छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में फिटनेस सेंटर का शुभारंभ
बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी के विशाल परिसर में छात्रों के स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा फिटनेस सेंटर (व्यायामशाला) का शुभारंभ किया गया। 10 सितंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय आवास तथा शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और विशिष्ट अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि तोखन साहू ने फिटनेस सेंटर का उद्घाटन करते हुए शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने छात्रों को लोकसभा भ्रमण के लिए आमंत्रित किया, जिसे विद्यालय प्रबंधन ने स्वीकार किया। विधायक धर्मजीत सिंह ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ फिटनेस सेंटर, अटल टिंकरिंग लैब, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल मैदान, कंप्यूटर शिक्षा और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को विधानसभा भ्रमण का भी निमंत्रण दिया। संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. जी.एस. पटनायक ने तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास और सशक्त भारत के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में विद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


