पीएम स्वनिधि योजना में पाली नगर पंचायत ने पूरे संभाग में मारी बाजी, 125 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर प्रथम स्थान
कोरबा। नगर पंचायत पाली ने एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में पाली नगर पंचायत ने शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध 125 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर पूरे बिलासपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नगर पंचायत क्षेत्र में गरीब तबके और छोटे-छोटे व्यापारियों (स्ट्रीट वेंडरों) को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत बैंक द्वारा हितग्राहियों को 03 किस्तों में ऋण प्रदान किया जाता है। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए दिनांक 17.11.2026 को बिलासपुर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भारसाधक मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पूर्णेन्दु तिवारी को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने समस्त पार्षदों, कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों का आभार जताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


