मेडपार बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा गुरु घासीदास की जयंती

बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेडपार बाजार में दिनांक 29 दिसंबर 2025 को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव खांडे रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष बिहारी सिंह टोडर जी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी खांडे जी (ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच संघ तखतपुर), शिव मोहन बंजारे (सरपंच प्रतिनिधि, खपरी), दिनेश घृतलहरे (सरपंच प्रतिनिधि, मेडपार बाजार) एवं दुरज राम कुर्रे (पूर्व सरपंच, उड़ेला) उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन दर्शन, सतनाम पंथ, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और समानता की राह दिखाते हैं। कार्यक्रम में आसपास के कई ग्रामों से आए पंथी नर्तकों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन उपसरपंच गुलशन जांगड़े ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत मेडपार बाजार के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश घृतलहरे ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से गुलशन जांगड़े, कृष्णा जांगड़े,अमित चतुर्वेदी, नरेंद्र दिनकर, अनिकेत नवरंग, अरुण दिवाकर, राजेश्वर चतुर्वेदी, चंद्रपाल बघेल, चंद्रशेखर बघेल, तोपचंद बघेल, सूरज चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Dec 31, 2025 - 10:30
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मेडपार बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा गुरु घासीदास की जयंती

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0