कबाड़ बीनने के बहाने गांजा बेच रहा था युवक...सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं की बिक्री एवं परिवहन मे अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया था दिये गये निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर केंवट द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी दिनांक 11.01.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिलपहरी धान मण्डी के पास में एक व्यक्ति अपने आप को कबाड बिनने के बहाने अपने पास रखे एक पीला हरा रंग का चमकीला प्लास्टिक बोरी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर नशा करने वाले युवको को गांजा बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर सिरगिटटी पुलिस टीम रवाना होकर मौके पर पहुचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से 2.475 किलो गांजा कीमती 30000 रुपये एवं बिक्री रकम 790 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध 29/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। नाम आरोपी - मोहम्मद गुलाम गुस्तफरा पिता स्व. जब्बार खान उम्र 29 साल निवासी लाल खदान परियापारा आंगनबाडी के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग.

Jan 11, 2026 - 20:53
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कबाड़ बीनने के बहाने गांजा बेच रहा था युवक...सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0