नेशनल हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग चोरी करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैक्टर की मदद से करीब 12 मीटर लंबी लोहे की रेलिंग उखाड़कर ले गया था। पुलिस ने चोरी गई 36 हजार रुपये की पूरी रेलिंग के साथ वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र के सैदा तिवारीपारा का है, जहां 14 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच नेशनल हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग चोरी कर ली गई। रेलिंग की लंबाई करीब 12 मीटर और कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत मिलने के बाद सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपी साहू नाम के 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई पूरी 12 मीटर रेलिंग और वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 AA 8341 जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की गई है। हाईवे किनारे लगी सरकारी संपत्ति को ट्रैक्टर से उखाड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


