सच्चे मन से मांगी गई हर कामना मां रानी करती हैं पूरी – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बेलतरा विधानसभा के ग्राम लगरा में भव्य जगराता कार्यक्रम संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा में आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में गुड्डी चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने साथियों के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चे और निर्मल मन से मांगी गई हर मनोकामना माता रानी पूर्ण करती हैं। मां के प्रति सच्ची श्रद्धा, विश्वास और समर्पण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहित उनके साथ पहुंचे कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चरण सिंह राज और शुभम श्रीवास का भव्य स्वागत किया गया। जगराता में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मुखराम बिरजे, उपसरपंच ओमप्रकाश श्रीवास, राजेंद्र साहू, कृष्ण केवट, संजय साहू, लोकेश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, विष्णु साहू, अशोक साहू और तीज राम साहू सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Oct 16, 2026 - 21:04
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सच्चे मन से मांगी गई हर कामना मां रानी करती हैं पूरी – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483