इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल
प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति ने गरीब परिवारों को फल और मिष्ठान वितरित कर दिया सेवा का संदेश बिलासपुर....प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति, बिलासपुर द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही फल और मिष्ठान प्रदान कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। समिति के इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का संदेश देना रहा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, समिति के संरक्षक विजय दुबे, पर्यावरण प्रेमी बाल गोविंद अग्रवाल, शिवा मुदिलयार, रंजीत खनुजा, प्रशांत पांडेय, विजय तिवारी, उत्तम चटर्जी, बब्लू केसरवानी, चंद्रनाथ चटर्जी, संतोष चौहान, दिलीप साहू, विक्की नानवानी, छोटू बर्डे, हनु शर्मा, संजय दवे, राजेंद्र सोनी, नवीन चंद्र, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, अमित भारतीय, राहुल दुबे, संदीप मिश्रा, हरीश मगर, हेरी डेनियल, ओम प्रकाश शर्मा, संतोष सन्डे, अनिश तिवारी, अदिति वर्मा, ऋषि पटेल, अविनाश सिंह, यश सिंह और पप्पू बिष्ट सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। समिति के इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


