वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, चुनाव आयोग से जुड़ी मांगों को लेकर कलेक्टोरेट घेरा

बिलासपुर। जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेसजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर अंबेडकर चौक से कलेक्टोरेट कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने एवं उनकी गिरफ्तारी की मांग रखी। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने तथा आगामी सभी प्रमुख चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” सहित विभिन्न नारे लगाए। कलेक्टोरेट परिसर में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं सहयोगी दलों के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। घेराव कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह, विजय पांडेय, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, सियाराम कौशिक, इनग्रिड मेकलाऊड़, प्रमोद नायक, ब्लॉक अध्यक्ष तजम्मुल हक और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

Oct 8, 2026 - 16:30
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, चुनाव आयोग से जुड़ी मांगों को लेकर कलेक्टोरेट घेरा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483