सब स्टेशन में करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, 7 लोगों की गिरफ्तारी

बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित सब स्टेशन में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर अमन साहू करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में डीई मिलिंद पांडेय की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दरअसल, ग्राम कुरेली स्थित सब स्टेशन में ऑपरेटर अमन साहू की करंट की चपेट में आने से मौत होने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। विभागीय जांच और डीई मिलिंद पांडेय की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ऑपरेटर को किन परिस्थितियों में करंट लगा, क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था और हादसे के वक्त बिजली सप्लाई बंद थी या चालू। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर को आवश्यक सुरक्षा उपकरण और सावधानियां उपलब्ध कराई गई थीं या नहीं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में हादसे के लिए किसकी जिम्मेदारी सामने आती है।

Nov 2, 2026 - 19:28
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सब स्टेशन में करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, 7 लोगों की गिरफ्तारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0