<dc:language>en</dc:language>
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली के  प्राचार्य डॉ.आई.पी.यादव के सेवानिवृत्ति पर किया गया विदाई कार्यक्रम का आयोजन.
<description><![CDATA[ लोकेशन -  मुंगेली 
(रिपोर्टर - ओमनारायण तिवारी बिलासपुर)
 -  पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली के 
प्राचार्य डॉ.आई.पी.यादव के सेवानिवृत्ति पर किया गया विदाई कार्यक्रम का आयोजन.
 -  पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली के प्राचार्य डॉ. पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली के 
प्राचार्य डॉ.आई.पी.यादव के सेवानिवृत्ति पर किया गया विदाई कार्यक्रम का आयोजन.
आई.पी. यादव के 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु 31 मई 2026 को 39 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत, आज दिनांक 01 जून 2026 को विद्यालय एवं संकुल परिवार द्वारा एमडीएम हॉल में सेवानिवृत्ति सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्वप्रथम व्याख्याता सांत्वना दत्ता ने डॉ.यादव के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। जिसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों, एसएमडीसी अध्यक्ष और संकुल के शैक्षिक समन्वयक व प्रधान पाठकों द्वारा निवर्तमान प्राचार्य डॉ.यादव को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके दीर्घकालीन एवं प्रशंसनीय सेवाकाल के लिए सम्मान किया गया।
इस दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. यादव की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समन्वय और शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर उनके सफल योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों को रेखांकित किया। सम्मान से अभिभूत होकर डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में सभी वक्ताओं व सहयोगियों के प्रति सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने लंबे, गौरवशाली सेवाकाल के प्रेरणादायक अनुभवों को साझा करते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य महादेव यादव ने गरिमामयी उपस्थिति के लिए सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला मिशन समन्वयक अशोक सोनी, सहायक जिला क्रीडा अधिकारी विजय वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली जितेंद्र कुमार बावरे, बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामशरण यादव तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के प्राचार्य कृष्ण कुमार नवरंग, व्याख्याता पारूल ओझा, सीएसी नेमीचंद भास्कर, पू.मा.शाला रामगढ़ प्रधान पाठक आनंद शर्मा, प्र.पा.प्रा.शा.खैरवार दिनेश निर्मलकर, लुकेश्वर ध्रुव ने डॉ. यादव के कार्यकाल को याद करते हुए सुखद, स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्जवल भावी जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस गरिमामय विदाई समारोह को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संतोष मिश्रा, शत्रुहन कुलमित्र, अनिल कुमार डागौर, पूनम शर्मा, एसएमडीसी सदस्य ममता पाटले, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, व्याख्याता पंकज मिश्रा, रश्मि पाण्डेय, वंदिता गुप्ता, सविता देवांगन, रूही फातिमा, पुष्पांजली कोशले, संध्या कुजूर, दीपांजली सोनी, शबनम बानो, राहुल वर्मा, उमाशंकर साहू, हरिशंकर गुप्ता, दिलेश्वरी मरावी, रंजीता केंवट, शिक्षक वीर सिंह सिकंदर, ललिता प्रसाद पाटले, नर्मदा साहू, साकेत शुक्ला, पीटीआई राजेंद्र प्रसाद साहू, दुर्गेश देवांगन, डुलेश गबेल, नवीन कुमार, राहुल यादव, यीतेश्वरी, बंशीलाल कुम्हार, राकेश साहू सहित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं संकुल के समस्त प्रधानपाठकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों की सहभागिता एवं उपस्थिति रही। ]]></description>
<media:keywords>पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली</media:keywords>
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल देशभर में विवादों में: बिलासपुर में CBSE मान्यता से पहले वसूली, RTE नियमों की खुली अनदेखी
<description><![CDATA[ बिलासपुर। शहर के निजी शिक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरे Narayana e-Techno School अब गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है। स्कूल की स्थापना को लगभग एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन शुरुआत से ही इस पर मान्यता, फीस वसूली और शिक्षा अधिकार कानून के उल्लंघन जैसे आरोप लगते रहे हैं।
** CBSE मान्यता से पहले ही एडमिशन और वसूली का आरोप
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने CBSE पैटर्न और ब्रांड का हवाला देकर एडमिशन लिया, जबकि उस समय स्कूल के पास औपचारिक CBSE मान्यता नहीं थी।
**सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि:
 लगभग एक साल बाद ही CBSE मान्यता प्राप्त हुई,
 जिसे स्वयं स्कूल प्रबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया।
**अभिभावकों का कहना है:
“अगर हमें पहले पता होता कि स्कूल को CBSE मान्यता नहीं है, तो हम अपने बच्चों का एडमिशन यहां नहीं कराते।”
 इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि
पूरे एक साल तक अभिभावकों से कथित रूप से भ्रामक जानकारी देकर लाखों रुपये वसूले गए।
** “CBSE के नाम पर वसूली” – वित्तीय अनियमितता की आशंका
आरोप यह भी है कि:
बिना वैध मान्यता के स्कूल संचालन किया गया
CBSE स्कूल के नाम पर मोटी फीस वसूली गई
सोसाइटी पंजीयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं
 इससे दस्तावेजी हेरफेर और वित्तीय दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।
** RTE Act 2009 का उल्लंघन? 25% आरक्षण पर सवाल
Right to Education Act 2009 के तहत:
** निजी स्कूलों में 25% सीटें कमजोर और वंचित वर्ग (EWS) के बच्चों के लिए अनिवार्य हैं
लेकिन अभिभावकों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि:
अब तक एक भी बच्चे को इस योजना का लाभ नहीं दिया गया
गरीब और स्थानीय परिवारों के लिए प्रवेश के अवसर नहीं बनाए गए
** यदि यह सही पाया जाता है, तो यह सीधे तौर पर कानूनी उल्लंघन माना जाएगा।
***देशभर में पहले भी विवादों में रहा है नारायणा ग्रुप
Narayana Group of Schools की विभिन्न शाखाओं में पहले भी कई गंभीर मामले सामने आ चुके हैं:
** प्रमुख मामले:-
लखनऊ: स्कूल स्टाफ के साथ मारपीट, FIR दर्ज
**इंदौर: किताब/यूनिफॉर्म जबरन खरीदवाने पर DEO की कार्रवाई
**नागपुर: मान्यता को लेकर जांच
**लातूर: नियम उल्लंघन पर लाखों का जुर्माना
** इन घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि:
क्या बिलासपुर का मामला भी उसी पैटर्न का हिस्सा है?
 स्थानीय स्तर पर बढ़ता आक्रोश
बिलासपुर में अभिभावकों के बीच नाराजगी देखने को मिली ।
कई लोगों का कहना है कि:
शिक्षा के नाम पर “व्यवसाय” हावी हो रहा है
पारदर्शिता की कमी है
प्रशासन को तत्काल जांच करनी चाहिए
**प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने मांग की है कि:
स्कूल की मान्यता और दस्तावेजों की जांच हो
फीस वसूली की ऑडिट जांच की जाए
RTE के तहत 25% आरक्षण लागू कराया जाए
दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई हो
** स्कूल प्रबंधन का पक्ष (अपेक्षित)
इस मामले में स्कूल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
हालांकि, प्रबंधन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में CBSE मान्यता बाद में मिलने की बात स्वीकार करने की चर्चा है।
 देखा जा रहा है कि बिलासपुर का यह मामला सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि
 पूरे निजी शिक्षा सिस्टम की पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
चूंकि आरोप सही साबित हो चुका हैं, तो यह अभिभावकों के साथ विश्वासघात और कानून का उल्लंघन दोनों माना चाहिए और प्रशासन को इस मामले पर स्कूल प्रबंधन पर संज्ञान लेना चाहिए। ]]></description>
CBSE के नाम पर ठगी? बिलासपुर के Narayana e-Techno School पर गंभीर आरोप, एक साल तक बिना मान्यता वसूली! स्कूल प्रबंधन ने किया स्वीकार
<description><![CDATA[ बिलासपुर।
शहर के निजी शिक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरे Narayana e-Techno School अब गंभीर विवादों में घिर गया है। स्कूल की स्थापना को अभी लगभग एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन शुरुआत से ही इस पर मान्यता, फीस वसूली और शिक्षा नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं।इसमें
 CBSE मान्यता से पहले ही एडमिशन और वसूली!का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने CBSE पैटर्न और ब्रांड का हवाला देकर बड़े पैमाने पर एडमिशन लिए, जबकि उस समय स्कूल के पास औपचारिक CBSE मान्यता नहीं थी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि:
स्कूल को पूरे एक सत्र के बाद CBSE मान्यता मिली । वही स्कूल के खिलाफ लगातार चल रहे खबरों से घबराकर स्कूल प्रबंधन ने आनन फानन में पत्रकारों को मानमनोव्वल करने प्रेसवार्ता किया ।इस तथ्य को खुद स्कूल प्रबंधन ने प्रेस वार्ता में स्वीकार किया ।उन्होंने पत्रकारों को स्वंय बतलाया कि अभी CBSE की मान्यता मिल गई हैं ।
वही नाराज अभिभावकों का कहना है:
इससे यह संकेत मिलता है कि एक साल तक अभिभावकों को कथित रूप से भ्रमित कर लाखों रुपये की वसूली की गई। आरोपों के अनुसार:
बिना वैध मान्यता के स्कूल संचालन किया गया
CBSE स्कूल बताकर मोटी फीस वसूली गई
सोसाइटी पंजीयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी देखी गई एवं
दस्तावेजी हेरफेर और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका 
⚖️ कानूनी सवाल: क्या हो सकती है कार्रवाई?
अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो स्कूल प्रबंधन पर:
धोखाधड़ी (IPC 420) का मामला दर्ज हो सकता है ,इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक शिक्षा विभाग और प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अभिभावक अब इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।देखा गया कि
CBSE का नाम बिना मान्यता के एक साल तक वसूली की गई है, तो यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि सीधा अभिभावकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है। ]]></description>
नारायणा स्कूल पर भ्रामक प्रचार का मामला: प्रबंधन ने दी सफाई, DEO जांच में मिली क्लीन चिट
 बिलासपुर।
सोशल मीडिया पर नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों के बीच स्कूल प्रबंधन ने सामने आकर अपना आधिकारिक पक्ष रखा है। प्राचार्य प्रभात चंद्र झा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि संस्थान सभी शासकीय नियमों और कानूनी प्रावधानों का पालन कर रहा है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा की गई जांच में स्कूल को क्लीन चिट मिल चुकी है। जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि की गई है कि संस्थान नियमों के अनुरूप संचालित हो रहा है।
 8वीं तक बोर्ड मान्यता जरूरी नहीं
प्राचार्य झा ने कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि शिक्षा नियमों के अनुसार कक्षा 8वीं तक स्कूल संचालन राज्य शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस स्तर तक किसी भी बोर्ड (जैसे CBSE या राज्य बोर्ड) से संबद्धता अनिवार्य नहीं होती।
उन्होंने बताया कि बोर्ड से संबद्धता कक्षा 9वीं से आगे के लिए जरूरी होती है, और स्कूल को आगामी सत्र के लिए CBSE से कक्षा 9 में प्रवेश की अनुमति प्राप्त हो चुकी है।
 5वीं-8वीं में ‘बोर्ड परीक्षा’ का भ्रम
स्कूल प्रबंधन ने 5वीं और 8वीं की परीक्षा को लेकर फैल रही गलतफहमियों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि इन कक्षाओं में कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होती, बल्कि यह राज्य शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित केंद्रीकृत परीक्षा होती है। स्कूल में आयोजित सभी परीक्षाएं शासन और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही कराई जा रही हैं।
अभिभावकों की सहमति से निर्णय
प्राचार्य ने बताया कि स्कूल ने सभी निर्णय पारदर्शिता के साथ लिए हैं। अभिभावकों को समय-समय पर पूरी जानकारी दी गई और उनकी सहमति के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनाई गई।
 ऑनलाइन सत्यापन की सुविधा
प्रबंधन ने कहा कि स्कूल का UDISE कोड, मान्यता क्रमांक और CBSE से जुड़ी जानकारी सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति इन्हें ऑनलाइन सत्यापित कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि नारायणा ग्रुप पिछले 47 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है और राष्ट्रीय मानकों का पालन करता आ रहा है।
 अफवाहों से दूर रहने की अपील
अंत में प्राचार्य प्रभात चंद्र झा ने मीडिया और अभिभावकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच अवश्य करें।
 निष्कर्ष:
नारायणा स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान पूरी तरह नियमों के अनुरूप संचालित है और DEO जांच में मिली क्लीन चिट के बाद अफवाहों पर विराम लगना चाहिए। ]]></description>
एनएसयूआई की पहल रंग लाई 9वीं-11वीं की परीक्षा अब 25 मार्च से, छात्रों को मिली राहत
<description><![CDATA[ बिलासपुर। कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि को लेकर उत्पन्न असमंजस के बीच छात्रों को बड़ी राहत मिली है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होनी थीं, लेकिन अचानक संशोधित समय-सारणी जारी कर 27 फरवरी से परीक्षा लेने के निर्देश दिए जाने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में चिंता की स्थिति बन गई थी।
छात्रों की समस्या को देखते हुए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा कराने की मांग की।
मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया और निर्देश जारी कर दिए कि परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 25 मार्च से ही आयोजित की जाएंगी। इस निर्णय से छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों में संतोष का माहौल है।
अर्पित केशरवानी ने कहा कि संगठन हमेशा छात्र हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी किसी भी अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा। वहीं प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि परीक्षा से कुछ दिन पहले अचानक तिथि बदलना छात्रों के लिए अनुचित था, क्योंकि अधिकांश छात्र उस समय रिवीजन की तैयारी में लगे थे। एनएसयूआई के हस्तक्षेप से छात्रों को न्याय मिला है। ]]></description>
परीक्षा तिथि बदलाव के विरोध में एनएसयूआई का ज्ञापन
<description><![CDATA[ बिलासपुर। कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी में अचानक बदलाव को लेकर छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम बहाल करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि पहले जारी समय-सारणी के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होनी थीं, लेकिन बाद में नया टाइम टेबल जारी कर परीक्षाएं 27 फरवरी से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। एनएसयूआई का कहना है कि परीक्षा से मात्र कुछ दिन पहले कार्यक्रम बदलना छात्रों के लिए अत्यंत परेशानी का कारण है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकांश छात्र अभी पुनरावृत्ति (रिवीजन) की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक परीक्षा लेने से उनके परिणाम प्रभावित हो सकते हैं और मानसिक दबाव भी बढ़ेगा। उन्होंने प्रशासन से छात्रों के हित में पुरानी समय-सारणी लागू करने की मांग की।
इस दौरान प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव सोहराब खान, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह परिहार, जिला सचिव शान सिंह ठाकुर, पुष्पराज साहू, अमन यादव और आयुष भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय में संशोधन नहीं किया गया तो संगठन आगे भी आंदोलन करने को बाध्य होगा। ]]></description>
भरनी के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
<description><![CDATA[ भरनी (छत्तीसगढ़), 21 फरवरी 2026। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी के कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों प्रज्ञा साहू और खुशबू भोई ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अपने नवाचार से प्रदेश का नाम रोशन किया। 16 से 21 फरवरी तक चले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में नई दिल्ली में देश-विदेश के प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। छत्तीसगढ़ से एकमात्र स्कूल के रूप में चयनित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल पूरे भारत के केवल 10 चयनित विद्यालयों में शामिल था।
छात्राओं ने “आरोग्यम – अर्जेंट डिटेक्शन, बेटर प्रोटेक्शन” नामक एआई-सक्षम हाइब्रिड हेल्थकेयर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। यह परियोजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और बुजुर्गों में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का प्रारंभिक पता लगाने के लिए विकसित की गई है, जिससे समय रहते उपचार संभव हो सके। प्रस्तुति में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने तथा चिकित्सा सुविधाओं की कमी को दूर करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 20 देशों के प्रमुख, 45 देशों के प्रतिनिधि और 100 से अधिक वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। तकनीकी जगत के दिग्गजों में सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, जेन्सन हुआंग, डारियो अमोदेई, डेमिस हस्साबिस, ब्रैड स्मिथ और क्रिस्टियानो अमोन जैसे वैश्विक नेता शामिल रहे।
स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि को पूरे संस्थान और राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य डॉ. बी.बी. महता, सीएमडी डॉ. जी.एस. पटनायक, निदेशक लेखाश्री पटनायक तथा प्रबंधन सदस्य दिव्यश्री पटनायक ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय आगे भी तकनीकी दक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी से युक्त नेतृत्व तैयार करता रहेगा।
इस उपलब्धि ने सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है। ]]></description>
10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हिंदी पेपर आसान, पहले दिन छात्रों में दिखा आत्मविश्वास
<description><![CDATA[ बिलासपुर। प्रदेश में शनिवार से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में हुई। पहले दिन हिंदी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया, जिसे अधिकांश विद्यार्थियों ने सरल और संतुलित बताया।
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ दिखाई दी। शुरुआत में छात्रों में हल्की घबराहट थी, लेकिन परीक्षा शुरू होते ही आत्मविश्वास साफ नजर आया। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर राहत और खुशी दिखाई दी।
अपठित गद्यांश थोड़ा कठिन, बाकी पेपर आसान
विद्यार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम आधारित और अपेक्षा के अनुरूप था। कुछ छात्रों ने अपठित गद्यांश से जुड़े प्रश्नों को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन कुल मिलाकर पेपर को “आसान” और “संतोषजनक” बताया।
लाला लाजपत राय सेजस स्कूल में 102 छात्र शामिल
शहर के लाला लाजपत राय सेजस स्कूल में पंजीकृत 105 विद्यार्थियों में से 102 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि तीन छात्र अनुपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
‘मिशन 90 प्लस’ का दिखा असर
विद्यालय में चलाए गए “मिशन 90 प्लस” अभियान के तहत विद्यार्थियों को विशेष तैयारी कराई गई थी, जिसका सकारात्मक परिणाम पहले ही दिन देखने को मिला।
जिले में 22 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
जिले भर में लगभग 22 हजार विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की कोई शिकायत सामने नहीं आई।
पहला दिन सफल, अब अगली परीक्षाओं पर नजर
कुल मिलाकर 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला दिन सफल और उत्साहपूर्ण रहा। अब विद्यार्थियों की नजर आगामी विषयों की परीक्षाओं पर है, जिनके लिए वे नई ऊर्जा के साथ तैयारी में जुट गए हैं। ]]></description>