मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव से प्रांजल आनंद ने की सौजन्य मुलाकात, आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रांजल आनंद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव से आत्मीय सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने तीनों वरिष्ठ नेताओं को आदिवासी दिवस (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान जनजातीय समाज के उत्थान, उनकी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रांजल आनंद ने जनजातीय समाज के अधिकारों, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। प्रांजल आनंद ने इस आत्मीय मुलाकात को सौभाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


