बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में युवक पर एफआईआर,SP से लगाई निष्पक्ष जांच की मांग
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में युवक ने पुलिस पर गलत तरीके से एफआईआर में नाम शामिल करने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि 27 अगस्त को प्रभात चौक, चिगराजपारा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, लेकिन घटना के वक्त वह मौके पर मौजूद ही नहीं था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे आरोपी बना दिया। अब युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और एफआईआर से अपना नाम हटाने की मांग की है। दरअसल, शिंगराजपारा निवासी 25 वर्षीय कैलाश सारथी का कहना है कि 27 अगस्त 2026 को वह प्रभात चौक के पास बाल कटवाने गया था। इसी दौरान उससे करीब एक किलोमीटर दूर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1219/2026 दर्ज किया, जिसमें कैलाश का नाम भी शामिल कर लिया गया। युवक का आरोप है कि आपसी रंजिश के चलते उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। कैलाश का दावा है कि घटना के समय वह सैलून में मौजूद था और वहां के सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास सुरक्षित हैं। उसका कहना है कि पुलिस जब उसे तलाशने घर पहुंची, तब उसे पहली बार अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली। इसी शिकायत को लेकर कैलाश सारथी एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि युवक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


