बिलासपुर के न्यू रिवर व्यू में दीपावली की रात हुड़दंग! दो पक्षों में विवाद, गाड़ियों में तोड़फोड़

बिलासपुर के न्यू रिवर व्यू में दीपावली की रात आतिशबाजी के नाम पर जमकर हुड़दंग हुआ। देर रात तक सड़क पर पटाखे फोड़े गए और इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद भी हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं मौके पर बिखरा पटाखों का कचरा दीपावली की रात की पूरी कहानी बयां कर रहा है।वायरल वीडियो के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सिविल लाइन थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी के मुताबिक, राज बैरागी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि युवराज सोनकर और उसके साथी सड़क पर पटाखे फोड़ रहे थे। एक पटाखा राज बैरागी के पैर के पास फटने से उसे चोट लगी। मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं गाड़ियों में तोड़फोड़ की वायरल तस्वीरों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि यदि यह घटना भी इसी विवाद से जुड़ी पाई जाती है तो जांच में शामिल की जाएगी। अब सवाल यह है कि सार्वजनिक जगह पर देर रात तक पटाखे फोड़ने और हंगामा करने वालों पर पुलिस कब सख्त कार्रवाई करेगी? क्या वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदारों पर शिकंजा कसेगा या मामला सिर्फ एफआईआर और जांच तक ही सीमित रह जाएगा?

Nov 9, 2026 - 16:19
 0  53
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर के न्यू रिवर व्यू में दीपावली की रात हुड़दंग! दो पक्षों में विवाद, गाड़ियों में तोड़फोड़

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0