एक महिला झोले में अवैध शराब लेकर उस्लापुर से अटल आवास जा रही महिला के कब्जे से 50 पव्वा देशी शराब जब्त

बिलासपुर में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सकरी थाना पुलिस ने अटल आवास के पास घेराबंदी कर एक महिला को पकड़ा है। महिला के कब्जे से 50 पव्वा देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी मात्रा करीब 9 लीटर और कीमत 4 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल, 15 नवंबर को सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला झोले में अवैध शराब लेकर उसलापुर से अटल आवास की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और उनके मार्गदर्शन में अटल आवास के पास घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला की पहचान गायत्री टंडन, उम्र 45 वर्ष, निवासी अटल आवास सकरी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पव्वा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Nov 16, 2026 - 17:51
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एक महिला झोले में अवैध शराब लेकर उस्लापुर से अटल आवास जा रही महिला के कब्जे से 50 पव्वा देशी शराब जब्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0