मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा... तखतपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी अखिलेश कोसले पिता कालीचरण कोसले उम्र 34 वर्ष निवासी जोगपारा मोछ थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के द्वारा दिनांक 07/01/2026 को एफआईआर दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ग्राम अरईबंद से मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 एएच 5614 किमती 20,000/- रूपये का चोरी कर ले गया है जिसमें अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर ग्राम सेमरचुवा का दिपावली पटेल को दबिश देकर पकड़कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया, पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में दिनांक 06/01/2026 को दरम्यानी रात्रि ग्राम अरईबंद से आरोपी दीपावली पटेल, ने अपने अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल चोरी करना एवं अपराध क्रमांक 28/2026 का चोरी के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एएच 5614 एचएफ डीलक्स का चोरी करना बताया, आरोपी के कब्ज़े से एक काले रंग का बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 28 एन 8564 किमती 20,000-रूपये का जप्त कर आरोपी दिपावली पटेल पिता फुलसिंह पटेल उम्र ना. 27 वर्ष निवासी ग्राम सेमरचुआ वटहा रोड थाना जरहागांव जिला मुंगेली (छ.ग.) को दिनांक 31/01/2026 को गिरफ्तार कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण के एक और आरोपी फरार है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि भूनेश राम साहू, वरिष्ठ आरक्षक -सुनील सूर्यवंशी, कलेश्वर यादव, चन्द्रशेखर मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

Feb 2, 2026 - 10:20
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा... तखतपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0