प्रधान संपादक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, केशव उपनगर की अपनी वीर बंदा बैरागी शाखा गोंडपारा द्वारा आज श्री विजयादशमी के पावन अवसर पर अपना संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सायं ठीक 4:00 बजे मनसुख लाल सोनी सराफ भवन के प्रांगण से संचलन प्रारंभ कर हुआ संचलन अपनी गोंडपारा नगर बस्ती के मुख्य मार्ग से होते हुए अपनी शाखा स्थान पहुंचा वहां पहुंच सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया गया इसके पश्चात मुख्य शिक्षक (गुलाब सिंह पवार) द्वारा शाखा लगाई गई। जिसमें सभी बंधुओं ने मिल कर शारीरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें मुख्य रूप से दंड संचालन, आसान, बाल स्वयंसेवकों द्वारा नि: युद्ध व व्यायाम योग तथा घोष की विभिन्न रचनाओं का उत्कृष्ट वादन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमान प्रदीप शर्मा बिलासपुर नगर के माननीय संघचालक मुख्य वक्ता इस नाते उपास्थित रहे, अध्यक्ष के रूप में श्रीमान विनोद सोनी वार्ड के पार्षद नगर निगम सभापति उपस्थित रहे। प्रदीप जी ने श्री विजयादशमी के दिन डॉ हेडगेवार जी आज ही के दिन संघ के स्थापना की थी तथा हिंदू परंपरा के अनुसार श्री विजयदशमी उत्सव सामूहिक शक्ति जागरण का उत्सव माना गया है। भारतीय हिंदू परंपरा में विजयादशमी पर्व सामूहिक शक्ति के जागरण का पर्व है। यही वह पावन दिवस है जब मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी ने अधर्मी रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय का शंखनाद किया था। इसी तिथि को जगत जननी माँ दुर्गा ने अष्टभुजी स्वरूप धारण कर महिषासुर जैसे दुराचारी का संहार कर धर्म की रक्षा की थी। ऐसी विभिन्न बातों का अपने वक्तव्य में वर्णन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमान सौरभ वर्तक अपने बिलासपुर विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख एवं केशव उपनगर के घोष प्रमुख रितेश प्रजापति वी कौस्तुभ वर्तक, घनश्याम पवार, बल्लू, अभिषेक पवार, अंबर चतुर्वेदी, आशीष सोनी आदि बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना साथ किया गया। इस कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन श्रीमान महावीर शर्मा शाखा के कार्यवाह द्वारा किया गया।

Oct 26, 2026 - 13:16
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
प्रधान संपादक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0