महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या शाला में चित्रकला, निबंध लेखन और पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों ने दिखाया उत्साह
बिलासपुर। बाल दिवस एवं विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा 14 नवंबर की पूर्व संध्या पर महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या शाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के बीच चित्रकला, निबंध लेखन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां आयोजित कर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा एवं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधान पाठक रमेश देवांगन सहित स्कूल स्टाफ ने आयोजन में सहयोग किया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं से नवमीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, क्लब के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अध्यक्ष संजना मिश्रा द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा, रचनात्मकता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जाते हैं। साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना और दैनिक जीवन में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना भी क्लब की प्राथमिकता है। लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा समय-समय पर बच्चों के बीच ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जागरूक और प्रोत्साहित किया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


