लालखदान की सड़क बनी विद्यार्थियों के लिए मुसीबत! लोयोला स्कूल और चौकसे कॉलेज के छात्रों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर के लालखदान की बदहाल सड़क अब विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों के लिए मुसीबत बन गई है। सालों से जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने से परेशान लोयोला स्कूल और चौकसे कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द सड़क मरम्मत की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना स्कूल और कॉलेज आना-जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। गर्मी में उड़ती धूल से सांस लेना मुश्किल हो जाता है, तो बारिश में सड़क के गड्ढे तालाब का रूप ले लेते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन से आने-जाने वाले विद्यार्थियों पर हर वक्त हादसे का खतरा मंडराता रहता है। सालों से सड़क की यही तस्वीर बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। आखिर विद्यार्थियों को कब तक धूल और गड्ढों के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ेगा? विद्यार्थियों ने प्रशासन से सवाल किया है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? अब देखना होगा कि छात्रों की इस गुहार पर प्रशासन कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

Nov 17, 2026 - 16:37
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लालखदान की सड़क बनी विद्यार्थियों के लिए मुसीबत! लोयोला स्कूल और चौकसे कॉलेज के छात्रों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0