छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून!
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में पहले से ही बारिश की गतिविधियां जारी हैं। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना के चलते 23 और 24 सितंबर को दक्षिणी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में अलर्ट जारी मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव में तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का दिखेगा असर बंगाल की खाड़ी में बना मौसम सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 23 सितंबर की रात तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट के बीच पहुंचने की संभावना है। इस सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। रायपुर में भी बारिश के आसार राजधानी रायपुर में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


