40 लाख खर्च, फिर भी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तक पहुंचने सीढ़ियां नहीं
बिलासपुर - छत्तीसगढ़ आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया जा रहा है। लेकिन न्यायधानी बिलासपुर में 36गढ़ महतारी की प्रतिमा तक पहुंचने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। वर्ष 2023 में करीब 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस प्रतिमा तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था तक नहीं है। स्थापना दिवस पर भोजली महोत्सव समिति के सदस्य माल्यार्पण करने पहुंचे, लेकिन उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। समिति के अध्यक्ष शंकर यादव का कहना है कि बिलासपुर जैसे बड़े शहर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों जैसी बुनियादी सुविधा नहीं होना बेहद दुखद है। लाखों रुपये खर्च कर प्रतिमा का निर्माण कराया गया, लेकिन पूजा-अर्चना और माल्यार्पण करने आने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया। मजबूरी में किसी तरह ऊपर चढ़कर पूजा करनी पड़ी। अब सवाल यह है कि वर्ष 2023 में 40 लाख रुपये खर्च कर बनाई गई प्रतिमा में श्रद्धालुओं के ऊपर चढ़ने और माल्यार्पण करने की व्यवस्था आखिर क्यों नहीं की गई?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


