सीपत प्रेस क्लब ने एसडीएम और सीएसपी को सौंपा ज्ञापन,पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली की शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग

सीपत | सीपत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली और अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शासकीय एवं निजी संस्थाओं पर अनुचित दबाव बनाने की शिकायतों को लेकर सीपत प्रेस क्लब ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। प्रेस क्लब के पत्रकारों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी बजरंग वर्मा एवं सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव को ज्ञापन सौंपकर ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में कुछ व्यक्ति स्वयं को विभिन्न न्यूज पोर्टल एवं डिजिटल मीडिया का पत्रकार बताकर अधिकारियों, कर्मचारियों और शासकीय एवं निजी संस्थाओं पर अनुचित दबाव बनाते हैं। साथ ही खबर प्रकाशित करने की धमकी देकर कथित तौर पर अवैध वसूली का प्रयास किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। सीपत प्रेस क्लब के पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसका उद्देश्य जनहित के मुद्दों को उठाना और शासन-प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। लेकिन पत्रकारिता की आड़ में भयादोहन, धमकी और अवैध वसूली जैसी गतिविधियां पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुंचाने के साथ ही ईमानदारी से काम कर रहे वास्तविक पत्रकारों की छवि भी धूमिल करती हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से मांग की गई है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मीडिया के नाम पर अधिकारियों, संस्थाओं एवं आम नागरिकों को परेशान करने और अनुचित लाभ लेने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इस दौरान सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, सचिव देवेश शर्मा, उपाध्यक्ष कोमल पाटनवार, रियाज अशरफी, कमल गुप्ता, मोहम्मद नाजिर खान, धर्मेंद्र पाण्डेय, चंद्रप्रकाश गुप्ता एवं ओम गोस्वामी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Nov 19, 2026 - 17:06
 0  42
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सीपत प्रेस क्लब ने एसडीएम और सीएसपी को सौंपा ज्ञापन,पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली की शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0