छत्तीसगढ़ आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 2 दिवसीय धरना प्रदर्शन
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ अपनी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मागों की पूर्ति को लेकर 26 एवं 27 फरवरी को समस्त कार्य बंद कर सामूहिक अवकाश लेकर धरना/रैली प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री छ.ग. के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपेंगे,आज गुरुवार को आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला अध्यक्ष की अगुवाई में जिला कलेक्टर बिलासपुर एवं अनुविभागिय अधिकारी बिलासपुर समेत जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को अपनी आगामी कार्यक्रम जिसमें समस्त कार्य बंद कर सामूहिक अवकाश लेकर धरना/रैली प्रदर्शन की जानकारी दी गई है इन्होंने दिये ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के बुनियादी सुविधाओं से संबंधित संलग्न मांगों की पूर्ति हेतु केन्द्र और राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण हेतु निम्नांकित कार्यकम आयोजित करने का निर्णय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच,छत्तीसगढ़ के द्वारा लिया गया है।जिसमे 1- प्रथम चरण दिनांक 26 एवं 27 फरवरी 2026 को प्रत्येक जिला मुख्यालय में ध्यानाकर्षण हेतु समस्त कार्य बंद कर सामूहिक अवकाश लेकर धरना/रैली प्रदर्शन कर मान, प्रधान मंत्री जी भारत सराकर और मान मुख्यमंत्री जी छ.ग. के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपा जायेगा। 2-द्वितीय चरण दिनांक 09 मार्च 2026 को प्रान्तीय/धरना रैली विधान सभा का घेराव किया जावेगा। मुख्य मांगे जो इस प्रकार है 1-शासकीय कर्मचारी घाषित किया जावे जिस तरह से शिक्षा कर्मि पंचायत कर्मियों को नीति बनाकर नियमित किया गया उसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे। 2-न्यूनतम वेतन प्रदाय किया जावें शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रतिमाह रु26000 एवं सहायिका का 622100 वेतन स्वीकृत किया जावें। मध्यप्रदेश के तर्ज पर प्रतिवर्ष 1000रु की वृष्दि किया जावे। 3-समाजिक सुरक्षा बुढ़ापे की सहारा के लिये समाजिक सुरक्षा के रूप में सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर एक मुस्त ग्रेज्युवेटी/मासिक पेंशन और समूह बीमा का लाभ दिया जावे। नीति बनाई जावे, संयुक्त मंच ने पुनः आग्रह किया है कि उपरोक्त मांगों की पूर्ति शीघ्र कराने की कृपा करे।और की गई कार्यवाही से संयुक्त मंच को भी अवगत कराये। ऐसे में देखना है कि पुरवर्ती मांगों को लेकर और अब छत्तीसगढ़ आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ के तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार की क्या मंशा बनती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


