जेल से रिहाई के दौरान रील बनाना पड़ा भारी, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई; दो युवक गिरफ्तार थार वाहन जब्त, BNS की धारा 170 के तहत कार्रवाई; दोनों ने दोबारा गलती नहीं करने की बात कहकर मांगी माफी
बिलासपुर। जेल से रिहाई के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर दिखावा करना दो युवकों को भारी पड़ गया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से थार वाहन भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल से रिहाई के समय रील बनाने के मामले में पुलिस ने सक्षम ध्रुव, पिता सतीश ध्रुव, निवासी कटियापारा, थाना कोतवाली तथा साहिल केवट, पिता जीवन केवट, निवासी दयालबंद, थाना कोतवाली के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही और माफी मांगी।पुलिस की कार्रवाई से स्पष्ट संदेश इस कार्रवाई को सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था और जिम्मेदार व्यवहार के प्रति जागरूकता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह संदेश देने की कोशिश है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने या दिखावा करने के चक्कर में कानून की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


