विकसित भारत की दिशा में जनउपयोगी आम बजट: चुलेश्वर राठौर
कोरबा- भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026–27 का आम बजट प्रस्तुत किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल में बजट सत्र का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चूलेश्वर राठौर ने आम बजट को विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और जनहितकारी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।चुलेश्वर राठौर ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से केंद्र सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू, मंडल अध्यक्ष दीपका राजू प्रजापति, महामंत्री धरम तिवारी एवं गुलशन ध्रुव, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, गोयल कंवर, वरिष्ठ पार्षद अरुणेश तिवारी, पिछड़ा वर्ग महामंत्री दीपक जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पार्षद ज्योति तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पार्षद सुजीत, पार्षद सविता कंवर, सुखसागर, संतोष निराला सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मीडिया प्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बजट के विभिन्न प्रावधानों की सराहना करते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


