बिलासपुर: अरपा नदी में नहाते समय 2 बच्चे बहे, मचा कोहराम;

बिलासपुर के दयालबंद स्थित मधुबन क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया। यहाँ अरपा नदी में नहाते समय दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और मोहल्ले के लोग मदद के लिए मौके पर पहुँच गए, लेकिन करीब सवा घंटे बीत जाने के बाद भी डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम और गोताखोर मौके पर नहीं पहुँचे। इस लापरवाही को लेकर बच्चों के परिजनों और मोहल्लेवासियों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी और आक्रोश देखा गया। कैसे हुआ हादसा: मिली जानकारी के अनुसार, मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश मोहल्ले के पास ही नदी में नहाने उतरे थे। नहाते-नहाते दोनों अनजाने में गहरे गड्ढे की तरफ चले गए और तेज धार की चपेट में आकर बहने लगे। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते दोनों बच्चे देखते ही देखते लापता हो गए। प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट पर सवाल: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर में सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों के दावे किए जा रहे थे, लेकिन इस हादसे ने आपातकालीन तैयारियों की पोल खोल दी। घंटों तक गोताखोरों का पता न चलने पर लोगों ने आरोप लगाया कि डिजास्टर मैनेजमेंट और आपातकालीन सेवाएँ सिर्फ मॉकड्रिल तक ही सीमित रह गई हैं। फिलहाल बच्चों की तलाश में स्थानीय लोग और पुलिस जुटे हुए हैं।

Sep 26, 2026 - 15:11
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर: अरपा नदी में नहाते समय 2 बच्चे बहे, मचा कोहराम;

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0