विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं, बेलतरा का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य.....त्रिलोक चंद्र श्रीवास

नगोई और बैमा में मुक्तिधाम निर्माण तथा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगोई और बैमा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम नगोई के डबहीपारा और बालीबंद तालाब के पास मुक्तिधाम निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत बैमा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि राजनीतिक दल और विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन क्षेत्र के विकास को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य एक होना चाहिए। विकास के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास तथा जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने त्रिलोक चंद्र श्रीवास, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अतिथियों का पुष्पहार और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

Oct 29, 2026 - 11:45
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं, बेलतरा का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य.....त्रिलोक चंद्र श्रीवास

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483