देवी जागरण मनोरंजन नहीं, दैवीय कृपा प्राप्त करने का माध्यम है: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के पावन अवसर पर कोनी में नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर जाने वाले पदयात्रियों के स्वागत के साथ प्रसाद एवं फल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि देवी जागरण केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि माता रानी की विशेष कृपा, अनुकंपा और दैवीय शक्ति के प्रति आस्था व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने माता रानी से सभी परिवारों में सुख-शांति बनाए रखने और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। जगराता में संतोष मिश्रा-राजा खान की महामाया जागरण मंडली ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में अशोक श्रीवास, रामाधार केवट, सुशील पांडेय, सीताराम श्रीवास, राम विजय गढ़वाल, अनुपम दुबे, मणिशंकर पटेल सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के दीपक श्रीवास, वेदव्यास श्रीवास, लाला यादव, अर्जुन ध्रुव, हर्ष कश्यप सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


