आंध्रा समाज बिलासपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 87वां स्थापना दिवस

बिलासपुर/यु मुरली राव -आंध्रा समाज बिलासपुर की समाज 87वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंध्रा समाज स्कूल परिसर में समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना हेतु गणेश पूजा, नवग्रह पूजा एवं वास्तु पूजा का विधिवत् पूजा अर्चना किया गया । पूजा-अनुष्ठान रेलवे श्री राम, वेंकटेश बालाजी मंदिर के पुजारी श्री प्रकाश पुजारी पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ। आर. प्रसाद राव एवं श्रीमती आर. वरलक्ष्मी दंपत्ति के यजमानत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया गया। इस पावन अवसर पर आंध्रा समाज के अध्यक्ष श्री एन. रमना मूर्ति, महा सचिव श्री पी. श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष श्री डी. एन. प्रसाद, सह सचिव श्री ए. सत्यनारायण, श्री एस. वी. रमना, पी शिवाजीप्राचार्य श्री डी. रामम्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने पूजा में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में समाज पदाधिकारियों द्वारा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

Jan 11, 2026 - 17:41
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
आंध्रा समाज बिलासपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 87वां स्थापना दिवस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0