बिलासपुर में डिजिटल निगरानी का बड़ा खुलासा: 4 ब्लॉकों में 1618 शिक्षक मिले गैरहाजिर; आत्मानंद स्कूलों में भी लचर व्यवस्था,

बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूलों में विद्या समीक्षा केंद्र की डिजिटल निगरानी ने शिक्षा व्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर उजागर की है। जिले के चार विकासखंडों में एक साथ 1618 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूलों से अनुपस्थित पाए गए हैं। कई ग्रामीण स्कूलों में शिक्षक न पहुंचने से बच्चे इंतजार करते रहे, तो कहीं पूरा स्टाफ ही नदारद रहा। ब्लॉकवार गैरहाजिर शिक्षकों के आंकड़े: बिल्हा: सबसे अधिक 659 शिक्षक अनुपस्थित मस्तूरी: 384 शिक्षक गैरहाजिर तखतपुर: 323 शिक्षक नदारद कोटा: 252 शिक्षक अनुपस्थित हैरानी की बात यह है कि यह लापरवाही केवल सामान्य प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी शिक्षक अनुपस्थित दर्ज किए गए हैं। डिजिटल मॉनिटरिंग से लापरवाही उजागर होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल जवाबदेही और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। बिना सूचना गायब रहने वाले इन शिक्षकों पर क्या सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हो।

Oct 2, 2026 - 14:46
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में डिजिटल निगरानी का बड़ा खुलासा: 4 ब्लॉकों में 1618 शिक्षक मिले गैरहाजिर; आत्मानंद स्कूलों में भी लचर व्यवस्था,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0