छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों में स्वाभिमान पत्रकार महासंघ का नमन, राज्य स्थापना दिवस पर किया माल्यार्पण

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज स्वाभिमान पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन आदले के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और खुशहाली की कामना की। राज्य स्थापना दिवस के साथ ही आज से प्रदेशभर में राज्योत्सव का शुभारंभ भी हो रहा है। इस विशेष अवसर पर पत्रकार महासंघ के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा, लोककला, प्राकृतिक संपदा और विशिष्ट पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण यहां के लाखों लोगों के संघर्ष, सपनों और लंबे आंदोलन का परिणाम है। छत्तीसगढ़ महतारी केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि प्रदेश की अस्मिता, स्वाभिमान, संस्कृति और पहचान का प्रतीक हैं। राज्य स्थापना दिवस हमें अपने पुरखों के संघर्ष और उनके सपनों को याद करने के साथ ही प्रदेश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। स्वाभिमान पत्रकार महासंघ ने इस अवसर पर प्रदेश की एकता, सामाजिक सद्भाव और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन आदले सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं।

Nov 1, 2026 - 15:47
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों में स्वाभिमान पत्रकार महासंघ का नमन, राज्य स्थापना दिवस पर किया माल्यार्पण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0