जनजातीय समाज की धारा ही मुख्य धारा है - इंदर भगत

वीरांगना रानी दुर्गावती जी 502वी जन्म जयंती जनजाति गौरव समिति के तत्वाधान में बिलासपुर नगर में दिनांक 04.10.26 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। माननीय मंत्री जी का स्वागत पारंपरिक कर्मा नृत्य दल के रंगा रंग नृत्य से किया गया।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के सरल स्वभाव का देश एवं संस्कृति विरोधी शक्तियां गलत फायदा उठाती है अतः जनजातीय समाज को जागृत होकर अपनी संस्कृति की रक्षा हेतु सजग रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक माननीय श्री सुशांत शुक्ला ने आदिवासी वनवासी समाज के प्रकृति के प्रति और सभी प्राणियों के प्रति अगाध प्रेम को आज के भारतीय समाज को आत्मसात करना होगा जिससे कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना साकार हो। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय श्री इंदर भगत जी, प्रदेशाध्यक्ष, जनजाति गौरव युवा समिति, छ ग ने अपने उद्बोधन प्राप्त में कहा कि जनजातीय समाज को अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करना चाहिए। भारत की अखंडता एवं सार्वभौमत्व पर जब जब आक्रमण हुआ तब तब जनजातीय समाज, प्रतिकार करने में सबसे आगे रहा है। इस समाज ने सदैव प्रकृति का संरक्षण करते हुए अपना जीवन यापन किया है। जनजाति समाज की धारा ही मुख्य धारा है जिस पर आज पूरा विश्व चलने को तत्पर है। मंच पर विभिन्न जनजातियों के प्रमुख जैसे *माननीय डॉ सी एस उइके जी, संरक्षक, गोंड समाज, बिलासपुर। माननीय श्री पी एस पट्टा जी अध्यक्ष गोंड समाज प्रमुख बिलासपुर, माननीय श्री चैन सिंह विंध्यराज जी प्रमुख बिंझवार समाज बिलासपुर, माननीय वेदसिंह मरकाम जी सहायक संचालक ऑडिट विभाग बिलासपुर, माननीय श्री मोहन सुंडी जी, हो मुंडा समाज प्रमुख बिलासपुर, माननीय श्री यूरोप सिंह खैरवार जी खैरवार समाज प्रमुख बिलासपुर, माननीय श्री अंजोरसिंह बैगाजी बैगा समाज प्रमुख बिलासपुर, माननीय श्री श्रीनारायण खुशरो जी ने मंच की शोभा और बढ़ गई। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों के करकमलों से अंतराष्ट्रीय ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता जापान में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करने वाली शिवतराई कोटा बिलासपुर निवासी बहन कु सुलोचना राज एवं बहन कु पायल मरावी का सम्मान भी किया गया। अध्यक्षीय संबोधन श्री वेद सिंह मरकाम जी ने दिया, आभार प्रदर्शन श्री जितेंद्र जी ध्रुव ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री धनेश्वर सिंह नेताम ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजीव ध्रुव का विशेष योगदान रहा, साथ ही श्री देव सिंह पोर्ते,संबोध पैकरा, तुलेश्वर मरकाम, नारायण नेताम, देवेंद्र जगत, राहुल ध्रुव, सत्या कँवर, विशम्भर नेताम, लेखराम ध्रुव,रूपेंद्र वैष्णव आदि कार्यकर्ताओं का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Oct 5, 2026 - 15:28
Oct 5, 2026 - 15:36
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जनजातीय समाज की धारा ही मुख्य धारा है - इंदर भगत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0