पिता की स्मृति में प्रांजल आनंद ने शुरू किया मुकेश आनंद फाउंडेशन, दिवाली पर जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां

बिलासपुर....दीपावली के पर्व पर जहां लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते नजर आए, वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रांजल आनंद ने इस पर्व को जरूरतमंदों के नाम कर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता मुकेश आनंद की स्मृति में मुकेश आनंद चैरिटी फाउंडेशन (MAF) – सेवा, संकल्प, समर्पण की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में 100 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। वहीं बच्चों को कपड़े और पटाखे वितरित किए गए। महिलाओं को साड़ी भेंट की गई तथा ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे गए। कार्यक्रम के माध्यम से प्रांजल आनंद ने दीपावली की खुशियां समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ साझा कीं। बताया गया कि प्रांजल आनंद पिछले आठ वर्षों से लगातार दीपावली का पर्व जरूरतमंदों के बीच मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने पिता की स्मृति को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए फाउंडेशन की स्थापना की है। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने रहने के लिए उचित स्थान नहीं होने की समस्या सामने रखी। इस पर प्रांजल आनंद ने आश्वस्त करते हुए कहा कि लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिला तो एक बड़ा आश्रम बनाया जाएगा, जिसका नाम मुकेश आनंद फाउंडेशन (MAF) होगा। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोग एक फोन कॉल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकें। सेवा को स्थायी आधार देना है उद्देश्य मुकेश आनंद फाउंडेशन का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें स्थायी सहारा देना और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास करना है। दीपावली के अवसर पर शुरू हुई यह पहल समाजसेवा को समर्पित एक नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

Nov 9, 2026 - 19:29
 0  33
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पिता की स्मृति में प्रांजल आनंद ने शुरू किया मुकेश आनंद फाउंडेशन, दिवाली पर जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483