मृत महिला की अस्थियों के साथ तंत्र-मंत्र! कथित तांत्रिक की लोगों ने की जमकर पिटाई
न्यायधानी बिलासपुर में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्मशान घाट में मृत महिला की अस्थियों के साथ कथित तौर पर तंत्र-मंत्र कर रहे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का कि कथित तांत्रिक को घेरकर लात-घूंसों से जमकर पीटा गया। मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक श्मशान घाट में एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से तंत्र-मंत्र की गतिविधियां कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसके पास मृत महिला की अस्थियां भी मौजूद थीं। इस दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने जब उसे इस तरह की गतिविधियां करते देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। देखते ही देखते लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी। हंगामे के बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले में हस्तक्षेप किया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कथित तांत्रिक श्मशान घाट में किस उद्देश्य से पहुंचा था और मृत महिला की अस्थियों के साथ क्या किया जा रहा था, इसकी पड़ताल की जा रही है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास और कानून हाथ में लेने की घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


