रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की बड़ी कार्रवाई...14 किलो से अधिक गांजा जब्त...दो तस्कर गिरफ्तार,एक फरार

बिलासपुर - पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तथा अवैध नशे के व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है, कि दिनाँक 18/01/2026 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि 03 व्यक्ति ग्राम गिधौरी की ओर से 02 मोटर सायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गॉजा बिक्री करने नेवसा रोड से ग्राम जाली की ओर ले जाने वाले हैं। कि सुचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर नेवसा रोड ग्राम जाली में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहाँ 03 व्यक्ति 02 अलग-अलग मोटर सायकल में जिनमें से एक व्यक्ति आशीष कश्यप निवासी गिधौरी का मोटर सायकल से उतरते ही अंधेरा होने का फायदा उठाते भाग गया, और अन्य 02 व्यक्तियों की तलाशी लेने पर 14.336 किलोग्राम गॉजा कीमती 1,40,000 रूपये रखे हुये मिला जिसको जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। फरार आरोपी आशीष कश्यप की पतासाजी की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय, उनि. मेलाराम कठौतिया, सउनि नरेश गर्ग, आर. धनराज कुम्भकार, नरेश पोर्ते, आकाश डोंगरे, लेखपाल खुसरो, मनीष जायसवाल व एसीसीयू टीम प्र.आर. देवमुन पुहुप, आर. रवि यादव, अभिजीत डाहिरे, तदबीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

Jan 19, 2026 - 19:50
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की बड़ी कार्रवाई...14 किलो से अधिक गांजा जब्त...दो तस्कर गिरफ्तार,एक फरार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0