ओबीसी महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जाति जनगणना की उठाई मांग जनगणना प्रक्रिया में ओबीसी की स्पष्ट श्रेणी शामिल करने की मांग, राजधानी में करेंगे प्रदर्शन

जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को उचित प्रतिनिधित्व देने और सटीक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासभा ने केंद्र सरकार से 2027 की जनगणना में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाति जनगणना सुनिश्चित करने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि जनगणना के प्रश्न क्रमांक 10 में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए राज्यवार जातियों की ड्रॉप-डाउन सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि जातियों की गणना में गलत वर्गीकरण और आंकड़ों की कमी जैसी समस्याओं से बचा जा सके।महासभा ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर वर्तमान जनगणना प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव करने और राज्यवार ओबीसी सूची के आधार पर जातियों की कोडिंग शामिल करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सटीक जातिगत आंकड़े शिक्षा, आरक्षण, कल्याणकारी योजनाओं और संसाधनों के समान वितरण के लिए जरूरी हैं।कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद महासभा के सदस्यों ने बताया कि मांगों को लेकर अब राजधानी में प्रदर्शन किया जाएगा।

Oct 15, 2026 - 16:51
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ओबीसी महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जाति जनगणना की उठाई मांग जनगणना प्रक्रिया में ओबीसी की स्पष्ट श्रेणी शामिल करने की मांग, राजधानी में करेंगे प्रदर्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483