बिलासपुर में नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, टेप लगाकर नंबर छिपाया या नंबर बदलकर चलाया तो चालान के साथ दर्ज होगा आपराधिक केस, ITMS कैमरों से रखी जा रही हर वाहन पर नजर

बिलासपुर - वाहनों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं। बिलासपुर पुलिस ITMS के जरिए ऐसे वाहन चालकों पर लगातार नजर रख रही है। नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाना हो या फिर नंबर बदलकर वाहन चलाना, ऐसा करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर चालानी कार्रवाई के साथ गंभीर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हो सकता है।दरअसल, शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने और नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ITMS कैमरों के माध्यम से ऐसे वाहनों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नंबर प्लेट पर किसी तरह का बदलाव या नंबर छिपाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें वाहन चालकों ने नंबर प्लेट बदलकर वाहन चलाया। जांच आगे बढ़ी तो कुछ वाहनों के इंजन और चेचिस नंबर में भी अंतर पाया गया। ऐसे मामलों को पुलिस गंभीर आपराधिक गतिविधियों से जोड़कर देख रही है।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें और उसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Nov 17, 2026 - 15:18
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, टेप लगाकर नंबर छिपाया या नंबर बदलकर चलाया तो चालान के साथ दर्ज होगा आपराधिक केस, ITMS कैमरों से रखी जा रही हर वाहन पर नजर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0