अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराने का मामला...सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर - थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर पंकज पटेल, सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकण्डा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 29.12.2025 को सूचना मिला कि अशोक नगर सरकण्डा एवं कबीर चौक चिंगराजपारा में युवक धारदार चाकू हाथ में रखकर कर लहरा रहे हैं, एवं आने-जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा अशोक नगर सरकण्डा में मनोज टंडन एवं कबीर चौक चिंगराजपारा में शंकर साहू उर्फ दउवा धारदार चाकू लहराते हुये मिले, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपियों के कब्जे से पृथक-पृथक धारदार चाकू जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Dec 30, 2025 - 12:52
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराने का मामला...सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0