धान खरीदी शुरू होने से पहले ही सरकारी समिति में लगी आग गोधाडीह सहकारी समिति में 5500 बारदाने जलकर राख

बिलासपुर - छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान शुरू होते ही सरकारी धान खरीदी व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मस्तूरी क्षेत्र की गोधाडीह सहकारी समिति में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां 5500 बारदाने जलकर पूरी तरह राख हो गए। शुरुआती आशंका है कि अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। घटना के बाद पुलिस में शिकायत करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला मस्तूरी क्षेत्र के लोहारसी सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाली गोधाडीह उपार्जन समिति का है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात समिति परिसर में रखे बारदानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 5500 बारदाने जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि समिति को कुल 30 गठान बारदाने जारी किए गए थे। एक गठान में 500 बारदाने होते हैं। इनमें से 11 गठानों के बारदाने आग की चपेट में आ गए, जबकि शेष बारदाने सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे पेट्रोल छिड़ककर आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। धान खरीदी के अहम सीजन में हुई इस घटना ने समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस में शिकायत करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई थी।अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग हादसे के कारण लगी या इसके पीछे किसी की साजिश थी।

Nov 17, 2026 - 15:32
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
धान खरीदी शुरू होने से पहले ही सरकारी समिति में लगी आग गोधाडीह सहकारी समिति में 5500 बारदाने जलकर राख

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0