जिस पोते को पाला, उसी ने दादी को मार डाला! बाहर जाने से रोका तो लकड़ी के खुरे से किया जानलेवा हमला
बिलासपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस पोते को दादी ने बचपन से लाड़-प्यार से पाला होगा, उसी पोते ने मामूली बात पर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। दादी ने सिर्फ उसे बाहर आने-जाने से मना किया था, लेकिन यह बात पोते को इतनी नागवार गुजरी कि उसने लकड़ी के खुरे से दादी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इस हमले में बुजुर्ग दादी की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद अपने माता-पिता को फोन कर इस वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।दिल दहला देने वाली यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सजन कोसले अपनी दादी नरबत कोसले के साथ रहता था। दादी उसे बाहर आने-जाने से मना करती थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नाराजगी थी। इसी गुस्से में सजन ने लकड़ी के खुरे से अपनी दादी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने माता-पिता को फोन किया। उसके माता-पिता उड़ीसा में काम करने के लिए रहते हैं। फोन पर आरोपी ने खुद बताया कि उसने अपनी दादी की हत्या कर दी है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी सजन कोसले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।जिस दादी को अपने पोते से बुढ़ापे में सहारे की उम्मीद थी, उसी पोते ने उनकी जान ले ली। बाहर आने-जाने से रोकने जैसी बात पर हुई इस हत्या ने पारिवारिक रिश्तों और संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


