन जीवन में बड़े सपने देखना और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम करना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा के मूल्यों को जीवन में कैसे आत्मसात किया जा सकता है तथा कौशल आधारित ज्ञान से बेहतर जीविकोपार्जन संभव है। सत्र के दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बिना किसी संकोच के प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित किया और हर विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए खुले मन से आगे आने का आह्वान किया।
संकाय सदस्यों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संकाय श्रीमती दीप्ति मंडल द्वारा किया गया। साथ ही आरसेटी के कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
ज्येष्ठ नागरिक संघ का द्विवार्षिक चुनाव 31 मई को, कार्यक्रम घोषित
<description><![CDATA[ बिलासपुर / ज्येष्ठ नागरिक संघ के वर्ष 2026-28 के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप शुक्ला द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर संपन्न होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। इस पर दावा एवं आपत्ति का निराकरण 26 अप्रैल को अनुभव भवन में किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम मतदाता सूची 4 मई को प्रकाशित की जाएगी।
चुनाव में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है, जबकि नाम वापसी 21 मई तक की जा सकेगी।
मतदान 31 मई को अनुभव भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप शुक्ला ने सभी सदस्यों से निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
तहसील कार्यालय में हंगामा: महिला आरआई और अधिवक्ता के बीच तीखी नोकझोंक, लेनदेन को लेकर विवाद की चर्चा
<description><![CDATA[ बिलासपुर।
तहसील कार्यालय में उस समय असहज स्थिति बन गई, जब एक महिला राजस्व निरीक्षक (आरआई) और एक अधिवक्ता के बीच जमकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस पूरे कार्यालय के सामने होने लगी।
बताया जा रहा है कि किसी प्रकरण को लेकर दोनों के बीच पहले से मतभेद था, जो उस दिन खुलकर सामने आ गया। अधिवक्ता ने कथित तौर पर आरआई को खरी-खोटी सुनाई, वहीं आरआई ने भी जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारी और आम लोग तमाशबीन बने रहे।
सूत्रों की मानें तो विवाद के पीछे लेनदेन से जुड़ा मामला भी हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष ने उच्च अधिकारियों से औपचारिक शिकायत नहीं की है।
इस घटना ने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
*7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
<description><![CDATA[ शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी के तत्वावधान में मेजर होशियार सिंह स्मृति शूटिंग एवं जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 8 महाविद्यालय एवं 13 विद्यालय के लगभग 600 एन.सी.सी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कर्नल लोकेश देव (कमांडिंग ऑफिसर, 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी) तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामगोपाल गर्ग (आई.पी.एस.), आई.जी. बिलासपुर रेंज रहे।
स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत एवं उप प्राचार्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री रामगोपाल गर्ग (आई.पी.एस.), आई.जी. बिलासपुर रेंज ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क एवं राष्ट्र भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:
ड्रिल प्रतियोगिता (व्यक्तिगत – बेस्ट ड्रिल कमांडर):
• जेडी/जेडब्ल्यू जूनियर विंग:
प्रथम – कैडेट प्राची यादव (एमएलबी स्कूल, बिलासपुर)
द्वितीय – कैडेट निकिता कटारिया (स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी, बिलासपुर)
• एसडी/एसडब्ल्यू सीनियर विंग :
प्रथम – सीनियर अंडर ऑफिसर हर्ष सिंह (सीएम दुबे कॉलेज, बिलासपुर)
द्वितीय – कैडेट मोहित तिवारी (जे.पी. वर्मा कॉलेज, बिलासपुर)
ड्रिल प्रतियोगिता (टीम):
• जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – एमएलबी बिलासपुर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल
द्वितीय – जैन इंटरनेशनल स्कूल
तृतीय – स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी
• एसडी/एसडब्ल्यू सीनियर विंग:
प्रथम – सी एम दुबे कॉलेज बिलासपुर 
द्वितीय – बिलासा गर्ल्स कॉलेज
तृतीय – गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कोनी
फायरिंग प्रतियोगिता (व्यक्तिगत):
• जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – कैडेट आदर्श सिंह देव
द्वितीय – कैडेट अंशी गुप्ता एवं कैडेट केला ऋषेंद्र
• एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:
प्रथम – एलसीपीएल  अलवीरा नाज सीएमडी कॉलेज
द्वितीय – एलसीपीएल अंश सोनवानी सीएमडी कॉलेज
फायरिंग प्रतियोगिता (टीम):
• प्रथम – जैन इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर
• द्वितीय – रेलवे क्रमांक 2 विद्यालय, बिलासपुर
विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में कैप्टन आशीष शर्मा, कैप्टन नवीन सिरसवार, लेफ्टिनेंट रोहित लहरे, लेफ्टिनेंट अंशुल गौराहा, लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट वैभव अवस्थी  बटालियन के अन्य ए.एन.ओ., पी.आई. स्टाफ तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में कार्यक्रम का समापन एन.सी.सी. गान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
तखतपुर के श्री शिवाय राइस राइस मिल में बोरियों के ढेर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर फूटा जनाक्रोश
<description><![CDATA[ तखतपुर | बिलासपुर।
एक बार फिर औद्योगिक लापरवाही ने एक गरीब मजदूर की जान ले ली। तखतपुर क्षेत्र के खपरी स्थित श्री शिवाय राइस मिल में शुक्रवार दोपहर ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। धान की भारी बोरियों का असंतुलित ढेर अचानक भरभराकर गिर पड़ा और उसके नीचे दबकर मजदूर राकेश केवट (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे मिल परिसर में धान की बोरियों को ऊंचाई तक बिना किसी सुरक्षा मानक के जमाया गया था। अचानक संतुलन बिगड़ते ही पूरा ढेर मजदूर पर गिर पड़ा। बोरियों का वजन इतना अधिक था कि उसे बाहर निकालने में काफी देर हो गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा के नाम पर शून्य, मजदूरों की जान से खिलवाड़
मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि राइस मिल में सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मजदूरों को न तो हेलमेट, दस्ताने या अन्य सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं और न ही कार्यस्थल पर किसी प्रकार के सुरक्षा नियमों का पालन किया जाता है। आरोप है कि जान जोखिम में डालकर मजदूरों से काम कराया जा रहा था, जिसका नतीजा यह हादसा बना।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जनता में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और राइस मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि साफ तौर पर “लापरवाही से हुई हत्या” बताया और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रशासन पर उठे सवाल, आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है, लेकिन सवाल वही है—क्या इस बार भी मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
बड़ा सवाल—कब जागेगा सिस्टम?
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि उद्योगों में मजदूरों की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित है। आखिर कब तक गरीब मजदूर लापरवाही की भेंट चढ़ते रहेंगे? अब जरूरत है सख्त कार्रवाई की, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
रतनपुर में भव्य अंबेडकर मेला महोत्सव 2026: शोभायात्रा, प्रतिमा अनावरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा क्षेत्र
<description><![CDATA[ रतनपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम सिंघरी (सिंगरी भाटा) रतनपुर में दो दिवसीय अंबेडकर मेला महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 14 एवं 15 अप्रैल को किया गया। यह आयोजन अंबेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर एवं सूर्यवंशी समाज जिला बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस 14 अप्रैल को युवाओं द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। इस दिन बाबा साहब की विशाल प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के करकमलों से किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
अपने उद्बोधन में विधायक सुशांत शुक्ला ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा वही दहाड़ेगा”। उन्होंने समाज को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा समाज के विकास के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही 10 एकड़ भूमि की मांग को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया।
दूसरे दिन 15 अप्रैल को कैरियर मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब द्वारा शिक्षा के प्रसार और जात-पात, छुआछूत के खिलाफ किए गए संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के लिए उनसे जो भी सहयोग होगा, वे खुले दिल से करेंगे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नंद किशोर डहरिया, महासचिव मनीष सिंगर, उपाध्यक्ष रहस लाल गड़वालअंबेडकर युवा शिक्षा शिक्षा समिति रतनपुर के आर एल सरोवर संरक्षक भगत राम शोकि , सर्किल अध्यक्ष सिंगरी  सत्य प्रकाश माथुर अध्यक्ष प्रकाश माथुर उपाध्यक्ष संजय कौशिक सचिव सुनील भार्गव कोषाध्यक्ष संजीव बनर्जी मंच संचालक पुष्पेंद्र भार्गव संगठन सचिव पुष्पेंद्र भार्गव, सलाहकार विकास भारद्वाज प्रचार सचिव नरेंद्र कोसले संरक्षक मनीराम इंदुवा संरक्षक विशाल प्रेमी सदस्य विशाल भार्गव सदस्य रामसहारो  कौशिक सदस्य हितेश्वर इंदुवा, सदस्य शैलेंद्र श्यामल सदस्य अवलोक कमल सदस्य रोमित  माथुर सदस्य रवि शंकर कौशिक सदस्य सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज की महिला टीमों को सम्मानित किया गया।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिला सूर्यवंशी समाज के शहर अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ खरे, शहर सचिव सुनील राजगीर, प्रवक्ता राकेश राजगीर, उपाध्यक्ष रमेश सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज लासरे एवं मीडिया प्रभारी सुरेश खरे का विशेष योगदान रहा।
दो दिवसीय इस भव्य आयोजन ने न केवल बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया, बल्कि समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता का मजबूत संदेश भी दिया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
रतनपुर में भव्य अम्बेडकर मेला महोत्सव का आगाज, प्रतिमा अनावरण के साथ सामाजिक विकास की घोषणाएं
<description><![CDATA[ रतनपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम सिंघरी में दो दिवसीय अम्बेडकर मेला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ 14 अप्रैल को हुआ। यह आयोजन अम्बेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर एवं सूर्यवंशी समाज जिला बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण बाबा साहब की विशाल प्रतिमा का अनावरण रहा, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश सूर्यवंशी (अध्यक्ष, जिला पंचायत बिलासपुर) के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
अपने उद्बोधन में विधायक सुशांत शुक्ला ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा वही दहाड़ेगा”। उन्होंने बाबा साहब के योगदानों को रेखांकित करते हुए समाज को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने समाज के विकास हेतु 20 लाख रुपये की घोषणा की तथा 10 एकड़ जमीन की मांग को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में सूर्यवंशी समाज एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ खरे, सुनील राजगीर, रमेश सोनी, राकेश राजगीर एवं सुरेश खरे सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
अम्बेडकर मेला महोत्सव का यह आयोजन सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश देते हुए क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना रहा है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
Apollo Hospitals की रिपोर्ट 2026 का बड़ा खुलासा: भारत में “खामोश बीमारियों” का विस्फोट — युवा भी जोखिम में, हर 3 में 2 वयस्क NCD की चपेट में ।
<description><![CDATA[ Bilaspur 7 अप्रैल, 2026: आज जारी हुई अपोलो हॉस्पिटल की हैल्थ ऑफ द नेशन 2026 (एच.ओ.एन 2026) रिपोर्ट के छठवें संस्करण के अनुसार भारत में स्वास्थ्य की आम समस्याएं ज्यादा जल्दी हो रही हैं। वो शरीर में ज्यादा लंबे समय तक रहती हैं। यह रिपोर्ट अपोलो के परिवेश में साल 2025 में कराए गए तीन मिलियन प्रिवेंटिव हैल्थ चेकअप के नतीजों पर आधारित है, जो प्रोएक्टिव हैल्थकेयर पर जोर देती है, ताकि लोगों को बीमारियों की रोकथाम से आगे बढ़कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सबसे अधिक सेहतमंद बने रहने में मदद मिले।
भारत में स्वास्थ्य का परिदृश्य लगातार बदल रहा है। आज हर तीन में से दो व्यस्कों को एनसीडी का जोखिम है। काम करने वाली आबादी में लगभग आधे लोगों को प्रीडायबिटीज़ या डायबिटीज़ है, हर 10 में से 8 लोगों का वजन बहुत अधिक है, जिससे जीवनशैली में सुधार की गुंजाईश स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होती है। महिलाओं के जोखिम अलग होते हैं, जिनमें एनेमिया और कम उम्र में स्तन कैंसर होना शामिल है। विटामिन डी और बी12 की ज्यादा कमी तथा कम होती फिटनेस से प्रदर्शित होता है कि स्वास्थ्य के जोखिम कितने बड़े हो चुके हैं। ये जोखिम महिलाओं और पुरुषों, अलग-अलग उम्र के लोगों और अलग-अलग जीवनशैली के अनुरूप अलग-अलग होते हैं। इसलिए स्वास्थ्य की स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए जरूरी है कि बीमारी के लक्षणों को नहीं, बल्कि यह किस व्यक्ति को हुई है, उस पर अधिक गौर किया जाए।
दिल्ली-एनसीआर में जिन लोगों ने जाँच कराई गई, उनके डेटा से सामने आया कि 17 प्रतिशत लोगों को डायबिटीज़, 19 प्रतिशत लोगों को हाईपरटेंशन और 23 प्रतिशत लोगों को एनेमिया है। साथ ही, 81 प्रतिशत लोगों में मोटापा पाया गया। ये नतीजे स्वास्थ्य के मामले में लक्ष्य पर केंद्रित रणनीति और सामुदायिक सहयोग की जरूरत प्रदर्शित करते हैं, ताकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्वास्थ्य की इन बड़ी चुनौतियों से निपटा जा सके।
डॉ. प्रताप सी. रेड्डी, फाउंडर चेयरमैन, अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा, ‘‘कोई भी देश तभी ताकतवर होता है, जब वहाँ के नागरिक स्वस्थ हों। लंबे समय से बीमारी से बचने के लिए किया जाने वाला हैल्थ चेकअप केवल खून और वाईटल्स के नियमित परीक्षण पर आधारित रहा है। लेकिन आज एक बड़ा बदलाव देखने में आ रहा है। स्वास्थ्य एक व्यक्तिगत, प्रोएक्टिव और बहुत सटीक मामला है। कोई भी दो लोग समान नहीं होते हैं, इसलिए रोकथाम का दृष्टिकोण भी हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। विज्ञान की सीमाएं बढ़ रही हैं। इसमें पेट में माईक्रोबायोम हैल्थ से लेकर एडवांस्ड दीर्घकालिक रिस्क पैटर्न शामिल हो रहे हैं क्योंकि विस्तृत स्वास्थ्य जाँच खुद की देखभाल करने का सबसे बेहतर तरीका है।’’
युवा और कामकाजी आबादी में स्वास्थ्य के जोखिम पहले से मौजूद हैं, भले ही इनके लक्षण प्रकट न होते हों।
हमारे डेटा में 30 साल से कम उम्र के हर 5 से एक व्यक्ति प्रीडायबिटिक है। इस स्टेज में भी स्वस्थ होना संभव है। जिन लोगों ने इसका इलाज कराया, उनमें से 28 प्रतिशत फिर से सामान्य हो गए। 50 साल से अधिक उम्र के केवल 7 प्रतिशत लोग ही ठीक हुए।
आधे से अधिक लोगों को मोटापा था और आधे से अधिक लोगों में कोलेस्ट्रॉल असामान्य पाया गया।
हर 10 में से लगभग 7 लोगों में विटामिन डी कम पाया गया और लगभग आधे लोगों को विटामिन बी12 की कमी थी।
30 साल से कम उम्र के लगभग दो-तिहाई लोगों में शक्ति, सामर्थ्य और संतुलन की कमी पाई गई। शारीरिक कार्य करने की कम क्षमता के कारण आर्टरीज़ कठोर हो सकती हैं, गिरने का जोखिम बढ़ सकता है और आयु कम हो सकती है। इसके लक्षण महसूस होने से काफी पहले ही स्थिति बिगड़ चुकी होती है।
अपोलो शाईन फाउंडेशन द्वारा 20,164 विद्यार्थियों (17 से 25 साल) पर की गई जाँच में सामने आया कि हर तीन में से दो विद्यार्थियों को स्वास्थ्य का कम से कम एक जोखिम था।
कामकाजी आबादी में (औसत उम्र 38 साल):
हर 10 में से 8 लोगों का वजन बहुत अधिक था।
लगभग आधे लोगों को प्रीडायबिटीज़ या डायबिटीज़ थी।
हर चार में से एक का ब्लड प्रेशर अधिक था।
ये नतीजे प्रदर्शित करते हैं कि युवा और कामकाजी आबादी में जोखिम पहले से मौजूद है, भले ही इसकी क्लिनिकल पहचान काफी समय बाद हो।
डॉ. प्रीता रेड्डी, एग्ज़िक्यूटिव वाईस चेयरमैन, अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा, ‘‘महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार, समुदाय और अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान करता है। अनुमानों के मुताबिक महिलाओं को स्वस्थ रखकर साल 2040 तक विश्व की अर्थव्यवस्था में 1 ट्रिलियन डॉलर प्रतिवर्ष की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। लेकिन हमारे आँकड़ों के अनुसार भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य का एक बड़ा भार है, जो अक्सर नजरंदाज हो जाता है।
अपोलो में हम महिलाओं के स्वास्थ्य को केवल राष्ट्र की प्राथमिकता ही नहीं, बल्कि अपनी एक साझा जिम्मेदारी भी मानते हैं। इसकी शुरुआत केयर को एक व्यक्तिगत नजरिए से देखने से होगी। वह नजरिया, जो महिलाओं के जैविक विज्ञान, जीवन के चरण और रिस्क प्रोफाईल के साथ तालमेल में हो। सैल्फ-केयर कोई विशेष सुविधा नहीं, बल्कि एक ताकत है। ऐसी ताकत जो एक ज्यादा स्वस्थ, मजबूत व समृद्ध भारत का निर्माण करेगी।’’
विभिन्न आबादियों में स्वास्थ्य का जोखिम अलग-अलग होता है; सामान्य जाँच में लक्षणों के बिना ही बीमारी की पहचान होती है।
महिलाओं में रिस्क पैटर्न अलग होता है। उन्हें एनेमिया और उम्र के साथ पे टपर बढ़ते मोटापे का जोखिम होता है।
अपोलो के डेटा के मुताबिक रूटीन मैमोग्राफी में स्तन कैंसर पाए जाने की औसत उम्र 51 साल है, जो पश्चिमी देशों की आबादी के मुकाबले लगभग दस साल पहले है। यानी भारत में स्तन कैंसर कम उम्र में ही हो जाता है। इसलिए जाँच भी कम उम्र से शुरू होनी चाहिए।
40 साल से अधिक उम्र की 359 महिलाओं में से एक महिला को स्तन कैंसर पाया गया और इन सभी मामलों में कोई भी लक्षण प्रकट नहीं हुआ।
इससे प्रदर्शित होता है कि स्वास्थ्य का जोखिम एक सा नहीं होता है। इसलिए योजनाबद्ध जाँच से बीमारी की पहचान जल्दी हो सकती है।
कुछ बीमारियों की जल्दी पहचान करने के लिए इमेजिंग और एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स जरूरी है।
जिन लोगों में अल्ट्रासाउंड में फैटी लिवर निकलकर आया, उनमें से 74 प्रतिशत में लिवर एंजाईम का स्तर सामान्य पाया गया।
कोरोनरी कैल्सियम स्कोरिंग करवाने वालों में 45 प्रतिशत में अरली एथरोस्क्लेरोसिस पाया गया, जबकि इनमें से किसी में भी कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहा था।
स्वस्थ लोगों के पेट में ज्यादा तरह के बैक्टीरिया पाए गए। जैसे-जैसे डायबिटीज़, मोटापे और उच्च कोलेस्ट्रॉल बढ़े, ज्यादा बीमारियों वाले लोगों के पेट में बैक्टीरिया की विविधता 9 प्रतिशत कम हो गई। आपका पेट मेटाबोलिक समस्याएं होने से पहले ही उन्हें प्रकट कर देता है।
ये परिणाम प्रदर्शित करते हैं कि कुछ बीमारियों की पहचान केवल खून के परीक्षण से नहीं हो पाती है।
डॉ. संगीता रेड्डी, जॉईंट मैनेजिंग डायरेक्टर, अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा, ‘‘लंबा और सेहतमंद जीवन किस्मत से नहीं मिलता है, बल्कि इसमें लिए लगातार मेहनत करना जरूरी है। सही समय पर स्वास्थ्य की सही जाँच से हृदय रोग और कैंसर की पहचान पहले चरण में ही हो सकती है, जब उनका इलाज सबसे अधिक आसान होता है।’’
हैल्थकेयर का भविष्य आबादी के डेटा, भौगोलिक जानकारी और जीवनशैली एवं एपिजेनेटिक्स की भूमिका द्वारा बीमारी के पूर्वानुमान पर आधारित होगा। अपोलो प्रोहैल्थ में प्रेडिक्टिव रिस्क असेसमेंट, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स और फिज़िशियन द्वारा जाँच के माध्यम से महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उम्र व रिस्क प्रोफाईल के आधार पर सेवा दी जाती है।
भारत में अब हमें लक्षणों पर आधारित केयर की बजाय प्रेडिक्टिव, निरंतर और व्यक्तिगत केयर की ओर बढ़ना होगा। अपने स्वास्थ्य की जाँच को टालें नहीं। आज की हैल्थ चेकअप कराएं।’’
इस रिपोर्ट में डेटा का स्थिर पैटर्न सामने आया। स्वास्थ्य के विभिन्न जोखिमों को लक्षण दिखने से पहले ही पहचाना जा रहा है। इससे प्रदर्शित होता है कि फौलो-अप और लगातार केयर से बेहतर नतीजे मिलते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के 56 प्रतिशत और डायबिटीज़ के 34 प्रतिशत मामलों में डॉक्टर द्वारा बताई गई केयर का पालन करने से सुधार आया। अगर हैल्थ चेकअप में कोई समस्या सामने आती है, तो तुरंत उसका उपाय करके उसे ठीक कर दिया जाता है।
देश का स्वास्थ्य 2026
राज्यवार और शहरवार स्वास्थ्य जांच के आंकड़े
छत्तीसगढ़
· मधुमेह: 27.9% लोग मधुमेह से पीड़ित हैं
· उच्च रक्तचाप: 26.1% लोगों में उच्च रक्तचाप का निदान हुआ है
· एनीमिया: 25.3% लोग एनीमिया से ग्रस्त पाए गए, जो पोषण संबंधी कमियों, विशेष रूप से आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की कमी को दर्शाता है।
· मोटापा और अधिक वजन: 79.3% लोग मोटापे से ग्रस्त हैं
· वसा की कमी: 57.9% लोगों में वसा की कमी पाई गई, जो पोषण संबंधी कमियों, विशेष रूप से आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की कमी को दर्शाता है।
बिलासपुर:• मधुमेह: जांच में शामिल 34.3% लोग मधुमेह से ग्रसित पाए गए।
• उच्च रक्तचाप: 29.0% लोगों में उच्च रक्तचाप का निदान हुआ।
• एनीमिया: 30.2% लोग एनीमिया से ग्रसित पाए गए।
• मोटापा: 81.0% लोग अधिक वजन वाले या मोटे पाए गए।
• डिसलिपिडेमिया: 73.0% लोगों में लिपिड का स्तर असामान्य पाया गया।
रायपुर:
• मधुमेह: जांच में शामिल 18.4% लोग मधुमेह से ग्रसित पाए गए।
• उच्च रक्तचाप: 23.7% लोगों में उच्च रक्तचाप का निदान हुआ।
• एनीमिया: 17.0% लोग एनीमिया से ग्रसित पाए गए।
• मोटापा: 78.0% लोग अधिक वजन वाले या मोटे पाए गए।
• डिसलिपिडेमिया: 38.1% लोगों में लिपिड का स्तर असामान्य पाया गया।
इस रिपोर्ट के नतीजे अपोलो के हॉस्पिटल्स, क्लिनिक्स, डायग्नोस्टिक लैब्स और वैलनेस सेंटर्स से मिले इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड, संरचनाबद्ध क्लिनिकल मूल्यांकनों, ए.आई आधारित रिस्क वर्गीकरण और फौलोअप डेटा से लिए गए हैं।
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल देशभर में विवादों में: बिलासपुर में CBSE मान्यता से पहले वसूली, RTE नियमों की खुली अनदेखी
<description><![CDATA[ बिलासपुर। शहर के निजी शिक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरे Narayana e-Techno School अब गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है। स्कूल की स्थापना को लगभग एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन शुरुआत से ही इस पर मान्यता, फीस वसूली और शिक्षा अधिकार कानून के उल्लंघन जैसे आरोप लगते रहे हैं।
** CBSE मान्यता से पहले ही एडमिशन और वसूली का आरोप
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने CBSE पैटर्न और ब्रांड का हवाला देकर एडमिशन लिया, जबकि उस समय स्कूल के पास औपचारिक CBSE मान्यता नहीं थी।
**सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि:
 लगभग एक साल बाद ही CBSE मान्यता प्राप्त हुई,
 जिसे स्वयं स्कूल प्रबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया।
**अभिभावकों का कहना है:
“अगर हमें पहले पता होता कि स्कूल को CBSE मान्यता नहीं है, तो हम अपने बच्चों का एडमिशन यहां नहीं कराते।”
 इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि
पूरे एक साल तक अभिभावकों से कथित रूप से भ्रामक जानकारी देकर लाखों रुपये वसूले गए।
** “CBSE के नाम पर वसूली” – वित्तीय अनियमितता की आशंका
आरोप यह भी है कि:
बिना वैध मान्यता के स्कूल संचालन किया गया
CBSE स्कूल के नाम पर मोटी फीस वसूली गई
सोसाइटी पंजीयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं
 इससे दस्तावेजी हेरफेर और वित्तीय दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।
** RTE Act 2009 का उल्लंघन? 25% आरक्षण पर सवाल
Right to Education Act 2009 के तहत:
** निजी स्कूलों में 25% सीटें कमजोर और वंचित वर्ग (EWS) के बच्चों के लिए अनिवार्य हैं
लेकिन अभिभावकों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि:
अब तक एक भी बच्चे को इस योजना का लाभ नहीं दिया गया
गरीब और स्थानीय परिवारों के लिए प्रवेश के अवसर नहीं बनाए गए
** यदि यह सही पाया जाता है, तो यह सीधे तौर पर कानूनी उल्लंघन माना जाएगा।
***देशभर में पहले भी विवादों में रहा है नारायणा ग्रुप
Narayana Group of Schools की विभिन्न शाखाओं में पहले भी कई गंभीर मामले सामने आ चुके हैं:
** प्रमुख मामले:-
लखनऊ: स्कूल स्टाफ के साथ मारपीट, FIR दर्ज
**इंदौर: किताब/यूनिफॉर्म जबरन खरीदवाने पर DEO की कार्रवाई
**नागपुर: मान्यता को लेकर जांच
**लातूर: नियम उल्लंघन पर लाखों का जुर्माना
** इन घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि:
क्या बिलासपुर का मामला भी उसी पैटर्न का हिस्सा है?
 स्थानीय स्तर पर बढ़ता आक्रोश
बिलासपुर में अभिभावकों के बीच नाराजगी देखने को मिली ।
कई लोगों का कहना है कि:
शिक्षा के नाम पर “व्यवसाय” हावी हो रहा है
पारदर्शिता की कमी है
प्रशासन को तत्काल जांच करनी चाहिए
**प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने मांग की है कि:
स्कूल की मान्यता और दस्तावेजों की जांच हो
फीस वसूली की ऑडिट जांच की जाए
RTE के तहत 25% आरक्षण लागू कराया जाए
दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई हो
** स्कूल प्रबंधन का पक्ष (अपेक्षित)
इस मामले में स्कूल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
हालांकि, प्रबंधन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में CBSE मान्यता बाद में मिलने की बात स्वीकार करने की चर्चा है।
 देखा जा रहा है कि बिलासपुर का यह मामला सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि
 पूरे निजी शिक्षा सिस्टम की पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
चूंकि आरोप सही साबित हो चुका हैं, तो यह अभिभावकों के साथ विश्वासघात और कानून का उल्लंघन दोनों माना चाहिए और प्रशासन को इस मामले पर स्कूल प्रबंधन पर संज्ञान लेना चाहिए। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
CBSE के नाम पर ठगी? बिलासपुर के Narayana e-Techno School पर गंभीर आरोप, एक साल तक बिना मान्यता वसूली! स्कूल प्रबंधन ने किया स्वीकार
<description><![CDATA[ बिलासपुर।
शहर के निजी शिक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरे Narayana e-Techno School अब गंभीर विवादों में घिर गया है। स्कूल की स्थापना को अभी लगभग एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन शुरुआत से ही इस पर मान्यता, फीस वसूली और शिक्षा नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं।इसमें
 CBSE मान्यता से पहले ही एडमिशन और वसूली!का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने CBSE पैटर्न और ब्रांड का हवाला देकर बड़े पैमाने पर एडमिशन लिए, जबकि उस समय स्कूल के पास औपचारिक CBSE मान्यता नहीं थी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि:
स्कूल को पूरे एक सत्र के बाद CBSE मान्यता मिली । वही स्कूल के खिलाफ लगातार चल रहे खबरों से घबराकर स्कूल प्रबंधन ने आनन फानन में पत्रकारों को मानमनोव्वल करने प्रेसवार्ता किया ।इस तथ्य को खुद स्कूल प्रबंधन ने प्रेस वार्ता में स्वीकार किया ।उन्होंने पत्रकारों को स्वंय बतलाया कि अभी CBSE की मान्यता मिल गई हैं ।
वही नाराज अभिभावकों का कहना है:
इससे यह संकेत मिलता है कि एक साल तक अभिभावकों को कथित रूप से भ्रमित कर लाखों रुपये की वसूली की गई। आरोपों के अनुसार:
बिना वैध मान्यता के स्कूल संचालन किया गया
CBSE स्कूल बताकर मोटी फीस वसूली गई
सोसाइटी पंजीयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी देखी गई एवं
दस्तावेजी हेरफेर और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका 
⚖️ कानूनी सवाल: क्या हो सकती है कार्रवाई?
अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो स्कूल प्रबंधन पर:
धोखाधड़ी (IPC 420) का मामला दर्ज हो सकता है ,इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक शिक्षा विभाग और प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अभिभावक अब इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।देखा गया कि
CBSE का नाम बिना मान्यता के एक साल तक वसूली की गई है, तो यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि सीधा अभिभावकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
नारायणा स्कूल पर भ्रामक प्रचार का मामला: प्रबंधन ने दी सफाई, DEO जांच में मिली क्लीन चिट
 बिलासपुर।
सोशल मीडिया पर नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों के बीच स्कूल प्रबंधन ने सामने आकर अपना आधिकारिक पक्ष रखा है। प्राचार्य प्रभात चंद्र झा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि संस्थान सभी शासकीय नियमों और कानूनी प्रावधानों का पालन कर रहा है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा की गई जांच में स्कूल को क्लीन चिट मिल चुकी है। जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि की गई है कि संस्थान नियमों के अनुरूप संचालित हो रहा है।
 8वीं तक बोर्ड मान्यता जरूरी नहीं
प्राचार्य झा ने कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि शिक्षा नियमों के अनुसार कक्षा 8वीं तक स्कूल संचालन राज्य शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस स्तर तक किसी भी बोर्ड (जैसे CBSE या राज्य बोर्ड) से संबद्धता अनिवार्य नहीं होती।
उन्होंने बताया कि बोर्ड से संबद्धता कक्षा 9वीं से आगे के लिए जरूरी होती है, और स्कूल को आगामी सत्र के लिए CBSE से कक्षा 9 में प्रवेश की अनुमति प्राप्त हो चुकी है।
 5वीं-8वीं में ‘बोर्ड परीक्षा’ का भ्रम
स्कूल प्रबंधन ने 5वीं और 8वीं की परीक्षा को लेकर फैल रही गलतफहमियों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि इन कक्षाओं में कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होती, बल्कि यह राज्य शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित केंद्रीकृत परीक्षा होती है। स्कूल में आयोजित सभी परीक्षाएं शासन और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही कराई जा रही हैं।
अभिभावकों की सहमति से निर्णय
प्राचार्य ने बताया कि स्कूल ने सभी निर्णय पारदर्शिता के साथ लिए हैं। अभिभावकों को समय-समय पर पूरी जानकारी दी गई और उनकी सहमति के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनाई गई।
 ऑनलाइन सत्यापन की सुविधा
प्रबंधन ने कहा कि स्कूल का UDISE कोड, मान्यता क्रमांक और CBSE से जुड़ी जानकारी सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति इन्हें ऑनलाइन सत्यापित कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि नारायणा ग्रुप पिछले 47 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है और राष्ट्रीय मानकों का पालन करता आ रहा है।
 अफवाहों से दूर रहने की अपील
अंत में प्राचार्य प्रभात चंद्र झा ने मीडिया और अभिभावकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच अवश्य करें।
 निष्कर्ष:
नारायणा स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान पूरी तरह नियमों के अनुरूप संचालित है और DEO जांच में मिली क्लीन चिट के बाद अफवाहों पर विराम लगना चाहिए। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
अयोध्या की धरा पर छलक उठी आस्था, रामलला के हुए दिव्य दर्शन, भक्तों ने कहा सफल हुआ जीवन
<description><![CDATA[ 00 बिलासपुर से अयोध्या पहुंचा श्रद्धालुओं का विशाल जत्था
00 त्रिवेणी संगम स्नान से लेकर रामलला दर्शन तक भाव-विभोर हुए भक्त
बिलासपुर। चैत्र नवरात्र रामनवमी के पावन अवसर में बिलासपुर से निकले 1008 रामभक्तों का दिव्य जत्था आज अयोध्या पहुंचा, जहां रामलला के प्रथम दर्शनों ने श्रद्धालुओं का मन भाव-विभोर कर दिया। भगवा वेशधारी भक्तों ने संगम स्नान, पदयात्रा और भजन-कीर्तन के बीच ऐसी आध्यात्मिक अनुभूति पाई, जिसने उनके जीवन को नई दिशा देने का काम किया। भक्तों ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर लगा मानो जीवन सफल हो गया।
बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड से 25 मार्च की सुबह 1008 रामभक्तों का विशाल जत्था विधिवत मंत्रोच्चार और जयघोषों के बीच रवाना हुआ। यात्रा संयोजक प्रवीण झा और उनकी टीम ने पूरे मार्ग में भक्तों की सुरक्षा, भोजन, आवास और चिकित्सा व्यवस्था का बारीकी से ध्यान रखा। बसों में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने गर्जनापूर्ण ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ यात्रा प्रारंभ की। 26 मार्च को आज अयोध्या पहुंचते ही स्थानीय स्वयंसेवकों ने पुष्पवर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। होटल में विश्राम के बाद सभी श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पदयात्रा के रूप में श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। रामलला के दर्शन करते ही श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। बिलासपुर के केसी मिश्रा ने कहा दर्शन के उस पल ने आत्मा को शांति दी, लगा मानो प्रभु ने अपने चरणों में बुला लिया। वहीं युवा श्रद्धालु अमित साहू ने बताया यह यात्रा मेरे जीवन में परिवर्तन का क्षण बन गई है। मैं अयोध्या से लौटकर नशामुक्त और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लेकर जा रहा हूं। यात्रा के दौरान प्रयागराज संगम स्नान भी शामिल रहा, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती के मिलन ने भक्तों को आंतरिक शुद्धि का एहसास कराया। पूरे कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका ने यात्रा को अनुशासित और सफल बनाया।
संगम स्नान से मिली आत्मिक शुद्धि
प्रयागराज पहुंचते ही सभी 1008 श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने बताया कि गंगा, यमुना और सरस्वती के इस पवित्र मिलन स्थल पर स्नान करते ही मन जैसे पवित्र हो गया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि संगम का जलाभिषेक केवल शरीर का नहीं, बल्कि आत्मा का शुद्धिकरण है। इस क्षण ने यात्रा की आध्यात्मिकता को और गहरा कर दिया।
रामलला के दर्शनों से छलक पड़ा भाव
 यात्रा समिति के सक्रिय सदस्य रौशन सिंह ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर रामलला के पहले ही दर्शन में भक्तों की आंखें भर आईं। पदयात्रा के दौरान गूंजते जयघोष वातावरण में ऊर्जा भर रहे थे। बिलासपुर की श्रद्धालु सरिता वर्मा ने कहा दर्शन के क्षण में लगा जैसे प्रभु ने स्वयं अपना आशीर्वाद दिया। वहीं बुजुर्ग श्रद्धालु संतोष चौहान ने कहा जीवन में पहली बार ऐसा दिव्य अनुभव हुआ।
बॉक्स
भक्तों की सेवा में जुटे रहे स्वयंसेवक 
यात्रा में स्वयं सेवक रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, एके कंठ,ललित पुजारा,त्रिभुवन सिंह, रिंकू मित्रा, मुकेश झा, हरिशंकर कुशवाहा,चंद्र किशोर प्रसाद,संजय द्विवेदी, सागर साहू,अजीत पंडित, राकेश राय,सन्नी गिरी, जयदीप घोष,सन्नी गिरी,शौलेन्द्र सिंह,माधव सिंह,नितीन श्रीवास्तव,रुपेश कुशवाहा, विक्की राय, हर्ष सिंह, प्रमोद सिंह, विनय सिंह, अंबिकेश पांडे, ईश्वर यादव, समर्पित जैन, प्रकाश देबनाथ,ऋतिक गिरी, त्रिलोकी तिवारी,सनद पटेल, प्रभात चौधरी का सराहनी योगदान है।
 और कई अन्य लोगों की सेवा महत्वपूर्ण रही। भोजन, आवास, चिकित्सा तथा अनुशासन व्यवस्था को उन्होंने अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संभाला। श्रद्धालुओं ने कहा स्वयंसेवकों की सेवा भावना ने यात्रा को यादगार और सरल बना दिया।
बॉक्स 
युवाओं में भक्ति के साथ जागा संकल्प
यात्रा में शामिल कई युवाओं ने बताया कि अयोध्या दर्शन ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। बिलासपुर के युवा संजय वस्त्रकार ने कहा रामलला के दर्शन ने मेरे भीतर नई ऊर्जा जगाई है। वहीं विद्यार्थी शुभम राज ने कहा यह यात्रा भक्ति से बढ़कर आत्म-सुधार का संदेश देती है, मैं लौटकर समाज सेवा में सक्रिय रहूंगा।
बॉक्स 
भक्ति, अनुशासन और भावनाओं का संगम
पूरी यात्रा अनुशासन, आस्था और सामूहिक ऊर्जा का अद्भुत उदाहरण रही। बसों में भजन-कीर्तन, पदयात्रा में जयघोष और संगम स्नान की अनुभूति ने हर भक्त को भीतर तक छू लिया। भक्तों ने कहा रामभक्ति केवल पूजा नहीं, जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने कहा हमारा उद्देश्य भक्तों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक अनुभव उपलब्ध कराना था। भक्तों का जत्था कल वापस लौटेगी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
<description><![CDATA[ 00 बिलासपुर से अयोध्या पहुंचा श्रद्धालुओं का विशाल जत्था
00 त्रिवेणी संगम स्नान से लेकर रामलला दर्शन तक भाव-विभोर हुए भक्त
संगम स्नान से मिली आत्मिक शुद्धि
रामलला के दर्शनों से छलक पड़ा भाव
बॉक्स
भक्तों की सेवा में जुटे रहे स्वयंसेवक 
बॉक्स 
युवाओं में भक्ति के साथ जागा संकल्प
बॉक्स 
भक्ति, अनुशासन और भावनाओं का संगम
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिना जांच डीईओ ने जारी किया नोटिश ,स्कूल को बदनाम करने कुछ तथाकथित न्यूज़ पोर्टल चला रहे खबर
<description><![CDATA[ बिलासपुर / पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षाओं  के मचे बवाल के बीच कुछ तथाकथित न्यूज़ पोर्टल वाले अपनी रोटी सेकने की तैयारी में इस कदर गिर गए है कि अच्छे प्रतिष्ठा वाले स्कूलों से फंडिग न मिलने पर उनके खिलाफ खबर चला कर उनकी छवि खराब कर रहे हैं 
मिली जानकारी के अनुसार  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल ने अपने स्कूल में बिना सीबीएसई के  मान्यता मिले ही उसी पैटन की परीक्षा आयोजित की । ऐसे ही नारायण स्कूल ने भी पांचवी की परीक्षा बोर्ड के निर्देशों का उनके परिजनों को सहमति ओर पेरेंट्स मीटिंग लेकर  पांचवी  की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की जानकारी दी ।बकायदा परिजनों से निवेदन फार्म पर सहमति के हस्ताक्षर भी लिए गए । समय से पहले परिजनों को जानकारी सी बी एस सी एफिलिएट के बजाय छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल की परीक्षा की जानकारी दे कर नारायणा ई टेक्नो स्कूल प्रबंधन ने सारे नियमों का पालन किया  जिसके कारण किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना परिजनों को नहीं करना पड़ा ओर इस  स्कूल में कोई  हंगामे की स्थिति नहीं बनी ।।
पालन किया जिसके कारण किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना परिजनों को नहीं करना पड़ा ओर इस स्कूल में कोई हंगामे की स्थिति नहीं बनी ॥
पिछले साल ही खुला स्कूल
अगर दावों के माने तो खुद जिला शिक्षा अधिकारी भी ने बताया कि पहली से आठवीं तक की पहली मान्यता किसी भी स्कूल को छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल की मिलती है साथ ही अगर स्कूल इसमें आठवीं ओर आठवीं से ऊपर की परीक्षा आयोजित करना चाहता है तो सभी नियमों ओर शर्तों का पालन करने ओर मापदंड में खरा उतरने पर ही सी बी एस सी की मान्यता के लिए आवेदन कर सकता है तो इस प्रकिया में तव कहीं जा कर संबंधित स्कूल को सी बी एस सी की मान्यता मिलती है जिसमें काफी समय लगाया है
लेकिन नारायणा ई टेक्नो स्कूल ने माननीय हाई कोर्ट के आदेश दिनांक 21 फरवरी के बाद 26 फरवरी को सभी पालकों को सूचित किया उनसे 28 फरवरी को मीटिंग कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित होने वाली पांचवी बोर्ड की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा cg बोर्ड के माध्यम से होने की जानकारी परिजनों को दी साथ ही सभी पालकों से उनकी सहमति भी ली।
नारायणा ई टेक्नो स्कूल प्रबंधन पर अनर्गल आरोप लगाने वाले कुछ वसूली वाज पोर्टलों ने बिना जांच पड़ताल के बिना तथ्यआत्मक जांच किया ही खबर को हथियार के रूप में इस्तमाल किया जो सच्चाई से परे है
दरअसल नारायणा स्कूल प्रबंधन ने पांचवी की परीक्षा आयोजित सी बी एस सी माध्यम से आयोजित ही नहीं की बल्कि समय रहते सभी पालकों को इसकी जानकारी से अवगत कराया ओर बोर्ड के निर्देशों का पालन कर उन्हीं के नियमों के अनुसार पटरीक्षा आयोजित कर रही है
जवकि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल ने पांचवी ओर आठवीं की परचा अपने खुद के स्कूल में सी बी एस सी माध्यम से परीक्षा बच्चों से लिखवाई। जो जबकि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल को मान्यता सिफ छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल की थी ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
दिलीप सोनी बने जिला कांग्रेस सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर
<description><![CDATA[ मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली में पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य दिलीप सोनी को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
दिलीप सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए आम जनता की सेवा करते आ रहे हैं। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और जनहित के कार्यों के कारण वे क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते हैं।
उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।
स्थानीय नागरिकों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि दिलीप सोनी हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे में उनके जिला सचिव बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट: कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित* उत्पादों जैसे मुर्गी, अंडे आदि की बिक्री, परिवहन और भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित ,,उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
<description><![CDATA[ बिलासपुर, / जिले में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित पोल्ट्री क्षेत्र के 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन तथा 1 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है।
      इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर एवं विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जबकि आसपास के अनेक वार्डों और नगर क्षेत्रों को सर्विलांस जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखेगी। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों जैसे मुर्गी, अंडे आदि की बिक्री, परिवहन और भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही इन उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है।
कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपातकालीन स्थिति में जिला कंट्रोल रूम एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध मामले में तुरंत कार्रवाई की जा सके। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉक्टर जीएस तंवर से मोबाइल (88278/17931) और उप प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र पिल्ले (94061/58769) से संपर्क किया जा सकता है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
*बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 1 किमी क्षेत्र ‘इन्फेक्टेड जोन’ और 10 किमी ‘सर्विलांस जोन’ घोषित
<description><![CDATA[ बिलासपुर, 24 मार्च 2026/ जिला प्रशासन ने शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र कोनी में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने के बाद सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘इन्फेक्टेड जोन’ तथा 10 किलोमीटर के दायरे को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया गया है।
       संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं, रायपुर के निर्देश पर की गई जांच में एनआईएचएसएडी भोपाल द्वारा बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों के क्रय-विक्रय और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से चेकपोस्ट स्थापित कर सर्विलांस जोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें। साथ ही, अन्य क्षेत्रों में भी पोल्ट्री मूवमेंट पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि संक्रमण के फैलाव को प्रभावी रूप से रोका जा सके। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
शहीद हेमू कालाणी की 103वीं जयंती सिंधी समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई
<description><![CDATA[ भारत माता के सपूत, वीर क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालाणी जी की 103वीं जयंती आज राजेंद्र नगर चौक पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधी कॉलोनी के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंधवानी, हेमू कालाणी संस्कृति मंडल के अध्यक्ष श्री खुशाल वाधवानी एवं अन्य सदस्यों द्वारा हेमू कालाणी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। सभी उपस्थितजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाईसाहब अमर रुपानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हेमू कालाणी ने बहुत ही कम उम्र में देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर गोला-बारूद से भरी मालगाड़ी को पटरी से उतारने का प्रयास किया, किन्तु अंग्रेजों द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। उनसे उनके साथियों के नाम पूछे गए, परंतु उन्होंने किसी का नाम उजागर नहीं किया। अंततः उन्हें फांसी की सजा दी गई और उन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी ने हेमू कालाणी के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका त्याग और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वासुदेव परवानी, गोपाल सिंधवानी, खुशाल वाधवानी, अमर रुपानी, मोहन मदवानी सहित पूज्य पंचायत एवं हेमू कालाणी संस्कृति मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
30 लाख भत्ता घोटाला, 200 संशोधन में हेरफेर—बिलासपुर शिक्षा विभाग पर संगठित भ्रष्टाचार के आरोप”
<description><![CDATA[ "कलेक्टर के निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं, सिस्टम पर उठे सवाल 
बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित गौरहा ने प्रदेश के प्रमुख सचिव से मुलाकात कर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे और स्थापना शाखा के जूनियर ऑडिटर सुनील यादव के खिलाफ विस्तृत लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में वित्तीय गबन,अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा,युक्तियुक्तकरण में नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक प्रक्रिया को दरकिनार कर फैसले लेने जैसे कई गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं।
वर्दी धुलाई,भत्तों के नाम पर 30 लाख का भुगतान
अंकित गौराहा के अनुसार, कोटा विकासखंड में पदस्थ रहते हुए विजय टांडे ने सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच विभाग के एक कर्मचारी देवेंद्र कुमार फाल्के को कर्मचारी कोड के माध्यम से सीधे लगभग 30 लाख रुपए का भुगतान किया। यह राशि “अन्य भत्ता” और “वर्दी धुलाई भत्ता” के नाम पर दी गई। आरोप है कि हर महीने लगभग 4 से 4.5 लाख रुपए तक एक ही कर्मचारी को दिए गए, जो सामान्य वेतन ढांचे से कई गुना अधिक है। सवाल उठाया गया है कि इतनी बड़ी राशि का आहरण और वितरण बिना मिलीभगत के संभव नहीं है।
आहरण संवितरण अधिकारी की भूमिका पर सवाल
शिकायत में कहा गया है कि उस समय विजय टांडे ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा के साथ-साथ आहरण एवं संवितरण अधिकारी भी थे, इसलिए यह पूरा भुगतान उनकी जानकारी और अनुमति से हुआ। अंकित गौरहा ने मांग की है कि संबंधित कर्मचारी और अधिकारी के बीच खातों के लेन-देन की विस्तृत जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक आर्थिक लाभ और षड्यंत्र का खुलासा हो सके।
कलेक्टर के निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं
मामले को कलेक्टर बिलासपुर की समय-सीमा बैठकों में उठाया गया और कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बाद में थाना कोटा में अपराध दर्ज हुआ,लेकिन इसके बावजूद विजय टांडे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में इसे प्रशासनिक उदासीनता बताया गया है।
कारनामे छिपाने के लिए अधीनस्थों को निलंबित
अंकित गौरहा ने आरोप लगाया है कि अपने कार्यकाल की अनियमितताओं को छिपाने के लिए विजय टांडे ने संबंधित क्लर्क और भृत्य को निलंबित कर दिया,जबकि वास्तविक जिम्मेदारी उन्हीं की थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिला शिक्षा कार्यालय के कुछ अन्य कर्मचारी भी इस पूरे प्रकरण में शामिल हैं।
मासिक व्यय पत्रक और बजट में हेरफेर”
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि जिला शिक्षा कार्यालय में जमा होने वाले मासिक व्यय पत्रक और बजट दस्तावेजों में गड़बड़ी कर गबन की राशि को छुपाया गया। हस्ताक्षरयुक्त हार्ड कॉपी जमा होने के बावजूद वास्तविक वित्तीय स्थिति अलग रखी गई।
पुराने मामलों में भी कार्रवाई नहीं, उल्टा पदोन्नति”
अंकित गौरहा ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में सहायक ग्रेड-2 राजेश कुमार प्रताप के मामले में कार्रवाई हुई, लेकिन उसी प्रकरण में विजय टांडे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, दिवंगत शिक्षक पुष्कर भारद्वाज की पत्नी नीलम भारद्वाज द्वारा रिश्वत मांगने की शपथ-पत्र सहित शिकायत की गई थी,जो जांच में सही पाई गई। संबंधित बाबू को निलंबित किया गया,लेकिन विजय टांडे के खिलाफ जांच की अनुशंसा के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और बाद में उन्हें प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बना दिया गया।
नियुक्ति में नियमों की धज्जियां,अपात्रों को लाभ
शिकायत में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि पात्र परिजनों की जगह अन्य लोगों को नियुक्ति दी गई। इस प्रक्रिया में नियमों की खुलेआम अनदेखी हुई और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। इसमें सुनील यादव की भूमिका को भी अहम बताया गया है।
200 प्रकरणों में संशोधन,समितियों को दरकिनार”
युक्तियुक्तिकरण प्रक्रिया में भी भारी अनियमितता का आरोप है। जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय समितियों के अनुमोदन के बिना ही करीब 200 शिक्षक प्रकरणों में संशोधन किए गए। आदेशों में न तो हस्ताक्षर हैं, न नोटशीट और न ही संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। कई मामलों में न्यायालय के निर्देश का हवाला दिया गया, जबकि अधिकांश संशोधन गोपनीय तरीके से किए गए और बाद में शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया गया।
क्या समितियां सिर्फ कागजों में.?
अंकित गौरहा ने सवाल उठाया है कि जब समितियां अस्तित्व में हैं,तो उनके बिना निर्णय कैसे लिए जा रहे हैं या फिर उन्हें पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है। शिकायत में इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया गया है,जिसमें विजय टांडे और उनके करीबी सुनील यादव की केंद्रीय भूमिका है।
जांच प्रभावित होने की आशंका,निलंबन की मांग
शिकायत में यह भी कहा गया है कि विजय टांडे के खिलाफ पहले से कई मामलों की जांच चल रही है, जिन्हें पद पर रहते हुए प्रभावित किया जा सकता है। इसलिए उन्हें तत्काल निलंबित कर स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है। सुनील यादव के खिलाफ भी साक्ष्य सहित शिकायत सौंपी गई है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
श्री हरिनाम भजन संध्या समिति बड़ौत ने धूमधाम के साथ मनाया 10 वां वार्षिकोत्सव
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
120 दिन से जारी लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन, प्रशासन पर भड़का जनाक्रोश
<description><![CDATA[ बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को कल 120 दिन पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी लगातार मांगों और विरोध के बावजूद प्रशासन बेरुखी का रवैया अपनाए हुए है।
कांग्रेस नेता एवं वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि लिंगियाडीह में विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला योजनाबद्ध तरीके से किसी खास संस्था को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, और गरीबों के आशियाने को राजनीतिक खेल का हिस्सा बनाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि 113 गरीब परिवारों के घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिसमें प्रशासन और क्षेत्रीय बड़े नेताओं की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। “क्या विकास का मतलब गरीबों को बेघर करना है?” — इस सवाल के साथ उन्होंने सरकार को घेरा।
वहीं, जनआंदोलन को समर्थन देने पहुंचे बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक गौरव धनकर ने भी प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां तक सड़क और नाली निर्माण का सवाल है, वह काम पूरा हो चुका है, ऐसे में बाकी बचे मकानों को तोड़ना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने सवाल किया कि “क्या सड़क और नाली, गरीबों के मकानों से ज्यादा जरूरी हैं?”
लगातार 120 दिनों से चल रहे इस आंदोलन के बावजूद प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता लोगों के गुस्से को और बढ़ा रही है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस बढ़ते जनदबाव के बीच कोई समाधान निकालता है या आंदोलन और उग्र रूप लेता है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
नारी है जगत-जननी उनका सम्मान सर्वोपरि- लोकेश दीक्षित
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
सीजी बोर्ड की मान्यता, सीबीएसई के नाम पर वसूली! नारायणा स्कूल को डीईओ का नोटिस, मान्यता रद्द करने की चेतावनी”
<description><![CDATA[ 1 से 8 तक राज्य बोर्ड, फिर भी सीबीएसई का झांसा देकर पढ़ाई और फीस लेने का आरोप
बिलासपुर। जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त होता दिखाई दे रहा है। सीजी बोर्ड की मान्यता लेकर सीबीएसई के नाम पर पढ़ाई और मोटी फीस वसूलने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने नारायणा स्कूल को नोटिस जारी किया है।
डीईओ ने साफ कहा है कि कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी जाती है, जबकि सीबीएसई बोर्ड की मान्यता केवल कक्षा 9 से 12 तक के लिए होती है। ऐसे में यदि कोई स्कूल 1 से 8 तक के बच्चों को सीबीएसई के नाम पर पढ़ाई करा रहा है, तो यह पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।
सरकारी किताबों की जगह एनसीईआरटी पढ़ाना भी नियम विरुद्ध
डीईओ ने बताया कि राज्य शासन द्वारा पाठ्यपुस्तक निगम के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं और इन्हीं किताबों के आधार पर पढ़ाई और परीक्षा होनी चाहिए।
यदि कोई निजी स्कूल एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाकर अलग से परीक्षा ले रहा है, तो यह भी नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
पालकों को गुमराह किया तो जाएगी मान्यता
डीईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई स्कूल पालकों और आम जनता को गुमराह कर नियमों के विपरीत संचालन करता पाया गया, तो विभाग उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा और मान्यता समाप्त करने के लिए उच्च स्तर पर पत्र लिखा जाएगा।
9 से 12 तक सीबीएसई मान्यता की जानकारी विभाग के पास नहीं
डीईओ के अनुसार फिलहाल नारायणा स्कूल को कक्षा 1 से 8 तक की ही मान्यता दी गई है। कक्षा 9 से 12 तक सीबीएसई मान्यता होने की जानकारी विभाग को अभी आधिकारिक रूप से नहीं मिली है। यदि स्कूल प्रबंधन ऐसा दावा करता है, तो उनसे दस्तावेज मांगे जाएंगे।
फीस वसूली की शिकायत मिली तो होगी जांच
डीईओ ने कहा कि यदि पालकों की ओर से सीबीएसई के नाम पर अधिक फीस वसूली की शिकायत मिलती है, तो स्कूल का फीस स्ट्रक्चर मंगाकर जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
“बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: रात 10 बजे स्कूल का मैसेज, फोन बंद… परिजन दर-दर भटके, पुलिस बनी प्रबंधन की ढाल!”
<description><![CDATA[ बिलासपुर।ब्रिलिएंट पब्लिक  स्कूल की लापरवाही और प्रशासन की चुप्पी ने सैकड़ों बच्चों और उनके माता- को बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने रात करीब 10 बजे अचानक व्हाट्सएप ग्रुप में पर्चा देने की सूचना डालकर अपने फोन बंद कर दिए, जिसके बाद घबराए परिजन दरवाजे-दरवाजे भटकते नजर आए।
बताया जा रहा है कि कल आठवीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जानी है, ऐसे में बच्चों के माता-पिता बेहद चिंतित हैं। कई परिजन स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगने पहुंचे, लेकिन वहां भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि वे कई दिनों से जिला शिक्षा अधिकारी और प्रशासन के चक्कर लगा-लगाकर थक चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। आरोप यह भी है कि जब परिजन स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगने पहुंचे तो पुलिस प्रशासन प्रबंधन की पैरवी करता नजर आया, जिससे लोगों में और ज्यादा आक्रोश फैल गया।
“बच्चों को परीक्षा दिलाइए” – डीईओ
इधर इस पूरे विवाद के बीच जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि बच्चों को परीक्षा दिलाई जाए, लेकिन परिजन सवाल उठा रहे हैं कि जब स्कूल पर गंभीर आरोप लगे हैं तो कार्रवाई के बजाय परीक्षा कराने की जल्दबाजी क्यों?
भ्रष्ट तंत्र की आ रही बू
परिजनों का कहना है कि पूरे मामले में भ्रष्ट तंत्र की बू आ रही है। उनका आरोप है कि पैसे वालों के सामने पूरा सिस्टम झुक गया है, जबकि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर रात में थानों और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी सवालों में
इस पूरे मामले में जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी लोगों के निशाने पर है। परिजन पूछ रहे हैं कि
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है तो जनता के नेता कहां हैं?
स्कूल पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
पुलिस और प्रशासन चुप क्यों है?
फिलहाल इस पूरे मामले का रात 10 बजे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजनों का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
शोभा टाह फाउण्डेशन द्वारा अक्षय तृतीया पर भव्य कन्यादान महायज्ञ का आयोजन
<description><![CDATA[ बिलासपुर। पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर सामाजिक संस्था शोभा टाह फाउण्डेशन द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु 19 अप्रेल को कन्यादान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना और समाज में सहयोग एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
संस्था के संस्थापक अनिल टाह ने बताया कि कन्यादान महायज्ञ में शामिल होने के इच्छुक परिवारों के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक परिवार डीएसएस कॉम्प्लेक्स, मुंगेली नाका, बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उन्होंने समाजसेवियों और आम नागरिकों से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इस आयोजन का लाभ मिल सके।
कन्यादान महायज्ञ  के लिए संपर्क नंबर:
7000169174, 9131775816, 9340780428 संस्थापक: अनिल टाह
शोभा टाह फाउण्डेशन, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
मो.: 9229100900 में अथवा कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
मिश्रीवाला आश्रम में स्वामी चेतनानंद महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई, शिवानंद महाराज ने दिया मानव सेवा का संदेश
<description><![CDATA[ बिलासपुर/जम्मू–कश्मीर।
जम्मू–कश्मीर के मिश्रीवाला स्थित शिव मंदिर आश्रम में परम पूज्य स्वामी श्री चेतनानंद महाराज जी की पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई। यह आश्रम बेलगहना स्थित श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम की शाखा के रूप में संचालित है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 9 मार्च को पुण्यतिथि का आयोजन विधिवत संपन्न हुआ।
परम पूज्य श्री श्री 1008 सद्गुरुदेव भगवान स्वामी श्री सदानंद महाराज परमहंस जी के प्रिय शिष्य पूज्य स्वामी श्री चेतनानंद महाराज जी की पावन स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में बेलगहना से पधारे सद्गुरुदेव के प्रिय शिष्य पूज्य स्वामी श्री शिवानंद महाराज जी का मंगलमय आगमन हुआ। उनके पावन सानिध्य एवं दिव्य मार्गदर्शन में समस्त धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
इस अवसर पर विधिवत शिव पूजन, समाधि पूजन एवं गुरु पूजन किया गया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं का दिव्य वातावरण बना रहा, जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने संतों के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।
पूज्य स्वामी श्री शिवानंद महाराज जी ने अपने उद्बोधन में मानव सेवा और जीव सेवा को ही परम धर्म बताया। उन्होंने कहा कि सभी जीव—चाहे किसी भी योनि में हों—परमात्मा की ही सृष्टि हैं, इसलिए उन्हें भोजन देना और उनकी सेवा करना वास्तव में परमात्मा की सच्ची सेवा है। उन्होंने करुणा, दया और सेवा भाव अपनाकर सभी प्राणियों के प्रति प्रेम रखने की प्रेरणा दी तथा ईर्ष्या, द्वेष और अहंकार से दूर रहकर प्रभु भक्ति से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू–कश्मीर सहित दूर–दूर से आए श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूज्य स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में आए हुए भक्तों ने माता वैष्णो देवी मंदिर, शोआ माता मंदिर तथा पांडव गुफा के दिव्य दर्शन एवं पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। साथ ही भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र का भी दर्शन किया गया।
जम्मू प्रवास के दौरान जब पूज्य स्वामी शिवानंद महाराज जी उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहुँचे, तब श्रद्धालु भक्तों ने पुष्पमालाओं, आरती एवं पूजन के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात वे बेलगहना के लिए प्रस्थान कर गए।
इस पावन अवसर पर व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने हेतु पुलिस प्रशासन तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। पूज्य श्री के पावन सानिध्य में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का यह दिव्य संगम उपस्थित भक्तों के लिए अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बना। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की मनमानी से मचा बवाल, शिकायत के बाद भी मालिक को क्लीन चिट?
<description><![CDATA[ नियमों को ठेंगा दिखाकर स्कूल में ही करा दी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा, अब मासूमों पर दोबारा एग्जाम का खतरा
बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की मनमानी ने सैकड़ों बच्चों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शासन के स्पष्ट आदेशों को दरकिनार करते हुए पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अपने ही स्कूल परिसर में आयोजित कर दी, जबकि नियमों के अनुसार । सी जी मान्यता प्राप्त इस स्कूल का यह परीक्षा बोर्ड के माध्यम से निर्धारित केंद्रों पर कराई जानी अनिवार्य है।
स्कूल के संचालक प्रवीण अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने रसूख के दम पर नियमों को दरकिनार करते हुए यह कदम उठाया। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि बच्चों को दोबारा परीक्षा देने की नौबत आ सकती है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है।
बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन अब दोबारा परीक्षा को “ब्रेन टेस्ट” बताकर परिजनों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार प्रिंसिपल एक-एक परिजन को केबिन में बुलाकर समझाने और मामला शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि बच्चों को फिर से बोर्ड परीक्षा देनी पड़ सकती है।
आक्रोशित परिजनों ने कलेक्टर और DEO से की शिकायत
सच्चाई सामने आने के बाद आक्रोशित परिजनों ने जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश देते हुए एक टीम गठित की है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
जांच के बाद भी कार्रवाई पर सवाल
हालांकि सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद भी स्कूल संचालक प्रवीण अग्रवाल को क्लीन चिट मिलने की चर्चा तेज हो गई है, जिससे पूरे मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।
रिश्तेदारी की चर्चा से बढ़ा संदेह
इस विवाद के बीच एक और चर्चा शहर में तेजी से फैल रही है।
बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक प्रवीण अग्रवाल और जिला कलेक्टर एक ही समाज से आते हैं, और दोनों के बीच रिश्तेदारी होने की भी चर्चा है।
ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि
क्या नियम तोड़ने के बावजूद स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी या मामला प्रभाव के दबाव में दब जाएगा?
गलती किसी की, सजा बच्चों को?
सबसे ज्यादा चिंता उन 8 से 10 साल के मासूम बच्चों को लेकर है, जिन्हें शायद यह भी नहीं पता कि गलती किसकी है।
अब उन्हीं बच्चों को दोबारा परीक्षा का मानसिक दबाव झेलना पड़ सकता है, जिससे उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
परिजनों का साफ कहना है कि
“स्कूल की लापरवाही और मनमानी की सजा बच्चों को नहीं मिलनी चाहिए।”
क्या कहता है नियम.
ज्यादा फीस वसूली
छत्तीसगढ़ में फीस नियमन अधिनियम (Fee Regulation Act) के तहत:
स्कूल मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकते
फीस कमेटी की अनुमति जरूरी होती है
उल्लंघन होने पर
अतिरिक्त फीस वापस कराने का आदेश
आर्थिक दंड
मान्यता पर खतरा
4️⃣ गलत जानकारी देकर अभिभावकों को गुमराह करना
यदि स्कूल CBSE का नाम लेकर एडमिशन देता है लेकिन मान्यता CG Board की है, तो यह धोखाधड़ी की श्रेणी में भी आ सकता है।
संभावित कानूनी कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच
मान्यता रद्द
IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस भी बन सकता है
ऐसे में देखना है कि इस पूरे मामले पर प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया होती हैं ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
अयोध्या यात्रा: रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा आमंत्रण पत्र*
<description><![CDATA[ *00 नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर सीएम आवास में भेंट*
बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें इस पावन यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए यात्रा आयोजन की सराहना की और अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद कार्यक्रम में शामिल होने का हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
रामनवमी के अवसर पर आयोजित इस रामलला दर्शन यात्रा को लेकर बिलासपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में हुए पंजीयन के दौरान महज कुछ ही घंटों में 1008 सीटें भर जाने से रामभक्तों की अटूट आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला था। इसी उत्साह के बीच सोमवार को यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से भेंट की। नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में यात्रा संयोजक प्रवीण झा और भाजपा युवा मोर्चा नेता रौशन सिंह भी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रामनवमी के अवसर पर आयोजित अयोध्या धाम की इस विशेष यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बिलासपुर आकर रामभक्तों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं। अयोध्या धाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती का भी प्रभु श्रीराम से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है और रामभक्तों की ऐसी यात्राएं समाज में श्रद्धा, संस्कृति और एकता की भावना को और मजबूत करती हैं। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए जुटे सभी समिति सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। यात्रा समिति के सदस्य रौशन सिंह ने बताया कि रामनवमी से एक दिन पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे बिलासपुर के पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और इसे लेकर तैयारियां भी तेजी से जारी हैं। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
वर्ल्ड किडनी डे 2026: हर 10 में से 1 भारतीय किडनी रोग से प्रभावित, अपोलो बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम
<description><![CDATA[ बिलासपुर। ‘वर्ल्ड किडनी डे 2026’ के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर में विभिन्न समाजों के संयुक्त तत्वावधान में विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किडनी से जुड़ी बीमारियों, उनके कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जिग्नेश पंड्या और डॉ. विनय कुमार ने बताया कि किडनी शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ रखने का काम करती है। किडनी शरीर से टॉक्सिन पदार्थों, यूरिया और क्रिएटिनिन को बाहर निकालती है तथा अतिरिक्त पानी को पेशाब के रूप में शरीर से बाहर करती है। इसके साथ ही यह शरीर में पोटैशियम और सोडियम का संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती है।
डॉ. जिग्नेश पंड्या ने बताया कि हर साल 12 मार्च को ‘वर्ल्ड किडनी डे’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियों और उनके बचाव के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 2026 की थीम “किडनी हेल्थ फॉर ऑल: केयरिंग फॉर पीपल, प्रोटेक्टिंग द प्लैनेट” रखी गई है। उन्होंने बताया कि शरीर में यूरिया का स्तर बढ़ना किडनी के लिए हानिकारक होता है और यदि किडनी अपने कार्य सही तरीके से नहीं कर पाती तो यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में समय रहते सावधानी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।
किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय
डॉक्टरों ने बताया कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। कई लोग दिनभर में बहुत कम पानी पीते हैं, जो किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रतिदिन लगभग 3 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल सकें।
यदि किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो उसे अपने भोजन में नमक की मात्रा कम करनी चाहिए। अधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन किडनी पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि लगातार बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराना और संतुलित आहार लेना जरूरी है।
नियमित व्यायाम भी जरूरी
डॉ. विनय कुमार ने बताया कि किडनी के साथ-साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए। टहलना, योग, साइकिलिंग जैसी गतिविधियां न केवल वजन नियंत्रित रखती हैं बल्कि ब्लड प्रेशर को भी सामान्य बनाए रखती हैं, जिससे किडनी स्वस्थ रहती है।
उन्होंने यह भी कहा कि धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन किडनी, फेफड़ों और हृदय पर बुरा असर डालता है, इसलिए इन आदतों से बचना चाहिए।
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि हर 6 महीने से 1 साल के भीतर नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। यदि पेट या कमर के आसपास दर्द, पेशाब में जलन या अन्य कोई समस्या महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय-समय पर बीपी, किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) और ब्लड शुगर की जांच कराते रहना चाहिए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय राठौर समाज की अध्यक्ष षष्ठी राठौर, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेंगनी, क्रेडाई अध्यक्ष सुशील पटेरिया, सिंधु चेतना युवा अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी, हैंड्स ग्रुप के अभिषेक विधानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को किडनी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी गई और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अंत में अपोलो हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनिल कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
माय भारत ने खेड़की गांव में किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
महिला दिवस के जश्न पर भारी लिंगियाडीह की चीख — 108 दिन से घर बचाने सड़क पर बैठी महिलाएं, फिर भी बेखबर प्रशासन
<description><![CDATA[ सम्मान की बातें मंचों पर, हकीकत सड़क पर 108 दिन से न्याय के इंतजार में महिलाएं तीन महीने से ज्यादा समय से जारी आंदोलन, ठंड-गर्मी झेल रहीं महिलाएं, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी ने खड़े किए बड़े सवाल
बिलासपुर:
देशभर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के दावे किए जा रहे हैं। मंचों से महिलाओं के अधिकारों की बातें हो रही हैं, कार्यक्रमों में सम्मान और भाषणों की गूंज सुनाई दे रही है। लेकिन बिलासपुर के लिंगियाडीह इलाके की हकीकत इन तमाम दावों को आईना दिखाती नजर आ रही है।
यहां अपने घर और आशियाने को बचाने के लिए महिलाएं पिछले 108 दिनों से लगातार धरने पर बैठी हुई हैं। अपने बच्चों और परिवार के साथ सड़क पर बैठकर वे न्याय की गुहार लगा रही हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई  समाधान सामने नहीं आया है।
धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि वे मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश हुई हैं। बीते तीन महीनों से अधिक समय से वे लगातार संघर्ष कर रही हैं। कड़ाके की ठंड, तेज धूप और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे अपने घर बचाने की लड़ाई से पीछे नहीं हटीं। उनका कहना है कि यह सिर्फ मकान का नहीं, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य और उनके अस्तित्व का सवाल है।
महिलाओं का आरोप है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन बधिर शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हमारी आवाज  अभी भी नही सुनाई दी है। विगत 108 दिनों में शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पास हमसे मिलने का समय नही मिल रहा है । ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब महिला सम्मान और सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तो 108 दिनों से सड़क पर बैठी इन महिलाओं की पीड़ा आखिर क्यों अनसुनी की जा रही है।
धरने पर बैठी महिलाओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करने के लिए मजबूर होंगी। उनका कहना है कि जब तक उनके घर और आशियाने को सुरक्षित रखने की गारंटी नहीं मिलती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
धरनास्थल से आवाज:
“हम अपने घर और बच्चों का भविष्य बचाने के लिए 108 दिनों से सड़क पर बैठे हैं। ठंड, धूप सब झेल ली, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर हमारी आवाज अब भी नहीं सुनी गई, तो आंदोलन और तेज होगा।” ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
महिला दिवस के जश्न पर भारी लिंगियाडीह की चीख — 108 दिन से घर बचाने सड़क पर बैठी महिलाएं, फिर भी बेखबर प्रशासन  सम्मान की बातें मंचों पर, हकीकत सड़क पर
बिलासपुर:
धरनास्थल से आवाज:
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
महिला थाने में रंगों का जश्न: महिला पुलिसकर्मी रंग और संगीत में झूमीं
<description><![CDATA[ बिलासपुर ,,महिला थाना परिसर में होली का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर"महिला थाना प्रभारी मान कुंवर सिदार ने कहा, "होली हमारे बीच भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। आज हम सभी ने मिलकर यह दिखाया कि हम एकजुट होकर हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।"
कार्यक्रम के दौरान, पुलिसकर्मियों ने यह दिखाया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक हैं, और होली का रंग उनके काम में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।
होली के अवसर पर बजते गीत-संगीत की धुन पर महिला पुलिसकर्मी थिरकती नजर आईं और पूरे माहौल में रंग, उमंग और उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी मान कुंवर सिदार के साथ संगीता नेताम, शोभा तिर्की, इफरानी, ममता यादव, संगीता पाटले, रामेश्वरी जोशी और रीना प्रधान सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रही। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
नाइस पब्लिक स्कूल साकरौद में धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>
18 साल होने पर बेटियों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये, सरकार की बड़ी घोषणा, लड़कियों के लिए दुर्गावती योजना
<description><![CDATA[ Rani Durgavati Scheme: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ का बजड पेश किया। इस दौरान बजट में महिलाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई है। वित्त मंत्री ने रानी दुर्गावती योजना का शुभारंभ किया गया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ का अनुमानित बजट छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। बजट में महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्म लेने वाली बेटियों को लेकर बड़ी घोषणा की है।वित्त मंत्री ने पेश किया छत्तीसगढ़ का बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में रानी दुर्गावती योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत बच्चियों को 1.50 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है। यह राशि बच्चियों के 18 साल की उम्र पूरी होने पर दी जाएगी। घर में बच्ची का जन्म होने के बाद ही उसका रजिस्ट्रेशन होगा। हालांकि भी योजना की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
महिलाओं के लिए कई घोषणाएं
बजट में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है। महतारी वंदन योजना के लिए राशि बढ़ाई गई है। इस योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। राज्य में लखपति दीदी की संख्या बढ़ाने की घोषणा की गई है। मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 250 महतारी सदन बनेंगे। इसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू होगी। आंगनबाडी के संचालन के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इसके अलावा 500 आगनबाडी बनाने के‌ लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है। ]]></description>
<dc:creator>SURESH KHARE</dc:creator>