गिरधौना मुक्तिधाम के पास जुए का फड़ संचालित करते 15 आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गिरधौना मुक्तिधाम के पास ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वालों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान 7 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिरधौना स्थित मुक्तिधाम के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर सकरी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए जुआ रेड कार्रवाई की और मौके से 15 लोगों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में अशोक साहू (52 वर्ष), शिवा विश्वकर्मा (23 वर्ष), रामकुमार यादव (30 वर्ष), मानसिंह (30 वर्ष), बुचनू यादव (42 वर्ष), दिलहरण सिंगरौल (39 वर्ष), शिवकुमार सारथी (30 वर्ष), तीजराम साहू (40 वर्ष), जितेन्द्र जायसवाल (21 वर्ष), विरेन्द्र सिंगरौल (20 वर्ष), शीतल सिंगरौल (28 वर्ष), छोटेलाल खूसरो (30 वर्ष), रोहित सिंगरौल (30 वर्ष), भुपेन्द्र कौशिक (28 वर्ष) एवं धर्मेंद्र रजक (26 वर्ष) शामिल हैं। इनमें अशोक साहू को ग्राम कोडापुरी तथा शेष आरोपियों को ग्राम गिरधौना का निवासी बताया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद एवं ताश की पत्तियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1018/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।सकरी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


