तूफान का असर कम, सुबह कोहरे की चादर में लिपटा बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में तूफान 'अर्नब' का असर अब कमजोर पड़ गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। बारिश का दौर थमने के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बिलासपुर में सुबह से ही कई इलाकों में कोहरे का नजारा दिखाई दिया। शहर के खैराबाद समेत कई जगहों पर सड़कों पर धुंध की चादर छाई रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान जताया है। बारिश के बाद बदले मौसम का असर अब सुबह के नजारों में दिखाई देने लगा है। बिलासपुर शहर के अलग अलग इलाके में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। सड़कों और आसपास के इलाकों में धुंध के चलते दृश्यता भी प्रभावित होती नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंडक का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल मौसम के इस बदलाव ने सर्दी की दस्तक का एहसास कराना शुरू कर दिया है।

Oct 31, 2026 - 16:02
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तूफान का असर कम, सुबह कोहरे की चादर में लिपटा बिलासपुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0