नक्सलवाद के मुद्दे पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस फ्यूज बल्ब हैं
बिलासपुर - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को फ्यूज बल्ब बताते हुए कहा कि लगातार चुनाव हारने के कारण कांग्रेस बौखलाहट में बयान दे रही है। सीएम ने कहा कि नक्सलवाद का खत्म होना पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है और कांग्रेस को इसका स्वागत करना चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस ने कभी नक्सलवाद के खिलाफ लड़ने का साहस नहीं दिखाया। प्रदेश में डबल इंजन सरकार और सुरक्षा बलों के जवानों के अदम्य साहस की बदौलत नक्सलवाद समाप्ति की ओर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों की जनता भी लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहती थी। अब इन क्षेत्रों में शांति और विकास का नया रास्ता खुल रहा है। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे ऐतिहासिक बदलाव का स्वागत करने के बजाय कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


