चक्रधरपुर मंडल में 5वीं लाइन का कार्य: 16 प्रमुख ट्रेनें 13 अक्टूबर तक रद्द,

लाइन कमिशनिंग के चलते ब्लॉक: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बंडामुंडा केबिन 'ए' से राउरकेला सेक्शन के बीच 5वीं लाइन कमिशनिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है। इस कारण 25 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक 16 प्रमुख ट्रेनों को विभिन्न तारीखों पर रद्द किया गया है। रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें: 18109/18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी - टाटानगर एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर और 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को रद्द। 18113 टाटानगर - बिलासपुर एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर और 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 व 13 अक्टूबर को रद्द। 18114 बिलासपुर - टाटानगर एक्सप्रेस: 26 से 30 सितंबर और 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 व 14 अक्टूबर को रद्द। 12767/12768 नांदेड़ - सांतरागाछी - नांदेड़ एक्सप्रेस: 28 सितंबर, 30 सितंबर, 12 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को रद्द। 01001/01002 सांतरागाछी - एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस: 29 सितंबर व 1 अक्टूबर को रद्द। 18641/18642 हटिया - दुर्ग - हटिया एक्सप्रेस: 1, 2, 13 व 14 अक्टूबर को रद्द। 22843/22844 बिलासपुर - बक्सर - बिलासपुर एक्सप्रेस: 9 व 10 अक्टूबर को रद्द। 12812/12811 हटिया - एलटीटी - हटिया एक्सप्रेस: 10 व 12 अक्टूबर को रद्द। 12262/12261 हावड़ा - सीएसएमटी - हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 13 व 14 अक्टूबर को रद्द। 13288/13287 आरा - दुर्ग - आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर को रद्द। डायवर्ट रूट से चलने वाली ट्रेनें: उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और धौरा सेक्शन के आंतरी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते ये ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी: 18237 कोरबा - अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक भोपाल, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होकर चलेगी। 12823 दुर्ग - हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 8 अक्टूबर को कटनी, ओहन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी। 18477 पुरी - योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 7 अक्टूबर को कटनी, ओहन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग से होकर चलेगी।

Sep 25, 2026 - 14:55
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
चक्रधरपुर मंडल में 5वीं लाइन का कार्य: 16 प्रमुख ट्रेनें 13 अक्टूबर तक रद्द,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0