एचएफ डीलक्स से झपटमारी करने वाले दो आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार,मोबाइल व बाइक जब्त
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया कि दिनांक 01.01.2026 को पीड़िता द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 01.01.2026 को इलाज करने त्रिवेणी डेंटल कॉलेज चकरभाठा बिलासपुर गई थी इलाज करवाकर अपने भाई के मोटर में बैठकर वापस आ रही थी रायपुर बिलासपुर रोड डायमंड होटल के पास पहुंचे थे की उसी समय पीछे से आ रहे मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स में बैठे व्यक्ति द्वारा तेजी से पीड़िता के मोबाइल को झपटकर लेकर भाग गया की रिपोर्ट से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा से टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी किया गया पातासाजी के दौरान आरोपियों द्वारा झपटकर ले गए मोबाइल के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी के आधार पर 02 आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये. उनसे घटना में प्रयुक्त चोरी का मोटर साइकिल जिसे बर्तोरी से चोरी करना एवं झफटमारी किता गया मोबाइल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी - 01. रोशन श्रीवास पिता अशोक श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खैरा जयराम नगर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर। 02. मोहम्मद सेराज पिता मोहम्मद मीर हसन उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रामचंद्रा थाना कुरमी जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल मुकाम काली मंदिर के पास तिफरा ज्योति होटल के बाजू में तिफरा बिलासपुर।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


