चरित्र शंका में पत्नी पर जानलेवा हमला,जिस पिता को बनना था रक्षक, उसी के हमले में गोद में सो रही ढाई माह के मासूम की चली गई जान
कोरबा (कटघोरा क्षेत्र) में घटी एक दुखद घटना की खबर छपी है, जिसमें नशे में धुत एक पिता के हमले से उसके ढाई माह के मासूम बेटे की मौत हो गई है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलोरा का है। सलोरा निवासी द्वारिका प्रसाद केंवट शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी मुस्कान केंवट के चरित्र पर संदेह करते हुए झगड़ा करता था।रविवार रात करीब 8 बजे द्वारिका शराब के नशे में घर पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी मुस्कान अपने ढाई माह के बेटे सोमू केंवट को गोद में लेकर बैठी थी। चरित्र संदेह को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि द्वारिका ने गुस्से में आकर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी और उस पर डंडे से हमला कर दिया। यह डंडा मां की गोद में सो रहे मासूम सोमू को जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन घायल बच्चे को तुरंत कटघोरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रात करीब ढाई बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


