एनटीपीसी सीपत में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर - एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत दिनांक 18.11.206 को कला निकेतन सभागार में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रजनेश सिंह (आईपीएस) पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर सम्मिलित हुए। इस कार्यशाला में साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरैस्ट, एपीके जैसे फेक फ़ाइल से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी मुख्य अतिथि राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि रजनीश सिंह (आईपीएस) जिला पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा उपस्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं, सीआईएसएफ के बल सदस्य एवं अन्य कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही एसबीआई शाखा प्रबंधक श्रीष्टि चौहान, द्वारा डिजिटली ठगे जाने पर तुरंत इसकी जानकारी अपने बैंक शाखा या उपलब्ध महत्वपूर्ण शिकायत संपर्क नंबरों पर देने से आर्थिक हानि होने से बचने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में परियोजना प्रमुख सीपत द्वारा मुख्य अतिथि राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग एवं विशिष्ट अतिथि रजनीश सिंह (आईपीएस) जिला पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अशोक सरकार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), भक्त वत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन) एवं कुंदन राठौड़, विभागाध्यक्ष, विजिलेंस, शलभ निगम, प्राचार्य बाल भारती पब्लिक स्कूल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nov 19, 2026 - 12:35
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एनटीपीसी सीपत में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0